Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights: भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया, वर्ल्ड कप का जीत के साथ किया आगाज

 IND vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights: भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया और वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज किया। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली थी।

By Praveen Kumar Mishra Sat, 07 Feb 2026 10:51 PM (IST)
IND vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs USA, T20 World Cup 2026 Highlights: भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाबाद 84 रनों की पारी की बदौलत 161 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूएसए की टीम 132 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए सबसे अधिक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट हासिल किए। तो वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने भी एक विकेट चटकाया। भारतीय गेंदबाजों की शानदार बॉलिंग की वजह से टीम इंडिया ने इस मुकाबले को अपने नाम किया।

7 Feb 202610:45:43 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: भारत की जीत

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। इसके जवाब में यूएसए की टीम 132 रन ही बना सकी और इसी के साथ टीम इंडिया ने मुकाबले को 29 रनों से अपने नाम किया। भारत के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 3, अक्षर पटेल और अर्शदीप ने 2, जबकि वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली।

7 Feb 202610:32:21 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: यूएसए ने गंवाया 7वां विकेट

भारत के खिलाफ 162 रनों का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम हार के करीब पहुंच गई है। अर्शदीप सिंह ने यूएसए को 7वां झटका दिया है और मोहम्मद मोहसिन को 8 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। यूएसए के लिए शुभम रंजने 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

7 Feb 202610:24:03 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: अक्षर पटेल को मिला दूसरा विकेट

अक्षर पटेल ने यूएसए के खिलाफ इस मुकाबले में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट हासिल किए हैं। इसी के साथ यूएसए ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। अक्षर ने हरमीत सिंह को पहली ही गेंद पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। यूएसए के लिए शुभम रंजने 14 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि मोहम्मद मोहसिन बैटिंग के लिए आए हैं।

7 Feb 202610:20:38 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: यूएसए ने गंवाया 5वां विकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूएसए की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और संज कृष्णमूर्ति 31 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए। यूएसए के लिए शुभम रंजने 14 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि हरमीत सिंह बैटिंग के लिए आए हैं।

7 Feb 202610:04:45 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: भारत को मिला चौथा विकेट

भारत को यूएसए के खिलाफ इस मुकाबले में चौथा विकेट मिला है और वरुण चक्रवर्ती ने मिलिंद कुमार को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। मिलिंद 34 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए हैं। यूएसए के लिए इस समय संजय कृष्णमूर्ति 25 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शुभम रंजने बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

7 Feb 20269:52:32 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: 10 ओवर समाप्त

भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में यूएसए की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। 10 ओवर तक उनका स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन है। यूएसए के लिए मिलिंद कुमार 28 रन, जबकि संजय कृष्णमूर्ति 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

7 Feb 20269:25:22 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: भारत को मिला तीसरा विकेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को तीसरा विकेट मिला है और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सैतेजा मुक्कमल्ला 2 रनों के स्कोर पर आउट किया है। यूएसए के लिए मिलिंद कुमार 3 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि संजय कृष्णमूर्ति बैटिंग के लिए आए हैं।

7 Feb 20269:22:00 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को यूएसए के खिलाफ मुकाबले में दूसरी सफलता मिली है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल को अपना शिकार बनाया है। वे 2 गेंदों पर अपना खाता भी नहीं खोल सके और आउट हो गए हैं। अमेरिका के लिए सैतेजा मुक्कमल्ला 3 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि मिलिंद कुमार बैटिंग के लिए आए हैं।

7 Feb 20269:17:58 PM

IND vs USA: अमेरिका को लगा पहला झटका

162 रन चेज करने उतरी अमेरिका की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में मोहम्‍मद सिराज ने विकेटकीपर एंड्रीज गूस को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। गूस ने 9 गेंदों पर 6 रन बनाए। 

7 Feb 20268:52:22 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: भारत ने बनाए 161 रन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं और यूएसए को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में यूएसए के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और उन्होंने 72 रनों पर भारत की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया था। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमाल दिखाया और अर्धशतक लगाया। सूर्या ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली।

7 Feb 20268:45:38 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: अर्शदीप सिंह आउट

भारत को यूएसए के खिलाफ मुकाबले में आठवां झटका लगा है और अर्शदीप सिंह आउट हो गए हैं। वे 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए हैं। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 63 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

7 Feb 20268:34:06 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी ये पारी ऐसे समय में आई है, जब टीम इंडिया मुश्किलों में घिरी हुई है और 118 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे।

7 Feb 20268:28:53 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: अक्षर पटेल आउट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ भारत को सातवां झटका लगा है और अक्षर पटेल आउट हो गए हैं। पटेल 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें हरमीत सिंह ने अपना शिकार बनाया है। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 47 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।

7 Feb 20268:17:17 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: हार्दिक पांड्या आउट

यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत की टीम पर संकट मंडरा रहा है। टीम इंडिया ने मैच में छठा विकेट गंवा दिया है और हार्दिक पांड्या 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

7 Feb 20268:01:16 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: रिंकू सिंह आउट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ भारत की आधी टीम पवेलियन वापस लौट चुकी है। रिंकू सिंह 14 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मोहम्मद मोहसिन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ भारत ने 72 रनों प 5 विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।

7 Feb 20267:54:05 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: 10 ओवर समाप्त

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया इस वक्त मुश्किलों से घिरी हुई है और भारत ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव 15 और रिंकू सिंह 3 रन बनाकर नाबाद हैं।

7 Feb 20267:40:44 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: शिवम दुबे आउट

भारतीय टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ बड़ा झटका लगा है। भारत ने पॉवरप्ले के भीतर ही 46 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। शिवम दुबे अपना खाता भी नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर आउट हो गए। टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि दूसरे छोर पर बैटिंग के लिए रिंकू सिंह आए हैं।

7 Feb 20267:37:40 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: तिलक वर्मा आउट

यूएसए के खिलाफ मुकाबले में भारत लगातार विकेट गंवा रहा है। इस मुकाबले में भारत को तीसरा झटका लगा और तिलक वर्मा 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव 2 गेंदों पर 1 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि बैटिंग के लिए शिवम दुबे आए हैं।

7 Feb 20267:32:40 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: ईशान किशन आउट

ईशान किशन का बल्ला यूएसए के खिलाफ नहीं चला है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किशन का बल्ला नहीं चला है और वे 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

7 Feb 20267:12:08 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: अभिषेक शर्मा आउट

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छी शुरुआत नहीं कर सके हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और यूएसए के बीच मुकाबले में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए हैं। अली खान ने उन्हें पहली ही गेंद पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

7 Feb 20267:05:37 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: सलामी जोड़ी क्रीज पर

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन मैदान पर उतर चुके हैं।

7 Feb 20266:49:12 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: यूएसए की प्लेइंग 11

एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर।

7 Feb 20266:46:06 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: भारत की प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

7 Feb 20266:38:15 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: यूएसए ने जीता टॉस

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ईशान किशन और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

7 Feb 20266:33:21 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: वर्ल्ड कप की ट्रॉफी

भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबले से पहले ओपनिंग सेरेमनी होनी है। हालांकि, इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप के ब्रैंड एंबेस्डर रोहित शर्मा ट्रॉफी के लेकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। उनके साथ आईसीसी के चेयरमैन जय शाह भी मौजूद रहे।

7 Feb 20265:43:23 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज/जसप्रीत बुमराह।

7 Feb 20265:24:19 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: हर्षित राणा बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत आज यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। इस मुकाबले से एक दिन पहले भारत को बड़ा झटका लगा और तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। राणा के रिप्लेसमेंट का बीसीसीआई ने एक दिन पहले एलान किया और मोहम्मद सिराज टीम के साथ जुड़ गए हैं।

7 Feb 20264:45:20 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।

7 Feb 20264:43:45 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: भारत की टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर।

7 Feb 20264:43:18 PM

IND vs USA, T20 World Cup 2026 Live: लाइव ब्लॉग

भारत और यूएसए के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में अपका स्वागत है। भारत की टीम आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ मैदान पर उतरने वाली है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होने वाली है और इसके लिए टॉस 6:30 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us