Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, वीके विनीथ सिर्फ 8 रन बनाकर आउट
India vs Pakistan Live Match Updates: भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच आज एशिया कप का मुकाबला हो रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीमें आज अंडर-19 वनडे एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है और अब उनकी नजरें लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होंगी। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम पिछले संस्करण में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का हिसाब भी चुकता करना चाहेगी। भारत ने शुक्रवार को नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम ने 128 रन का लक्ष्य महज 19.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने मेजबान यूएई को नौ विकेट से हराया। पाकिस्तान ने 225 रन का लक्ष्य 37.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है। वीके विनीथ सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 21/2।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारत की धीमी शुरुआत
भारतीय टीम की पारी काफी धीमी चल रही है। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के पहले ओवर में विकेट गंवाने के बाद आर्यवीर सहवाग और वीके विनीथ संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत का स्कोर 5 ओवर के बाद 17/1। सहवाग 9 और विनीथ 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत को लगा झटका
भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं। उनके आउट होने के बाद आर्यवीर सहवाग का साथ देने वीके विनीथ आए हैं।
भारत का स्कोर 0.2 ओवर के बाद 0/1।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारत-पाकिस्तान प्लेइंग-11
पाकिस्तान अंडर-19: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह
भारत U19: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वी.के. विनीत, यशवर्धन चौहान
Ind vs Pak Latest Scorecard: भारत की पहले बल्लेबाजी
भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग पर सभी की नजरें होगीं।
India vs Pakistan Live Cricket Score: पाकिस्तान टीम
फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, हुजैफा अहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सियाम, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और उस्मान खान।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारतीय टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मैच से जुड़े पल-पल की खबरें पाने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए।
