IND vs SL T20I: रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीता भारत, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त
IND vs SL T20 : भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच भारत ने 2 रन से जीत लिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम केवल 159 रन ही बना पाई। इसके साथ ही भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क, IND vs SL T20I: भारत ने वानखेड़े में खेले गए पहले T20I मैच में श्रीलंका को 2 रन से हरा दिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 163 रन का लक्ष्य था, लेकिन शिवम मावी की घातक गेंदबाजी के सामने टीम केवल 161 रन ही बना पाई। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे लेकिन अक्षर पटेल ने इसे डिफेंड कर लिया।
श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 45 रन की पारी कप्तान दासुन शनाका ने खेली। मावी ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी में 4 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दीपक हुड्डा के 41 और अक्षर पटेल के 31 रन की पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। ईशान किशन ने 37 और हार्दिक पांड्या ने 29 रन की पारी खेली।
टीम इंडिया
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका की टीम
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।
ओवर द विकेट से फुल गेंद को स्लॉग करने चले थे, लेकिन डीप मिडविकेट की दिशा में ही मार पाए, अच्छा थ्रो और श्रीलंका को ऑल आउट कर दिया है भारत ने
अक्षर, सी करुणारत्ना को, 1 रन, आउट, फुल गेंद पर ड्राइव किया था डीप मिडविकेट की दिशा में, दीपक हुड्डा की अच्छी थ्रो और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर आसान रन आउट
लेंथ गेंद, बैकफ़ुट पर जाकर डीप मिडविकेट के ऊपर से मार दिया एक छक्के के लिए। जीत के लिए 5 रन चाहिए 3 गेंद पर
19 ओवर में 16 रन बने। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 13 रन चाहिए। आखिरी ओवर अक्षर पटेल करें।
प्रज्ञान ओझा और बरिंदर सरान के बाद तीसरे गेंदबाज़ बने हैं शिवम मावी जिन्होंने टी20I डेब्यू पर भारत के लिए चार विकेट लिए हैं। चार ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिया- श्रीलंका का स्कोर- 18 ओवर 134/8
मावी, थीक्षना को, आउट, चौथा विकेट मिल गया है शिवम मावी को
उमरान ने शानका (45 रन) को आउट कर भारत को मैच में वापस ला दिया है। उमरान के ओवर में 8 रन बने।
उमरान, शानका को, आउट, इस बार विकेट मिल गया है उमरान को! फुल गेंद को ड्राइव करने गए थे लेकिन वाइड कवर के पास गई गेंद और चहल ने अच्छा कैच पकड़ा, उमरान ने हाथ खोलकर जश्न मनाया तो वहीं निराश होकर शानका को मैदान से बाहर जाने में काफ़ी समय लगा, 155 की गति से गेंद डाली थी यह
यॉर्कर, अंदर आती गेंद, बीट किया बल्लेबाज़ को, और किशन ने डाइव लगाकर रोका है, भारत ने रिव्यू लिए है कैच के लिए, गेंद बल्ले पर लगी थी लेकिन उसके बाद ज़मीन पर लगकर कीपर के पास गई है
हर्षल पटेल के ओवर में 13 रन बने। शानका 39 रन बनाकर भारत की जीत के बीच खड़े हैं।
15 ओवर में तीन रन बने और एक विकेट गिरा। श्रीलंका को जीत के लिए 53 रन की जरूरत है। कप्तान 27 रन बनाकर जीत के लिए संघर्ष कर रहे।
मावी, हसरंगा को, आउट
फ़ील्डर को कैच थमा बैठे हैं हसरंगा!, धीमी गेंद थी, ऑफ़ के काफ़ी बाहर, और मिड-ऑफ़ के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले के जड़ से लगी, हार्दिक को मिला आसान कैच, हसरंगा ख़ासा निराश होकर डगआउट लौटे
14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 107/5, चहल के ओवर में 17 रन बने। हसरंगा ने मिड विकेट पर दो लगातार छक्के मारे।
उमरान के ओवर में दो चौके लगे। कुल 10 रन आए। अगला ओवर चहल करेंगे।
12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 81/5, अक्षर के ओवर में 12 रन बने।
हर्षल पटेल के ओवर में 2 रन बने। और एक विकेट मिला। कैच लेते वक्त हार्दिक चोटिल हो गए।
हर्षल, राजापक्षा को, आउट
लेंथ गेंद पर ड्राइव किया है, हवा में गई गेंद, हार्दिक ने कैच लपका है मिड ऑफ़ से पीछे भागते हुए, और तुरंत ज़मीन पर गिर गए, शायद मांसपेशियों में क्रैंप आया है, लेकिन बड़ा विकेट भारत के लिए
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 66/4, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, दसून शानका और भानुका राजापक्षा बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका को जीत के लिए 60 गेंद में 97 रन चाहिए।
9वें ओवर में एक विकेट गिरा और 10 रन बने। भारत ने मैच में पकड़ बना ली है।
कुसल मेंडिस को हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया। चौका मारने के बाद वह संजू सैमसन को कैच थमा बैठे। श्रीलंका का स्कोर- 54/4
उमरान मलिक के ओवर में तीन रन बना और एक विकेट गिरा। कुसल मेंडिस और भानुका राजापक्षा नए बल्लेबाज़, क्रीज पर हैं। एक और बाएं हाथ के बल्लेबाज़
उमरान मलिक ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। इस बार पटकी हुई गेंद थी 144 की स्पीड के साथ, ऑफ स्टंप के काफी बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद, गति से चकमा खाए, पुल करने के लिए बल्ला देर से भांजा, गेंद पहली आई, लीडिंग एज लगा और फाइन लेग की ओर खड़ी हो गई, इशान किशन ने पीछे की ओर दौड़ और अंत में डाइव लगा एक बेहतरीन कैच लपका, सभी खिलाड़ी इशान को घेर लिए हैं बधाई देने के लिए
चहल के ओवर में कुल 9 रन बने। असलंका ने एक छक्का मारा।
उमरान के ओवर में एक चौका लगा। कुल 6 रन आए। 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 36/2, उमरान मलिक ने अपने पहले ओवर में 146 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाजी की।
हार्दिक के ओवर में 5 रन बने। श्रीलंका दबाव में बैटिंग कर रहा है।
चार ओवर के बाद श्रीलंका ने दो विकेट खो दिए हैं। चौथे ओवर में 8 रन बने और एक विकेट गिरा।
शिवम मावी ने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता प्राप्त की। मावी को दूसरा विकेट मिल गया है दूसरे ओवर में, क्या शानदार डेब्यू उनके लिए, फिर से दो चौके खाने के बाद विकेट लिया, इस बार मिडिल-लेग की बैक ऑफ लेंथ के करीब गेंद थी, इस बार मिड ऑन के ऊपर खेलना चाहते थे, लेकिन टाइम बिल्कुल कर नहीं पाए, इस बार संजू बाबा (सैमसन) ने भी कोई ग़लती नहीं की और मावी की ड्रीम डेब्यू
तीन ओवर समाप्त होने के बाद श्रीलंका ने 16 रन बना लिए हैं।
भारत ने दूसरे ओवर में श्रीलंका को पहला झटका दिया है। वॉव, मावी ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट ले लिया है और क्या ख़ूब ढंग से लिया है, किसी भी गेंदबाज़ के लिए यह ड्रीम डिलेवरी होती है, फुल लेंथ से थोड़ा सा पीछे की गेंद चौथे स्टंप पर, पड़कर गेंद ने कांटा बदला, खूबसूरत इनस्विंग और बल्ले को छकाते हुए गेंद मिडिल स्टंप को उड़ा ले गई, दो चौके खाने के बाद बेहतरीन वापसी मावी की
पथुम निसंका को बोल्ड कर पहली सफलता हासिल की। 12 रन पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा।
शिवम मावी के पहले ओवर में दो चौके लगे।
हार्दिक के ओवर में तीन रन बने और एक कैच छूटा।
श्रीलंका के लिए हार्दिक पहला ओवर कर रहे। संजू ने मिड ऑफ पर कैच छोड़ा, स्टंप की गुड लेंथ गेंद थी, बल्ले का मुंह पहले मोड़ दिया था लेग साइड में खेलने के लिए, लीडिंग एज और हवा में थी गेंद, संजू मिड ऑफ से आगे आए और डाइव लगाकर कैच करने की कोशिश, लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई
भारत ने 20 ओवर में 162 रन बनाए। दीपक हुड्डा 41 रन और अक्षर पटेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को जीत के लिए 163 रन की जरुरत है.
#TeamIndia post 162/5 on the board!
— BCCI (@BCCI) January 3, 2023
4⃣1⃣* for Deepak Hooda
3⃣7⃣ for Ishan Kishan
3⃣1⃣* for Akshar Patel
Over to our bowlers now 👍 👍
Sri Lanka innings underway.
Scorecard ▶️ https://t.co/uth38CaxaP #INDvSL pic.twitter.com/9yrF802Khi
मधुशंका के ओवर में 15 रन बने। अक्षर ने एक सिक्स और एक चौका जड़ा। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 149/5
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 134/4 है। दीपक हुड्डा 29 और अक्षर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17वें में भारत ने 10 रन बनाए। हसरंगा की आखिरी गेंद पर हुड्डा ने सिक्स जड़ा।
16वें ओवर में हुड्डा दो लगातार सिक्स मारे। 17 रन कुल बने।
15वें में भारत ने 101 रन बना लिए हैं। 5 विकेट खो दिया है। हुड्डा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।
हार्दिक भी आउट हुए, थोड़ी शॉर्ट गेंद थी और शरीर के अंदर की तरफ़ आ रही थी, हार्दिक कट करने चले थे लेकिन बाहरी किनारा लगवा बैठे थे, अपील तेज़ थी और काफ़ी समय लगाकर ऊंगली उठाकर पवेलियन भेजा अंपायर अनिल चौधरी ने। अक्षर क्रीज पर
14 ओवर समाप्त हो चुका है। श्रीलंका गेंदबाज रन बनाने का कोई मौका नहीं दे रहे हैं।
13वें ओवर में तीन रन बने। भारत 7.00 के रन रेट से रन बना रहा है।
12वें ओवर में 8 रन बने। हार्दिक 24 रन और हुड्डा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हसरंगा के इस ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरा और तीन रन बने। भारत का स्कोर- 78/4
हसरंगा ने ईशान किशन को आउट किया। फुल गेंद, गुगली, फिर से स्लॉग स्वीप का प्रयास लेकिन इस बार कैच थमा बैठे हैं डीप स्क्वायर लेग में
दस ओवर के बाद भारत ने 75 रन बना लिए हैं। 3 विकेट गिरे हैं। ईशान किशन 36 रन और पांड्या 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इस बार ईशान ने हाथ खोला, ऑफ स्टंप के बाहर रूम मिला तो उस पर हवाई शॉट मार दिया डीप प्वाइंट के ऊपर से, बेहतरीन स्लैश और छक्का
हार्दिक पंड्या 11 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे। वहीं ईशान किशन 22 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे। भारत का स्कोर 64/3
हसरंगा, हार्दिक को, चार रन, पहली गेंद छोटी ऑफ स्टंप पर, उसको जोर से मारा हार्दिक ने सीधा, कैच लेना चाहते थे गेंदबाज़, लेकिन शॉट इतनी तेज थी कि हाथ को छू कर निकल गई चौके के लिए
आठवें ओवर में भारत ने 11 रन लिए। हार्दिक ने दो चौका जड़ा।
सी करुणारत्ना ने हार्दिक को गेंद की पहली गेंद पर हार्दिक ने बाहुबल का प्रदर्शन किया। हार्दिक द्वारा, फुल गेंद थी ऑफ स्टंप के बाहर, ड्राइव के लिए सबसे मुफीद तो ड्राइव कर दिया कवर में चौके के लिए। दूसरी गेंद पर इस बार लेंथ थोड़ी पीछे थी तो हार्दिक बैकफुट पर गए और उसी ही दिशा में पंच कर दिया, क्या बात है हार्दिक, क्या शुरूआत है भारतीय कप्तान का
भारत ने अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को खो दिया है।
सातवें ओवर की 5वीं गेंद पर सैमसन कैच आउट हो गए। अब हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं।
सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन ने शॉट मारा और असलंका से कैच छूट गया। डीप मिडविकेट पर असलंका ने कैच लपका है, लेकिन वह खुद भी निश्चित नहीं है, रिप्ले में भी यही दिखा और बच जाएंगे इशान, गेंद जमीन को छू चुकी थी कैच होने से पहले और थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया
भारतीय पारी का पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है। भारत ने दो विकेट खो दिए हैं। धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार कुछ खास नहीं कर पाए।
सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर आउट। सूर्या अपना 360 डिग्री शॉट दिखाना चाहते थे, लेकिन कैच आउट होंगे शॉर्ट फाइन लेग पर, ऑफ स्टंप पर लेंथ गेंद थी। शफल कर आए सूर्या गेंद तक और शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर खेलना चाहा, लेकिन कनेक्ट नहीं कर पाए और कैच थमा बैठे।
भारतीय पारी के पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं। पांचवे ओवर में 4 रन बने।
पहला विकेट गिरने के बाद ईशान और सूर्यकुमार दोनों दबाव में बल्लेबाजी कर रहे। पांचवा ओवर थीक्षना कर रहे हैं।
चौथा ओवर मधुशंका ने किया। इस ओवर में एक चौका लगा। कुल 5 रन बने। भारत का स्कोर 34/1 है।
भारत ने तीसरे ओवर में शुभमन का विकेट खो दिया। तीसरे ओवर में महज 3 रन बने। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं।
थीक्षणा ने श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद शुभमन के सीधी पैड पर लगी, पगबाधा की अपील की गई। अंपायर ने उंगलियां खड़ी की। शुभमन ने डीआरएस लिया। रिव्यू में दिखा कि स्टंप पर ही गेंद लगती, पहली टी20I पारी में सिर्फ सात रन बना सके शुभमन गिल।
श्रीलंका के कप्तान ने तीसरे ओवर में ही स्पिन अटैक को लगा दिया है। थीक्षना अपना पहला ओवर कर रहे हैं।
भारत ने दो ओवर में बिना विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं। ईशान और गिल ने तेज शुरूआत दी है। दूसरे ओवर में 9 रन बने।
दूसरा ओवर दिलशान मदुशंका लेकर आए। गिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली गेंद को कवर ड्राइव मारा और चौके के साथ खाता खोला।
नए साल में भारत के लिए नई सलामी जोड़ी ने ओपनिंग की शुरुआत की। रजिता के पहले ओवर में ईशान किशन ने एक सिक्स और दो चौकों की मदद से कुल 17 रन बटोरे।
ईशान किशन ने नए साल की शुरूआत धमाकेदार की है। रजिता की तीसरी गेंद पर ही डीप मिड विकेट पर सिक्स जड़ा।
ईशान किशन और शुभमन गिल ने भारतीय पारी की शुरुआत की है।
पिच पर दोनों टीमों के राष्ट्रागान हो चुके हैं। कुछ ही देर में मैच शुरू होगा।
भारत : ईशान किशन (कीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, युज़वेंद्र चहल
श्रीलंका : पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (कीपर), धनंजय डीसिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजापक्षा, दासुन शानका (कप्तान), वनिंदू हसरंगा, चमीका करुणारत्ना, महेश थीक्षना, कासुन राजिता, दिलशान मदुशंका
पहले टी20 मैच में श्रीलंका ने टॉस जीता है। वह पहले गेंदबाजी करेंगा। भारत की तरफ से अर्शदीप नहीं खेल रहे। शिवम मावी उनकी जगह लेंगे।
आपको बता दें कि आज शुभमन गिल और शिवम मावी टी20 डेब्यू करेंगे। दोनों को उनके इंडिया कैप क्रमश, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने दिए।
Congratulations to @ShubmanGill & @ShivamMavi23 who are all set to make their T20I debut for #TeamIndia 🇮🇳👌
— BCCI (@BCCI) January 3, 2023
Live - https://t.co/uth38CaxaP #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/gl57DXG3x6
दोनों टीमें अब तक 26 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। 17 बार भारत ने तो 8 बार श्रीलंका ने जीत हासिल की है। एक मैच बेनातीजा रहा है।
श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन के साथ शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या के पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं।
श्रीलंका ने भारत में भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीती है। वहीं, हार्दिक 2023 की दमदार शुरुआत करने को देखेंगे।
