IND vs SL Live Score: श्रेयस अय्यर की पारी का अंत, भारत को लगा चौथा झटका
India vs Sri Lanka Semi-Final Live Updates: 20वें एशियन गेम्स में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है।

एशियन गेम्स 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Live: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट कटाएगी, वहीं हारने वाली टीम बांग्लादेश से ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी। पाकिस्तान टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
Asian Games 2026 LIVE: जुडो- महिलाओं का 57kg रेपेशाज राउंड
यामिनी मौर्य ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन महिलाओं के 57kg रेपेशाज राउंड में जापान की मियो शिराकाने से हार गईं। यामिनी शुरुआत में ही दो 'शिडो' (पेनल्टी) से पीछे हो गई थीं। बाकी मुकाबले में शिराकाने ने डिफेंसिव खेल दिखाया, जिससे भारतीय खिलाड़ी के पास कोई मौका नहीं बचा। आखिर में तीसरी चेतावनी मिलने पर जापानी जुडोका को 'इप्पोन' से जीत मिल गई। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, यामिनी आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स से खाली हाथ लौटीं।
Asian Games 2026 LIVE: आर्चरी- मेंस कंपाउंड व्यक्तिगत सेमीफाइनल में गणेश
गणेश मणि रत्नम अपने सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं, उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया के किम जोंगहो से है। गणेश ने अपने क्वार्टरफाइनल में 150 में से शानदार 148 अंक बनाए थे, जबकि किम ने 143 अंक बनाकर एक कड़ा क्वार्टरफाइनल जीता था।
India vs Sri Lanka Live Score: अय्यर की पारी का अंत
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की पारी का अंत हो गया है। 10वें ओवर में वानुजा सहान ने उन्हे बोल्ड किया। अय्यर ने 13 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। अब ईशान किशन का साथ देने के लिए अक्षर पटेल मैदान में उतरे हैं।
India vs Sri Lanka Live Scorecard: वैभव की तूफानी पारी का अंत
पावरप्ले के बाद वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का अंत हुआ। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। वैभव ने 21 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। अब ईशान किशन कप्तान अय्यर का साथ देने के लिए आए हैं।
India vs Sri Lanka Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन है। वैभव सूर्यवंशी 20 गेंदों पर 38 रन बनाकर खल रहे हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर (4) उनका साथ दे रहे हैं।
IND vs SL Live Score: संजू का नहीं चला बल्ला
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत खराब रही है। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए हैं। दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा और तीसरे में सजू सैमसन आउट हुए। संजू ने 9 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाए। अब वैभव के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान में हैं।
IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने सिक्स लगाया। अगली ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए। अभिषेक ने 3 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाए। अब वैभव का साथ देने के लिए संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं।
India vs Sri Lanka Live Scorecard: सलामी जोड़ी मैदान पर
टॉस गंवाने के बाद भारतीय सलामी जोड़ी पहले बल्लेबाजी करने उतर चुकी है। वैभव सूर्यवंशी का साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर आए हैं। वैभव के चौके की मदद से भारत ने पहले ओवर में 6 रन बनाए।
IND vs SL Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
India vs Sri Lanka Live Scorecard: टॉस अपडेट
श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी। जापान के खिलाफ आराम करने वाले जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।
India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Live: भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।
Ind vs SL Asian Games 2026 Live Score: श्रीलंका टीम
एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा, थारिंडु रत्नायके, वनुजा सहन, सोहन डी लिवरा, गरुका संकेथ।
India vs Sri Lanka Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होगी। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।
