Ind vs SL T20 Match: भारत ने श्रीलंका को 91 रन से दी करारी मात, 2-1 से की सीरीज अपने नाम
Ind vs SL T20 3rd match Score: भारत और श्रीलंका के बीच टी20I सीरीज का शनिवार को तीसरा और आखिरी मैच राजकोट में खेला गया। तीन मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से जीती। पहला टी20 मैच भारत ने 2 रन जीता था। वहीं, दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से मात दी।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ind vs SL T20 3rd match राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 91 रन करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही 2-1 से सीरीज अपने नाम की। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 228 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 137 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से सूर्या ने नाबाद शतक जड़ा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरूआत खराब रही। पहले ओवर में ही ईशान किशन 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने शुभमन गिल के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बैटिंग की। राहुल ने 16 गेंद पर 35 रन बनाए। गिल के साथ 31 गेंद पर 49 रन की साझेदारी की। राहुल आउट होने के बाद मैदान पर आए सूर्या ने धमाकेदार बैटिंग की। गिल के साथ मिलकर 53 गेंद पर 111 रन की साझेदारी की। शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 46 रन की पारी खेली उन्हें हसरंगा ने बोल्ड किया।
हार्दिक और हुड्डा बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहे। सूर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी20 करियर का तीसरा शतक जड़ा। सूर्या ने नाबाद 112 रन बनाए। अक्षर ने 9 गेंद पर नाबाद 21 रन की कैमियों पारी खेली। श्रीलंका के दिलशान मधुशंका को दो और रजिता, करुणारत्ना और हसरंगा को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने साधी हुई शुरुआत की। पहली विकेट 44 के स्कोर पर गिरी। कुसल मेडिंस 15 रन बनाकर अक्षर का शिकार बने। इसके बाद टीम नहीं संभल सकी और समयातंराल पर विकेट गिरता रहा। भारत की तरफ से अर्शदीप ने तीन, हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और चहल को दो-दो विकेट मिला। एक विकेट उमरान मलिक के नाम रही।
भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 137 रन बनाए।
17वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप ने शानका को अक्षर के हाथों कैच करवाया।
16वें ओवर में 10 रन बने। 1 विकेट गिरा। रजिथा ने दो गेंद पर लगातार दो चौका मारा।
उमरान ने अपनी गति से बीट करते हुए तीक्षणा को बोल्ड कर दिया।
15वें ओवर में मात्र 3 रन बने और एक विकेट गिरा। श्रीलंका को 30 गेंद पर चाहिए 104 रन। भारत को तीन विकेट चाहिए।
हार्दिक पांड्या ने करुणारत्ना को एलबीडब्ल्यू आउट किया। एक और धीमी गेंद, पैड पर लगी और अंपायर ने आउट दिया, रिव्यू लिया बल्लेबाज़ ने, सीधी लेंथ गेंद ऑफ़ स्टंप पर, ऑन साइड में गेंद को खेलने का प्रयास लेकिन पैड पर लगी गेंद, थर्ड अंपायर ने भी आउट दिया।
चहल के ओवर में शानका ने दो शानदार छक्के लगाए। 14वें ओवर में कुल 15 रन बने।
उमरान, हसरंगा को, आउट मिल गई विकेट उमरान को, हसरंगा को पवेलियन जाना होगा, मिड ऑन पर दीपक ने आराम से कैच पकड़ा, रूम बना कर लेंथ गेंद को मिड ऑन के ऊपर से मारने का प्रयास लेकिन बल्ले पर ठीक से आई नहीं गेंद
चहल ने 7 रन देते हुए एक विकेट चटकाया।
चहल ने धनजंय को शुभमन गिल के हाथों कैच करवा कर भारत को पांचवी सफलता दिलाई।
अक्षर पटेल के ओवर में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने तीन रन लिए। भारत ने फिलहाल मैच में मजबूत पकड़ बनाकर रखी है।
चहल के ओवर में 8 रन बने और एक विकेट गिरा। शानका ने आखिरी गेंद पर सिक्स जड़ा।
चहल ने असालंका को शिवम मावी के हाथों कैच करवाया।
श्रीलंका ने अक्षर पटेल के ओवर में 10 रन लिए। इनकी बदौलत श्रीलंका का स्कोर- 83/3
उमरान मलिक ने दो वाइड के साथ एक नो-बॉल की। 8वें ओवर में कुल 15 दिए।
7वें ओवर में 7 रन बने। एक विकेट गिरा। हार्दिक के ओवर में एक चौका लगा।
हार्दिक पांड्या ने अविष्का को अर्शदीप के हाथों कैच करवाया।
भारत ने 6वें ओवर में 7 रन दिया और एक विकेट लिया। श्रीलंका का पहला पावरप्ले खत्म हो गया है।
अर्शदीप ने निसांका को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
पांचवे ओवर में भारत को पहली विकेट मिली। पांचवे ओवर में 7 रन बने। अक्षर ने एक विकेट चटकाई।
अक्षर पटेल ने कुसल मेडिंस को आउट कर पहला झटका दिया।
श्रीलंका ने साधी हुई शुरुआत की है। बिना नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं।
तीसरे ओवर में कुसल मेंडिस ने दो सिक्स लगाए। कुल 14 रन बने।
अर्शदीप ने तीन वाइड देते हुए 11 रन दिए। इनके ओवर में एक चौका लगा।
हार्दिक पांड्या के ओवर में 6 रन बने।
भारत की तरफ से पहला ओवर हार्दिक ने शुरु किया है। पहली ही गेंद पर पगबाधा की अपील की गई थी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए। सूर्यकुमार 112 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने 21 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 229 रन बनाने हैं।
19वें ओवर में 16 रन बने। अक्षर पटेल ने 3 चौके जड़े।
सूर्या ने एक रन लेकर अपना तीसरा शतक पूरा किया। 45 गेंद पर 100 रन बनाया।
भारत ने 18वें ओवर में 6 रन लिए। सूर्या शतक से 1 रन दूर हैं।
17वें ओवर में 16 रन बने। एक विकेट गिरा। सूर्या ने एक सिक्स जड़ा। अक्षर पटेल ने आते ही चौका लगाया।
दीपका हुड्डा 4 रन बनाकर आउट हो गए।
16ओवर में 14 रन बने। हार्दिक का विकेट गिरा। हुड्डा ने पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला।
हार्दिक पांड्या बड़ा शॉट लगाने के लिए गए। और अपना विकेट गंवा बैठे।
हसरंगा ने शुभमन गिल को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। सूर्या और गिल के बीच 53 गेंद पर 111 रन की साझेदारी हुई।
हसरंगा ने गिल को बोल्ड कर दिया। शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 46 रन बनाए।
सूर्या ने इस ओवर में दो सिक्स और एक चौका जड़ा। वहीं, गिल ने एक चौका जड़ा। भारत का स्कोर- 154/2
भारत का स्कोर- 131/2, शुभमन गिल 34 और सूर्या 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13वें ओवर में सूर्या ने दो छक्के और एक चौके लगाया।
भारत ने 12वें ओवर में 9 रन बनाए। भारत 9.41 की नेट रन रेट से रन बना रहा है।
11वें ओवर में सूर्या ने एक सिक्स और एक चौका जड़ा। 12 रन कुल बने।
भारत ने 10 ओवर में 92 रन बना लिए है। सूर्या 25 रन और शुभमन गिल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
9वें ओवर में भारत ने कुल 8 रन बनाए। सूर्या ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
आठवें ओवर में सूर्या ने एक सिक्स और एक चौका जड़ा। कुल 14 रन बने।
भारत ने 7वें ओवर में 10 रन बनाए। आखिरी गेंद पर शुभमन ने छक्का जड़ा।
भारत ने 6 ओवर में 53 रन बना लिए हैं। 2 महत्वपूर्ण विकेट खोए हैं। ईशान 1 रन और राहुल त्रिपाठी 35 रन बनाकर आउट हुए।
दो लगातार छक्का लगाने के बाद राहुल त्रिपाठी कैच आउट हो गए। राहुल ने 16 गेंद पर 35 रन बनाए।
पांचवे ओवर में तीक्षणा गेंदबाजी करने आए। राहुल त्रिपाठी ने तीन चौके जड़े। कुल 12 रन बने इस ओवर में।
चौथे ओवर में बने 4 रन। रजिता ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
तीसरे ओवर में भारत ने 15 रन लिए। इस ओवर में एक चौका राहुल त्रिपाठी ने मारा। उसके बाद शुभमन ने एक छक्का और एक चौका जड़ा। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर- 22/1
दूसरा ओवर मेडन रहा। शुभमन गिल पर दबाव साफ दिख रहा है।
भारत ने पहले ओवर में 7 रन बनाए। एक विकेट खोया। राहुल त्रिपाठी ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया।
मधुशंका ने पहले ओवर में ईशान किशन को आउट का भारत को बड़ा झटका दिया है।
भारत के लिए इशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे।
भारत ने तीसरा मैच जीतने के लिए खूब प्रैक्टिस की है। बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन के लिए अपने शॉट पर मेहनत की।
Preps ☑️
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
Toss coming up shortly.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/zSD9Jvxnp6
हार्दिक ने टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।
भारतीय टीम- ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
हार्दिक ने टॉस जीतकर के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि यह पिच बल्लेबाजी करने के लिए बेहतर है। ऐसा हो सकता है कि रात को हमें ज्यादा स्विंग मिले। शानका ने भी कहा कि वह टॉस जीतते तो पहले बैटिंग करते।
भारत और श्रीलंका के ये 25वीं बाइलैट्रल सीरीज है। भारत अपनी जमीन पर कभी भी श्रीलंका के खिलाफ बाइलैट्रल सीरीज नहीं हारा है।
राजकोट की पिच पर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद रहता है। अभी तक ओस ने खेल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने दो बार मैच जीता है। वहीं, रन चेज करने वाली टीम ने भी दो बार मैच जीता है।
टी20 सीरीज के दो मैचों में अच्छा नहीं करने वाले शुभमन गिल की जगह रितुराज गायकवाड़ को टीम में जगह मिल सकती है। वहीं, अर्शदीप के स्थान पर हर्षल पटेल को मौका दिया जा सकता है।
