Ind vs SL T20: रोमांचक मुकाबले में जीता श्रीलंका, काम नहीं आई अक्षर की तूफानी पारी
Ind vs SL T20 2nd match Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया, जहां श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीरीज में श्रीलंका ने 1-1 की बराबरी कर ली।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क Ind vs SL T20 2nd match live score update: एमसीए के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 16 रन से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम इंडिया केवल 190 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से सर्वाधिक 65 रन अक्षर पटेल के बल्ले से आए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 51 रन की पारी खेली।
इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 56 रन शनाका ने बनाए। भारत की तरफ से उमरान मलिक ने 3 जबकि अक्षर पटेल ने 2 विकेट हासिल किए।
दूसरा टी20 मैच श्रीलंका ने 16 रन से जीत लिया। इसके साथ ही 3 मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है।
19वें ओवर में भारत ने 12 रन बनाए। अब आखिरी ओवर में भारत को 21 रन बनाने हैं।
18वें ओवर में शिवम मावी ने 2 छक्के और 1 चौके सहित 17 रन बनाए। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 174/6
17 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल और शिवम मावी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को 18 गेंद पर 50 रन की दरकार है।
16वां ओवर श्रीलंका के नाम रहा। इस ओवर में मदुशंका ने 10 रन दिए और सूर्यकुमार यादव की महत्वपूर्ण विकेट हासिल की। 16 ओवर बाद भारत का स्कोर 149/6
अक्षर पटेल के अर्धशतक के बाद अब सूर्यकुमार यादव ने भी 33 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
अक्षर पटेल ने 20 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। 15 ओवर बाद भारत का स्कोर 139/5
He is dealing in SIXES @akshar2026 - 3 in a row! 💪 💪
— BCCI (@BCCI) January 5, 2023
This is turning out to be a fine knock 🙌 🙌
Follow the match ▶️ https://t.co/Fs33WcZ9ag #INDvSL pic.twitter.com/1zthloVmfA
14वां ओवर भारत के नाम रहा। इस ओवर में भारत ने 26 रन बनाए। अक्षर पटेल ने इस ओवर में 3 जबकि सूर्या ने एक छक्का लगाया। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/5
छठे विकेट के लिए अक्षर और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। अक्षर ने हसरंगा के ओवर में हैट्रिक छक्के लगाए।
13वें ओवर में अक्षर पटेल ने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 13 रन बने। भारत का स्कोर 98/5
भारत ने 12 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।
11वें ओवर में 9 रन बने। सूर्या ने एक चौका मारा।
10ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 64 रन बना लिए हैं। सूर्या भारत को जीताने के लिए संघर्ष कर रहे।
दीपक हुड्डा ने 12 गेंद पर 9 रन बनाए। उन्हें हसरंगा ने आउट किया।
भारत ने 9वें ओवर में 3 रन बने।
8वें ओवर में करुणारत्ने ने 7 रन दिए और भारत का स्कोर 8 ओवर के बाद 54 रन के स्कोर पर पहुंच गया।
7वां ओवर श्रीलंका के स्टार गेंदबाज हसरंगा ने किया। उन्होंने इस ओवर में 8 रन दिए और 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/4
पावरप्ले के बाद भारत ने 4 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 5 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा क्रीज पर मौजूद हैं।
5वें ओवर में भारत ने गंवाया चौथा विकेट, हार्दिक पांड्या 12 रन बनाकर आउट। भारत का स्कोर 34/4
4 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या और उप कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 21 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। 3 ओवर के बाद भारत ने 27 रन बना लिए हैं।
रजिथा ने एक ही ओवर में भारत को दो झटके दिए। उन्होंने पहले ईशान किशन को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को आउट किया। 2 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 21/2
डेब्यूटेंट राहुल त्रिपाठी को तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया। उन्होंने आते साथ 2 गेंद पर बैक टू बैक चौका लगाया।
भारत को ईशान किशन के रूप में पहला झटका लगा है। वह 2 रन के निजी स्कोर पर रजिथा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
207 रन के स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं।
भारत की तरफ से 207 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कप्तान शनाका के 56 रन की तूफानी पारी की बदौलत 206 रन बनाए हैं। भारत को यह मैच और सीरीज जीतने के लिए 207 रन बनाने होंगे।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) January 5, 2023
3⃣ wickets for @umran_malik_01
2⃣ wickets for @akshar2026
Target for #TeamIndia: 207
Scorecard ▶️ https://t.co/Fs33WcZ9ag #INDvSL pic.twitter.com/O8IKZLHabc
19वां ओवर एक बार फिर से भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने 18 रन दिए और श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन पहुंच गया।
18वां ओवर उमरान मलिक ने डाला। उन्होंने इस ओवर में एक नो बॉल सहित कुल 20 रन दिए। श्रीलंका का स्कोर 168/6
17वें ओवर में शिवम मावी ने 9 रन दिए। श्रीलंका का स्कोर 17 ओवर के बाद 147/6
16वें ओवर में उमरान मलिक ने 2 विकेट लिए, उन्होंने असलांका को और हसरंगा को आउट किया। असलांका 37 रन बनाकर तो हसरंगा बिना खाता खोले आउट हुए।
उमरान मलिक ने भारत को 5वीं सफलता दिलाई। श्रीलंका का स्कोर 138/5
15वां ओवर श्रीलंका के लिए अच्छा रहा। इस ओवर में 2 छक्के सहित कुल 16 रन बने। असलांका और कप्तान शनाका क्रीज पर मौजूद हैं।
15वां ओवर श्रीलंका के लिए अच्छा रहा। इस ओवर में 2 छक्के सहित कुल 16 रन बने। असलांका और कप्तान शनाका क्रीज पर मौजूद हैं।
14 ओवर के बाद श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। इस ओवर में अक्षर पटेल ने धनंजय को 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा।
श्रीलंका ने 110 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया। अक्षर पटेल ने 3 रन के निजी स्कोर पर धनंजय को आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 110/4
13वें ओवर में शिवम मावी ने 13 रन दिए। इसके साथ ही श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 13 ओवर की समाप्ति पर 107 रन बना लिए हैं। असलांका और धनंजय क्रीज पर मौजूद हैं।
श्रीलंका ने 13वें ओवर में 100 रन पूरा कर लिया है। असलांका और धनंजय क्रीज पर मौजूद हैं।
12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 96/3, अक्षर पटेल ने इस ओवर में भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने पथुम निसांका को 33 रन के स्कोर पर आउट किया।
अक्षर पटेल ने दिलाई टीम इंडिया को तीसरी सफलता। उन्होंने पथुम निसांका को 33 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 96/3
11 ओवर के बाद श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। इस ओवर में चहल ने 5 रन खर्च किए।
10वें ओवर में उमरान मलिक ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने इस ओवर में राजपक्षे को आउट किया। 10 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन।
भारत को दूसरी सफलता उमरान मलिक ने दिलाई। उन्होंने 2 रन के निजी स्कोर पर राजपक्षे को क्लीन बोल्ड किया। श्रीलंका का स्कोर 83/2
भारत के लिए 9वां ओवर सफल रहा। इस ओवर में चहल ने कुसल मेंडिस को 52 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 83/1
युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 52 रन के निजी स्कोर पर कुसल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 80 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका लगा।
भारत की तरफ से 8वां ओवर उमरान मलिक ने किया। इस ओवर में उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का सहित कुल 13 रन खर्च किए। 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 80/0
श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 27 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए।
अक्षर पटेल ने दूसरे ओवर में 12 रन दिए। उनके इस ओवर में 1 चौके और 1 छक्का भी श्रीलंका के बल्लेबाज ने लगाया।
पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में युजवेंद्र चहल ने केवल 6 रन दिए। 6 ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं।
5वें ओवर में अक्षर पटेल ने केवल 2 रन दिए। 5 ओवर के बाद श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं।
भारत की तरफ से चौथा ओवर शिवम मावी ने डाला। उन्होंने इस ओवर में 2 चौके सहित 15 रन दिए।
तीसरे ओवर में हार्दिक ने 11 रन दिए, जिसमें निसांका ने एक छक्का भी लगाया।
दूसरा ओवर नाटकीय भरा रहा। इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने 3 नो बॉल डाली। इसके अलावा एक वाइड सहित कुल 19 रन दिए।
हार्दिक ने की गेंदबाजी की शुरुआत, उन्होंने पहले ओवर में केवल 2 रन खर्चे।
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
इस मैच में भारत की गेंदबाजी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है, क्योंकि अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। उन्हें हर्षल पटेल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।
श्रीलंका की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन-
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।
इस मैच में टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन-
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगा भारत। राहुल त्रिपाठी इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं।
संजू सैमसन की अनुपस्थिति में राहुल त्रिपाठी ने अपना टी20 डेब्यू कर लिया है। उन्हें बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने डेब्यू कैप सौंपी।
Congratulations to Rahul Tripathi who is all set to make his T20I debut for #TeamIndia 🇮🇳👏#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/VX1y83nOsD
— BCCI (@BCCI) January 5, 2023
राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर के साथ नजर आ रहे हैं। संजू सैमसन की अनुपस्थिति में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
इस मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर 101 का रहा है। ये स्कोर भारत ने साल 2016 में बनाया था।
एमसीए के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने 2020 में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे और आसानी से मुकाबला जीत लिया था।
टीम इंडिया दूसरे टी20 मैच के लिए महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे पहुंच चुकी है। 1-0 से आगे टीम यहां सीरीज जीतना चाहेगी।
#TeamIndia have arrived at the stadium for the second T20I against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/8if6o0uBN7
— BCCI (@BCCI) January 5, 2023
दोनों टीम अब तक 27 टी20 मुकाबला खेल चुकी है, जिसमें से 18 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है तो 8 मुकाबला श्रीलंका के नाम रहा है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6.30 बजे होगा। सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 1-0 से आगे है।
