IND W vs SA W Test Highlights: भारतीय टीम ने जीता टेस्ट मैच, दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदा
IND W vs SA W Test Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (IND W) और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (SA W) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में खेला गया। भारतीय महिला टीम ने इस टेस्ट को 10 विकेट से अपने नाम किया। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने मेहमान टीम को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women Cricket Team vs South Africa Women Cricket Team Live। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (IND W) और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (SA W) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम किया। इस टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी 603/6 पर घोषित की।
भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 197 गेंदों का सामना करते हुए 205 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 149 रन की पारी खेली। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 266 रन ही बना सकी। फिर भारत ने साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका 373 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में भारत को दूसरी पारी में 37 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने बिना कोई विकेट खोए प्राप्त कर लिया।
वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारतीय टीम ने एक मात्र टेस्ट मैच 10 विकेट से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी 603 रन पर घोषित कर दी थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 266 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में मेहमान टीम 373 रन ही बना सकी। भारतीय टीम को जीत के लिए 37 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने बिना कोई विकेट खोए बना दिया।
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 373 रन पर सिमट गई है। ऐसे में भारतीय टीम को एक मात्र टेस्ट मैच जीतने के लिए 37 रनों की दरकार है। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी 603 रन पर घोषित कर दी थी।
भारतीय महिला टीम बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। भारत पर साउथ अफ्रीका ने 11 रन की लीड बना ली हैं। 149वें ओवर तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 348 रन बना लिए हैं।
स्नेह राणा ने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ अब तक मैच में 10 विकेट ले लिए हैं और वह महिला टेस्ट में 10 विकेट हॉल लेने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉलर बन गई हैं।
चायकाल तक साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए हैं।
स्नेह राणा ने सिनालो जाफ्ता को आउट कर मैच में अपना 10वां विकेट चटकाया। पारी के 141वें ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 334 रन रहा।
पारी के 139वें ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान 329 रन पर हैं।
पारी के 127वें ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 6 विकेट क नुकसान पर 315 रन रहा।
पारी के 127वें ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 6 विकेट क नुकसान पर 315 रन रहा।
साउथ अफ्रीका का 122वें ओवर में छठा विकेट गिरा। पूजा वस्त्राकर ने एनेरी डर्कसेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान वह 17 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए।
लंच ब्रेक के बाद सिनोफा जाफ्ता रिटायर्ड हर्ट हुईं और उनकी जगह डेर्कसेन आई। पारी के 118वें ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 309/5 रन रहा।
साउथ अफ्रीका के लिए लौरा वोलवर्ड और कप्प के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बनी और वोलवर्ड ने अपना पहला टेस्ट शतक बनाया और इस तरह वह खेल के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाली पहली दक्षिण अफ्रीकी बन गईं। वहीं, कप्प दीप्ति का शिकार बनीं। इसके बाद अगली गेंद पर टकर शून्य पर आउट हो गईं और फिर राजेश्वरी गायकवाड़ ने दिन के अपने पहले ओवर में बड़ा विकेट (लौरा वोलवर्ड) का लिया।
नादिन डी क्लार्क और सिनालो जाफ्ता की जोड़ी फिलहाल क्रीज पर हैं। अभी साउथ अफ्रीका की टीम भारत से 35 रनों से पीछे हैं। हालांकि, दो सत्र अभी बाकी हैं और भारत अभी भी इस मैच को जीतने का प्रबल दावेदार है।
लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 302 रन रहा। साउथ अफ्रीका की टीम अभी भारत से 35 रन से पीछे चल रह है। भारत ने पहली पारी 603 रन पर घोषित कर दी थी।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 108वें ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 287 रन रहा। फिलहाल क्रीज पर सिनालो जाफ्ता (4 ) और नादिन डे किलक (5) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
पारी के 106वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लौरा वोलडर्ट आउट हुईं। राजेश्वरी गायकवाड़ ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान लौरा 122 रन बनाकर आउट हुई। उनके विकेट की ह भारत को तलाश थी।
100वें ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 266 रन रहा। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्नेह राणा ने डेल्मी को चलता किया। वहीं, 99वें ओवर में दीप्ति ने कैप को एलबीडब्ल्यू आउट किया था। इस तरह भारत ने दो ओवर में लगातार दो विकेट चटकाए।
साउथ अफ्रीका की टीम ने 98वें ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। लौरा (109) और मारीजेन (31)रन पर बैटिंग कर रही हैं। वहीं, भारत की निगाहें जल्द से जल्द विकेट लेने पर हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम ने 98वें ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। लौरा (109) और मारीजेन (31)रन पर बैटिंग कर रही हैं। वहीं, भारत की निगाहें जल्द से जल्द विकेट लेने पर हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम ने 98वें ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। लौरा (109) और मारीजेन (31)रन पर बैटिंग कर रही हैं। वहीं, भारत की निगाहें जल्द से जल्द विकेट लेने पर हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम ने 98वें ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। लौरा (109) और मारीजेन (31)रन पर बैटिंग कर रही हैं। वहीं, भारत की निगाहें जल्द से जल्द विकेट लेने पर हैं।
93 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 258 रन रहा। लौरा वोलवार्ड ने शतक जड़ दिया है।
भारत-साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में हैं। पहली पारी भारत ने 603/6 रन पर घोषित की। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 266 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका की टीम ने दूसरी पारी में फोलोऑन करते हुए तीसरे दिन तक 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए।