IND W vs ENG W Test Match Day 1 Live: पहले दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर 21/1, भारत के पास 264 रन की बढ़त
India Women vs England Women: लॉर्ड्स में 142 साल बाद पहली बार महिला टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में दोनों टीमें हर हाल में जीत चाहेंगी।

लॉर्ड्स में टकराएंगे भारत और इंग्लैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप की निराशा को भुलाकर नई शुरुआत कर चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम में एक मात्र टेस्ट खेल रही है। ये इस मैदान पर 142 साल में पहला महिला टेस्ट मैच है।
इस टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। स्टंप तक इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 264 रनों की बढ़त है। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे।
IND W vs ENG W: पहले दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। स्टंप तक इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 264 रनों की बढ़त है।
IND W vs ENG W: क्रांति ने दिलाई पहली सफलता
क्रांति गौड़ ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने टैमी ब्यूमोंट को LBW आउट किया। टैमी ने 7 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब हीथर नाइट मैदान पर आई हैं।
IND W vs ENG W: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम पहली पारी में 285 रन पर सिमट गई। अब इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड की ओर से टैमी ब्यूमोंट और माया बाउचर क्रीज पर आई हैं।
IND W vs ENG W: 285 रन पर सिमटी भारतीय टीम
क्रांति गौड़ के रूप में भारत को आखिरी झटका लगा। उन्होंने 1 रन बनाया। भारतीय टीम पहली पारी में 285 रन पर सिमट गई। स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाया।
IND W vs ENG W: सायली सतघरे आउट
सायली सतघरे के रूप में भारतीय टीम को 8वां झटका लगा। सतघरे ने 23 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। अब दीप्ति शर्मा का साथ देने के लिए क्रांति गौड़ आई हैं।
IND W vs ENG W: स्नेह राणा LBW आउट
68वें ओवर में भारतीय टीम का 7वां विकेट गिरा। मैडी विलिअर्स ने स्नेह राणा को LBW आउट किया। राणा ने 36 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। अब दीप्ति का साथ देने के लिए सायली सतघरे आई हैं। दीप्ति अर्धशतक लगा चुकी हैं और उन्होंने एक छोर संभाल कर रखा है।
IND W vs ENG W: ऋचा घोष सस्ते में आउट
भारतीय टीम का छठा विकेट गिर गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष सस्ते में आउट हुईं। लॉरेन फाइलर ने ऋचा का विकेट चटकाया। ऋचा ने 2 चौकों की मदद से 12 गेंदों पर 13 रन बनाए। अब दीप्ति शर्मा का साथ देने के लिए स्नेह राणा मैदान पर आई हैं।
IND W vs ENG W: भारत को लगा 5वां झटका
टी ब्रेक से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। मैडी विलिअर्स ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को बोल्ड किया। कौर ने 7 चौकों की मदद से 121 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। दूसरे सेशन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं।
50 गेंदों पर फिफ्टी लगाने वाली भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। मंधाना ने 108 गेंदों का सामना किया और 83 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। अब कप्तान का साथ देने के लिए दीप्ति शर्मा मैदान पर उतरी हैं।
IND W vs ENG W: 40 ओवर का खेल समाप्त
भारत की पहली पारी के 40 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय महिला टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन है। स्मृति मंधाना 76 रन और हरमनप्रीत कौर 39 रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W vs ENG W: दूसरा सेशन शुरू
टेस्ट मैच के पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। लंच तक भारतीय महिला टीम ने 3 विकेट खोकर 122 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर क्रीज पर हैं। दोनों की नजर बड़ी साझेदारी पर है।
IND W vs ENG W: लंच ब्रेक
टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन का खेल समाप्त हो गया है। लंच तक भारत का स्कोर 122/3 है। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर डटी हुई हैं। मंधाना 56 और कौर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND W vs ENG W: तीसरा झटका लगा
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर वोंग ने जेमिमा रोड्रिग्स को बोल्ड किया। जेमिमा ने 5 चौकों की मदद से 38 गेंदों पर 35 रन बनाए। अब स्मृति का साथ देने के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान में उतरी हैं।
IND W vs ENG W: मंधाना की फिफ्टी
स्मृति मंधाना ने 50 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है।
विमंस टेस्ट में गेंदों का सामना करके सबसे तेज 50 रन
- 42 - संगीता दबीर (IND-W) बनाम ENG-W, कोलकाता, 1995
- 46 - नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) बनाम SA-W, ब्लोमफोन्टेन, 2024
- 48 - नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) बनाम AUS-W, कैनबरा, 2022
- 49 - शुभा सतीश (IND-W) बनाम ENG-W, मुंबई DYP, 2023
- 50 - स्मृति मंधाना (IND-W) बनाम ENG-W, लॉर्ड्स, 2026
- 51 - स्मृति मंधाना (IND-W) बनाम AUS-W, कैरारा, 2021
IND W vs ENG W: मंधाना को मिला जेमिमा का साथ
2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी संभल गई है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को जेमिमा रोड्रिग्स का साथ मिल गया है। दोनों के बीच 48 गेंदों पर 49 रन की साझेदारी हो चुकी है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन है।
IND W vs ENG W: यास्तिका भाटिया भी लौटीं पवेलियन
भारत को एक और झटका लग गया है। लॉरेन बेल ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर भाटिया को बोल्ड कर दिया। वह 17 गेंदों पर 12 रन ही बना सकीं।
IND W vs ENG W: भारत का पहला विकेट गिरा
भारत को पहला झटका लग गया है। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लॉरेन फिलर ने शेफाली वर्मा को एमी जोंस के हाथों कैच करा उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। शेफाली खाता तक नहीं खोल पाईं।
IND W vs ENG W: भारत की पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत कर रही हैं। इन दोनों के ऊपर टीम को मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी है।
IND W vs ENG W: इंग्लैंड की प्लेइंग-11
नेट सिवर ब्रंट (कप्तान), टेमी बेयूमोंट, माइया बाउचियर, हीथर नाइट, एलिसा कैप्सी, एमी जोंस, मेडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टन, इसी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर
IND W vs ENG W: भारत की प्लेइंग-11
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेग राणा, सयाली सतघारे, श्री चरणी, क्रांति गोड़।
IND W vs ENG W: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
इंग्लैंड की कप्तान नेट सिवर ब्रंट ने लॉर्ड्स पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में टॉस जीता है और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।
IND W vs ENG W: हरमनप्रीत और मंधाना पर फोकस
टेस्ट में टीम इंडिया की बल्लेबाजी मुख्यतः हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के ऊपर निर्भर है। ये दोनों भी इस बात को बखूबी जानती हैं और कोशिश करेंगी कि टीम में अहम योगदान दे सकें।
IND W vs ENG W: टी20 वर्ल्ड कप से आगे बढ़ना चाहेंगी दोनों टीमें
दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्ड कप खेलकर आ रही हैं। भारत जहां सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गया था। वहीं इंग्लैंड की टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। दोनों टीमें निराश हैं, लेकिन अब इसे पीछे छोड़ते हुए लॉर्ड्स टेस्ट पर ध्यान देना चाहेंगी।
IND W vs ENG W: 142 साल बाद पहला टेस्ट
भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम आज से सफेद कपड़ों में क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट की जंग शुरू करने जा रही है। ये इस मैदान पर पहले पुरुष टेस्ट के 142 साल बाद खेले जाने वाला महिला टेस्ट मैच है। इस कारण ये मैच काफी ऐतिहासिक है जिसकी अहमियत दोनों टीमें जानती हैं।
