Ind vs SA 1st T20I: भारत ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
Ind vs SA 1st T20I : इस मैच में रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय टीम की घातक गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन ही बना पाई। जीत के लिए मिले लक्ष्य को टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Ind vs SA 1st T20I: IND 110/2 (16,4), RSA 101/8 (19.1) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय टीम की घातक गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में भारत के खिलाफ टी20 आई में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया।
भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले 107 रन के लक्ष्य को 2 विकेट गंवाकर 16.4 ओवर में 110 रन बनाते हुए हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच में जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
पूरी मैच रिपोर्ट जानने के लिए पढ़ें- Ind vs SA: सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत को पहले मैच में मिली जीत
रोहित-सूर्या की जोड़ी रही हिट
भारत की तरफ से केएल राहुल ने 56 गेंदों पर 51 रन बनाए। इस पारी में केएल राहुल ने चार छक्के और दो चौके लगाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में सूर्यकुमार यादव ने तीन छक्के और पांच चौके लगाए।
भारत ने 8 विकेट से जीता मैच
17 वें ओवर में गेंदबाजी करने तबरेज शम्सी आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने सिंगल लेकर आठवां टी-20 अर्धशतक जड़ दिया। एक कठिन विकेट पर सूर्या ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया। वहीं, केएल राहुल ने छक्का लगाकर मैच भारत के नाम कर दिया। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया। तीन टी-20 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली।
भारत का स्कोर 101/2 ओवर 16
इस पारी मे कैगिसो रबाडा अपने अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने आए। तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने सीधे बल्ले के जरिए चौका लगा दिया। वहीं, चौथी गेंद पर सूर्या ने बेहतरीन टाइमिंग के जरिए ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। बता दें कि 4 ओवर में भारत को अब 6 रन बनाने की जरूरत।
भारत का स्कोर 91/2 ओवर 15
15वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने एनरिक नार्त्जे को कवर के ऊपर छक्का लगा दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर एनरिक नार्त्जे ने यॅार्कर की कोशिश की लेकिन गेंद लो फुल टॅास में तब्दील हो गई और सूर्या ने चौका लगा दिया। 15 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 91 रन बनाए।
भारत का स्कोर 80/2 ओवर 14
14वें ओवर में एक बार फिर गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। इस ओवर में सिर्फ 3 रन बने। 14 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 80 रन बना लिए।
भारत का स्कोर 77/2 ओवर 13
इस ओवर में केशव महाराज की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने सिंगल लिया। इसी के साथ केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी की। चौथी गेंद पर सूर्या ने ऑफ साइड की ओर एक लंबा छक्का जड़ दिया। 13 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 77 रन बनाए।
भारत का स्कोर 66/2 ओवर 12
12वें ओवर में गेंदाबजी करने तबरेज शम्सी आए। केएल राहुल ने शम्सी की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। बता दें कि शॅाट बॅाल को केएल राहुल ने बिल्कुल पढ़ लिया और छक्का लगा दिया। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया। 12 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 66 रन बनाए।
भारत का स्को 53/2 औवर 11
11वें ओवर में केशव महाराज की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लाजवाब कट के जरिए चार रन बटोर लिए। इस ओवर में चौका आने के बावजूद सिर्फ 6 रन ही बने। 11 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 53 रन बनाए।
भारत का स्कोर 47/2 ओवर 10
इस ओवर की दूसरी गेंद वाइड रही। बता दें कि इस ओवर में एक बार फिर विकेटकीपर क्विंटन डी काक ऊंगली की चोट की वजह से परेशान दिखे। एनरिक नार्त्जे ने पांचवी गेंद पर केएल राहुल को कैच एंड बोल्ड करने का मौका गंवा दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने ऑन साइड की ओर छक्का जड़ दिया। दस ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 47 रन बनाए।
भारत का स्कोर 38/2 ओवर 9
इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने स्पिनर केशव महाराज आए। तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने कट लगाकर सिगंल बटोर लिया। वहीं, चौथी गेंद पर रबाडा ने शानदार फील्डिंग के जरिए टीम के लिए 2 रन बचाए। इस ओवर में 4 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 38 रन बनाए।
भारत का स्कोर 34/2 ओवर 8
आठवें ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने स्पिनर तबरेज शम्सी आए। दोनों ही बल्लेबाजों ने इस ओवर में आराम से चार सिंगल लिए। इस ओवर में 6 रन बने। आठ ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 34 रन बनाए।
भारत का स्कोर 29/2 ओवर 7
विराट कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए। इस ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगा दिया। बैटिंग की शुरुआत में ही सूर्यकुमार यादव ने प्रेसर वापस साउथ अफ्रीका टीम की ओर चली गई। बता दें कि इस ओवर के पांचवी गेंद पर साउथ अफ्रीका ने अपना आखिरी ओवर सूर्यकुमार यादव के खिलाफ लिया। एलबीडब्लू को लेकर डीआरएस की मांग की गई। हालांकि तीसरी बार साउथ अफ्रीका ने अपना रिव्यू गंवा दिया।
विराट कोहली कैच आउट
इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने एनरिक नार्त्जे आए। विराट कोहली पहली गेंद को कट करने की कोशिश की। बैट का बाहिरी किनारा लगते हुए गेंद सीधे विकेटकीपर क्विंटन डी काक के दस्ताने में चली गई। विराट कोहली 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर कैच आउट हुए।
भारत का स्कोर 17/1 ओवर 6
पावरप्ले की आखिरी ओवर में गेंदाबाजी करने एक बार फिर वेन पार्नेल आए। चौथी गेंद पर कोहली ने ऑन साइड की ओर एक कड़क शॅाट लगाया। वहीं, कैगिसो रबाडा ने अच्छी फिल्डिंग के जरिए टीम के लिए 3 रन बचाए। पावरप्ले समाप्त होने के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 17 रन बनाए।
भारत का स्कोर 16/1 ओवर 5
इस पारी में अपने तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने कैगिसो रबाडा आए। दूसरी गेंद पर केएल राहुल के बल्ले का बाहिरी किनारा लगा और गेंद स्लिप फिल्डर के ऊपर से बाउंड्र की ओर चली गई। इस ओवर की पांचवी गेंद पर केएल राहुल के खिलाफ एलबीडब्लू को लेकर डीआरएस की मांग की गई। वहीं, साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा रिव्यू गंवा दिया। 5 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 16 रन बनाए।
भारत का स्कोर 12/1 ओवर 4
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। इस ओवर में केएल राहुल ने आखिरी गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में सिर्फ 1 रन बने। चार ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 12 रन बनाए।
भारत का स्कोर 11/1 ओवर 3
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए विराट कोहली आए। इस ओवर में रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन आए। तीन ओवर समाप्त होने के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 11 रन बनाए।
रोहित शर्मा कैच आउट, रबाडा ने लिया विकेट
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने रोहित को शून्य पर आउट कर दिया। रबाडा की स्विंग का रोहित के पास कोई जवाब नहीं था। रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए।
भारत का स्कोर 9/0 ओवर 2
दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने वेन पार्नेल आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने गेंद के अच्छी तरह टाइमिंग करके 2 रन चुरा लिया। वहीं, दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर केएल राहुल के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने एलबीडब्लू के लिए डीआरएस की मांग की। रिव्यू का कोई फायदा साउथ अफ्रीका को नहीं मिला। इस ओवर में पार्नेल ने दो वाइड दिए। दो ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 9 रन बना लिए।
भारत का स्कोर 0/0 ओवर 1
भारत की तरफ से ओपनिंग बैटिंग करने रोहित शर्मा और केएल राहुल आए। वहीं, साउथ अफ्रीका की तरफ से पहले ओवर में गेंदबाजी करने कैगिसो रबाडा आए। यह ओवर भारत के लिए मेडन रहा।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 106/8 ओवर 20
इस ओवर की दूसरी गेंद पर हर्षल ने साउथ अफ्रीका की तरफ से अच्छे खेल रहे केशव महाराज को आउट कर दिया। इस ओवर में हर्षल पटेल ने दो वाइड दिए। आखरी ओवर में सिर्फ 6 रन बने। 20 ओवर की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। एक खराब शुरुआत के बाद साउथ अफ्रीका ने भारत को 107 रनों का लक्ष्य दिया।
केशव महाराज क्लीन बोल्ड, हर्षल पटेल ने लिया विकेट
अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर हर्षल पटेल ने केशव महाराज को क्लीन बोल्ड कर दिया। महाराज ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 100/7 ओवर 19
इस ओवर में अर्शदीप सिंह की पहली गेंद पर केशव ने स्कूप के जरिए चौका जड़ दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर केशव ने थर्ड मैन के ऊपर छक्का लगा दिया। वहीं, पांचवी गेंद पर केशव महाराज ने गैप ढूंढकर चौका लगा दिया। बता दें कि इस ओवर में साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे हुए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 83/7 ओवर 18
18वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। अक्षर का यह आखिरी ओवर है। इस ओवर में अक्षर काफी तेज गति से गेंद डाल रहे हैं। इस ओवर में चार रन बने। 18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 83 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 79/7 ओवर 17
वेन पार्नेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए कैगिसो रबाडा आए। इस ओवर की पहली गेंद पर कैगिसो रबाडा ने अपना खाता खोला। इस ओवर की चौथी गेंद थेड़ी देर हवा में रही, लेकिन गेंद अक्षरदीप सिंह से काफी दूर थी। इस ओवर की पांचवी गेंद पर केशव महराज ने एक चौका जड़ दिया। 17 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट गंवाकर 79 रन बनाए।
वेन पार्नेल आउट, स्कोर 72/7 ओवर 16
16वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर पार्नेल ने बैक-फुट से एक चौका लगा दिया। इसके बाद पांचवी गेंद पर पार्नेल एक बड़ा शॅाट मारने की कोशिश में कैच आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। 37 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए वेन पार्नेल।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 63/6 ओवर 15
इस पारी में अपना आखिरी ओवर गेंदबाजी करने रवि अश्विन आए। बता दे कि बड़ी धीमी रफ्तार के साथ केशव महाराज और पार्नेल साउथ अफ्रीका की पारी को आगे ले जा रहे हैं। इस ओवर में सिर्फ 2 ही रन बने। बता दें कि अश्विन ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन दिए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 61/6 ओवर 14
इस पारी में दूसरी बार गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने। 14 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर 61 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 59/6 ओवर 13
13वें ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर केशव महाराज ने ऑन साइड की ओर एक छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने। 13 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर 59 रन बनाए। बता दें कि आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत ने शानदार कीपिंग करते हुए गेंद को रोका।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 50/6 ओवर 12
इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। पहली ही गेंद पर पार्नेल ने सिंगल लिया। इस ओवर में भी सिर्फ 1 रन बने। 12 ओवर की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर 50 रन बना लिए। इस समय साउथ अफ्रीका का रन रेट लगभग 4 के आस पास चल रही है।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 49/6 ओवर 11
इस पारी में तीसरी बार गेंदबाजी करने दिनेश कार्तिक आए। इस ओवर में सिर्फ पहली गेंद मे ही एक रन बने। अश्विन की बाकी पांचों गेंद पर बल्लेाज महाराज को एक भी रन लेने का मौका नहीं दिया। 11 ओवर की समाप्ति पर आउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर 49 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 48/6 ओवर 10
एडेन मार्कराम के आउट होने के बाद केशव महराज बैटिंग करने के लिए आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर केशव महराज ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर की पाचंवी गेंद को केशव महराज ने सिंगल लिया। बता दें कि हर्षल पटेल के इस ओवर में 6 रन बने। 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर 48 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 42/6 ओवर 9
9वें ओवर में गेंदबाजी करने रवि चंद्रन अश्विन आए। बता दें कि यह मेडन ओवर रहा। नौ ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर 42 रन बनाए।
एडेन मार्कराम एलबीडब्लू आउट, स्कोर 42/6 ओवर 8
आठवें ओवर में गेंदबाजी करने हर्षल पटेल आए। इस ओवर की पहली गेंद पर पार्नेल ने सिंगल लिया। वही चौथी गेंद पर एडेन मार्कराम ने ऑन साइड की ओर छक्का लगा दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर एडेन मार्कराम के खिलाफ एलबीडब्लू के लिए डीआरएस की मांग की। भारत को इस रिव्यू का फायदा मिला। हर्षल पटेल ने एडेन मार्कराम को 25 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। एडेन मार्कराम ने 24 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका 35/5 ओवर 7
इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने ऑफ स्पिनर रवि चंद्रन अश्निन आए। पहली गेंद पर वेन पार्नेल ने आराम से एक रन बटोर लिया। इस ओवर में पांच रन बने। सात ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाकर 35 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 30/5 ओवर 6
पावरप्ले के अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर भारतीय टीम की ओवर से एडेन मार्कराम के खिलाफ कैच आउट को लेकर रिव्यू लिया गया, लेकिन भारत को रिव्यू का फायदा नहीं मिला। बता दें कि इस ओवर की पहली गेंद पर एडेन मार्कराम ने तीन रन बटोर लिए। पावरप्ले समाप्त होने के बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाकर 30 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका का स्कोर 26/5 ओवर 5
दीपक चाहर अपने तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए। पांचवे ओवर की अंतिम गेंद पर वेन पार्नेल ने इस पारी का पहला छक्का जड़ दिया। पांच ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाकर 26 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका 18/5 ओवर 4
इस ओवर में दूसरी बार गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। ओवर की दूसरी गेंद मारक्रम ने इस पारी का तीसरा चौका लगा दिया। बता दें कि इस पिच पर गेंद खूब स्विंग हो रही है, जिसका फायदा दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह उठा रहे हैं। चार ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाकर 18 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका 14/5 ओवर 3
तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर एडेन मार्कराम ने दूसरी बार एक शानदार चौका जड़ दिया। एडेन मार्कराम के अलावा किसी बैटसमेन के लिए गेंद काफी कठिन साबित दिखाई दे रहा है। तीन ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाकर 14 रन बनाए। बता दें कि इस ओवर में दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे।
ट्रिस्टन स्टब्स भी बिना खाता खोले आउट
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स भी बिना खाता खोले आउट हो गए। ट्रिस्टन स्टब्स ने बड़ा शाॅट खेलने का प्रयास किया और अर्शदीप सिंह ने एक शानदार कैच लिया। बता दें कि साउथ अफ्रीका की आधी पारी समाप्त हो चुकी है।
डेविड मिलर बिना खाता खोले आउट, स्कोर 8/4 ओवर 2
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने डेविड मिलर को शून्य पर बोल्ड कर दिया। इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डी काक और रिले रोसौव के साथ मिलकर को आउट किया। दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट गंवाकर 8 रन बनाए।
रिले रोसौव बिना खाता खोले आउट
दूसरी ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने एक शानदार चौका जड़ दिया। बता दें कि अर्शदीप सिंह ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर डी काक को आउट कर दिया। इस ओवर की पांचवी गेंद पर रिले रोसौव के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधे ऋषभ पंत के दस्ताने में जा पहुंची। रिले रोसौव बिना खाता खोले आउट हुए।
क्विंटन डी काक आउट, अर्शदीप को मिली सफलता।
तेंबा बावुमा के बाद बैटिंग करने रिले रोसौव आए। वहीं, दूसरी ओवर में गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर डिकॅाक के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद स्टंप पर जाकर लगी। क्विंटन डी काक चार गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए।
तेंबा बावुमा बोल्ड, स्कोर 1/1 ओवर 1
साउथ अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी काक और तेंबा बावुमा ओपनिंग बैटिंग करने के लिए आए। वहीं, भारत की तरफ से पहले ओवर में गेंदबाजी करने दीपक चाहर आए। इस ओवर में चाहर बॅाल स्विंग कराने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ही गेंद पर डिकॅाक ने अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक ने तेंबा बावुमा को बोल्ड कर दिया। आखिरी गेंद पर तेंबा बावुमा बिना खाता खोले आउट हो गए।
दीपक चाहर प्लेइंग इलेवन में शामिल
दीपक चाहर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है जबकि आर अश्विन को भी मौका दिया गया है।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी काक (विकेटकीपर), तेंबा बावुमा (कप्तान), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नार्त्जे, तबरेज शम्सी।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह।
रिषभ पंत और अर्शदीप सिंह को मिला मौका
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में रिषभ पंत और अर्शदीप सिंह को शामिल किया है। बुमराह और चहल इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में नहीं हैं।
भारत ने टास जीता, पहले गेंदबाजी
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा रन
भारत-दक्षिण अफ्रीका T20I में सर्वाधिक रन:
362 - रोहित शर्मा
339 - सुरेश रैना
295 - जेपी डुमिनी
254 - विराट कोहली
233 - शिखर धवन
भुवी के नाम सबसे ज्यादा विकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 14 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं।
साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में अपनी धरती पर नहीं हरा पाया है भारत
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को अपनी धरती पर अब तक टी20 सीरीज में कभी नहीं हराया है। इस साल भी पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी।
दीपक चाहर को क्या मिलेगा मौका
आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। वहीं क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान रोहित उन्हें आजमाना चाहेंगे। चाहर टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चुने गए हैं।
कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम का मौसम?
तिरुवनंतपुरम की मौसम की बात करें तो यहां दिन भर बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावनाओं की बात करें तो मैच के दौरान 16 प्रतिशत इसकी संभावना है। हवा की गति 16 किमी/घंटा होगी और आर्द्रता 69 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। रनों से भरी इस पिच में एक अच्छा मुकाबला होने की उम्मीद है।
कैसी होगी ग्रीनफील्ड की पिच?
अब तक इस मैदान में केवल दो टी20 मुकाबले हुए हैं इसलिए पिच को लेकर ज्यादा अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। इन दो मुकाबलों में से एक तो बारिश से प्रभावित रहा था और केवल 8 ओवर का मैच हो पाया था। इस पिच के रिकॉर्ड की बात करें तो एक मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है तो एक में चेज करने वाली टीम की जीत हुई है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी काक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम/रिली रोसौव, तेंबा बावुमा, हेनरिक क्लासेन/ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, एनरिक नार्त्जे।
टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजी चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जे बुमराह, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टी20 मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज शाम सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए 6.30 पर टास किया जाएगा।