Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs ZIM 3rd T20I Highlights: भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत, तीसरे टी20 में जिम्‍बाब्‍वे को 23 रन से हराया

IND vs ZIM 3rd T20I Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे टी20 मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए भारत ने 100 रन से मैच जीता और सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की। अब तीसरा टी20 मैच 10 जुलाई को खेला गया। भारतीय टीम ने इस मैच को 23 रन से जीता।

By Priyanka Joshi Wed, 10 Jul 2024 07:45 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त जिम्बाब्वे दौरे पर है। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे टी20 मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए भारत ने 100 रन से मैच जीता और सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की।

अब तीसरा टी20 मैच आज यानी 10 जुलाई को खेला गया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में जिम्‍बाब्‍वे टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 23 रन से अपने नाम किया।

जिम्बाब्वे टीम इस प्रकार-

इनोसेंट कैया, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मैंडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मासाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चतारा, ब्रैंडन मावुता, तदिवानाशे मारुमनी, फराज अकरम , अंतुम नकवी

भारतीय टीम इस प्रकार-

शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, यशस्वी जयसवाल , शिवम दुबे

10 Jul 20247:45:19 PM
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: भारत ने जीता मुकाबला

 भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में जिम्‍बाब्‍वे को 23 रन से हराया। 5 मैचों की सीरीज में यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है।

10 Jul 20247:30:57 PM
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: जिम्‍बाब्‍वे का छठा विकेट गिरा

 जिम्‍बाब्‍वे ने 39 के स्‍कोर पर 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद डायोन मायर्स और क्लाइव मैडेंडे ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। वॉशिंगटन सुंदर ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने क्‍लाइव को अपना शिकार बनाया। क्लाइव मैडेंडे ने 26 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली।

10 Jul 20246:53:11 PM
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: जिम्‍बाब्‍वे की आधी टीम लौटी पवेलियन

 वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटके। 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्‍होंने रजा और आखिरी गेंद पर जॉनाथन कैंपबेल को अपना शिकार बनाया। कैंपबेल ने 2 गेंद पर 1 रन बनाया।

10 Jul 20246:49:24 PM
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: जिम्‍बाब्‍वे का चौथा विकेट गिरा

 जिम्‍बाब्‍वे का चौथा विकेट गिर गया है। वॉशिंगटन सुंदर ने कप्‍तान सिकंदर रजा को अपना शिकार बनाया। रजा ने 16 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाए।

10 Jul 20246:37:10 PM
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: आवेश ने किया दूसरा शिकार

 जिम्‍बाब्‍वे की शुरुआत खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाजों ने टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। आवेश खान ने दूसरा शिकार किया। उन्‍होंने ब्रायन बेनेट का विकेट झटका। ब्रायन बेनेट ने 5 गेंदों पर 4 रन बनाए।

10 Jul 20246:33:24 PM
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: जिम्‍बाब्‍वे को लगा दूसरा झटका

 जिम्‍बाब्‍वे की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई है। खलील अहमद ने तदिवानाशे मारुमनी को अपना शिका बनाया। उन्‍होंने 10 गेंदों पर 13 रन बनाए।

10 Jul 20246:24:40 PM
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: जिम्‍बाब्‍वे का पहला विकेट गिरा

 आवेश खान ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्‍होंने वेस्ली मधेवेरे को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। वेस्ली मधेवेरे ने 2 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।

10 Jul 20246:02:14 PM
IND vs ZIM T20I Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 183 रन का लक्ष्य

भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 36 रन की पारी खेली। मैच में भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। रुतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए।

10 Jul 20245:58:20 PM
IND vs ZIM T20I Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

भारतीय टीम को चौथा झटका रुतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। 20 ओवर में भारत ने 4 विकेट खोकर 182 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 183 रन का लक्ष्य मिला।

10 Jul 20245:48:44 PM
IND vs ZIM T20I Live Score: भारतीय टीम का गिरा तीसरा विकेट

153 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। ब्लेसिंग मुजरबानी ने गिल को सिकंदर रजा ने कैच आउट किया। इस दौरान गिल ने 49 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

10 Jul 20245:29:26 PM
India vs Zimbabwe Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

 भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन रहा।

10 Jul 20245:25:25 PM
IND vs ZIM Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/2

13 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 2 विकेट खोकर 108 रन रहा। रुतुराज (14) और शुभमन गिल (47) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

10 Jul 20245:25:18 PM
IND vs ZIM Live Score: भारतीय टीम का गिरा दूसरा विकेट

81 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। अभिषेक शर्मा सिकंदर रजा का शिकार बने। इस दौरान अभिषेक ने 9 गेंद पर 10 रन ही बनाए। 11 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 83/2 रहा।

10 Jul 20245:08:29 PM
IND vs ZIM 3rd T20I: यशस्वी हुआ आउट

67 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। सिकंदर रजा ने यशस्वी जायसवाल को ब्रायन के हाथों कैच आउट करया। इस दौरान वह 27 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन बनाकर आउट हुए।

10 Jul 20244:59:34 PM
IND vs ZIM 3rd T20I: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50 रन के पार

छह ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 55 रन हो गया है। गिल (27) और यशस्वी (27) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

10 Jul 20244:45:50 PM
IND vs ZIM 3rd T20I: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40 रन के पार

भारतीय टीम का स्कोर 3 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान के 41 रन रहा। यशस्वी (25) और शुभमन गिल (15) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

10 Jul 20244:36:14 PM
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: यशस्‍वी-गिल क्रीज पर

 भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। भारत की ओर से यशस्‍वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले ही ओवर में 15 रन जड़ दिए।

10 Jul 20244:07:31 PM
IND vs ZIM 3rd T20I: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। प्लेइंग-11 में विश्व कप विजेता टीम के प्लेयर संजू सैमसन , शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है।

10 Jul 20243:49:05 PM
IND vs ZIM 3rd T20I Live Score: भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच आज

भारतीय टीम और जिम्बाब्वे के बीच आज तीसरा टी20I मैच खेला जाना है। भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से मात दी थी और अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us