Ind Vs Uae U19 Live: भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश, यूएई को 10 विकेट से मिली हार
IND vs UAE U19 Asia Cup: भारत और यूएई के बीच आज अंडर-19 एशिया कप 2024 का 12वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने यूएई को 10 विकेट से धूल चटाई और अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs UAE U19 Asia Cup: भारत और यूएई के बीच आज अंडर-19 एशिया कप 2024 का 12वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने यूएई को 10 विकेट से धूल चटाई और अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
यूएई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और वह 137 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत की अंडर-19 टीम आयुष-वैभव के बल्ले से शतक निकला। आयुष ने 51 गेंद का सामना करते हुए नाबाद 67 रन बनाए, जबकि वैभव ने 76 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह भारत अंडर-19 की टीम ने यूएई को 10 विकेट से मात देकर अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
IND U19 Vs UAE U19: दोनों टीमें इस प्रकार-
भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले (उपकप्तान), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार।
यूएई की टीम: यायिन राय, आर्यन सक्सेना, अक्षत राय, एथन डिसूजा, मुहम्मद रेयान खान, नूरुल्लाह अयोबी, अयान अफजल खान (कप्तान), उदीश सूरी, अब्दुल्ला तारिक, मुदित अग्रवाल (विकेटकीपर), अली असगर शम्स, रचित घोष, हर्ष देसाई, फैसुर रहमान, करण धीमान।
भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। यूएई को भारत ने 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी (76*) और आयुष (67*) रन बनाकर नाबाद रहे।
12 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 102/0 रहा। वैभव सूर्यवंशी और आयुष के बीच 100 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। टीम इंडिया को जीत के लिए 36 रन की दरकार है।
भारत की तरफ से आयुष और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई और 11 ओवर के खेल तक टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 96 रन रहा। दोनों के बीच 96 रन की सीझेदारी हो चुकी है। आयुष-वैभव की इस बैटिंग को देखते हुए लग रहा है कि ये मैच 15 ओवर से 18 ओवर में ही खत्म हो जाएगा।
यूएई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 44 ओवर में 137 रन बनाए। टीम की तरफ से रायान ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वहीं, भारत की तरफ से युद्धजीत गुहा ने 3 विकेट, जबकि चेतन शर्मा और हार्दिक ने दो-दो विकेट लिए। अब भारत को जीत के लिए 138 रन का टारगेट हासिल करना होगा।
39 ओवर के स्कोर तक यूएई का स्कोर 8 विकेट खोकर 127 रन रहा। मुदित (1) और हर्ष (2) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
37 ओवर के खेल तक यूएई का स्कोर 7 विकेट खोकर 124 रन रहा। हर्ष देसाई (0) और उदीश सूरी(16) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। इससे पहले चेतन शर्मा ने नूरुल्लाह को बोल्ड किया।
31 ओवर के बाद यूएई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन रहा। पारी के 31वें ओवर की दूसरी गेंद पर आयुष ने रायान खान को 35 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।
यूएई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। पारी के 19वें ओवर में हार्दिक राज ने आर्यन खान को 5 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 20 ओवर के बाद यूएई का स्कोर 74/5 रहा।
12 ओवर के बाद यूएई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन रहा।
17 रन के स्कोर पर यूएई का दूसरा विकेट गिरा। चेतन शर्मा ने हरवंश सिंह के हाथों यायिन राय को कैच आउट कराया। इस दौरान यायिन खाता तक नहीं खोल सके।
युद्धजीत गुहा ने यूएई को पहला झटका दिया। उन्होंने पारी के 5वें ओवर में आर्यन सक्सेना को बोल्ड किया। इस दौरान वह 17 गेंदों पर 9 रन ही बना सके। पांच ओवर के बाद यूएई का स्कोर 14/1 रहा।
भारत के खिलाफ यूएई की टीम की पारी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से आर्यन और अक्षत की जोड़ी क्रीज पर है। पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर 1/0 रहा।
यूएई की प्लेइंग-11: अक्षत राय, आर्यन सक्सेना, यायिन राय, एथन डिसूजा, मुहम्मद रेयान खान, अयान अफजल खान (कप्तान), नूरुल्लाह अयोबी, मुदित अग्रवाल (डब्ल्यू), उदीश सूरी, हर्ष देसाई, अली असगर शम्स
भारत-U19 की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्दार्थ सी, मोहम्मद अमान (सी), केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार, हरवंश सिंह (डब्ल्यू), हार्दिक राज, समर्थ नागराज, चेतन शर्मा, युधाजीत गुहा
भारत की अंडर-19 टीम के खिलाफ यूएई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।
आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले (उपकप्तान), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार।
अंडर-19 एशिया कप में अपने आखिरी मैच में यूएई को हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान अंडर-19 की टीम ने यूएई को 69 रन से हराया था। अब भारत के खिलाफ यूएई की टीम जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में जापान को 211 रन से मात देकर टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल की थी। इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने भारत को पहले मैच में हराया था।
भारत अंडर19 क्रिकेट टीम का आज मुकाबला यूएई से होना है। अंडर-19 एशिया कप का 12वां मैच 10:30 बजे से खेला जाना है।
