Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs PAK W Highlights: भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को दी शिकस्त, 7 विकेट से जीत दर्ज कर किया शानदार आगाज

Ind w vs pak w live cricket score: श्रीलंका के दांबुला में भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 108 रन बनाए थे। भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया।

By Umesh Kumar Fri, 19 Jul 2024 09:41 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan Live Score: महिला एशिया कप 2024 में डिफेंडिंग चैंपियन भारतन ने जीत के साथ आगाज किया है। पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से मात दी। दोनों के बीच दांबुला के क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में मात्र 108 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान की भारतीय गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से बिखर गई। पूजा वस्त्राकर ने दो ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद स्पिनर दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल ने मिडिल ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया। 

पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 25 रन की पारी खेली। तुबा और फतिमा ने 22-22 रन का योगदान दिया। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए। पूजा, रेणुका और श्रेयंका पाटिल को दो-दो विकेट मिले।

शेफाली और मंधाना की तूफानी पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की। पहले विकेट के लिए मंधाना और शेफाली के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। मंधाना ने 45 रन की पारी खेली तो शेफानी ने 40 रन का योगदान दिया। दयालन हेमलता ने 14 रन की तेज पारी खेली। भारत ने 14.1 ओवर में 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह

पाकिस्तान महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: सिदरा अमीन, गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, इरम जावेद, फातिमा सना, तुबा हसन, सादिया इकबाल, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह

19 Jul 20249:41:32 PM
Ind w vs Pak w Live: भारत ने सात विकेट से दर्ज की जीत

 भारत ने महिला एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान को छठी बार हराया। दांबुला में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर जीत के आगाज किया है। शेफाली ने 40 और स्मृति मंधाना ने 45 रन की पारी खेली। 

19 Jul 20249:19:24 PM
Ind w vs Pak w Live: 45 रन बनाकर आउट हुईं मंधाना

 स्मृति मंधाना 5 रन से अर्धशतक बनाने से चूक गईं। वह 45 रन बनाकर सैयदा का शिकार बनीं। भारत को जीत के लिए 24 रन चाहिए। 

19 Jul 20249:12:46 PM
Ind w vs Pak w Live: 8वें ओवर में बने 21 रन

 पास्कितान की तुबा खान के ओवर में मंधाना कहर बनकर टूटी। मंधाना ने इस ओवर में पांच चौके लगाए। आखिरी की तीन गेंद पर लगातार तीन चौके लगाए। शेफाली 22 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रही हैं। मंधाना 26 गेंद पर 43 रन जड़ दिए हैं।

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 79/0

19 Jul 20249:03:53 PM
Ind w vs Pak w Live: छठे ओवर में बने 15 रन

 शेफाली और मंधाना ने पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में 15 रन बटोरे। मंधाना ने पहले दो गेंद दो लगातार चौके लगाए। इसके बाद शेफाली ने स्वीप शॉट खेलते हुए सिक्स जड़ा। शेफाली 35 रन और मंधाना 22 रन बनाकर खेल रही हैं। 

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 57/0

19 Jul 20248:53:05 PM
Ind w vs Pak w Live: भारत की तेज शुरुआत

 भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बल्ले से लगातार चौके निकल रहे हैं। शेफाली ने 15 गेंद पर 22 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 9 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रही हैं।

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 33/0  

19 Jul 20248:31:07 PM
Ind w vs Pak w Live: 20 ओवर पूरे नहीं खेल सकी पाकिस्तान

 पाकिस्तान महिला टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। पूरी टीम 19.2 ओवर 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दीप्ति शर्मा को तीन विकेट मिले। श्रेयंका, पूजा और रेणुका ठाकुर को दो-दो विकेट मिले।

19 Jul 20248:23:45 PM
Ind w vs Pak w Live: एक ही ओवर में गिरे तीन विकेट

 18वें ओवर में पाकिस्तान ने तीन विकेट गंवाए। पहले तुबा कैच आउट हुई। उसके बाद राधा यादव ने गजब की फील्डिंग करते हुए सैयदा को रन आउट किया। उसके बाद नश्रा संधू ने ऋचा घोष को कैच थमा दिया। 

18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 94/9

19 Jul 20248:18:26 PM
Ind w vs Pak w Live: पाकिस्तान का गिरा सातवां विकेट

 17.1 ओवर में पाकिस्तान ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया। दीप्ति शर्मा को उनका दूसरा विकेट मिला। तूबा हसन ने 22 रन की पारी खेली। सैयदा बल्लेबाजी करने के लिए आई हैं।

19 Jul 20248:00:18 PM
Ind w vs Pak w Live: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

 पाकिस्तान की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौटी चुकी है। निदा डार 8, सिदरा अमीन 25 रन बनाकर आउट हुई। रेणुका ने दो गेंद पर सिदरा और इरम जावेद को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। 

13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 61/6

19 Jul 20247:51:42 PM
Ind w vs Pak w Live: निदा डार के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

 पाकिस्तान की कप्तान निदा डार के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। 11 ओवर समाप्त हो चुके हैं। सिदरा 25 रन बनाकर खेल रही हैं। निदा डार 6 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं। 

11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 57/3

19 Jul 20247:36:07 PM
Ind w vs Pak w Live: श्रेयंका पाटिल ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

 श्रेयंका पाटिल ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में आलिया रियाज का विकेट लेकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। आलिया ने 6 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान निदा डार बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आई हैं। आठ ओवर समाप्त हो चुके हैं। 

19 Jul 20247:31:19 PM
Ind w vs Pak w Live: पहला पावरप्ले समाप्त

 पाकिस्तान की पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। छठे ओवर में 10 रन बने। आलिया रियाज 6 रन और सिदरा अमीन 16 रन बनाकर खेल रही हैं। 

7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 40/2

19 Jul 20247:21:28 PM
Ind w vs Pak w Live: पूजा वस्त्राकर को मिली दूसरी सफलता

 भारत की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। गुल फिरोजा के बाद मुनीबा को पूजा ने आउट किया। मुनीबा ने 11 रन बनाए। चौथे ओवर में भारत को दूसरी सफलता मिली। 

4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 26/2

19 Jul 20247:10:38 PM
Ind w vs Pak w Live: दूसरे ओवर में पाकिस्तान को लगा पहला झटका

 पाकिस्तान ने दूसरे ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। गुल फिरोजा को पूजा वस्त्राकर ने फिरोजा को 5 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 10/1

19 Jul 20246:53:19 PM
Ind w vs Pak w Live: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह

पाकिस्तान महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: सिदरा अमीन, गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, इरम जावेद, फातिमा सना, तुबा हसन, सादिया इकबाल, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह

19 Jul 20246:35:44 PM
Ind w vs Pak w Live: पाकिस्तान ने जीता टॉस

 पाकिस्तान की कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। निदा डार ने कहा कि वह भारत के सामने सूखी पिच पर एक बड़ा लक्ष्य रखना चाहेंगी। 

19 Jul 20246:28:57 PM
Ind w vs Pak w Live: भारत ने सात बार जीता है एशिया कप

 भारतीय महिला टीम का एशिया कप में दबदबा है। अभी तक खेले गए 8 संस्करण में भारत ने 7 बार खिताब जीता है। वह आठवीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। 

19 Jul 20246:22:47 PM
Ind w vs Pak w Live: भारत का लक्ष्य दबदबा बनाए रखने पर

 महिला एशिया कप टी20 में भारत सबसे सफल टीम है, जिसने 20 मैचों में 17 जीत दर्ज की हैं। 2022 में पिछले संस्करण में, उन्होंने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।

19 Jul 20245:36:48 PM
Ind w vs Pak w Live: डिफेंडिंग चैंपियन भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती

 गत विजेता भारतीय महिला टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती है। महिला एशिया कप में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है। दोनों के बीच अभी तक 14 टी20I मैच खेले गए हैं। भारत ने 11 तो पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us