IND W vs BAN W Semi-Final Highlights: भारत ने एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को दी पटखनी, फाइनल में पहुंची हरमनप्रीत कौर की सेना
IND W vs BAN W Semi-Final Highlights: महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है।

IND W vs BAN W: इंडिया वर्सेस बांग्लादेश
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women's vs Bangladesh Women's Highlights: महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 149 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 109 रन बनाए और उन्हें मैच में 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक शेफाली वर्मा ने 64 रन बनाए। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए।
Asia Cup Semi Final Live Score: भारत ने फाइनल में बनाई जगह
बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने शेफाली वर्मा के 64 रनों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी और भारत ने मैच को 40 रनों से अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए।
Asia Cup Semi Final Live Score: बांग्लादेश की आधी टीम लौटी पवेलियन
भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दीप्ति शर्मा ने शरमीन अख्तर को एक रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। ये बांग्लादेश का पांचवां विकेट था। भारतीय टीम अब पूरी तरह से बांग्लादेश पर हावी हो चुकी है।
IND W: 149/6 (20)
BAN W: 83/5 (15.5)
Shorna Akter: 10*(8)
Fahima Khatun*
IND W vs BAN W Live Score: भारत को मिली चौथी सफलता
बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी जारी है। टीम इंडिया को प्रेमा रावत ने चौथी सफलता दिलाई है। रावत ने निगार सुल्ताना को 19 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर भेजा। इसी के साथ टीम इंडिया ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली है और भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाती हुई दिखाई दे रही है।
IND W: 149/6 (20)
BAN W: 76/4 (14.6)
Nigar Sultana: 13*(13)
Shorna Akter: 4*(5)
Sharmin Akhter*
IND W vs BAN W Live Score: शोभना मोस्टोरी हुईं आउट
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शिकंजा कस दिया है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को बांध कर रखा हुआ है। दीप्ति शर्मा ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने शोभना मोस्टोरी को 18 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
IND W: 149/6 (20)
BAN W: 67/3 (13.3)
Nigar Sultana: 13*(13)
Shorna Akter *
India Women vs Bangladesh Women Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में भारत को दूसरी सफलता मिली है। दीप्ति शर्मा ने सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर को 21 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने दिलारा को क्रांति गौड़ के हाथों कैच आउट कराया।
IND W: 149/6 (20)
BAN W: 35/2 (7.5)
Sobhana Mostary*: 0(3)
Nigar Sultana*
India Women vs Bangladesh Women Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में श्री चरणी ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। श्री चरणी ने जुऐरिया फर्दौस को 14 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
IND W: 149/6 (20)
BAN W: 26/1 (5.3)
Dilara Akter: 12*(15)
Sobhana Mostary* 0(0)
IND vs BAN Semi-Final Live Score: बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में जुऐरिया फर्दौस और दिलारा अख्तर क्रीज पर उतरी हैं।
IND vs BAN Semi-Final Live Score: भारत ने बनाए 149 रन
महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए हैं। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को जीते के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे अधिक 64 रनों की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
IND W: 149/6 (20)
Harmanpreet Kaur: 24*(28)
IND W vs BAN W Live Score: ऋचा घोष हुईं आउट
बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में चौथा विकेट गंवा दिया है। ऋचा घोष बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गईं। उन्हें नाहिदा अख्तर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। घोष 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुईं।
IND W: 128/4 (18.3)
Harmanpreet Kaur: 16*(26)
Deepti Sharma*
IND W vs BAN W Live Score: शेफाली वर्मा हुईं आउट
महिला एशिया कप 2026 में भारत को तीसरा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा तूफानी पारी खेलने के बाद आउट हो गई हैं। शेफाली ने 40 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। उन्हें सुल्ताना खातून ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि, इससे पहले बांग्लादेश ने उन्हें तीन बार जीवनदान दिया।
IND W: 92/3 (14)
Harmanpreet Kaur: 3*(14)
Richa Ghosh*
India Women vs Bangladesh Women Live Score: शेफाली वर्मा का अर्धशतक
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में खेलते हुए शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्हें बांग्लादेश ने दो जीवनदान दिया, जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। शेफाली ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
IND W: 78/2 (13)
Shafali Verma: 50*(35)
Harmanpreet Kaur: 3*(14)
India Women vs Bangladesh Women Live Score: प्रतिका रावल हुईं आउट
महिला एशिया कप 2026 में भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स की जगह टीम में शामिल होने वाली प्रतिका रावल पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करती दिखी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला और वे 24 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गईं।
IND W: 59/2 (9.2)
Shafali Verma: 34*(27)
Harmanpreet Kaur*
IND vs BAN Semi-Final Live Score: भारत के 50 रन पूरे
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल क्रीज पर मौजूद हैं। स्मृति मंधाना मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सकी और 2 रन बनाकर आउट हो गईं।
IND W: 53/1 (8)
Shafali Verma: 32*(24)
Pratika Rawal: 18*(18)
IND vs BAN Semi-Final Live Score: शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल क्रीज पर जमी
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पावरप्ले समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया का स्कोर 6 ओवरों के बाद 45/1 है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आईं प्रतिका रावल क्रीज पर मौजूद हैं।
IND W: 45/1 (6)
Shafali Verma: 29*(18)
Pratika Rawal: 14*(13)
India vs Bangladesh Live Score: स्मृति मंधाना हुईं आउट
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भारत को पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना बड़ा स्कोर नहीं बना सकीं और 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें सुल्ताना खातून ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND: 9/1 (2)
Shafali Verma: 6*(6)
Pratika Rawal*
India vs Bangladesh Live Score: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर उतरी
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर उतरी हैं।
Asia Cup Semi Final Live Score: बांग्लादेश की प्लेइंग-11
दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबिया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।
Ind vs Ban Live Scorecard: भारत की प्लेइंग-11
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।
Ind vs Ban Live Scorecard: बांग्लादेश ने टॉस जीता
भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
Asia Cup Semi Final Live Score: हरमनप्रीत कौर पर होंगी नजरें
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्ले से एशिया कप में संघर्ष करती हुई दिखाई दी हैं। अब तक खेले गए तीन मैचों में वे एक बार भी 50 रनों के आंकड़े को नहीं छू सकी हैं। इस टूर्नामेंट में कौर के स्कोर 5, 10 और 18* रहे हैं। ऐसे में उनसे सेमीफाइनल में बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
Asia Cup Semi Final Live Score: भारतीय टीम रही है अजेय
महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने अब तक सभी मुकाबले जीते हैं। भारत ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान को हराया था। अब सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
IND W vs BAN W Live Score: भारतीय महिला क्रिकेट टीम
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, गुनालन कमलिनी।
IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, फरजाना इस्मिन, शंजीदा अख्तर मेघला, सरमिन सुल्ताना, रितु मोनी
IND W vs BAN W Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप 2026 में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी, जबकि इसके लिए टॉस 7:30 बजे होगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
