Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • AI बूटकैंप
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs JPN W Live Score: श्रीचरणी ने जापान को दिए लगातार दो झटके, भारत ने की वापसी 

India vs Japan Live Match Updates: एशियन गेम्स-2026 में आज चौथा क्वार्टर फाइनल होगा जिसमें भारत का सामना जापान से है। 

By Abhishek Upadhyay Fri, 18 Sep 2026 11:00 AM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2026 में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना जापान से होना है। ये मैच एशियन गेम्स का चौथा क्वार्टर फाइनल है। बीते रविवार को एशिया कप का खिताब अपने नाम करने वाली हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम गोल्ड की प्रबल दावेदारों में से एक है। भारत के मुकाबले जापान मजबूत टीम नहीं है। वह चीन के नाम वापस लेने के कारण उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, लेकिन ये मैच उसके लिए आसान नहीं रहने वाला है। 

18 Sept 202611:04:14 AM

India vs Japan Live Match Score: श्रीचरणी ने भारत को दिलाई सफलता

सातवां ओवर लेकर आईं श्रीचरणी ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर भारत को खुश कर दिया। दूसरी गेंद पर उन्होंने इवासाकी और फिर अगली गेंद पर यानागिडा को आउट कर दिया।

18 Sept 202610:59:16 AM

Ind w vs Jpn W Live Score: पावरप्ले खत्म

पावरप्ले खत्म हो गया है। देखा जाए तो ये एक तरह से जापान के नाम रहा क्योंकि उसने विकेट नहीं खोया। हालांकि, इस टीम के खाते में रन सिर्फ 24 ही आए हैं। 

18 Sept 202610:57:57 AM

Ind vs Jpn Live Score: जापान खुश, भारत परेशान

उम्मीद थी कि भारतीय टीम शुरुआती ओवरों में ही जापान के एक-दो विकेट ले लेगी, लेकिन पांचवें ओवर तक ऐसा हो नहीं सका। जापान ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की है और 21 रन बना लिए हैं। ये उसके लिए बेहतर शुरुआत कही जा सकती है।

हारूना इवासाकी - 9
अकारी निशिमुरा - 9

18 Sept 202610:50:19 AM

Ind vs Jpn Quarterfinal Live Score: जापान की पारी शुरू


जापान की पारी शुरू हो गई है। हारूना इवासाकी और अकारी निशिमुरा ओपनिंग कर रही हैं और भारत की तरफ से पहला ओवर क्रांति गौड़ कर रही हैं। 

18 Sept 202611:00:54 AM

Ind vs Jpn Live Cricket Score: जापान की प्लेइंग-11

माई यानागिडा (कप्तान), हारना इवाकासी, अकारी निशिमुरा कानो (विकेटकीपर), एरिका ओडा, अहिल्या चांदेल, शिमाको काटो, आयाका काटो, आयुमी फुजीकावा, हिनासे गोटो, एरिका टोगुची, नोनोहा यासुमोटो। 

18 Sept 202610:17:39 AM

Ind W vs Jpn W Live Cricket Score: भारतीय टीम की प्लेइंग-11

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फूलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयांका पाटिल, श्रीचरणी, नंदनी, क्रांति गौड़। 

18 Sept 202610:04:34 AM

India vs Japan Live Match: भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

18 Sept 202610:03:54 AM

Ind W vs Jpn W Live Scorecard: पहली बार होगी टक्कर

भारत और जापान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ये मैच इन दोनों की पहली भिड़ंत है। इस मैच से पहले दोनों टीमें कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलीं। 

18 Sept 20269:13:51 AM

India vs Japan Live Match Score: जापान के लिए मुश्किल

जापान विश्व क्रिकेट में बड़ी टीम नहीं है। ऐसे में उसके सामने टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है। जापान के लिए ये मैच आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि, उसे इस मैच से सीखने के लिए काफी कुछ मिलेगा। 

18 Sept 20269:11:22 AM

Ind w vs Jpn W Live Score: टीम इंडिया में आत्मविश्वास

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली ये टीम आत्मविश्वास से भरी है क्योंकि हाल ही में उसने एशिया कप पर कब्जा किया है। बीते रविवार को भारत ने श्रीलंका को मात दे ये ट्रॉफी उठाई थी और अब उसी फॉर्म को वह एशियन गेम्स में भी जारी रखना चाहेगी। 

18 Sept 20269:09:56 AM

Ind vs Jpn Live Score: टीम इंडिया करेगी शुरुआत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज से एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जापान के खिलाफ उसे अपना पहला मैच खेलना है जो चौथा क्वार्टर फाइनल है। भारत इन खेलों में गोल्ड मेडल की दावेदार है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us