Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ Highlights: भारत 12 साल बाद वर्ल्‍ड कप फाइनल में पहुंचा, शमी के 7 विकेट से कीवी पारी ढही, कोहली का रिकॉर्ड शतक बना यादगार

IND vs NZ Highlights: भारतीय टीम ने बुधवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड को 70 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 397/4 का स्‍कोर बनाया। जवाब में न्‍यूजीलैंड की पूरी टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने न्‍यूजीलैंड को मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार पटखनी दी।

By Shubham MishraThu, 16 Nov 2023 12:20 AM (IST)
News Article Hero Image

IND vs NZ Highlights: मोहम्‍मद शमी (7 विकेट) और बल्‍लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने बुधवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड को 70 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 50 ओवर में 397/4 का स्‍कोर बनाया। जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ढेर हो गई।

भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार 10वीं जीत दर्ज की और अब फाइनल में उसका सामना दक्षिण अफ्रीका व ऑस्‍ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में एकमात्र टीम है, जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया और फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम वनडे वर्ल्‍ड कप के फाइनल में 12 साल बाद पहुंची।

न्‍यूजीलैंड की पारी का हाल

398 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत मोहम्‍मद शमी ने बिगाड़ी। शमी ने दोनों ओपनर्स डेवोन कॉनवे (13) और रचिन रवींद्र (13) को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराया। यहां से केन विलियमसन (69) और डैरिल मिचेल (134) ने तीसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी करके भारतीय खेमे की मुश्किलें बढ़ाईं।

शमी ने एक ओवर में झटके दो विकेट

मोहम्‍मद शमी ने केन विलियमसन को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। फिर दो गेंद बाद ही शमी ने टॉम लैथम को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। मिचेल को यहां से ग्‍लेन फिलिप्‍स (41) के रूप में अच्‍छा साथी मिला।

दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी करके न्‍यूजीलैंड को मैच में बनाए रखा। बुमराह ने फिलिप्‍स को लांग ऑन पर जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद न्‍यूजीलैंड के पुछल्‍ले बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और कीवी टीम मुकाबले से बाहर होती चली गई।

मिचेल का शतक गया बेकार

डैरिल मिचेल ने 119 गेंदों में 9 चौके और सात छक्‍के की मदद से 134 रन बनाए। मोहम्‍मद शमी ने घातक गेंदबाजी करके मिचेल के शतक पर पानी फेर दिया। शमी ने लोकी फर्ग्‍यूसन को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर न्‍यूजीलैंड की पारी का अंत किया। मोहम्‍मद शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर सात विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और कुलदीप यादव के खाते में एक-एक विकेट आया।

भारत की पारी का हाल

बता दें कि विराट कोहली (117) और श्रेयस अय्यर (105) के धुआंधार शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने बुधवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रन का लक्ष्‍य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए।

भारत की शानदार शुरुआत

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा (47) और शुभमन गिल (80*) ने पहले बल्‍लेबाजी करने के फैसले को पूरी तरह सही ठहराया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्‍के की मदद से 47 रन बनाए। उन्‍होंने इस दौरान क्रिस गेल (49 छक्‍के) का रिकॉर्ड तोड़ा और वर्ल्‍ड कप इतिहास में 50 छक्‍के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बने।

टिम साउथी ने रोहित शर्मा को लांग ऑफ पर कप्‍तान विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद विराट कोहली (117) ने गिल के साथ मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। तभी शुभमन गिल गर्मी से बेहद परेशान दिखे और रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए। उन्‍होंने तब 65 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 79 रन बनाए थे।

कोहली का रिकॉर्ड शतक

यहां से विराट कोहली को श्रेयस अय्यर (105) का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी की। इस बीच विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक जमाया और सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को ध्‍वस्‍त किया। विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। श्रेयस अय्यर ने दूसरे छोर से आक्रामक बल्‍लेबाजी की और कोहली को अपने हिसाब से खेलने की आजादी दी।

अय्यर ने जड़ा शतक

विराट कोहली को साउथी ने लेग साइड में कॉनवे के हाथों कैच आउट कराकर किंग की पारी का अंत किया। कोहली ने 113 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 117 रन बनाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा और वर्ल्‍ड कप में लगातार दूसरा शतक जमाया। बोल्‍ट ने लांग ऑन पर अय्यर को मिचेल के हाथों कैच आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया। अय्यर ने 70 गेंदों में 4 चौके और आठ छक्‍के की मदद से 105 रन बनाए।

राहुल ने फिनिश की पारी

केएल राहुल ने मैच फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्‍होंने 20 गेंदों में 5 चौके और दो छक्‍के की मदद से 39 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव (1) कुछ खास नहीं कर सके और साउथी की गेंद पर मिडविकेट में ग्‍लेन फिलिप्‍स को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। तब शुभमन गिल लौटे और एक रन अपने खाते में जोड़े। न्‍यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी ने तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्‍ट को एक विकेट मिला।

IND vs NZ Playing 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्‍तान), डैर‍िल मिचेल, टॉम लैथम, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, लोकी फर्ग्‍यूसन और ट्रेंट बोल्‍ट।

15 Nov 202311:09:36 PM
IND vs NZ: पीएम मोदी ने दी बधाई

 पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी। मोदी ने लिखा, भारतीय टीम को बहुत बधाई। टीम ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं। 

वहीं, अमित शाह ने लिखा, एक बॉस की तरह फाइनल में जगह बनाई है। क्रिकेट कौशल का क्या अद्भुत प्रदर्शन है। चलो कप ले आओ।

15 Nov 202310:31:49 PM
IND vs NZ Live Score: भारत फाइनल में पहुंचा, न्‍यूजीलैंड को 70 रन से रौंदा

 मोहम्‍मद शमी पारी का 49वां ओवर करने आए। शमी ने दूसरी गेंद पर टिम साउथी को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर छठा शिकार किया। टिम साउथी ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। इसके बाद लोकी फर्ग्‍यूसन ने चौथी गेंद पर वाइड लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर शमी ने फर्ग्‍यूसन को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराकर अपना सातवां शिकार किया और भारत की जीत पर मुहर लगाई। लोकी फर्ग्‍यूसन ने 3 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 6 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड की पारी 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने 70 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

15 Nov 202310:24:29 PM
IND vs NZ Live Score: आखिरकार, सिराज को मिला विकेट

 मोहम्‍मद सिराज पारी का 48वां ओवर करने आए। साउथी ने दूसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर सिराज ने मिचेल सैंटनर को कवर्स में कप्‍तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। मिचेल सैंटनर ने 10 गेंदों में 9 रन बनाए। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।


48 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 320/8। ट्रेंट बोल्‍ट 1* और टिम साउथी 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 202310:19:45 PM
IND vs NZ Live Score: बुमराह का शानदार ओवर

 जसप्रीत बुमराह पारी का 47वां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने लाइट के कारण हाथ में आया कैच छोड़ दिया। कीवी बल्‍लेबाज बाउंड्री नहीं निकाल पा रहे हैं। भारत की जीत तय हो गई। इस ओवर में 5 रन बने।


47 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 313/7। टिम साउथी 4* और मिचेल सैंटनर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 202310:14:57 PM
IND vs NZ Live Score: शमी ने मारा पंजा, न्‍यूजीलैंड हुआ घायल

 मोहम्‍मद शमी पारी का 46वां ओवर करने आए। शमी ने दूसरी गेंद पर डैरिल मिचेल को मिडविकेट पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। डैरिल मिचेल ने 119 गेंदों में 9 चौके और सात छक्‍के की मदद से 134 रन बनाए। टिम साउथी क्रीज पर आए और पहली गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया।


46 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 308/7। मिचेल सैंटनर 5* और टिम साउथी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 202310:09:34 PM
IND vs NZ Live Score: बुमराह का शानदार ओवर

 जसप्रीत बुमराह पारी का 45वां ओवर करने आए। सैंटनर ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। फिर मिचेल ने एक डॉट बॉल खेली और तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। बुमराह ने चौथी गेंद पर चतुराई दिखाई और धीमी गति की बाउंसर डालकर डॉट गेंद डाली। पांचवीं गेंद पर सैंटनर ने सिंगल लिया। इस ओवर में 7 रन बने।


45 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 306/6। डैरिल मिचेल 134* और मिचेल सैंटनर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 202310:04:33 PM
IND vs NZ Live Score: कुलदीप ने लिया विकेट

 कुलदीप यादव पारी का 44वां ओवर करने आए। डैरिल मिचेल ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। फिर चैपमैन ने तीसरी गेंद पर दो रन दौड़कर लिए। पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने मार्क चैपमैन को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। मार्क चैपमैन ने 5 गेंदों में 2 रन बनाए। आखिरी गेंद पर सैंटनर को सिंगल मिला। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 55 रन देकर एक विकेट लिया।


44 ओवर में न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 299/6। डैरिल मिचेल 132* और मिचेल सैंटनर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20239:58:48 PM
IND vs NZ Live Score: जसप्रीत बुमराह ने फिलिप्‍स का किया शिकार

 जसप्रीत बुमराह पारी का 43वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मिचेल ने लांग ऑफ पर शॉट खेला और दो रन लिए। जडेजा ने सीधे स्‍टंप पर थ्रो मारा, जिसके कारण बल्‍लेबाज दूसरा रन लेने में कामयाब हुए। तीसरी गेंद पर फिलिप्‍स ने थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री जमाई। बुमराह ने चौथी गेंद यॉर्कर डाली, जिस पर फिलिप्‍स शॉट खेलने से चूक गए। पांचवीं गेंद पर बुमराह ने ग्‍लेन फिलिप्‍स को लांग ऑफ पर जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा कैच लेने के बाद बाउंड्री लाइन पर ही बैठ गए। ग्‍लेन फिलिप्‍स ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्‍के की मदद से 41 रन बनाए। आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन ने डिफेंस किया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

43 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 295/5। डैरिल मिचेल 131* और मार्क चैपमैन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20239:52:06 PM
IND vs NZ Live Score: कुलदीप यादव का शानदार ओवर

 कुलदीप यादव पारी का 42वां ओवर करने आए। चाइनामैन ने शुरुआती दो गेंदों में फिलिप्‍स को रन नहीं बनाने दिया। हर एक डॉट बॉल पर फैंस हो रहे हैं खुश। तीसरी बॉल पर फिलिप्‍स ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर मिचेल स्‍वीप खेलने गए, लेकिन बल्‍ले और गेंद का संपर्क नहीं बना। कुलदीप यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 2 रन दिए।

42 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 288/4। डैरिल मिचेल 128* और ग्‍लेन फिलिप्‍स 37* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20239:47:59 PM
IND vs NZ Live Score: फिलिप्‍स ने सिराज की कर दी कुटाई

 मोहम्‍मद शमी पारी का 41वां ओवर करने आए। मिचेल ने यॉर्कर लेंथ की गेंद पर सिंगल लिया। फिर सिराज ने ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर गेंद डाली, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। सिराज राउंड द विकेट से गेंदबाजी कर रहे हैं और तीसरी गेंद पर फिलिप्‍स ने कवर्स की दिशा में छक्‍का जमा दिया। चौथी गेंद सिराज ने लो फुलटॉस डाली, जिस पर फिलिप्‍स ने लांग ऑफ पर छक्‍का जड़ दिया। कीवी बल्‍लेबाज की जबरदस्‍त पारी देखने को मिल रही है। सिराज ने ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर गेंद डाली, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। चौथी गेंद पर फिलिप्‍स ने डीप प्‍वाइंट में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर फिलिप्‍स ने सिंगल लिया। इस ओवर में 20 रन बने।

41 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 286/4। डैरिल मिचेल 127* और ग्‍लेन फिलिप्‍स 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20239:41:18 PM
IND vs NZ Live Score: 40 ओवर बाद न्यूजीलैंड 266/4

 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 266 रन लगा दिए हैं। डेरियल मिचेल 126 और ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। शमी के इस ओवर से मिचेल ने 9 रन बटोरे।

15 Nov 20239:36:12 PM
IND vs NZ Live Score: मिचेल लड़ रहे कीवी टीम के लिए लड़ाई

 39 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 257 रन लगा दिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 18 और डेरियल मिचेल 118 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी 11 ओवर में कीवी टीम को 141 रन बनाने हैं, जो कतई भी आसान कार्य नहीं होने वाला है।

15 Nov 20239:29:44 PM
IND vs NZ Live Score: 38 ओवर बाद न्यूजीलैंड 245/4

 38 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 245 रन लगा दिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 11 और डेरियल मिचेल 113 रन बनाकर खेल रहे हैं। मिचेल अकेले ही कीवी टीम की ओर से लड़ाई लड़ रहे हैं।

15 Nov 20239:23:59 PM
IND vs NZ Live Score: मिचेल से न्‍यूजीलैंड को तगड़ी उम्‍मीद

 मोहम्‍मद सिराज ने पारी का 37वां ओवर किया। पहली तीन गेंदें डॉट डाली। चौथी गेंद पर मिचेल ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर फिलिप्‍स ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद वाइड डाली। आखिरी गेंद पर फिलिप्‍स ने सिंगल लिया। इस ओवर में 5 रन बने।

37 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 236/4। ग्‍लेन फिलिप्‍स 9* और डैरिल मिचेल 106* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20239:23:57 PM
IND vs NZ Live Score: मिचेल से न्‍यूजीलैंड को तगड़ी उम्‍मीद

 मोहम्‍मद सिराज ने पारी का 37वां ओवर किया। पहली तीन गेंदें डॉट डाली। चौथी गेंद पर मिचेल ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर फिलिप्‍स ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद वाइड डाली। आखिरी गेंद पर फिलिप्‍स ने सिंगल लिया। इस ओवर में 5 रन बने।

37 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 236/4। ग्‍लेन फिलिप्‍स 9* और डैरिल मिचेल 106* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20239:19:49 PM
IND vs NZ Live Score: जडेजा के ओवर में बढ़ा रोमांच

रवींद्र जडेजा ने पारी का 36वां ओवर डाला। ग्‍लेन फिलिप्‍स ने चौथी गेंद पर स्‍वीपर कवर की दिशा में शानदार चौका जमाया। इसके अलावा ओवर में तीन सिंगल आए। इस तरह ओवर में कुल 7 रन बने।

36 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 231/4। डैरिल मिचेल 105* और ग्‍लेन फिलिप्‍स 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20239:09:28 PM
IND vs NZ Live Score: शमी ने बनाया मिचेल पर दबाव

 मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे स्पेल के दूसरे ओवर में मात्र 3 रन दिए। शमी ने 6 ओवर में 30 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए हैं। मिचेल 103 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 224/4

15 Nov 20239:03:04 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड पर वापस आया दबाव

 दो विकेट जल्द गिरने के बाद न्यूजीलैंड पर दबाव वापस आ गया है। 34वें ओवर में मात्र 1 रन बना। ग्लेन फिलिप्स और मिचेल क्रीज पर हैं। 

34 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 221/4

15 Nov 20239:01:12 PM
IND vs NZ Live Score: शमी ने भारत की कराई वापसी

 शमी ने 33वें ओवर में केन विलियमसन और टॉम लेथम को आउट कर न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया। लेथम अपना खाता तक नहीं खोल सके। शमी ने वर्ल्ड कप करियर में कुल 50 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में चार विकेट ले चुके हैं।

33 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 220/4, मिचेल 100 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर हैं।

15 Nov 20238:57:44 PM
IND vs NZ Live Score: एक ही ओवर में गिरे दो विकेट

 डैरिल मिचेल ने इस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ दूसरा शतक जड़ दिया है। केन विलियमसन 69 रन बनाकर आउट हुए। शमी को तीसरी सफलता हासिल की। टॉम लेथम बल्लेबाजी के लिए आए और चलते बने। शमी ने LBW आउट किया। 

15 Nov 20238:45:39 PM
IND vs NZ Live Score: बुमराह के ओवर में बने 14 रन

 31वें ओवर में मिचेल ने बुमराह पर सिक्स जड़ा। इसके बाद विलियसमन ने एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 14 रन बने। मिचेल 98 रन पर खेल रहे हैं। विलियमसन ने 64 रन बना लिए हैं। 

31 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 213/2

15 Nov 20238:40:26 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी के 30 ओवर समाप्त

 कुलदीप यादव के ओवर में न्यूजीलैंड ने 11 रन लिए। केन विलियसमन और मिचेल ने एक-एक चौका लगाया। मिचेल 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। केन विलियमसन 58 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। दोनों के बीच 160 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 199/2

15 Nov 20238:37:40 PM
IND vs NZ Live Score: केन विलियमसन को मिला जीवन दान

 रोहित ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। बुमराह के ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने केन विलियमसन का कैच छोड़ दिया। बुमराह के ओवर में 8 रन बने। 

29 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 188/2, मिचेल 84 और विलियमसन 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

15 Nov 20238:31:13 PM
IND vs NZ Live Score: भारत को विकेट की तलाश

 भारत की पकड़ मैच से कम हो रही है। डेरिल मिचेल और 141 रन की साझेदारी हो चुकी है। मिचेल 78 और विलियमसन 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। 28वें ओवर में 6 रन बने। 

28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 180/2 

15 Nov 20238:27:42 PM
IND vs NZ Live Score: 27वें ओवर में बने 9 रन

 डैरिल मिचेल ने जडेजा के ओवर में एक सिक्स लगाया। 27वें ओवर में 9 रन बने। केन विलियमसन और डैरिल मिचेल ने जडेजा को टारगेट किया हुआ है। जडेजा 7 ओवर में 49 रन दे चुके हैं।

27 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 174/2

15 Nov 20238:24:37 PM
IND vs NZ Live Score: केन विलियमसन का अर्धशतक

 कप्तान केन विलियमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। कुलदीप के ओवर में एक मौका भी बना था, हालांकि गिल गेंद से बहुत दूर रह गए थे। 26वें ओवर में मात्र 4 रन बने। 

26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 165/2, विलियमसन 50 और मिचेल 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20238:19:10 PM
IND vs NZ Live Score: डैरिल मिचेल ने जडेजा को जड़ा सिक्स

 25वें ओवर में जडेजा के ओवर में डैरिल मिचेल ने एक सिक्स लगाया। इस ओवर में कुल 10 रन बने। डैरिल मिचेल 62 और केन विलियमसन 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 161/2

15 Nov 20238:16:44 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के 150 रन पूरे

 कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड की पारी का 24वां ओवर किया। इस ओवर में 3 रन बने। मैदान में अभी ओस नहीं आई है। रोहित शर्मा स्पिनर के ओवर जल्दी से जल्दी खत्म करने को देख रहे हैं। केन विलियमसन भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

24 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 151/2

15 Nov 20238:12:22 PM
IND vs NZ Live Score: डैरिल मिचेल का अर्धशतक

 डैरिल मिचेल ने 50 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। केन विलियमसन के साथ मिलकर न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया है। 23वें ओवर में 7 रन बने। 

23 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 148/2, विलियमसन 46 और मिचेल 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

15 Nov 20238:02:09 PM
IND vs NZ Live Score: ट्रैक पर लौटी न्यूजीलैंड की पारी

 केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया है।  दोनों के बीच 75 गेंद पर 85 रन की साझेदारी हो गई है। मिचेल 41 रन और विलियमसन 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 125/2

15 Nov 20237:54:18 PM
IND vs NZ Live Score: कुलदीप यादव का महंगा ओवर

 कुलदीप यादव पारी का 18वां ओवर करने आए। केन विलियमसन ने दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट के दाएं ओर से बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर विलियमसन को लेग बाई की बाउंड्री मिली। पांचवीं गेंद पर मोहम्‍मद शमी ने सटीक थ्रो जमाया, लेकिन राहुल का ग्‍लव्‍स पहले ही स्‍टंप पर लग गया तो केन विलियमसन सुरक्षित रह गए। इस ओवर में 10 रन बने।

18 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 114/2। केन विलियमसन 30* और डैरिल मिचेल 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20237:46:12 PM
IND vs NZ Live Score: डैरिल मिचेल ने खेले आकर्षक शॉट्स

 मोहम्‍मद शमी पारी का 17वां ओवर करने आए। डैरिल मिचेल ने दूसरी गेंद पर सामने की तरफ 77 मीटर की दूरी का छक्‍का जड़ा। चौथी गेंद पर मिचेल ने करारा चौका जमाया। किसी को हिलने की जरुरत नहीं। तगड़ा कवर ड्राइव। आखिरी गेंद पर मिचेल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 11 रन बने।

17 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 104/2। डैरिल मिचेल 32* और केन विलियमसन 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20237:41:54 PM
IND vs NZ Live: कुलदीप के ओवर में बने 6 रन

 कुलदीप यादव पारी का 16वां ओवर करने आए। केन विलियमसन ने दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्‍ट्राइक रोटेट की। मिचेल ने तीसरी गेंद पर लेग साइड में हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में कुल 6 रन बने।

16 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 93/2। डैरिल मिचेल 21* और केन विलियमसन 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20237:37:10 PM
IND vs NZ Live: सिराज की हुई कुटाई

 मोहम्‍मद सिराज ने पारी का 15वां ओवर डाला। विलियमसन ने कीपर के पीछे से छक्‍का हासिल करके ओवर की सफल शुरुआत की। इसके बाद विलियमसन और मिचेल ने एक-एक सिंगल लिया। चौथी गेंद पर विलियमसन ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने।


15 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 87/2। डैरिल मिचेल 17* और केन विलियमसन 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20237:32:34 PM
IND vs NZ Live Score: 74/2 न्यूजीलैंड का स्कोर

 न्यूजीलैंड की पारी के 14 ओवर समाप्त हो गए हैं। 13वें ओवर में 10 रन बने। वहीं 14वें ओवर में मात्र 2 रन बने। केन विलियमसन और डेरिल मिचेल संभलकर खेल रहे हैं। 

14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 74/2, विलियमसन 11 और मिचेल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20237:23:45 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी के 12 ओवर समाप्त

 न्यूजीलैंड की पारी के 12 ओवर समाप्त हो गए हैं। जडेजा के इस ओवर में कुल 8 रन बने। जडेजा ने एक नो-बॉल की। डेरिल मिचेल और केन विलियमसन क्रीज पर हैं। 

12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 62/2

15 Nov 20237:19:39 PM
IND vs NZ Live: सिराज की हुई कुटाई

 मोहम्‍मद सिराज की गेंदबाजी आक्रमण पर वापसी। दूसरी गेंद पर मिचेल ने कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर मिचेल ने स्‍क्‍वायर लेग के ऊपर से चौका जमा दिया। इस ओवर में दो बाउंड्री सहित कुल 8 रन बने।

11 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 54/2। डैरिल मिचेल 9* और केन विलियमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20237:13:49 PM
IND vs NZ Live: शमी ने विलियमसन को किया परेशान

 मोहम्‍मद शमी पारी का 10वां ओवर करने आए। शुरुआती दो गेंदों में मिचेल को काफी परेशान किया। तीसरी गेंद लेग स्‍टंप के काफी बाहर डाली, जो बाउंड्री लाइन के पार गई। अगली गेंद पर मिचेल ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। सिराज ने थ्रो किया, लेकिन बल्‍लेबाज सुरक्षित क्रीज में पहुंच गया था। इस ओवर में 6 रन बने।


10 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 46/2। डैरिल मिचेल 1* और केन विलियमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20237:08:32 PM
IND vs NZ Live: बुमराह का मेडन ओवर

जसप्रीत बुमराह ने पारी का 9वां ओवर डाला। बुमराह की गेंदों पर डैरिल मिचेल पूरे समय बैकफुट पर नजर आए। उन्‍होंने एक भी शॉट खेलने का प्रयास नहीं किया। बुमराह ने मेडन ओवर डाला।


9 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 40/2। केन विलियमसन 4* और डैरिल मिचेल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20237:04:22 PM
IND vs NZ Live: शमी ने रवींद्र का किया शिकार

 मोहम्‍मद शमी पारी का आठवां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर शमी के खिलाफ रवींद्र ने अच्‍छी ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। अगली गेंद पर शमी ने अपना बदला पूरा किया और रचिन रवींद्र को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया। रचिन रवींद्र ने 22 गेंदों में तीन चौके की मदद से 13 रन बनाए। डैरिल मिचेल क्रीज पर आए। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।


8 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 40/2। डैरिल मिचेल 0* और केन विलियमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20236:59:27 PM
IND vs NZ Live Score: बुमराह का एक और कड़क ओवर

 जसप्रीत बुमराह ने पारी का सातवां ओवर डाला। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन बुमराह के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। चौथी गेंद पर बुमराह ने विलियमसन के कैच की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने मना कर दिया। रीप्‍ले में दिखा कि विलियमसन के पैड पर गेंद लगकर राहुल के हाथों में गई थी। इस ओवर में केवल 1 रन आया।


7 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 35/1। रचिन रवींद्र 9* और केन विलियमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20236:53:42 PM
IND vs NZ Live Score: शमी ने पहली गेंद पर लिया विकेट

 गेंदबाजी में परिवर्तन। मोहम्‍मद सिराज की जगह मोहम्‍मद शमी को गेंदबाजी आक्रमण पर लाए। शमी ने पहली ही गेंद पर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने डेवोन कॉनवे को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराया। केएल राहुल ने बाएं ओर हवा में उड़कर दर्शनीय कैच लपका। डेवोन कॉनवे ने 15 गेंदों में तीन चौके की मदद से 13 रन बनाए। उनकी जगह केन विलियमसन क्रीज पर आए। शमी ने चार गेंदों में विलियमसन का कड़ा टेस्‍ट लिया। मगर आखिरी गेंद पर विलियमसन ने बाउंड्री जमाकर अपने ऊपर से दबाव हटाया। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।


6 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 34/1। रचिन रवींद्र 8* और केन विलियमसन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20236:47:49 PM
IND vs NZ Live: बुमराह ने ली रवींद्र की परीक्षा

 जसप्रीत बुमराह पारी का पांचवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर कॉनवे को बीट किया। फिर उन्‍होंने अगली दो गेंदें एक्‍स्‍ट्रा डाली और बाउंड्री सहित 6 रन खर्च किए। ओवर की दूसरी गेंद पर कॉनवे ने तेजी से सिंगल लिया। इसके बाद बुमराह ने दमदार वापसी की और अगली सभी गेंदें डॉट डाल दी। इस ओवर में 7 रन बने।


5 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 30/0। डेवोन कॉनवे 13* और रचिन रवींद्र 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20236:41:45 PM
IND vs NZ Live: सिराज का शानदार ओवर

 मोहम्‍मद सिराज पारी का चौथा ओवर करने आए। पहली चार गेंदों में रचिन रवींद्र स्‍ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे। सिराज ने पांचवीं गेंद लेग साइड पर डाली और रवींद्र ने बिना गलती किए इसे बाउंड्री के लिए भेजा। आखिरी गेंद पर सूर्या ने मिडविकेट पर शानदार डाइव लगाकर गेंद को बाउंड्री पर जाने से रोका। कीवी बल्‍लेबाज रन नहीं ले सके। इस ओवर में 4 रन बने।


4 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 23/0। डेवोन कॉनवे 12* और रचिन रवींद्र 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20236:36:51 PM
IND vs NZ Live Score: कॉनवे की शानदार बाउंड्री

 जसप्रीत बुमराह पारी का तीसरा और अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर उन्‍होंने कॉनवे को बीट किया। फिर अगली गेंद पर लाइन भटके और लेग साइड में वाइड डाली। दूसरी गेंद पर बुमराह ने कॉनवे के पैड्स को निशाना बनाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुमराह ने ऑफ स्‍टंप के बाहर काफी वाइड गेंद डाली। बुमराह ने दमदार वापसी की और ऑफ स्‍टंप पर अच्‍छी लाइन से गेंद डाली। कॉनवे ने डिफेंस किया। बुमराह ने पांचवीं गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर डाली, जिस पर कॉनवे ने अच्‍छी ड्राइव लगाई। सूर्यकुमार यादव इसे रोक नहीं सके और गेंद बाउंड्री लाइन के पार गई। इस ओवर में 7 रन बने।


3 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 19/0। डेवोन कॉनवे 12* और रचिन रवींद्र 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20236:31:07 PM
IND vs NZ Live Score: सिराज ने रवींद्र को किया परेशान

 मोहम्‍मद सिराज पारी का दूसरा ओवर करने आए। रचिन रवींद्र स्‍ट्राइक पर हैं। सिराज ने अच्‍छी शुरुआत करते हुए लगातार चार गेंदें डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर रवींद्र जो भाग्‍य का सहारा मिला और थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री जमाई। आखिरी गेंद पर फिर सिराज ने रवींद्र को परेशान किया। इस ओवर में 4 रन बने।


2 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 12/0। डेवोन कॉनवे 8* और रचिन रवींद्र 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20236:30:30 PM
IND vs NZ Live Score: कोहली को पीएम मोदी ने दी बधाई

 कोहली के शतकों के अर्धशतक पूरा करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी। उन्होंने लिखा, "आज, उन्होंने न केवल अपना 50वां एकदिवसीय शतक बनाया है, बल्कि उत्कृष्टता और दृढ़ता की भावना का भी उदाहरण दिया है जो सर्वोत्तम खेल कौशल को परिभाषित करता है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके स्थायी समर्पण और असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। मैं हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।"

15 Nov 20236:28:48 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत

 न्यूजीलैंड ने 398 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेज शुरुआत की है। डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने पहले ओवर में 8 रन बटोरे। कॉनवे ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में दो चौके लगाए। 

1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 8/0

15 Nov 20236:26:09 PM
IND vs NZ Live Score: भारत की पारी का हाल

विराट कोहली (117) और श्रेयस अय्यर (105) के धुआंधार शतकों की बदौलत भारतीय टीम ने बुधवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 398 रन का लक्ष्‍य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए।

भारत की शानदार शुरुआत

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा (47) और शुभमन गिल (80*) ने पहले बल्‍लेबाजी करने के फैसले को पूरी तरह सही ठहराया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्‍के की मदद से 47 रन बनाए। उन्‍होंने इस दौरान क्रिस गेल (49 छक्‍के) का रिकॉर्ड तोड़ा और वर्ल्‍ड कप इतिहास में 50 छक्‍के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बने।

टिम साउथी ने रोहित शर्मा को लांग ऑफ पर कप्‍तान विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद विराट कोहली (117) ने गिल के साथ मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। तभी शुभमन गिल गर्मी से बेहद परेशान दिखे और रिटायर्ड होकर पवेलियन लौट गए। उन्‍होंने तब 65 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 79 रन बनाए थे।

कोहली का रिकॉर्ड शतक

यहां से विराट कोहली को श्रेयस अय्यर (105) का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी की। इस बीच विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक जमाया और सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को ध्‍वस्‍त किया। विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। श्रेयस अय्यर ने दूसरे छोर से आक्रामक बल्‍लेबाजी की और कोहली को अपने हिसाब से खेलने की आजादी दी।

अय्यर ने जड़ा शतक

विराट कोहली को साउथी ने लेग साइड में कॉनवे के हाथों कैच आउट कराकर किंग की पारी का अंत किया। कोहली ने 113 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 117 रन बनाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा और वर्ल्‍ड कप में लगातार दूसरा शतक जमाया। बोल्‍ट ने लांग ऑन पर अय्यर को मिचेल के हाथों कैच आउट कराकर उनकी पारी का अंत किया। अय्यर ने 70 गेंदों में 4 चौके और आठ छक्‍के की मदद से 105 रन बनाए।

राहुल ने फिनिश की पारी

केएल राहुल ने मैच फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्‍होंने 20 गेंदों में 5 चौके और दो छक्‍के की मदद से 39 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव (1) कुछ खास नहीं कर सके और साउथी की गेंद पर मिडविकेट में ग्‍लेन फिलिप्‍स को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। तब शुभमन गिल लौटे और एक रन अपने खाते में जोड़े। न्‍यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी ने तीन विकेट लिए। ट्रेंट बोल्‍ट को एक विकेट मिला।

15 Nov 20235:53:26 PM
IND vs NZ Live Score: न्‍यूजीलैंड को मिला 398 रन का लक्ष्‍य

 टिम साउथी पारी का 50वां ओवर करने आए। उन्‍होंने पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को ग्‍लेन फिलिप्‍स के हाथों कैच आउट कराया। सूर्या ने 2 गेंदों में एक रन बनाया। इसके बाद शुभमन गिल आए और सिंगल लिया। केएल राहुल ने तीसरी गेंद पर वाइड लांग ऑन की दिशा में छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर राहुल बीट हुए। पांचवीं गेंद पर राहुल ने लेग साइड में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर राहुल ने चौका जमाया। इस तरह भारत की पारी का समापन हुआ। इस ओवर में 15 रन बने और एक विकेट आया।


50 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 397/4। केएल राहुल 39* और शुभमन गिल 80* रन बनाकर नाबाद रहे।

15 Nov 20235:47:23 PM
IND vs NZ Live: अय्यर शतक पूरा करके लौटे पवेलियन

 ट्रेंट बोल्‍ट पारी का 49वां ओवर करने आए। राहुल ने पहली गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से जबरदस्‍त छक्‍का जमाया। दूसरी गेंद पर राहुल ने शॉर्ट थर्डमैन के फील्‍डर के पास से चौका जमाया। राहुल ने तीसरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर अय्यर ने वाइड लांग ऑन की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर अय्यर का लांग ऑन पर डैरिल मिचेल ने कैच लपका। आखिरी गेंद पर सूर्या ने सिंगल लिया। इस ओवर में 16 रन बने और एक विकेट आया।


49 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 382/3। केएल राहुल 25* और सूर्यकुमार यादव 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20235:40:45 PM
IND vs NZ Live: श्रेयस अय्यर ने जड़ा शतक

 टिम साउथी पारी का 48वां ओवर करने आए। श्रेयस अय्यर ने पहली गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। दूसरी गेंद पर अय्यर ने लांग ऑन की दिशा में सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। अय्यर ने 67 गेंदों में तीन चौके और आठ छक्‍के जड़े। इस ओवर में 12 रन बने।


48 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 366/2। श्रेयस अय्यर 101* और केएल राहुल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20235:35:26 PM
IND vs NZ Live Score: बोल्‍ट ने डाला शानदार ओवर

 ट्रेंट बोल्‍ट पारी का 47वां ओवर करने आए। अय्यर ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। राहुल ने अगली गेंद पर प्‍वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। फिर बोल्‍ट ने शानदार यॉर्कर डालकर राहुल को बीट किया। चौथी गेंद पर राहुल ने लेग बाई का रन चुराया। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर राहुल फिर बीट हुए। इस ओवर में 7 रन बने।


47 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 354/2। श्रेयस अय्यर 93* और केएल राहुल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20235:31:13 PM
IND vs NZ Live Score: टिम साउथी का शानदार ओवर

 टिम साउथी पारी का 46वां ओवर करने आए। पहली दो गेंदों में अय्यर और राहुल ने सिंगल लिए। तीसरी गेंद पर राहुल ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। डेवोन कॉनवे फील्डिंग करने पर चोटिल हुए। कीवी टीम प्रार्थना कर रही है कि यह चोट ज्‍यादा खतरनाक नहीं हो। इसके बाद टिम साउथी ने अगली तीन गेंदों में लगातार राहुल को बीट किया। इस ओवर में 6 रन बने।

46 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 347/2। श्रेयस अय्यर 91* और केएल राहुल 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20235:26:12 PM
IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर ने जमाए दो ताबड़तोड़ छक्‍के

 रचिन रवींद्र ने पारी का 45वां ओवर डाला। श्रेयस अय्यर ने पहली ही गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से लंबा छक्‍का जड़ा। फिर अय्यर ने आखिरी गेंद पर भी शानदार छक्‍का जमा दिया। इस ओवर में 14 रन बने।


45 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 341/2। श्रेयस अय्यर 90* और केएल राहुल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20235:22:11 PM
IND vs NZ Live Score: कोहली की पारी का अंत

 टिम साउथी पारी का 44वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर अय्यर ने हल्‍के हाथों से लेग साइड में शॉट खेला और तेजी से दो रन चुराए। फिर अय्यर ने सिंगल लिया। कोहली ने मिडविकेट पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बाउंड्री पर ग्‍लेन फिलिप्‍स ने उनका कैच टपका दिया। चौथी गेंद पर कोहली ने मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने डीप स्‍क्‍वायर लेग में शॉट खेलकर तेजी से दो रन चुराए। आखिरी गेंद पर कोहली आउट हुए। कोहली ने आगे बढ़कर डीप फाइन लेग में हवाई शॉट खेला और डेवोन कॉनवे ने आसान कैच लपका। कोहली ने 113 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 117 रन बनाए। इस ओवर में 13 रन बने और एक विकेट आया।


44 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 327/2। श्रेयस अय्यर 77* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20235:16:33 PM
IND vs NZ Live: भारत का धुआंधार प्रदर्शन जारी

रचिन रवींद्र ने पारी का 43वां ओवर डाला। श्रेयस अय्यर ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में दमदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में बाकी गेंदों पर सिंगल के जरिये रन बने। एक वाइड गेंद भी रही। रवींद्र के ओवर में 11 रन बने।


43 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 314/1। विराट कोहली 107* और श्रेयस अय्यर 74* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

15 Nov 20235:12:51 PM
IND vs NZ Live: विराट कोहली ने जड़ा 50वां वनडे शतक

 लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 42वां ओवर करने आए। विराट कोहली ने पहली गेंद पर लेग साइड में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर अय्यर ने पुल शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन तेजी से दौड़े और अपना 50वां वनडे शतक पूरा किया। कोहली ने 106 गेंदों में 8 चौके और एक छक्‍के की मदद से सैकड़ा पूरा किया। विराट कोहली ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को सलाम किया और फिर अनुष्‍का शर्मा को फ्लाइंग किस दी। ऐतिहासिक पल। वाकई ऐतिहासिक पल। कोहली ने आखिरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 11 रन बने।

यहां पढ़ें पूरी खबर- विराट कोहली के शतकों का अर्धशतक 


42 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 303/1। विराट कोहली 106* और श्रेयस अय्यर 66* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20235:06:52 PM
IND vs NZ Live Score: रचिन रवींद्र का कड़क ओवर

 रचिन रवींद्र पारी का 41वां ओवर करने आए। कोहली और अय्यर ने शुरुआती चार गेंदों में चार सिंगल लिए। आखिरी गेंद पर अय्यर ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी।

41 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 291/1। विराट कोहली 97* और श्रेयस अय्यर 64* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20235:01:17 PM
IND vs NZ Live score: फर्ग्‍यूसन के ओवर में बने 10 रन

 लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 40वां ओवर करने आए। श्रेयस अय्यर ने तीसरी गेंद पर मिड ऑन के फील्‍डर को बीट करके चौका हासिल किया। इसके अलावा भारतीय बल्‍लेबाजों ने शेष गेंदों में सिंगल लिए। 40वें ओवर में 10 रन बने।


40 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 287/1। विराट कोहली 95* और श्रेयस अय्यर 61* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:56:58 PM
IND vs NZ Live: मिचेल सैंटनर का गेंदबाजी स्‍पेल पूरा

 मिचेल सैंटनर पारी का 39वां ओवर करने आए। यह सैंटनर के स्‍पेल का आखिरी ओवर भी है। भारतीय बल्‍लेबाज विराट कोहली और श्रेयस अय्यर केवल दो रन निकालने में कामयाब रहे। कोहली ने दो बार फैंस की सांसें ऊपर भी की क्‍योंकि वो जोखिमभरा शॉट खेलने चले गए थे।

39 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 277/1। विराट कोहली 93* और श्रेयस अय्यर 54* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:51:46 PM
IND vs NZ Live: बोल्‍ट की अच्‍छी वापसी, कोहली शतक के करीब

 ट्रेंट बोल्‍ट पारी का 38वां ओवर करने आए। बोल्‍ट ने पिछले ओवर के मुकाबले अच्‍छी वापसी की और ओवर में केवल 5 रन खर्च किए। इस बीच विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में क्रैंप से परेशान दिखे। भारतीय फैंस उम्‍मीद करेंगे कि कोहली की चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं हो।

38 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 275/1। विराट कोहली 92* और श्रेयस अय्यर 53* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:47:51 PM
IND vs NZ Live: अय्यर ने जमाया अर्धशतक

 मिचेल सैंटनर ने पारी का 37वां ओवर डाला। श्रेयस अय्यर ने दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। अय्यर ने 35 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से पचासा जड़ा। इस ओवर में 5 रन बने।


37 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 270/1। विराट कोहली 89* और श्रेयस अय्यर 51* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:43:36 PM
IND vs NZ Live: कोहली-अय्यर ने बोल्‍ट के उड़ाए होश

 ट्रेंट बोल्‍ट पारी का 36वां ओवर करने आए। विराट कोहली ने पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री जमाई। दूसरी गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। अगली गेंद पर अय्यर ने प्‍वाइंट के फील्‍डर के पास से चौका जमा दिया। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया। इस ओवर में 17 रन बने।

36 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 265/1। विराट कोहली 86* और श्रेयस अय्यर 49* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:39:22 PM
IND vs NZ Live: सैंटनर ने डाला मेडन ओवर

 मिचेल सैंटनर ने पारी का 35वां ओवर डाला। बाएं हाथ के स्पिनर की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम। इस स्थिति में भी मेडन ओवर डालने में सफल रहे। श्रेयस अय्यर को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया।


35 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 248/1। विराट कोहली 80* और श्रेयस अय्यर 38* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:36:21 PM
IND vs NZ Live: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

ग्‍लेन फिलिप्‍स पारी का 34वां ओवर करने आए। विराट कोहली ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली वर्ल्‍ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर (673 रन, 2003) को पीछे छोड़ा। अगली ही गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लंबा छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 10 रन बने।


34 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 248/1। विराट कोहली 80* और श्रेयस अय्यर 38* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:32:28 PM
IND vs NZ Live Score: श्रेयस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

 श्रेयस के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। 33वें ओवर में टिम साउथ की गेंद पर एक गजब का सिक्स लगाया। श्रेयस 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

33 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 238/1, विराट कोहली 78 रन बनाकर खेल रहे।

15 Nov 20234:15:49 PM
India vs New Zealand Live: कोहली ने जड़ा आकर्षक छक्‍काुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुु

 टिम साउथी पारी का 30वां ओवर करने आए। श्रेयस अय्यर ने फाइन लेग की दिशा में सिंगल लिया। साउथी ने अगली गेंद धीमी गति से डाली, जिस पर कोहली आगे बढ़े और वाइड लांग ऑन में लंबा छक्‍का जड़ा। तीसरी गेंद पर कोहली ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर अय्यर ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर दोनों बल्‍लेबाजों के बीच अच्‍छा तालमेल देखने को मिला। कोहली ने हल्‍के हाथों से शॉट खेला और दोनों बललेबाजों ने सिंगल पूरा किया। इस ओवर में 11 रन बने।

30 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 214/1। विराट कोहली 65* और श्रेयस अय्यर 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:10:45 PM
IND vs NZ Live Score: कोहली ने जमाया करारा चौका

 ट्रेंट बोल्‍ट पारी का 29वां ओवर करने आए। विराट कोहली ने पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर मिड ऑफ के ऊपर से चौका जमा दिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधा फील्‍डर के हाथों में गई। तीसरी गेंद पर कोहली ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर अय्यर ने कवर्स में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में 6 रन बने।

29 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 203/1। विराट कोहली 57* और श्रेयस अय्यर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:06:41 PM
IND vs NZ Live: लोकी फर्ग्‍यूसन के ओवर में बने 3 रन

 लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 28वां ओवर करने आए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर सेट हो चुके दिख रहे हैं। कीवी टीम लगातार विकेटों की तलाश में जुटी हुई है। कोहली की खूब तारीफ करनी होगी कि उन्‍होंने एक छोर संभाल रखा है। फर्ग्‍यूसन के ओवर में 3 रन बने।


28 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 197/1। विराट कोहली 52* और श्रेयस अय्यर 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20234:03:46 PM
IND vs NZ Live Score: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

 रचिन रवींद्र पारी का 27वां ओवर करने आए। कोहली ने पहली ही गेंद पर प्‍वाइंट के पास से शॉट खेलकर सिंगल लिया। श्रेयस अय्यर ने तीसरी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। अगली गेंद पर अय्यर भाग्‍यशाली रहे और प्‍वाइंट के पास से चौका हासिल किया। रवींद्र ने ड्राइव खेलने के लिए ललचाया और अय्यर उस जाल में उलझे भी, लेकिन गेंद प्‍वाइंट के पास से चार रन के लिए गई। प्‍वाइंट के फील्‍डर के पास कैच लेने का मौका नहीं बन पाया। आखिरी गेंद पर कोहली ने लांग ऑन की दिशा में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने 59 गेंदों में चार चौके की मदद से पचासा पूरा किया। वर्ल्‍ड कप में उन्‍होंने छठां अर्धशतक जमाया।


27 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 194/1। विराट कोहली 50* और श्रेयस अय्यर 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20233:59:01 PM
India vs New Zealand Live: फर्ग्‍यूसन का किफायती ओवर

 लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 26वां ओवर डालने आए। कोहली ने दूसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन तेजी से पूरे किए। इसके बाद बाकी गेंदें डॉट रही। आखिरी गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में तीन रन बने।


26 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 181/1। विराट कोहली 48* और श्रेयस अय्यर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20233:58:57 PM
India vs New Zealand Live: फर्ग्‍यूसन का किफायती ओवर

 लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 26वां ओवर डालने आए। कोहली ने दूसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन तेजी से पूरे किए। इसके बाद बाकी गेंदें डॉट रही। आखिरी गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। इस ओवर में तीन रन बने।


26 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 181/1। विराट कोहली 48* और श्रेयस अय्यर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20233:55:17 PM
IND vs NZ Live: कोहली अर्धशतक के करीब

 रचिन रवींद्र ने पारी का 25वां ओवर डाला। बाएं हाथ के स्पिनर ने भारतीय बल्‍लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में तीन सिंगल और एक डबल आया। ओवर में कुल 5 रन बने।


25 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 178/1। विराट कोहली 45* और श्रेयस अय्यर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20233:53:04 PM
IND vs NZ Live: फर्ग्‍यूसन के ओवर में 8 रन बने

 लोकी फर्ग्‍यूसन ने पारी का 24वां और अपने स्‍पेल का चौथा ओवर डाला। कोहली ने पांचवीं गेंद पर कीपर के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।


24 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 173/1। विराट कोहली 41* और श्रेयस अय्यर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20233:48:54 PM
IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल हुए रिटायर्ड हर्ट

 क्रैम्प के चलते शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं। मैदान से बाहर जाने से पहले गिल ने 65 गेंद पर 79 रन बनाए। श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए  हैं। 

23 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 164/1

15 Nov 20233:43:16 PM
IND vs NZ Live Score: भारत बड़े स्कोर की तरफ

 22वें ओवर में मात्र चार रन बने। ग्लेन फिलिप्स कसी हुई गेंदबाजी की। फिलिप्स 3 ओवर में 18 रन दे चुके हैं। अभी कोई विकेट नहीं मिला है। 

22 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 157/1, कोहली 29 रन और शुभमन गिल 78 रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20233:37:59 PM
World Cup 2023 semifinal: भारतीय पारी के 21 ओवर समाप्त

 भारतीय पारी के 21 ओवर समाप्त हो गए हैं। गिल और कोहली के बीच 82 रन की साझेदारी हो गई है। शुभमन गिल 76 रन और विराट कोहली 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का करेंट रन रेट 7.22 का है। 

21 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 153/1

15 Nov 20233:33:47 PM
IND vs NZ Live Score: भारत के 150 रन पूरे

 भारतीय पारी के 150 रन पूरे हो चुके हैं। शुभमन गिल ने फिलिप्स के ओवर में एक सिक्स लगाया। गिल 74 और कोहली 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 151/1

15 Nov 20233:29:23 PM
IND vs NZ Live Score: गिल और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 गिल और कोहली के बीच 64 गेंद पर 71 रन की साझेदारी हो चुकी है। गिल 67 और विराट कोहली 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

19 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 142/1

15 Nov 20233:27:06 PM
World Cup Semi Final Live: 18वें ओवर में बने मात्र 6 रन

 18वें ओवर में 6 रन बने। ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शुभमन गिल और कोहली को कोई बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया। गिल 65 और कोहली 23 रन बनाकर खेल रहे।

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 138/1

15 Nov 20233:23:25 PM
IND vs NZ Live Score: शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

 शुभमन गिल ने 17वें ओवर में एक सिक्स और एक चौका लगाया। अर्धशतक बनाने के बाद शुभमन गिल तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुभमन 63 रन और कोहली 19 रन बनाकर खेल रहे हैं ।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 132/1

15 Nov 20233:21:00 PM
IND vs NZ Semi Final: 16वें ओवर में बने तीन रन

 रचिन रवींद्र ने अपने स्पेल को दूसरे ओवर में तीन रन दिए। कोहली और शुभमन गिल संभलकर खेल रहे हैं। गिल के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। 

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 121/1

15 Nov 20233:10:16 PM
IND vs NZ Live: मिचेल सैंटनर के ओवर में 4 रन बने

 मिचेल सैंटनर पारी का 15वां ओवर करने आए। शुभमन गिल और विराट कोहली इस ओवर में बाउंड्री नहीं जमा सके। दोनों बल्‍लेबाजों ने सिंगल-सिंगल करके ओवर से चार रन बटोरे। इस ओवर में 4 रन बने।


15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 118/1। शुभमन गिल 52* और विराट कोहली 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20233:06:26 PM
IND vs NZ Live: शुभमन गिल का अर्धशतक

 रचिन रवींद्र पारी का 14वां ओवर करने आए। विराट कोहली ने पहली गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। फिर कोहली ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। फिर गिल ने लांग ऑफ की दिशा में एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 41 गेंदों में सात चौके और एक छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। कोहली ने पांचवीं गेंद पर कवर्स के पास से खूबसूरत बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 10 रन बने।

14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 114/1। विराट कोहली 14* और शुभमन गिल 50* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20233:03:31 PM
India vs New Zealand Live: गिल अर्धशतक के करीब

लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 13वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर गिल ने पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर गिल ने उसी दिशा में छक्‍क जमाई। तीसरी गेंद पर गिल ने सिंगल लिया। कोहली ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में 12 रन बने।


13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 104/1। शुभमन गिल 49* और विराट कोहली 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:58:43 PM
IND vs NZ Live Score: सैंटनर का शानदार ओवर

 मिचेल सैंटनर पारी का 12वां ओवर करने आए। उन्‍होंने पहली चार गेंदों में गिल को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। पांचवीं गेंद पर गिल ने स्‍वीप शॉट खेलकर दो रन दौड़े। आखिरी गेंद पर उन्‍होंने सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने।


12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 92/1। शुभमन गिल 38* और विराट कोहली 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:55:56 PM
IND vs NZ Live Score: टिम साउथी का किफायती ओवर

 टिम साउथी ने अपने स्‍पेल का चौथा ओवर डाला। शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट और मिड ऑन के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने।


11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 89/1। विराट कोहली 4* और शुभमन गिल 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:52:47 PM
Ind vs NZ Live: गिल ने जमाई शानदार पारी खेली

 लोकी फर्ग्‍यूसन पारी का 10वां और अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। गिल ने दूसरी गेंद पर पुल शॉट जमाकर बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर गिल जल्‍दी पोजीशन में आए और पुल शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने।


10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 84/1। शुभमन गिल 30* और विराट कोहली 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:47:08 PM
IND vs NZ Live: रोहित शर्मा 47 रन बनाकर हुए आउट

 टिम साउथी ने छोर बदलकर गेंदबाजी की। वो ट्रेंट बोल्‍ट की जगह गेंदबाजी करने आए। साउथी ने दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। साउथी ने 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली, जिस पर रोहित शर्मा ने हवाई शॉट खेल दिया। मिड ऑफ पर केन विलियमसन ने बहुत ही अच्‍छा कैच लपका। दर्शनीय कैच कहना सही होगा। रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के की मदद से 47 रन बनाए। फिर चौथी गेंद पर कोहली के खिलाफ एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील की गई। मगर डीआरएस ने कोहली को सुरक्षित किया। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।


9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 75/1। विराट कोहली 4* और शुभमन गिल 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:39:56 PM
IND vs NZ Live: रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब

 गेंदबाजी में एक और परिवर्तन। मिचेल सैंटनर की जगह लोकी फर्ग्‍यूसन आक्रमण पर आए। पहली गेंद पर गिल ने शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे कवर्स के फील्‍डर के हाथों में गई। अगली ही गेंद पर गिल ने शानदार कवर ड्राइव जमाकर बाउंड्री हासिल की। तीसरी गेंद पर गिल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। फिर गिल ने स्‍ट्रेट ड्राइव खेली, लेकिन टिम साउथी ने बाउंड्री पर शानदार डाइव लगाकर गेंद रोक ली। इस ओवर में 9 रन बने।

8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 70/0। रोहित शर्मा 47* और शुभमन गिल 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:33:39 PM
India vs New Zealand live: बोल्‍ट की शानदार वापसी

 ट्रेंट बोल्‍ट अपने स्‍पेल का चौथा ओवर करते हुए। बोल्‍ट ने शुरुआती चार गेंदों में रोहित शर्मा को कोई रन नहीं बनाने दिया। पांचवीं गेंद पर रोहित ने प्‍वाइंट के पास से शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 3 रन बने।


7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 61/0। रोहित शर्मा 47* और शुभमन गिल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:27:29 PM
IND vs NZ Live score: रोहित का बल्‍ला मचा रहा हल्‍ला

गेंदबाजी में परिवर्तन। बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर को टिम साउथी की जगह लेकर आए। रोहित शर्मा ने पहली गेंद को सम्‍मान दिया। दूसरी गेंद पर उन्‍होंने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने पुल शॉट खेलकर डीप मिडविकेट पर छक्‍का जड़ दिया। अगली गेंद पर शर्मा जी ने सिंगल लिया। इस ओवर में 11 रन बने।


6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 58/0। रोहित शर्मा 45* और शुभमन गिल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:23:26 PM
IND vs NZ Live: रोहित शर्मा ने तोड़ डाला क्रिस गेल का रिकॉर्ड

ट्रेंट बोल्‍ट अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्‍का जमाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित शर्मा वर्ल्‍ड कप में 50 छक्‍के जमाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने क्रिस गेल (49) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस ओवर में 9 रन बने।


5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 47/0। रोहित शर्मा 34* और शुभमन गिल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:19:03 PM
IND vs NZ LIVE Score: रोहित ने खेले खूबसूरत शॉट्स

 टिम साउथी अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर तेजी से सिंगल लिया। साउथी ने तीसरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर रोहित शर्मा ने पुल शॉट खेलकर चौका जमाया। अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने खूबसूरत फ्लिक खेलकर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने सिंगल लिया। इस ओवर में 13 रन बने।


4 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 38/0। रोहित शर्मा 27* और शुभमन गिल 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:13:38 PM
India vs New Zealand Live: रोहित शर्मा का जबरदस्‍त सिक्‍स

 ट्रेंट बोल्‍ट पारी का तीसरा ओवर करने आए। शुरुआती दो गेंदों पर रोहित शर्मा को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। फिर बोल्‍ट ने अपना साइड बदला और राउंड द विकेट से गेंदबाजी करने आए। रोहित शर्मा ने तीसरी गेंद पर आगे बढ़कर कवर्स के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। इसके बाद बोल्‍ट ने लगातार दो डॉट गेंदें डाली। फिर बोल्‍ट लय भटके और लेग साइड के बाहर गेंद डाली। भारत को एक्‍स्‍ट्रा का 1 रन मिला। इस ओवर में 7 रन बने।


3 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 25/0। रोहित शर्मा 16* और शुभमन गिल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:09:45 PM
IND vs NZ Live Score: गिल ने जमाई दो बाउंड्री

 टिम साउथी न्‍यूजीलैंड की तरफ से दूसरा ओवर करने आए। शुभमन गिल उनका सामना करने को तैयार थे। गिल ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर जरूर गिल को भाग्‍य का सहारा मिला। इस ओवर में 8 रन बने।


2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 18/0। रोहित शर्मा 10* और शुभमन गिल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20232:04:43 PM
IND vs NZ Live Score: भारत की बल्‍लेबाजी शुरू

 भारत की तरफ से कप्‍तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए। न्‍यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्‍ट पहला ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने स्‍ट्राइक ली और पहली ही गेंद पर मिडविकेट व मिड ऑन के बीच से शॉट खेलकर दो रन लिए। इसके बाद उन्‍होंने चौथी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जमाया। अगली गेंद पर रोहित शर्मा ने मिड ऑफ के पास से बेहतरीन ड्राइव जमाकर बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 10 रन बने।


1 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 10/0। रोहित शर्मा 10* और शुभमन गिल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Nov 20231:43:47 PM
IND vs NZ Live: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

 डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्‍तान), डैर‍िल मिचेल, टॉम लैथम, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, लोकी फर्ग्‍यूसन और ट्रेंट बोल्‍ट।

15 Nov 20231:38:44 PM
IND vs NZ Live: भारत की प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज। 

15 Nov 20231:34:14 PM
IND vs NZ Toss: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने बुधवार को वर्ल्‍ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया है। 

15 Nov 20231:14:27 PM
IND vs NZ Live: भारतीय टीम कर रही अभ्‍यास

भारतीय टीम इस समय वानखेड़े स्‍टेडियम पर जोरदार अभ्‍यास में जुटी हुई है। केएल राहुल और मोहम्‍मद शमी के बीच काफी गंभीर बातचीत होते हुए देखी जा रही है। कप्‍तान रोहित शर्मा कैच लेने का अभ्‍यास कर रहे हैं। विराट कोहली बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास कर रहे हैं। कुछ ही देर में टॉस होगा।

15 Nov 202312:35:56 PM
IND vs NZ Live: सुरेश रैना ने दी बधाई

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने रोहित ब्रिगेड को सेमीफाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी है। रैना ने अपना फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, भारतीय टीम को मैच के लिए शुभकामनाएं। 

/

15 Nov 202311:47:27 AM
IND vs NZ Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

 भारतीय टीम अपनी प्‍लेइंग 11 में शायद ही कोई छेड़छाड़ करेगी। हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद टीम में बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव और मोहम्‍मद शमी को प्‍लेइंग 11 का हिस्‍सा बनाया गया। उम्‍मीद है कि भारतीय टीम लगातार छठे मैच में समान प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभालेगी।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

15 Nov 202311:15:32 AM
IND vs NZ Live: रोहित शर्मा का वानखेड़े पर वनडे रिकॉर्ड

 भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा का अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्‍टेडियम पर रिकॉर्ड काफी अच्‍छा नहीं है। हिटमैन ने यहां चार वनडे खेले और 12.50 की औसत से केवल 50 रन बनाए। यहां श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला भी खेला गया, जिसमें भारतीय कप्‍तान केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

15 Nov 20239:29:58 AM
IND vs NZ Semi Final Live: विराट कोहली के निशाने पर होगा सचिन तेंदुलकर का 20 साल पुराना रिकॉर्ड

विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली अगर एक शतक जड़ देते है तो वह वनडे में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में वह सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे।

इसके साथ हीविराट कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 80 रन बना लेते हैं तो वह सचिन के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। इस वक्त किंह कोहली के नाम 594 रन हैं। सचिन ने साल 2003 में विश्व कप के दौरान 11 मैचों में 673 रन बनाए थे।

15 Nov 20239:08:45 AM
IND vs NZ Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

अगर बात करें भारत और न्यूजीलैंड के वनडे विश्व कप रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच कुल 10 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें कीवी टीम ने 5 मैचों में जीत हासिल की , जबकि भारत के हाथों 4 सफलता लगी। एक मैच बारिश के चलते धुल गया था।

15 Nov 20239:00:27 AM
IND vs NZ Live Score: वानखेड़े में टॉस निभाएगा अहम रोल

वानखेड़े स्टेडियम पर बल्लेबाजों को रन बटोरते हुए देखा जाता है, क्योंकि पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से यहां पर शॉट्स लगाना बेहद आसान रहता है। मुंबई के इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के बरसते हैं और रनों का अंबार लगता है। वानखेड़े में कुल 27 वनडे मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहल बैटिंग चुनी है और बैटिंग चुनने वाली 17 में से 8 टीमों ने मैच जीते है।

15 Nov 20237:40:19 AM
IND vs NZ Live Score: वानखेड़े में भारत-न्यूजीलैंड का वनडे रिकॉर्ड

अगर बात करें वानखेड़े में भारत और न्यूजीलैंड के वनडे रिकॉर्ड की तो न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 3 वनडे मैच खेले है, जिसमें से उसे 2 में जीत और एक में हार मिली है, जबकि भारतीय टीम ने वानखेड़े में कुल 21 वनडे मैच खेले है, जिसमें से 12 मैचों में जीत हासिल की है और 9 मैचों में हार का सामना किया है।

15 Nov 20237:30:51 AM
India vs New Zealand Live Score: फाइनल का टिकट लेना चाहेगी रोहित की सेना

 मैनचेस्टर में साल 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने के इरादे से आज सेमीफाइनल मैच में रोहित की सेना मैदान पर उतरने वाली है। भारतीय टीम इस विश्व कप में लगातार 9 मैच जीतकर काफी कॉन्फिडेंट है।

एक दिन पहले रोहित शर्मा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह कहा था कि वह ध्यान नहीं रखते कि इतिहास में क्या हुआ था। उनका लक्ष्य सिर्फ मैच पर होता है। ऐसे में रोहित की सेना आज सेमीफाइनल में कीवियों से पिछली हार का बदला लेकर फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी।

15 Nov 20237:04:49 AM
IND vs NZ Semifinal संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

15 Nov 20236:17:46 AM
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ खड़ा किया था रनों का दीवार

पहली पारी में इस मैदान पर एवरेज स्कोर 248 का रहा है, तो दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 199 का है। मुंबई के इस ग्राउंड पर वनडे में 438 रन चुके हैं, जो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बनाए थे।

15 Nov 20235:06:26 AM
वानखेड़े में मुकाबले का इतिहास

वानखेड़े ने अब तक कुल 33 वनडे मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 17 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि चेज करने वाली टीम ने 16 मैचों में मैदान मारा है।

15 Nov 20234:01:36 AM
देखने को मिल सकता है हाई स्कोर

मुंबई के इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के बरसते हैं और रनों का अंबार लगता है। ऐसे में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल मैच भी हाई स्कोरिंग देखने को मिल सकता है।

15 Nov 20233:10:43 AM
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल

 भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है।

15 Nov 20232:03:50 AM
पुराने दुश्मन से बेहद सतर्क रहना होगा

 रोहित की पलटन ने अब तक टूर्नामेंट में खेले सभी 9 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। हालांकि, आईसीसी इवेंट्स में कीवी टीम का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड जरूर थोड़ा डराने वाला रहा है।

14 Nov 202311:43:19 PM
IND vs NZ Live Score: रोहित का चलना जरूरी

 रोहित शर्मा अगर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे, तो समझिए भारतीय टीम का काफी काम आसान हो जाएगा। इसकी वजह यह है कि कीवी टीम के खिलाफ भारत अपने शुरुआती विकेट काफी जल्दी गंवा देता है, जिसके दबाव से वह पूरे मैच में नहीं उबर पाता है।

14 Nov 202311:27:28 PM
IND vs NZ Live Score: लीग स्टेज में कीवी टीम को पटखनी दे चुकी है रोहित की पलटन

 भारतीय टीम ने लीग स्टेज में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पटखनी दी थी। विराट कोहली ने 95 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि गेंद से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट चटकाए थे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us