Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND-W vs ENG-W 1st T20I Highlights: पहले टी20 मैच में भारत को मिली हार, इंग्लैंड ने 38 रन से हराया

IND W vs ENG W 1st T20I Live Score: भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच वानखेड़े में खेला गया। इंग्लैंड ने भारत को 38 रन से मात दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 159 रन ही बना सकी।

By Umesh KumarWed, 06 Dec 2023 10:26 PM (IST)
News Article Hero Image

 India Women vs England Women 1st T20I Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच वानखेड़े में खेला गया।भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 197 रन बनाए। नैट सिवर ब्रंट ने 77 और डेनियल व्याट ने 75 रन की पारी खेली। वहीं, एमी जोन्स ने 9 गेंद पर 23 रन की तेज पारी खेली। भारत की तरफ से रेणुका सिंह को तीन विकेट मिले। वहीं, श्रेयंका पाटिल के नाम दो विकेट रही।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत तेज रही। हालांकि, स्मृति मंधाना 6 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 26 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने अर्धशतक बनाते हुए 52 रन की पारी की। सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट चटकाए। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवनः- 

भारतीय महिला प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक

इंग्लैंड महिला प्लेइंग इलेवन: डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माहिका गौर

6 Dec 202310:16:58 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I Live Score: भारत को मिली हार

 पहले टी20 मैच में भारत को 38 रन से शिकस्त मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट लिए। 

6 Dec 202310:01:34 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I: शेफाली वर्मा लौटी पवेलियन

 भारत की जीत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। शेफाली वर्मा 52 रन बनाकर आउट हुईं। कनिष्का आहूजा का साथ देने के लिए पूजा वस्त्राकर मैदान पर आई हैं। 

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 140/5

6 Dec 20239:54:27 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I: भारत का गिरा 4 विकेट

 भारत ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। ऋचा घोष 21 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली वर्मा 51 रन बनाकर खेल रही हैं। कनिका आहूजा बल्लेबाजी के लिए आई हैं। 

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 125/4

6 Dec 20239:36:05 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

 भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर 26 रन बनाकर आउट हुईं। भारत को तीसरा झटका लगा। शेफाली वर्मा फिलहार क्रीज पर हैं। ऋचा घोष बल्लेबाजी करने आई हैं।

11 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 87/3

6 Dec 20239:14:04 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

 मंधाना के बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी सस्ते में पवेलियन लौट गईं। जेमिमा ने 4 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए आई हैं। शेफाली वर्मा 29 रन बनाकर खेल रही हैं। 

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 53/2

6 Dec 20239:09:22 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I Live Score: शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

 मंधाना के आउट होने के बाद शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। वह 15 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रही हैं। जेमिमा रोड्रिग्स उनका साथ दे रही हैं। मंधाना ने 6 रन बनाए। 

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 41/1

6 Dec 20238:53:02 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I Live Score: पहले ओवर में बने 12 रन

 भारत की तरफ से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा बल्लेबाजी करने आई हैं। दोनों ने पहले ओवर में 12 रन बनाए। दोनों ने एक-एक चौका लगाया। 

1 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 12/0

6 Dec 20238:39:02 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I Live Score: इंग्लैंड ने भारत को दिया 198 रन का लक्ष्य

 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयंका दूसरी विकेट मिली। इंग्लैंड की तरफ से डेनियल व्याट ने 75 रन और नैट सिवर ब्रंट ने 77 रन की पारी खेली। एमी जोन्स ने 9 गेंद पर 23 रन की तेज पारी खेली। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए।

6 Dec 20238:30:55 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I Live Score: इंग्लैंड का गिरा पांचवां विकेट

 नैट सिवर ब्रंट 77 रन बनाकर आउट हुई हैं। रेणुका सिंह को तीसरी सफलता मिली। इंग्लैंड बड़ा स्कोर बना लिया है। 

19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 181/5

6 Dec 20238:15:27 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I: इंग्लैंड का गिरा तीसरा विकेट

 सैका इशाक ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इशाक ने डेनियल व्याट को आउट कर पहली अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल की। व्याट ने 75 रन की पारी खेली। कप्तान हैदर नाइट बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। 

16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 145/3, नैट सिवर ब्रंट- 55 रन बनाकर खेल रही हैं। 

6 Dec 20238:04:14 PM
IND-W vs ENG-W 1st T20I Live Score: एक ही ओवर में मिले दो जीवनदान

 12वें ओवर में नैट सिवर ब्रंट और डेनियल व्याट को जीवनदान मिले। डेनियल व्याट का अर्धशतक पूरा हो गया है। 12वें ओवर में 10 रन बने। व्याट ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 

13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 120/2,  व्याट- 59 और नैट सिवर ब्रंट 51 रन बनाकर खेल रही हैं। 

6 Dec 20237:51:46 PM
IND-W vs ENG-W: अर्धशतक के करीब पहुंची डेनियल व्याट

 इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनियल व्याट अर्धशतक के करीब पहुंच गई हैं। वह 31 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रही हैं। नैट सिवर ब्रंट 36 बनाकर चुकी हैं। 

10 ओवर के बाद इंग्लैंड महिला टीम का स्कोर- 89/2

6 Dec 20237:41:28 PM
IND W vs ENG W Live Score: भारत को विकेट की तलाश

 इंग्लैंड की पारी के सात ओवर समाप्त हो गए हैं। नैट सिवर ब्रंट और डेनियल व्याट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद इंग्लैंड ने वापसी कर ली है। नैट सिवर ब्रंट ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही हैं। 

8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 69/2,  नैट सिवर ब्रंट-33 और व्याट-29 रन बनाकर खेल रही हैं। 

6 Dec 20237:20:27 PM
IND W vs ENG W T20: तीसरे ओवर में बने 10 रन

 पहले ओवर में दो विकेट खोने के बाद इंग्लैंड वापसी करने की कोशिश कर रही है। तीसरे ओवर में इंग्लैंड की दोनों बल्लेबाजों ने 10 रन लिए। डेनियल व्याट और नैट सिवर ब्रंट क्रीज पर हैं। 

3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 19/2

6 Dec 20237:09:08 PM
IND W vs ENG W Live Score: पहले ही ओवर में गिरे दो विकेट

 इंग्लैंड को पहले ही ओवर में दो बड़े झटके लगे। रेणुका ने पहले चौथी गेंद पर सोफिया डंकली को क्लीन बोल्ड किया और फिर अगली ही गेंद पर एलिस कैप्सी को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। पहले ओवर में दो विकेट गिरे। 

1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 2/2

6 Dec 20236:40:01 PM
IND W vs ENG W T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 भारतीय महिला प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक

इंग्लैंड महिला प्लेइंग इलेवन: डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, माहिका गौर

6 Dec 20236:34:52 PM
IND W vs ENG W Live Score: भारत ने जीता टॉस

 भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में श्रेयंका और सायका को जगह दी गई है। 

6 Dec 20236:22:15 PM
IND W vs ENG W: पिच रिपोर्ट

 मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है। टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं।

6 Dec 20236:04:50 PM
IND W vs ENG W Live Score: अमोल मजूमदार बनाए गए हैं भारतीय टीम के नए कोच

 अमोल मजूमदार के रूप में नए मुख्य कोच के मार्गदर्शन में भारतीय महिला टीम अगले साल सितंबर में टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को शानदार ढंग से शुरू करने की कोशिश करेगी। उनकी कोचिंग में पहली बार भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उतरेगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us