Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SL Highlights: सूर्या-गंभीर युग का विजयी आगाज, भारत ने श्रीलंका को 43 रन से दी मात

IND vs SL Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने यह मैच 43 रन से अपने नाम किया।

By Rajat Gupta Sat, 27 Jul 2024 10:42 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने यह मैच 43 रन से अपने नाम किया। 

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 213 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका टीम 170 रन पर सिमट गई। सूर्यकुमार यादव को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

भारतीय टीम की शुरुआत शानदार

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। दिलशान मदुशंका ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया।

गिल ने 16 गेंदों पर 34 रन बनाए। अगली ही गेंद पर यशस्‍वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे। उन्‍होंने 21 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े।

सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 58 रन ठोके। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 10 गेंदों पर 9 रन, रियान पराग ने 6 गेंदों पर 7 रन, पंत ने 33 गेंदों पर 49 रन और रिंकू सिंह ने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया।

अक्षर पटेल 10 और अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो और वानिंदु हसरंगा को 1-1 सफलता मिली।

पथुम निसांका ने बनाए 79 रन

214 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम अच्‍छी शुरुआत के बाद ढह गई। पथुम निसांका ने 79 और कुसल मेंडिस ने 45 रन पारी खेली। उनके अलावा कुसल परेरा ने 20, कामिंदु मेंडिस ने 12, वानिंदु हसरंगा ने 2, महेश तीक्षणा ने 2 और मथीशा पथिराना ने 6 रन बनाए।

चरिथ असलांका, दासुन शनाका और दिलशान मदुशंका का खाता तक नहीं खुला। भारत की ओर से रियान पराग ने 3 शिकार किए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए। मोहम्‍मद सिराज और रवि बिश्‍नोई ने 1-1 विकेट चटकाया।

27 Jul 202410:42:31 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा

 श्रीलंका के 8 बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। मथीशा पथिराना ने 6 रन बनाए। सिराज ने उन्‍हें अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया।

27 Jul 202410:34:17 PM
IND vs SL Live Score: हसरंगा भी लौटे पवेलियन

श्रीलंका के 7 बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। अर्शदीप सिंह ने वानिंदु हसरंगा को अपना शिकार बनाया। हसरंगा ने 3 गेंदों पर 2 रन बनाए।

27 Jul 202410:30:20 PM
IND vs SL Live Score: रियान पराग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लिया पहला विकेट

 श्रीलंका को छठा झटका रियान पराग ने दिया। उन्‍होंने कामिंदु मेंडिस को बोल्‍ड किया। कामिंदु मेंडिस ने 8 गेंदों पर 12 रन बनाए।

27 Jul 202410:28:45 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

 श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। दासुन शनाका रन आउ हुए। वह खाता तक नहीं खोल पाए।

27 Jul 202410:27:34 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

 श्रीलंका के 4 बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। कप्‍तान चरिथ असलंका ने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल सके।

27 Jul 202410:16:57 PM
IND vs SL Live Score: अक्षर ने एक ओवर में किए 2 शिकार

 श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर टीम की वापसी कराई है। उन्‍होंने कुसल परेरा को अपना शिकार बनाया। परेरा ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाए।

27 Jul 202410:13:05 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका

 श्रीलंका का दूसरा विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल ने सलामी बल्‍लेबाज पथुम निसांका को बोल्‍ड किया। पथुम निसांका ने 48 गेंदों पर 79 रन बनाए।

27 Jul 20249:43:49 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

 अच्‍छी शुरुआत के बाद श्रीलंका का पहला विकेट गिर गया है। अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्‍होंने कुसल मेंडिस को अपने जाल में फंसाया। मेंडिस ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए।

27 Jul 20249:29:51 PM
IND vs SL Live Score: 6 ओवर का खेल समाप्‍त

 6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। श्रीलंका का स्‍कोर बिना कोई विकेट खोए 55 रन है। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद हैं।

27 Jul 20249:03:56 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बल्‍लेबाजी शुरू

 श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पारी का आगाज किया। टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 214 रन बनाने हैं।

27 Jul 20248:49:53 PM
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम को लगा 7वां झटका

 आखिरी ओवर में रिंकू सिंह आउट हुए। उन्‍होंने 2 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।

27 Jul 20248:44:37 PM
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम का छठा विकेट गिरा

 19वें ओवर में मथीशा पथिराना का कहर देखने को मिला। उन्‍होंने पहले रियान पराग और फिर ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। पंत अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 33 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली।

27 Jul 20248:41:52 PM
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम को लगा 5वां झटका

 भारतीय टीम के 5 बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। मथीशा पथिराना ने रियान पराग का विकेट झटका। पराग ने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए।

27 Jul 20248:32:52 PM
IND vs SL Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा

 भारतीय टीम का चौथा विकेट गिर गया है। हार्दिक पांड्या बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्‍होंने 10 गेंदों पर 9 रन बनाए।

27 Jul 20248:15:19 PM
IND vs SL Live Score: कप्‍तान सूर्यकुमार हुए आउट

 भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव अर्धशतक लगाने के बाद LBW आउट हुए। उन्‍होंने 26 गेंदों पर 58 रन बनाए।

27 Jul 20248:07:12 PM
IND vs SL Live Score: 22 गेंदों में ठोका अर्धशतक

 भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव तूफानी बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। उन्‍होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

27 Jul 20247:36:02 PM
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिरा

 शानदार शुरुआत के बाद भारतीय टीम ने 2 गेंदों पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। शुभमन गिल के बाद यशस्‍वी जायसवाल भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्‍होंने 21 गेंदों पर 40 रन बनाए।

27 Jul 20247:31:29 PM
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम को लगा पहला झटका

 पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। पावरप्‍ले की आखिरी गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। शुभमन गिल ने 16 गेंदों पर 34 रन बनाए।

27 Jul 20247:18:32 PM
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम की शानदार शुरुआत

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल और शुभमन गिल ने आते ही बड़े-बड़े शॉट लगाए। 3 ओवर के बाद टीक का स्‍कोर 36 रन है।

27 Jul 20247:03:16 PM
IND vs SL Live Score: यशस्‍वी-गिल क्रीज पर

 भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। सलामी बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

27 Jul 20247:00:11 PM
IND vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

 श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

27 Jul 20246:32:47 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस

 श्रीलंका के कप्तान असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत पहले बल्लेबाजी करेगा। 

27 Jul 20245:29:35 PM
IND vs SL Live Score: भारतीय टीम का पलड़ा भारी

 भारत और श्रीलंका के बीच टी20 में हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 19 मैच जीते हैं। इसके अलावा टीम को 9 मैच में हार का सामना भी करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। पल्लेकेले स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 1 मैच खेला गया है। भारतीय टीम ने यह मैच अपने नाम किया है। श्रीलंका में दोनों टीमों के बीच 8 टी20 खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 5 और श्रीलंका ने 3 पर कब्‍जा जमाया है।

27 Jul 20244:22:32 PM
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की संभावित प्‍लेइंग 11

 अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, मथीशा पथिराना, महेश तीक्षाना, डुनिथ वेललेज, बिनुरा फर्नांडो।

27 Jul 20244:22:14 PM
IND vs SL Live Score: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

 यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

27 Jul 20244:21:59 PM
IND vs SL Live Score: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच आज 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा, साथ ही टॉस 6:30 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us