India vs West Indies Live: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी; नमन धीर कर रहे हैं डेब्यू
IND vs WI 1st ODI Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs WI 1st ODI Live Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की नजर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी। साथ ही ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी वापसी हो रही है।
IND vs WI 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल (कप्तान),रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज : शै होप (कप्तान), जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कैसी कार्टी, अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।
IND vs WI Live: भारत की पहले गेंदबाजी
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए नमन धीर डेब्यू कर रहे हैं।
IND vs WI Live: नमन धीर को मिली कैप
भारत के लिए आज एक खिलाड़ी का डेब्यू पक्का हो गया है। नमन धीर को मैच से पहले डेब्यू कैप मिल गई है।
IND vs WI: भारत के लिए आसान नहीं राह
चैंपियंस ट्रॉफी-2025 जीतने के बाद भारत ने सिर्फ पांच वनडे मैच खेले हैं जिसमें से उसे तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भारत के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।
India vs West Indies, 1st ODI: भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, नमन धीर।
IND vs WI live score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतिश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।
IND vs WI 1st ODI Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।
