Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SL Highlights: भारतीय टीम ने सीरीज पर जमाया कब्‍जा, दूसरे टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा

IND vs SL Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रवि‍वार को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर कब्‍जा जमाया। सीरीज का आखि‍री टी20 मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा।

By Rajat Gupta Sun, 28 Jul 2024 11:13 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रवि‍वार को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर कब्‍जा जमाया। सीरीज का आखि‍री टी20 मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा। 

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। भारतीय टीम ने 3 गेंद खेली थीं कि बारिश आ गई। ऐसे में भारत को DLS मैथड से 8 ओवर में 78 रन का टारगेट मिला। इसे भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर प्राप्‍त कर लिया। 

28 Jul 202411:13:55 PM
IND vs SL Live Score: भारत का तीसरा‍ विकेट गिरा

 भारतीय टीम को तीसरा झटका लग चुका है। सलामी बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल कैच आउट हुए। उन्‍होंने 15 गेंदों पर 30 रन बनाए।

28 Jul 202411:09:15 PM
IND vs SL Live Score: कप्‍तान सूर्यकुमार यादव लौटे पवेलियन

 भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर चुका है। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों पर 26 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 1 छक्‍का लगाया।

28 Jul 202410:52:07 PM
IND vs SL Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

 बारिश के बाद मुकाबला शुरू हुआ और भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन खाता तक नहीं खोल पाए। वह गोल्‍डन डक का शिकार हुए।

28 Jul 202410:37:18 PM
IND vs SL Live Score: भारत को मिला 78 रन का टारगेट

बारिश के चलते ओवर्स में कटौती हुई है। DLS मैथड से भारत को 8 ओवर में 78 रन का टारगेट मिला है। मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। 4 गेंदबाज 2-2 ओवर कर सकते हैं। पावरप्‍ले 2 ओवर का होने वाला है।

28 Jul 202410:26:19 PM
IND vs SL Live Score: थोड़ी देर में शुरू हो सकता मैच

 पल्लेकेले में अब बारिश रुक गई है। मैदान से कवर हटा लिए हैं। थोड़ी देर में मैच शुरू हो सकता है। ओवर्स में कटौती की भी संभावना है।

28 Jul 20249:39:45 PM
IND vs SL Live Score: बारिश ने मैच में डाला खलल

 बारिश के कारण मुकाबला रोकना पड़ा है। भारत ने 3 गेंदें खेली हैं और 6 बनाए हैं। यशस्‍वी जायसवाल और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।

28 Jul 20249:28:00 PM
IND vs SL Live Score: आखिरी गेंद पर आउट हुए रमेश मेंडिस

 आखिरी गेंद पर रमेश मेंडिस स्‍टंप आउट हुए। उन्‍होंने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए हैं। भारत को सीरीज जीतने के लिए 162 रन बनाने होंगे।

28 Jul 20249:20:47 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा

 श्रीलंका को 8वां झटका लगा। अक्षर पटेल ने महेश तीक्षाना को बोल्‍ड किया। उन्‍होंने 3 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए।

28 Jul 20249:17:59 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का 7वां विकेट गिरा

 श्रीलंका के 7 बल्‍लेबाज अब तक पवेलियन लौट चुके हैं। अर्शदीप सिंह ने चरिथ असलांका को अपना शिकार बनाया। श्रीलंकाई कप्‍तान ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए।

28 Jul 20249:11:14 PM
IND vs SL Live Score: रवि बिश्‍नोई ने लगातार 2 विकेट चटकाए

 रवि बिश्‍नोई ने 2 गेंदों पर 2 विकेट चटकाए। शनाका के बाद उन्‍होंने वानिंदु हसरंगा को बोल्‍ड किया। हसरंगा भी खाता तक नहीं खोल सके।

28 Jul 20249:09:28 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

 श्रीलंका को 5वां झटका लग चुका है। पूर्व कप्‍तान दासुन शनाका दूसरे मैच में भी खाता नहीं खोल सके। रवि बिश्‍नाई ने उन्‍हें बोल्‍ड किया।

28 Jul 20249:06:07 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

 श्रीलंका के 4 बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। हादर्कि पांड्या ने कुसल परेरा को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया।

28 Jul 20248:59:14 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

 श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर गया है। हार्दिक पांड्या ने कामिंदु मेंडिस को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए।

28 Jul 20248:36:11 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

 श्रीलंका का दूसरा विकेट गिर गया है। रवि बिश्‍नोई ने पथुम निसांका को LBW आउट किया। उन्‍होंने 24 गेंदों पर 32 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 5 चौके लगाए।

28 Jul 20248:07:19 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका

 अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। चौथे ओवर में उन्‍होंने कुसल मेंडिस को रवि बिश्‍नोई के हाथों कैच आउट कराया। मेंडिस ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाए।

28 Jul 20247:48:49 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बल्‍लेबाजी शुरू

 भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका की ओर से सलामी बल्‍लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पारी की शुरुआत की।

28 Jul 20247:26:52 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

 पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महीश तीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

28 Jul 20247:21:37 PM
IND vs SL Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

 यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।

28 Jul 20247:19:07 PM
IND vs SL Live Score: संजू सैमसन को मिला मौका

 भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को अंतिम 11 में जगह मिली है।

28 Jul 20247:00:40 PM
IND vs SL Live Score: बारिश के कारण टॉस में देरी

 बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। हालांकि अच्‍छी खबर यह है कि अब बारिश रुक गई है। ऐसे में टॉस 7:15 पर होगा, वहीं मुकाबला 7:45 बजे शुरू होगा।

28 Jul 20243:47:48 PM
IND vs SL Live Score: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

 शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

28 Jul 20243:47:34 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की संभावित प्‍लेइंग 11

 पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

28 Jul 20243:47:20 PM
IND vs SL Live Score: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। आज भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। यह मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको यहां मिलेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us