IND W vs ZIM W 3rd T20I Live Score: भारत ने गंवाया दूसरा विकेट, निकी प्रसाद हुई आउट
India vs Zimbabwe 3rd T20I: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

इंडिया विमंस वर्सेस जिंबाब्वे विमंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Zimbabwe Women Live Updates: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिंबाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच रायपुर में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले दो मैचों में जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। अब स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम जिंबाब्वे का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।
IND vs ZIM Live: भारत ने गंवाया पहला विकेट
जिंबाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारत को पहला झटका लगा है। अनुष्का शर्मा को शुरुआत मिली लेकिन वे बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। अनुष्का 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गई। नोंबेलो सिबांडा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs ZIM Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
जिंबाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्रीज पर उतरी है।
IND W vs ZIM W Live Score: जिंबाब्वे की प्लेइंग-11
केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), कुदजई चिगोरा, लोरिन फिरी, तेंडाई मकुशा, नोमवेलो सिबांडा।
IND W vs ZIM W Live Score: भारत की प्लेइंग-11
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत।
IND W vs ZIM W Live Score: भारत ने जीता टॉस
जिंबाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ रायपुर में होने वाले तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीत लिया है। टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
India vs Zimbabwe 3rd T20I: भारतीय महिला टीम
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणानी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत, जिन्तिमणि कलिता, मिन्नू मणि।
India vs Zimbabwe 3rd T20I: जिम्बाब्वे महिला टीम
केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, तेंदई मकुशा, कुदज़ई चिगोरा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा, चिएड्जा धुरुरू।
India vs Zimbabwe 3rd T20I: लाइव ब्लॉग
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिंबाब्वे महिला टीम के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रायपुर में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी।
