Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs SA W Highlights: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज बराबरी पर खत्‍म हुई

IND W vs SA W Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम किया।

By Rajat Gupta Tue, 09 Jul 2024 09:30 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्‍तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका टीम 17.1 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 10.5 ओवर में लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी की। 

9 Jul 20249:30:37 PM
IND W vs SA W LIVE Score: भारतीय टीम ने जीता मुकाबला

 भारतीय टीम ने 10 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। सलामी बल्‍लेबाज शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर नाबाद 27 रन और स्मृति मंधाना ने 40 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए।

9 Jul 20249:08:03 PM
IND W vs SA W LIVE Score: पावरप्‍ले समाप्‍त

 85 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली है। पावरप्‍ले में टीम ने कोई विकेट नहीं गवाया है। 6 ओवर में टीम का स्‍कोर 40 रन है।

9 Jul 20248:30:09 PM
IND W vs SA W Live Score: साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को दिया 85 रन का टारगेट

साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर का खेल भी पूरा नहीं खेल पाई। पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद तक साउथ अफ्रीका की टीम 84 रन बनाकर सिमट गई। पूजा वस्त्राकर ने 4 विकेट और राधा यादव को तीन सफलता मिली।

9 Jul 20248:18:46 PM
IND W vs SA W Live Score: साउथ अफ्रीका का गिरा सातवां विकेट

16वें ओवर के खेल के बाद साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 7 विकेट खोकर 84 रन रहा।

9 Jul 20247:58:41 PM
IND W vs SA W Live Score: साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

60 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 12 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट खोकर 63 रन रहा। पूजा वस्त्राकर ने डी क्लर्क को बोल्ड किया।

9 Jul 20247:52:22 PM
IND W vs SA W Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 60 रन के पार

पारी के 11वें ओवर में पूजा वस्त्राकर ने एनेके बॉश को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान बॉश17 रन ही बना सकी।

9 Jul 20247:38:47 PM
IND W vs SA W Live Score: साउथ अफ्रीका का गिरा तीसरा विकेट

45 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की टीम को तीसरा झटका तजमीन ब्रिट्स के रूप में लगा। दीप्ति शर्मा ने उन्हें हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराया।

9 Jul 20247:36:22 PM
IND W vs SA W Live Score: साउथ अफ्रीका की टीम को लगा दूसरा झटका

पूजा वस्त्राकर ने मारिजान कैप को 10 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इस दौरान साउथ अफ्रीका का स्कोर 30 रन रहा। 7 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका महिला टीम ने 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं।

9 Jul 20247:17:04 PM
IND W vs SA W LIVE Score: साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

 पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। श्रेयंका पाटिल ने कप्‍तान लौरा वोल्वार्ड्ट को अरुंधति रेड्डी के हाथों कैच आउट कराया। लौरा ने 2 चौकों की मदद से 9 गेंदों पर 9 रन बनाए।

9 Jul 20246:35:28 PM
IND W vs SA W LIVE Score: दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, मारिजैन कप्प, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, एनेके बॉश, एनेरी डर्कसन, एलिज-मारी मार्क्स, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), एस सजना, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।

9 Jul 20246:33:46 PM
IND W vs SA W LIVE Score: हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस

 भारतीय महिला टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

9 Jul 20245:09:28 PM
IND W vs SA W LIVE Score: साउथ अफ्रीका की संभावित प्‍लेइंग 11

 लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, मारिजैन कप्प, एनेके बॉश, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, एलिज-मारी मार्क्स, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

9 Jul 20245:09:04 PM
IND W vs SA W LIVE Score: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

 स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, डी हेमलता/एस सजना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष/उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी।

9 Jul 20245:08:45 PM
IND W vs SA W LIVE Score: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी लाइव अपडेट आप यहां प्राप्‍त कर सकते हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us