Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs WI Highlights: संजू सैमसन की आतिशी पारी, सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से होगा भारत का सामना

India vs West Indies Highlights: भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की। भारत की ओर से संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए।  

By Rajat Gupta Sun, 01 Mar 2026 11:16 PM (IST)
दोनों टीमों के लिए अहम है यह मैच

दोनों टीमों के लिए अहम है यह मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies T20 World Cup Super 8 Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से हुआ यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स स्‍टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच में वेस्‍टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की। 

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्‍टन चेज ने 40 रन बनाए। कप्‍तान शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्‍डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। 

196 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने 19.2  ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। भारत की जीत के हीरो भी संजू सैमसन रहे। संजू ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 27 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए। 

1 Mar 202610:51:33 PM

India vs West Indies LIVE: भारत की जीत

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की है। इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने सेंमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने कमाल की पारी खेली और नाबाद 97 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

1 Mar 202610:42:34 PM

India vs West Indies LIVE: आधी टीम लौटी पवेलियन

आधी भारतीय टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए। अब संजू का साथ देने के लिए शिवम दुबे मैदान पर आए हैं। 

1 Mar 202610:22:03 PM

India vs West Indies LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा

ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा कैच आउट हुए। तिलक ने 15 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। जेसन होल्‍डर की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने उनका कैच लपका। अब हार्दिक पांड्या बल्‍लेबाजी करने आए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन है। 

1 Mar 20269:56:26 PM

India vs West Indies LIVE: भारतीय टीम को लगा तीसरा झटका

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को बड़ा झटका लगा। अपना पहला ओवर करने आए शमर जोसेफ ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। स्‍काई ने 16 गेंदों पर 18 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका और 1 छक्‍का लगाया। 

1 Mar 20269:52:30 PM

India vs West Indies LIVE: संजू सैमसन का अर्धशतक

संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उन्‍होंने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। वह अब तक 6 चौके और 3 छक्‍के लगा चुके हैं। संजू और सूर्या के बीच 50 से ज्‍यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर के बार भारतीय टीम का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन है। भारत को अगले 10 ओवर में जीत के लिए 98 रन चाहिए। 

1 Mar 20269:32:25 PM

India vs West Indies LIVE: पावरप्‍ले समाप्‍त

6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन है। संजू सैमसन 13 गेंदों पर 24 और सूर्यकुमार यादव 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पवेलियन लौट चुके हैं। 

1 Mar 20269:24:30 PM

India vs West Indies LIVE: भारत को लगे 2 झटके

भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई है। अभिषेक शर्मा के बाद ईशान किशन कैच आउट हुए। 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ईशान ने हेटमायर को कैच थमा दिया। ईशान ने 6 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके लगाए।

1 Mar 20269:16:38 PM

India vs West Indies LIVE: अभिषेक शर्मा आउट

बड़े लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 2 चौकों की मदद से 11 गेंदों पर 10 रन बनाए। अकील हुसैन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक ने शिमरोन हेटमायर को कैच थमा दिया। अब ईशान किशन मैदान पर आए हैं।

1 Mar 20269:01:57 PM

India vs West Indies LIVE: भारत की सलामी जोड़ी मैदान पर

भारतीय टीम अब 196 रन चेज करने उतरी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन मैदान पर आ चुके हैं। वेस्‍टइंडीज की ओर से अकील हुसैन पहला ओवर कर रहे हैं। भारत को अगर यह मैच जीतना है तो सलामी जोड़ी को अच्‍छी शुरुआत देनी होगी। 

1 Mar 20268:48:53 PM

India vs West Indies LIVE: वेस्‍टइंडीज ने बनाए 195 रन

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्‍टन चेज ने 40 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्‍डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह ने 2 और वरुण-हार्दिक ने 1-1 विकेट लिया।

1 Mar 20268:17:38 PM

India vs West Indies LIVE: हार्दिक ने चटकाया विकेट

ब्रेक के बाद हार्दिक पांड्या के विकेट का खाता खुल गया है। हार्दिक पांड्या ने अपने स्‍पैल के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ही शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन भेजा। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने यह कैच लिया। शेरफेन रदरफोर्ड ने 1 छक्‍के की मदद से 9 गेंदों पर 14 रन बनाए। 

1 Mar 20268:12:58 PM

India vs West Indies LIVE: 14 ओवर का खेल समाप्‍त

14 ओवर का खेल अब समाप्‍त हो गया है। वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन है। शेरफेन रदरफोर्ड 14 और रोवमैन पॉवेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिया है। 

1 Mar 20268:05:53 PM

India vs West Indies LIVE: भारतीय टीम की वापसी

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की वापसी करा दी है। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्‍होंने शिमरोन हेटमायर का विकेट चटकाया। ओवर की 5वीं गेंद पर बुमराह ने रोस्‍टन चेज का शिकार किया। सूर्यकुमार यादव ने चेज का बेहतरीन कैच लिया। चेज ने 25 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। 

1 Mar 20268:01:34 PM

India vs West Indies LIVE: शिमरन हेटमायर आउट

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में दूसरी सफलता मिली है। जसप्रीत बुमराह ने शिमरन हेटमायर को 27 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। विंडीज के लिए रोस्टन चेज 40 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

1 Mar 20267:43:46 PM

India vs West Indies LIVE: शाई होप आउट

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारत को पहली सफलता मिली है। वरुण चक्रवर्ती ने विंडीज के कप्तान शाई होप को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। होप 32 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज 32 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शिमरन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

1 Mar 20267:26:25 PM

India vs West Indies LIVE: 5 ओवर का खेल समाप्‍त

5 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 35 रन है। 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर रोस्‍टन चेज को जीवनदान मिला। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चेज का कैच छोड़ दिया। 

1 Mar 20267:18:36 PM

वेस्‍टइंडीज की सलामी जोड़ी ने नजरें जमा ली हैं। शाई होप और रोस्टन चेज के बीच 23 रन की साझेदारी हो चुकी है। 3 ओवर के बाद भी भारत को कोई सफलता नहीं मिली है। अगर भारत को जल्‍द मैच पर पकड़ बनानी है तो उन्‍हें हार हाल में विकेट चटकाना होगा। 

1 Mar 20267:03:41 PM

India vs West Indies LIVE: सलामी जोड़ी मैदान पर

वेस्‍टइंडीज टीम टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी है। वेस्‍टइंडीज की सलामी जोड़ी में बदलाव हुआ है। शाई होप का साथ देने के लिए रोस्टन चेज आए हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं। ब्रेंडन किंग आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। 

1 Mar 20266:39:46 PM

India vs West Indies LIVE: वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग 11

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

1 Mar 20266:37:01 PM

India vs West Indies LIVE: भारत की प्‍लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। 

1 Mar 20266:42:26 PM

India vs West Indies LIVE: टॉस अपडेट

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरी है। वेस्‍टइंडीज ने 1 बदलाव किया है। अकीला हुसैन ने ब्रैंडन किंग की जगह ली है। 

1 Mar 20266:05:50 PM

IND vs WI LIVE: वेस्‍टइंडीज की संभावित प्‍लेइंग 11

ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे/अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ। 

1 Mar 20266:03:06 PM

IND vs WI LIVE: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह। 

1 Mar 20264:36:13 PM

India vs West Indies Live Score: रिंकू सिंह की वापसी मुश्किल

वेस्टइंडीज के खिलाफ रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।

1 Mar 20264:31:53 PM

IND vs WI Live Score: अभिषेक शर्मा से बड़ी उम्मीदें

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी और वह उस मैच से अपनी लय में लौट चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला चलना बेहद जरूरी होगा।

1 Mar 20263:44:21 PM

IND Vs WI Live Score: कितने बजे होगा टॉस?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। यानी मैच 7 बजे से शुरू होगा।

1 Mar 20263:21:05 PM

IND vs WI Live: सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ पहले मैच में शानदार पारी खेली थी। उन्होंने दबाव में अर्धशतक लगाया था और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। हालांकि, उसके बाद कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में सूर्या वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। टीम इंडिया के लिए ये करो या मरो जैसा मैच है और सूर्या मुकाबले में शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाना चाहेंगे।

1 Mar 20261:40:23 PM

India vs West Indies Live: कैसा खेलेगी ईडन गार्डन्स की पिच?

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बैटिंग के लिए मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। पिच क्यूरेटर सुजान मुर्खजी ने कहा कि सौरव गांगुली पिच की तैयारी देखकर संतुष्ट नजर आए। इस पिच पर स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिल जाती है। शाम के मैच में ओस आने की उम्मीदें हैं।

1 Mar 20261:05:25 PM

IND vs WI Live: शिमरोन हेटमायर पर रहेंगी नजरें

वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर मौजूदा टूर्नामेंट में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 182 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 85 रन रहा। वहीं, गुडाकेश मोती वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट चटकाए।

1 Mar 20261:03:49 PM

IND vs WI Live: भारत के टॉप बैटर ईशान किशन

भारत के लिए इस टी20 विश्व कप में ईशान किशन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 186 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट 77 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 11 विकेट हासिल किए।

1 Mar 20261:01:50 PM

वेस्टइंडीज के कोच ने दी चेतावनी

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने साफ किया कि भले ही पिछले दो मैच में भारत का ये खिलाड़ी थोड़ी महंगा साबित हुआ हो, लेकिन उसकी काबिलियत कम नहीं होती। सैमी ने कहा कि जहां तक मुझे पता है, वह दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज हैं। हम हर विरोधी का सम्मान करते हैं।

1 Mar 202612:15:02 PM

IND Vs WI: कोलकाता का कैसा रहेगा मौसम?

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है। आज कोलकाता का मौसम पूरा साफ रहना है, लेकिन अगर बारिश के कारण मैच रद हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसी स्थिति में बेहतर नेट रन रेट के कारण वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और भारत बाहर हो जाएगा।

1 Mar 202610:23:14 AM

IND vs WI Live: वर्चुअल नॉकआउट जैसा मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का आज का मैच 'वर्चुअल नॉकआउट' की तरह होगा। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब हैं और जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। वेस्टइंडीज की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण फिलहाल ग्रुप-1 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत अगर वेस्टइंडीज को हरा देगा तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और वह दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

1 Mar 20269:41:24 AM

India vs West Indies Live: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (टी20)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में 4 बार टक्कर हुई है, जिसमें 4 मैच में तीन बार टीम इंडिया को कैरेबियाई टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उसे टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ अबतक केवल एक मैच में जीत मिली। दोनों के बीच टी20आई में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 19 मैच टीम इंडिया के नाम रहे। वहीं, 10 मैच विंडीज ने जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच कुल 13 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 8 मैच भारत ने और 5 मैच वेस्टइंडीज ने जीते।

1 Mar 20268:48:55 AM

IND vs WI: भारत को वेस्टइंडीज पर जीत की दरकार

कोलकाता के ईडन गार्डंस में अपने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी। वेस्टइंडीज की अफ्रीकी टीम से हार और भारत की जिम्बाब्वे पर जीत ने ग्रुप-1 के सुपर-8 के इस मैच को दोनों के लिए क्वार्टर फाइनल की तरह बना दिया, क्योंकि जो भा इस मैच को जीतेगा वह अंतिम-4 में प्रवेश करेगा। इस मैच की विजेता टीम को 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टडेयिम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।

1 Mar 202612:03:44 AM

India vs West Indies Live Score: वेस्‍टइंडीज टीम

शाई होप (कप्‍तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

1 Mar 202612:02:32 AM

IND vs WI LIVE Cricket Score: भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।

1 Mar 202612:02:11 AM

India vs West Indies Live: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। टी20 विश्‍व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना वेस्‍टइंडीज से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us