Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Ind vs SL 3rd ODI Live Score: भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर रचा इतिहास, 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा

India vs Sri Lanka 3rd Odi Live score: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। श्रीलंका के सामने 391 रन का लक्ष्य था, लेकिन वह 73 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से जीत लिया है।

By Sameer ThakurSun, 15 Jan 2023 08:08 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, Ind vs SL 3rd ODI Live Score: तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज को 3-0 से जीत लिया है। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 391 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और केवल 73 रन ही बना पाई।

गेंदबाजी में भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज हीरो रहे, जिन्होंने 32 रन देकर 4 विकेट झटके और श्रीलंकाई टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। सिराज के अलावा कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट झटके। बात बल्लेबाजी की करें तो विराट कोहली ने 166 और शुभमन गिल ने 116 रन की विस्फोटक पारी खेली। 

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा।

15 Jan 20237:50:49 PM
Ind vs SL today match live score: भारत ने तीसरे वनडे 317 रन से जीत लिया

 भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हराकर, वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। श्रीलंका के सामने 391 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम केवल 73 रन बनाकर आउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैच की सीरीज 3-0 से जीत लिया है।

15 Jan 20237:38:41 PM
India vs Sri Lanka live score: मोहम्मद सिराज का स्पेल पूरा, श्रीलंका का स्कोर 69/8

 मोहम्मद सिराज का स्पेल पूरा हो गया है। उन्होंने अपने 10 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए और श्रीलंका के टॉप ऑर्डर को संभलने का मौका नहीं दिया। 21 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 69/8

15 Jan 20237:29:34 PM
India vs Sri Lanka live score: सिराज ने डाला अपना 9वां ओवर

 सिराज ने अपने कोटे का 9 ओवर खत्म कर लिया है। 9वां ओवर उन्होंने मेडन डाला। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 57/8

15 Jan 20237:20:35 PM
India vs Sri Lanka live score: मोहम्मद सिराज ने डाला 8वां ओवर

 सिराज ने अपने कोटे का 8 ओवर पूरा कर लिया है। 17 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 55/8

15 Jan 20237:14:42 PM
India vs Sri Lanka live score: श्रीलंका ने गंवाया 8वां विकेट

 श्रीलंका को 8वां झटका लगा। मोहम्मद शमी ने वेलालेग को 3 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 16वें ओवर में भारत का स्कोर 51/8

15 Jan 20237:10:15 PM
Ind vs SL today match live score: कुलदीप यादव ने किया शनाका को आउट

 कुलदीप यादव ने अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने कप्तान शनाका को 11 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 50/7

15 Jan 20236:57:54 PM
Ind vs SL today match live score: 12 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 40/6

 टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने के बेहद करीब नजर आ रही है। 391 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 40 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही है। 

15 Jan 20236:54:59 PM
Ind vs SL today match live score: श्रीलंका को लगा छठा झटका

 श्रीलंका की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह से फेल रही। 39 के स्कोर पर उसने अपना छठा विकेट खो दिया है। 12वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर 39/6

15 Jan 20236:48:36 PM
Ind vs SL live score: मेडन के साथ कुलदीप ने की गेंदबाजी की शुरुआत

 10 ओवर बाद रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजी की शुरुआत कराई। पहला ओवर कुलदीप यादव ने मेडन डाला। 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 39/5

15 Jan 20236:46:13 PM
Ind vs SL live score: पहला पावरप्ले भारतीय गेंदबाजों के नाम

 पहला पावरप्ले पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। इसमें श्रीलंका ने केवल 39 रन बनाए और 5 महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। 4 विकेट मोहम्मद सिराज के खाते में जबकि 1 विकेट मोहम्मद शमी ने लिया। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 39/5

15 Jan 20236:35:45 PM
Ind vs SL today match live score: 8वें ओवर में सिराज को मिली एक और सफलता

 मोहम्मद सिराज ने 8वें ओवर में केवल 1 रन दिए और फर्नांडो का विकेट लिया। उन्होंने 19 रन बनाए। इस मैच में सिराज की ये तीसरी सफलता है।

15 Jan 20236:26:56 PM
Ind vs SL today match live score: श्रीलंका की बेहद खराब शुरुआत

 श्रीलंका ने 391 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 31 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। टीम को तीसरा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने असलंका को 1 रन के स्कोर पर आउट किया।

15 Jan 20236:20:42 PM
Ind vs SL today match live score: मोहम्मद शमी ने डाला मेडन ओवर

 5वां ओवर मेडन रहा। 22 रन के स्कोर पर श्रीलंका की टीम दो विकेट गंवा चुकी है। दोनों ही विकेट सिराज ने लिए हैं, लेकिन दूसरी तरफ से शमी भी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं।

15 Jan 20236:15:52 PM
Ind vs SL today match live score: 4 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 22/2

 मोहम्मद सिराज ने अपने दूसरे ही ओवर में भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने कुसल मेंडिस को 4 रन के निजी स्कोर पर राहुल के हाथो कैच करवाया। 4 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर 22/2

15 Jan 20236:05:03 PM
India vs Sri Lanka live score: मोहम्मद सिराज ने दिलाई भारत को सफलता

 तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने अविष्का फर्नांडो को 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। 

15 Jan 20236:03:07 PM
Ind vs SL today match live score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू, पहले ओवर में बने 6 रन

 391 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की तरफ से पहले ओवर में अविष्का फर्नांडो और नुवानिडु फर्नांडो ने पारी की शुरुआत की है। भारत की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद शमी ने डाला, जिसमें उन्होंने 6 रन दिए।

15 Jan 20235:29:14 PM
Ind vs SL live score: भारत ने श्रीलंका के सामने 391 रन का लक्ष्य रखा

 भारत ने विराट कोहली के नाबाद 166 रन की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 390 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 391 रन का लक्ष्य रखा। कोहली के अलावा शुभमन गिल ने 116 रन की पारी खेली। 

15 Jan 20235:23:24 PM
SL vs Ind love score: 105 गेंद पर विराट कोहली के 150 रन

 विराट कोहली ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 105 गेंद पर 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से यह रन बनाए हैं। 

15 Jan 20235:21:06 PM
SL vs Ind love score: सूर्यकुमार यादव हुए आउट

 भारत ने 370 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें रजिथा ने अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच करवाया। 

15 Jan 20235:15:57 PM
SL vs Ind love score: भारत ने गंवाया चौथा विकेट

 केएल राहुल जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। वह केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कुमारा ने वेलालेग के हाथों कैच करवाया। 48 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 365/4

15 Jan 20235:13:29 PM
India vs Sri Lanka live score: केएल राहुल को मिला जीवनदान

 48वें ओवर में केएल राहुल को जीवनदान मिला। 6 रन के निजी स्कोर पर उनका कैच कप्तान शनाका नहीं ले पाए। 

15 Jan 20235:11:44 PM
India vs Sri Lanka live score: रजिथा के ओवर में बने 21 रन

 रजिथा का यह ओवर महंगा रहा। इस ओवर में उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका सहित कुल 21 रन खाए। 47 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 357/3

15 Jan 20235:09:09 PM
India vs Sri Lanka live score: भारत के 350 रन पूरे, कोहली 150 के करीब

 भारत ने 350 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली 150 रन के करीब हैं।

15 Jan 20235:05:09 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: 46वां ओवर रहा श्रीलंका के नाम

 46वां ओवर श्रीलंका के नाम रहा। इस ओवर में कुमारा ने केवल 4 रन खर्च किए। 46 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 336/3

15 Jan 20235:01:46 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: 38 रन के स्कोर पर आउट हुए श्रेयस अय्यर, भारत को लगा तीसरा झटका

 भारत को तीसरा झटका लगा है। 38 रन बनाकर श्रेयस अय्यर आउट हो गए। उन्होंने कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की है।

15 Jan 20234:57:22 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: महंगा रहा 45वां ओवर

 भारत के लिए 45वां ओवर शानदार रहा। इस ओवर में 19 रन बने। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 332/2

15 Jan 20234:54:25 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: अय्यर और कोहली के बीच शतकीय साझेदारी

 विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने केवल 66 गेंद पर यह साझेदारी पूरी की है। 

15 Jan 20234:47:36 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: विराट कोहली ने 85 गेंद पर जड़ा शतक

 विराट कोहली ने वनडे करियर का 46वां शतक जड़ दिया है। उन्होंने 85 गेंद पर अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया है। अब घरेलू जमीन पर शतक बनाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के अब भारत में 21 शतक हो गए हैं।

15 Jan 20234:41:51 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: फील्डिंग के दौरान श्रीलंका के दो खिलाड़ी घायल

 43वें ओवर में विराट कोहली का चौका रोकने के दौरान मैदान में श्रीलंका के दो खिलाड़ी आपस में टकरा गए। श्रीलंकाई खिलाड़ी एशेन बंडारा और वांडरसे के बीच यह टक्कर हुई है। उम्मीद है कि चोट ज्यादा गंभीर न हो।

15 Jan 20234:39:43 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: भारत के 300 रन पूरे

 भारत ने 43वें ओवर में 300 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली 99 और श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

15 Jan 20234:33:12 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: 42वें ओवर में हसरंगा ने दिए 5 रन

 42 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं। यह हसरंगा का आखिरी ओवर है और इस सीरीज में वह विकेटलेस रहे हैं। 

15 Jan 20234:29:48 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: महंगा रहा आखिरी पावरप्ले का पहला ओवर

 आखिरी पावरप्ले का पहला ओवर भारत के लिए अच्छा रहा। कुमारा के इस ओवर में कुल 12 रन बने। 41 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 286/2

15 Jan 20234:22:34 PM
India vs Sri Lanka live score: किफायती रहा 39वां ओवर

 श्रीलंका की तरफ से 39वां ओवर किफायती रहा। कुमारा ने इस ओवर में केवल 4 रन दिए। 39 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 264/2

15 Jan 20234:16:16 PM
India vs Sri Lanka live score: भारत के 250 रन पूरे

 37 ओवर के बाद भारत के 250 रन पूरे हो गए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया पहले वनडे की तरह आज भी एक बड़ा स्कोर बना सकती है। 

15 Jan 20234:08:47 PM
Ind vs SL today match live score: वनडे में विराट का बड़ा कारनामा

 विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है। अब वह रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

15 Jan 20234:03:46 PM
India vs Sri Lanka live score: दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और कोहली की शानदार साझेदारी

 विराट कोहली और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। उनकी इस साझेदारी के दम पर भारत एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।

15 Jan 20234:00:34 PM
India vs Sri Lanka live score: भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया

 भारत को दूसरा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल 116 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कुसन रजिथा ने क्लीन बोल्ड किया। 34 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 228/2

15 Jan 20233:52:58 PM
India vs Sri Lanka live score: 33 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 224/1

विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। गिल शतक तो कोहली अर्धशतक लगाकर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। भारत एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।

15 Jan 20233:47:51 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: शतक पूरा करते ही गिल ने बदला अंदाज

 शतक पूरा करते ही आक्रमक नजर आ रहे हैं शुभमन गिल। उन्होंने वांडरसे के ओवर में 4 चौके सहित कुल 18 रन बटोरे। 32 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 220/1

15 Jan 20233:42:15 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: शुभमन गिल का 89 गेंद पर शतक

 शुभमन गिल ने 89 गेंद पर शानदार शतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। टीम इंडिया एक बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही है। कोहली के साथ उन्होंने 100 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है।

15 Jan 20233:38:40 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: 30वें ओवर में आए 6 रन

30वां ओवर वांडरसे ने डाला। उनके इस ओवर में 6 सिंगल्स बने। टीम इंडिया एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। 30 ओवर के बाद टीम का स्कोर 193/1 

15 Jan 20233:22:22 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: हसरंगा के ओवर में आए 3 रन

 26वां ओवर श्रीलंका के लिए किफायती रहा। हसरंगा ने इस ओवर में केवल 3 रन दिए। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/1

15 Jan 20233:16:11 PM
India vs Sri Lanka live score: श्रीलंका ने गंवाया रिव्यू

 24वें ओवर में हसरंगा ने शुभमन गिल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन गेंद उनके ग्लव्स में लगने के बाद पैड पर लगी थी। लिहाजा श्रीलंका ने अपना रिव्यू गंवा दिया। 24 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 153/1

15 Jan 20233:09:44 PM
India vs Sri Lanka live score: शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच अर्धशतकीय पूरी

 विराट कोहली और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। पहला विकेट 95 रन के स्कोर पर गिरा था। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/1

15 Jan 20232:59:40 PM
Ind vs SL today match live score: 21वां ओवर भारत के नाम

 21वां ओवर भारत के नाम रहा। वांडरसे के इस ओवर में गिल ने एक शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 10 रन बने। 21 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 121/1

15 Jan 20232:52:07 PM
Ind vs SL live score: शुभमन गिल का अर्धशतक

 शुभमन गिल ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 52 गेंद पर अपने 50 रन पूरे किए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/1

15 Jan 20232:42:09 PM
Ind vs SL live score: 17वें ओवर में बने 11 रन

 17वां ओवर भारत के नाम रहा। इस ओवर में विराट कोहली ने 2 चौके सहित कुल 11 रन बनाए। इस ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 111/1

15 Jan 20232:37:42 PM
Ind vs SL live score: भारत के 100 रन पूरे, गंवाया रोहित का विकेट

 भारत ने 16वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 100/1

15 Jan 20232:34:28 PM
Ind vs SL live score: भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है

 भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। उन्हें 42 रन के निजी स्कोर पर चमिका करुणारत्ने ने आउट किया। गिल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े।

15 Jan 20232:27:14 PM
Ind vs SL live score: चमिका करुणारत्ने का किफायकती ओवर

 14वां ओवर चमिक करुणारत्ने ने डाला। इस ओवर में उन्होंने केवल 2 रन दिए। 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 88/0

15 Jan 20232:19:48 PM
Ind vs SL live score: वांडरसे ने डाला अपना पहला ओवर

 12वां ओवर इस सीरीज में पहली बार खेल रहे वांडरसे ने डाला। इस ओवर में उन्होंने 6 रन दिए। 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 85/0

15 Jan 20232:12:16 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: पहला पावरप्ले भारत के नाम

 पहला पावरप्ले भारत के नाम रहा। 10वें ओवर में रोहित शर्मा ने 2 छक्के लगाए। इस ओवर में कुल 16 रन बने। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/0 

15 Jan 20232:04:30 PM
SL vs Ind love score: पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी

 8वें ओवर में 6 रन बने। इसके साथ ही शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।

15 Jan 20231:59:55 PM
SL vs Ind love score: श्रीलंका का स्पिन अटैक शुरू

 भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर श्रीलंका के कप्तान शनाका को जल्द ही स्पिन अटैक लगाना पड़ा। 7वां ओवर वानिंदु हसरंगा ने किया, जिसमें उन्होंने 3 रन दिए। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 45/0

15 Jan 20231:56:41 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: श्रीलंका के लिए महंगा रहा छठा ओवर

 श्रीलंका के लिए यह ओवर काफी महंगा रहा। इस ओवर में चार चौके और 1 छक्का सहित कुल 23 रन बने। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 42/0

15 Jan 20231:53:22 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: रोहित ने लगाया टीम इंडिया का पहला छक्का

 रोहित शर्मा ने लाहिरू कुमारा की गेंद पर पारी का पहला छक्का लगाया। गिल और रोहित अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

15 Jan 20231:51:59 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: शुभमन गिल ने 5वें ओवर में मारी दो बाउंड्री

 5वां ओवर भारत के लिए फायदेमंद रहा। रजिथा के इस ओवर में शुभमन गिल ने दो बाउंड्री लगाई। इस ओवर में कुल 8 रन बने। 5 ओवर बाद भारत का स्कोर 19/0

15 Jan 20231:47:32 PM
Ind vs SL 3rd odi Live score: चौथा ओवर भारत के नाम, बने 6 रन

 लाहिरू कुमारा की इस ओवर में 1 बाउंड्री सहित कुल 6 रन बने। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/0

15 Jan 20231:45:33 PM
India vs Sri Lanka live score: चौथे ओवर में शुभमन गिल ने लगाई पहली बाउंड्री

 शुभमन गिल ने टीम इंडिया की तरफ से पहली बाउंड्री लगाई। उन्होंने कुमारा की गेंद पर चौका लगाया। 

15 Jan 20231:42:48 PM
Ind vs SL today match live score: कसुन रजिथा का दूसरा ओवर भी किफायती

 श्रीलंका की तरफ से कसुन रजिथा ने तीसरा ओवर डाला। यह ओवर भी श्रीलंका के लिए किफायती रहा और इसमें केवल 1 रन बने। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/0

15 Jan 20231:37:05 PM
Ind vs SL live score: अतिरिक्त के साथ टीम इंडिया के रन बनने का सिलसिला शुरू

 भारत के रन बनने का सिलसिला अतिरिक्त रन के साथ शुरू हो गया है। पहला रन लेग बाई में चौके के साथ बना। 

15 Jan 20231:34:16 PM
Ind vs SL live score: कसुन रजिथा ने की गेंदबाजी की शुरुआत

 श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत कसुन रजिथा ने की। यह ओवर मेडन रहा। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 0/0

15 Jan 20231:30:20 PM
भारत की बल्लेबाजी शुरू

 भारत टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रहा है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की है पारी की शुरुआत।

15 Jan 20231:26:33 PM
टीम इंडिया तीन स्पिनर्स और दो पेसर के साथ उतरी है

 आज टीम इंडिया केवल दो पेसर के साथ उतरी है, जबकि तीन स्पिनर्स को मौका मिला है। प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव हैं और तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज हैं।

15 Jan 20231:17:16 PM
श्रीलंका की टीम में भी दो बदलाव

 श्रीलंका की टीम भी इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन-अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा।

15 Jan 20231:12:16 PM
दो बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

 भारतीय टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है।

15 Jan 20231:04:07 PM
टॉस जीतकर टीम इंडिया की बल्लेबाजी करने का फैसला

 भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है।

15 Jan 202312:48:51 PM
गेंदबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव

 सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया इस मैच में मोहम्मद शमी को आराम दे सकती है। उनके स्थान पर अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है। चहल के स्थान पर एकबार फिर कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं।

15 Jan 202312:42:23 PM
महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

 63 रन बनाते ही विराट कोहली वनडे में रन बनाने के मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ देंगे। फिलहाल कोहली के नाम 12,588 रन है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us