Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs ZIM 1st Highlights: जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को दी शिकस्त, 13 रनों से मिली हार

IND vs ZIM Highlights: जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है और इस सीरीज का पहला मैच आज खेला गया जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

By Abhishek Upadhyay Sat, 06 Jul 2024 08:02 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा सितारों से सजी टीम इंडिया को जिम्बाब्वे ने पहले ही मैच में पटक दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने निराश किया। कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन बनाकर लड़ाई लड़ी लेकिन वह अंत तक टिक नहीं सके। अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने  27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। 

जिम्बाब्वे की तरफ से टेंडई चटारा और सिकंदर रजा ने तीन-तीन विकेट लिए। राज ने शानदार गेंदबाजी कर बड़े विकेट निकाले। भारत की तरफ से रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके। 

6 Jul 20248:02:48 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: टीम इंडिया की हार

 भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जिम्बाब्वे ने ये मैच 13 रनों से अपने नाम किया। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी और उसके पास सिर्फ एक विकेट बचा था। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर ये विकेट वॉशिंगटन सुंदर के रूप में गिर गया औ भारत को हार मिली। 

6 Jul 20247:40:57 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: आवेश खान आउट

 भारत ने अपना आठवां विकेट भी खो दिया है। आवेश खान आउट हो गए हैं। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मसाकाड्जा ने उन्हें आउट किया। 

6 Jul 20247:30:14 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: रवि बिश्नोई आउट

 रवि बिश्नोई भी आउट हो गए हैं। उन्हें भी सिकंदर रजा ने अपना शिकार बनाया। वह नौ रन ही बना पाए। 

6 Jul 20247:18:24 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: गिल भी आउट

 भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल भी आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत ने अपना छठा विकेट खो दिया है। गिल को सिकंदर रजा ने अपना शिकार बनाया। भारत पर हार का संकड मंडरा रहा है।

6 Jul 20247:16:49 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: जुरैल भी आउट

 इस मैच में डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी ध्रुल जुरैल ने भी निराश किया है। वह 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोंग्वे का शिकार हो गए। इसी के साथ भारत ने अपना पांचवां विकेट खो दिया। 

6 Jul 20246:49:23 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: रिंकू सिंह भी आउट

 टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में आ गई है। टीम ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। रिंकू सिंह भी बिना खाता खोले पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। 

6 Jul 20246:48:07 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: रियान पराग डेब्यू में फेल

 अभिषेक शर्मा के बाद रियान पराग भी डेब्यू में फेल हो गए। वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर वह आउट हुए। 

6 Jul 20246:44:26 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: गायकवाड़ आउट

 भारत को दूसरा झटका लग गया है। ऋतुराज गायकवाड़ आउट हो गए हैं। उन्हें उन्हें तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर मुजरबानी ने काइया के हाथों कैच कराया। 

6 Jul 20246:38:23 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: टीम इंडिया की पारी शुरू, अभिषेक आउट

 टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा फेल हो गए हैं। वह बिना खाता खोले ब्रायन बेनेट का शिकार बने। 

6 Jul 20246:15:37 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: भारत को मिला 116 रनों का टारगेट

 टीम इंडिया ने अपनी शानदार गेंदबाजी से लगातार विकेट लेकर मेजबान जिम्बाब्वे को 115 रनों पर ही रोक दिया। जिम्बाब्वे की टीम ने पूरे ओवर खेले और नौ विकेट खोए। 

6 Jul 20245:55:11 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: मुजरबानी आउट

 जिम्बाब्वे को नौवां झटका लग गया है। रवि बिश्नोई ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर उनका विकेट लिया। वह बोल्ड हो गए। इसी ओवर की पहली गेंद पर भी बिश्नोई ने विकेट लिया था। ये विकेट ल्यूक जोंगवे का था। 

6 Jul 20245:49:13 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: सुंदर को एक और सफलता

 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुंदर को एक और सफलता मिल गई है। उन्होंने वेलिंगसटन मासाकाड्जा को पवेलियन पहुंचा दिया है।

6 Jul 20245:44:10 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: मेयर्स आउट

 जिम्बाब्वे ने अपना छठा विकेट खो दिया है। उन्होंने डियोन मेयर्स को पवेलियन की राह दिखा दी है। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने ये सफलता हासिल की। मेयर्स का कैच सुंदर ने ही पकड़ा। 

6 Jul 20245:36:55 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: आवेश खान ने खोला खाता

आवेश खान ने भी अपना खाता खोल लिया है। 12वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए हैं। उन्होंने पांचवीं गेंद पर सिकंदर राज का बड़ा विकेट लिया। इसके बाद कैम्पबेल भी पवेलियन लौट गए। वह रन आउट हो गए। 

6 Jul 20245:15:48 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: वेस्ले लौटे पवेलियन

 जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट गिर चुका है। वेस्ले आउट हो चुके हैं। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने उनका विकेट लिया। रवि ने उनको बोल्ड किया। वेस्ले ने 21 रन बनाए। 

6 Jul 20245:08:22 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा

 जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिर चुका है। छठा ओवर फेंकने आए रवि बिश्नोई ने पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। बिश्नोई ने ब्रायन बेनेट को बोल्ड कर दिया। 

6 Jul 20245:00:07 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: वेस्ली और ब्रायन ने संभाली पारी

 शुरुआती झटका लगने के बाद वेस्ले और ब्रायन ने जिम्बाब्वे को संभाल लिया है। इन दोनों ने मिलकर खलील अहमद द्वारा फेंके गए पांचवें ओवर में तीन चौके सहित कुल 17 रन बटोरे। 

6 Jul 20244:40:34 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: मैच शुरू, भारत को मिली सफलता

 भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला मैच शुरू हो चुका है। मैच का पहला ओवर खलील अहमद ने फेंका जिसमें छह रन आए। दूसरा ओवर फेंकने आए मुकेश कुमार ने पहली ही गेंद पर इनोसेंट काइया को पवेलियन की राह दिखाई। काइया बोल्ड हो गए। 

6 Jul 20244:23:14 PM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

 सिकंदर रजा (कप्तान), तदिवनाशे मारुमानी, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, , जॉनथन कैंपबेल, डायोन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजाराबानी, 1 टेंडाई चतारा

6 Jul 20244:21:28 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: टीम इंडिया की प्लेइंग-11

 शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरैल (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद

6 Jul 20244:18:49 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: भारत की पहले गेंदबाजी

 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

6 Jul 20243:46:19 PM
IND vs ZIM 1st LIVE Score: टी20 सीरीज की शुरुआत

 भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ शुरुआत करे। वहीं जिम्बाब्वे भी इसी कोशिश में होगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us