Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND Vs NZ Live Cricket Score: टीम इंडिया तीसरी बार बनी चैंपियन, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला; पीएम ने दी बधाई

भारत ने कुल पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी और तीसरी बार ये खिताब जीतने में सफल रही है। साल 2017 में पाकिस्तान ने भारत का सपना तोड़ा था, लेकिन आठ साल बाद टीम इंडिया दोबारा ये ट्रॉफी अपने घर लेकर आ रही है।

By Umesh Kumar Sun, 09 Mar 2025 10:10 PM (IST)
News Article Hero Image

 IND vs NZ Champions Trophy Final 2025: भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया और चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम किया। भारत ने 12 साल बाद ये टूर्नामेंट जीता है। ये तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और इसी के साथ वह सबसे ज्यादा बार ये टूर्नामेंट जीतने वाली टीम भी बन गई है।

भारत ने साल 2002, 2013 और अब 2025 में ये ट्रॉफी जीती है। 2002 में भारत ने संयुक्त रूप से ये ट्रॉफी जीती थी। जीत के लिए भारत को 252 रनों की दरकार थी जो उसने कप्तान रोहित शर्मा के 76 रन और अंत में श्रेयस, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जुझारू पारियों के दम पर हासिल कर लिया।

इसी के साथ रोहित ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीता था। रोहित से पहले धोनी की कप्तानी में भारत ने एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया। साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराया था और अब भारत ने यही काम किया है।

न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63) और ब्रेसवेल (53*) के अर्धशतकों की मदद से 251 रन बनाए। कुलदीप और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।  

9 Mar 202510:10:47 PM
IND Vs NZ Live: पीएम मोदी ने दी बधाई

 भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पीएम मोदी ने टीम को बधाई दी है। वहीं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी टीम को जीत की बधाई दी।

9 Mar 20259:49:30 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: भारत ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी

 भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा दिया है और इसी के साथ तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने ये मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया। भारत को जीत के लिए 252 रन चाहिए थे जो उसने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर बना लिए। 

9 Mar 20259:43:59 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: हार्दिक पांड्या आउट

 हार्दिक पांड्या आउट हो गए हैं। उन्हें 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेमिसन ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया और इसी के साथ भारत का छठा विकेट गिरा दिया। 

रवींद्र जडेजा- 18 रन, 18 गेंद 1x4 1x6

9 Mar 20259:30:45 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: 45 ओवरों का खेल खत्म

 भारतीय पारी के 45 ओवर खत्म हो गए हैं और भारत अब जीत की तरफ बढ़ रहा है। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल टीम को जीत के पास ले जा रहे हैं। 45 ओवरों के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 220 रन हो गया है। 

9 Mar 20259:15:42 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: भारत का एक और विकेट गिरा

 भारत का एक और विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल आउट हो गए हैं। उनको ब्रेसवेल ने 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउठ किया। अक्षर ने लॉन्ग ऑफ पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद गई विलियम ओ रोर्के के हाथों में। 

अक्षर पटेल- 29 रन, 40 गेंद 1x4 1x6

9 Mar 20259:09:30 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: 40 ओवरों का खेल खत्म

 भारतीय पारी के 40 ओवर हो गए हैं। अय्यर का विकेट गिरने के बाद भारत एक बार फिर दबाव में आ गया है। अब पूरी जिम्मेदारी केएल राहुल और पटेल पर है। भारत का स्कोर इस समय चार विकेट के नुकसान पर 191 रन है। 

9 Mar 20259:02:17 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: अय्यर लौटे पवेलियन

 भारत को चौथा झटका लग गया है। अय्यर आउट हो गए हैं। 39वें ओवर की चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। रचिन की गेंद को उन्होंने शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन वह खड़े मिचेल सैंटनर ने उनका शानदार कैच लपका। 

श्रेयस अय्यर-  48 रन, 62 गेंद 2x4 2x6

9 Mar 20258:57:29 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: 38 ओवरों का खेल खत्म

 38 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारत की पूरी उम्मीदें अय्यर और पटेल पर टिकी हैं। अय्यर को हाल ही में एक जीवनदान मिला है और वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। 38 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन हैं। 

9 Mar 20258:51:05 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: अय्यर को मिला जीवनदान

 अय्यर को जीवनदान मिला है। 37वें ओवर की चौथी गेंद पर काइल जेमिसन ने ब्रेसवेल की गेंद पर भारतीय बल्लेबाज का कैच लॉन्ग ऑन पर छोड़ दिया। 

9 Mar 20258:44:28 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: 35 ओवरों के बाद क्या है हाल?

 भारतीय पारी के 35 ओवर पूरे हो गए हैं। देखा जाए तो न्यूजीलैंड ने भारत के तीन विकेट जल्दी-जल्दी लेकर उसे परेशान किया है और दबाव में डाल दिया है। हालांकि, अय्यर और पटेल अभी विकेट पर हैं. इन दोनों की साझेदारी भारत के लिए जरूरी है। 

35 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 161 रन

9 Mar 20258:40:48 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: 34 ओवरों का खेल खत्म

 34 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारत पर इस समय दबाव है और न्यूजीलैंड की कोशिश इस समय एक-दो विकेट और लेकर भारत को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेलने की है। 34 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 159 रन है। 

9 Mar 20258:37:28 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: भारत का स्कोर 150 पार

 भारत का स्कोर 150 रनों के पार पहुंच गया है। तीन विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया का पूरा भार श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल पर आ गया है। इन दोनों से भारत को साझेदारी की जरूरत है। 33 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 155 रन हो गया है। 

9 Mar 20258:27:32 PM
IND Vs NZ Live: 30 ओवर का खेल समाप्‍त

 30 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 136 रन है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल 4 और श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अगले 20 ओवर में भारत को जीत के लिए 116 रन चाहिए।

9 Mar 20258:17:13 PM
IND Vs NZ Live: रोहित शर्मा हुए आउट

 अब तक संभलकर बल्‍लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा 27वें ओवर की पहली गेंद पर स्‍टंप आउट हुए। पहली ही गेंद पर उन्‍होंने आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया और आउट हो गए। रोहित ने 83 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 3 छक्‍के लगाए। रचिन रवींद्र ने कीवी टीम को सफलता दिलाई। 27 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन है।

9 Mar 20258:11:42 PM
IND Vs NZ Live: 25 ओवर का खेल समाप्‍त

 25 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 122 रन है। अगले 25 ओवर में भारत को 130 रनों की दरकार है। रोहित शर्मा 76 और श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर क्रीज पर डेट हुए हैं।

9 Mar 20258:04:20 PM
IND Vs NZ Live: विराट कोहली के विकेट से सन्‍नाटा

 विराट कोहली के विकेट के बाद मैदान पर सन्‍नाटा छा गया है। अब रोहित शर्मा का साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर मैदान पर आए हैं। 23 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन है। भारत को अभी भी 135 रन चाहिए।

9 Mar 20257:55:53 PM
IND Vs NZ Live: फाइनल में फेल रहे विराट कोहली

 3 गेंद के भीतर भारतीय टीम को दूसरा झटका लग गया है। शुभमन गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर आए विराट कोहली को माइकल ब्रेसवेल ने LBW आउट किया। कोहली ने 2 गेंदों पर 1 रन बनाए। 20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन है।

9 Mar 20257:49:45 PM
IND Vs NZ Live: गिल हुए कैच आउट

 19वें ओवर में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 31 रन बनाए। ग्‍लेन फिलिप्‍स ने उनका बेहतरीन कैच लिया। अब विराट कोहली बल्‍लेबजी के लिए आए हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन है।

9 Mar 20257:45:07 PM
IND Vs NZ Live: भारत का स्‍कोर 100 के पार

 18 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। ब्रेक तक भारत का स्‍कोर बिना कोई गंवाए 103 रन है। रोहित 69 और गिल 29 रन बना चुके हैं। भारत को जीत के लिए 149 रन चाहिए।

9 Mar 20257:40:13 PM
IND Vs NZ Live: भारत का स्‍कोर 100

 17 ओवर के बाद भारतीय टीम का शतक पूरा हो गया है। रोहित शर्मा अब शतक की ओर तो गिल अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। मिचेल सेंटनर को अब भी विकेट की तलाश है।

9 Mar 20257:35:36 PM
IND Vs NZ Live: भारत का स्‍कोर 100 के करीब

 15 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 93 रन हो गया। शुभमन गिल भी पैर जमा चुके हैं। वहीं रोहित तो मैदान पर सेट होकर ही आए थे। दोनों भारत को जीत के करीब ले जा रहे हैं।

9 Mar 20257:31:03 PM
IND Vs NZ Live: गिल ने खोले हाथ

 14वें ओवर में शुभमन गिल ने भी हाथ खोले। आखिरी गेंद पर गिल ने सिक्‍स लगाया। इस ओवर में कुल 10 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 86 रन है। न्‍यूजीलैंड को अब तक विकेट की तलाश है।

9 Mar 20257:29:08 PM
IND Vs NZ Live: 13वें ओवर में रन गति पर लगाम

 13वां ओवर मिचेल सेंटनर ने किया। इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई और कुल 5 रन बने। रोहित और गिल के बीच 76 रन की साझेदारी हो चुकी है।

9 Mar 20257:24:36 PM
IND Vs NZ Live: 12वें ओवर में आए 6 रन

 12 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 71 रन है। रोहित शर्मा 55 रन और गिल 11 रन बना चुके हैं।

9 Mar 20257:20:16 PM
IND Vs NZ Live: रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक

 रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। अपनी इस पारी में वह अब तक 5 चौके और 3 छक्‍के लगा चुके हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 65/0 है। रोहित 50 और गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 20257:16:55 PM
IND Vs NZ Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

 10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत टीम का स्‍कोर 64/0 है। रोहित शर्मा 49 और गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

9 Mar 20257:14:12 PM
IND Vs NZ Live: सस्‍ता रहा 9वां ओवर

 9वें ओवर में 1 ही रन बना। मिचेल सेंटनर के इस ओवर में भारतीय सलामी जोड़ी ने जरा भी जोखिम नहीं उठाया। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 60 रन है।

9 Mar 20257:10:40 PM
IND Vs NZ Live: रोहित ने लगाईं 3 बाउंड्री

 8वें ओवर में रोहित शर्मा ने 1 छक्‍का और 2 चौके लगाए। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 59/0 है। रोहित शर्मा फिफ्टी के करीब हैं। दूसरे छोर पर गिल उनका साथ दे रहे हैं।

9 Mar 20257:04:57 PM
IND Vs NZ Live: रोहित ने जड़ा सिक्‍स

 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेरेल मिचेल ने शुभमन गिल का कैच छोड़ दिया। गिल तब 7 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाया। काइल जैमीसन ने 7वें ओवर में 6 रन दिए। 7 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 44/0 है।

9 Mar 20257:02:18 PM
IND Vs NZ Live: रोहित ने जड़ा सिक्‍स

 भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने छठे ओवर में सिक्‍स लगाया। 6 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर 39/0 है। कप्‍तान रोहित तेजी से रन बना रहे हैं ऐसे में गिल को पांव जमाने का मौका मिल गया है।

9 Mar 20256:57:34 PM
IND Vs NZ Live: 5वें ओवर में बना 1 रन

 5वें ओवर में भारतीय ओपनर बेबस नजर आए। काइल जैमीसन के इस ओवर में 1 रन ही बना। कीवी गेंदबाजों ने अपनी टीम की वापसी करा दी है।

9 Mar 20256:55:28 PM
IND Vs NZ Live: 4 ओवर का खेल समाप्‍त

 4 ओवर का खेला समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 30 रन है। शुभम‍न गिल 5 और रोहित शर्मा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम को विकेट की तलाश है।

9 Mar 20256:47:37 PM
IND Vs NZ Live: तीसरे ओवर में बने 3 रन

 तीसरे ओवर में रन गति पर लगाम लगी। काइल जैमीसन ने इस ओवर में 3 रन ही दिए। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 25/0 है। रोहित शर्मा जहां तेजी से रन बना रहे हैं वहीं गिल समय ले रहे हैं।

9 Mar 20256:42:29 PM
IND Vs NZ Live: रोहित ने दिलाई तेज शुरुआत

 भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू किए। 2 ओवर के बार भारत का स्‍कोर 22/0 है। रोहित शर्मा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अब तक 2 चौके और 1 छक्‍का लगा चुके हैं।

9 Mar 20256:36:09 PM
IND Vs NZ Live: रोहित-गिल क्रीज पर

 भारतीय टीम 252 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर आए हैं। रोहित ने दूसरी ही गेंद पर सिक्‍स लगाया। काइल जैमीसन के इस ओवर में 9 रन बने।

9 Mar 20256:00:41 PM
IND Vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने दिया भारत को 252 रन का लक्ष्य

 न्यूजीलैंड की पारी समाप्त हो गई है। पहले और पांचवीं विकेट के लिए हुई 57 रन की साझेदारी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। मिचेल ने 63 रन की जुझारू पारी खेली। ब्रेसवेल ने अंत में उपयोगी 53 रन की नाबाद पारी खेली। कुलदीप और चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। 

9 Mar 20255:43:34 PM
IND Vs NZ Live: मिचेल की भी पारी हुई समाप्त

 डेरिल मिचेल 63 रन बनाकर आउट हो गए है। शमी को पहली सफलता मिली। 47 ओवर समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड ने 216 रन बना लिए हैं। ब्रेसवेल बड़े शॉट लगाने की कोशिश कर रहे हैं। 

9 Mar 20255:33:25 PM
IND Vs NZ Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 200

 न्यूजीलैंड ने 200 का आंकड़ा छू लिया है। मिचेल अभी भी क्रीज पर हैं। 45ओवर समाप्त हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने 201 रन बना लिए हैं। मिचेल 53 और ब्रेसवेल 24 रन बनाकर साथ दे रहे हैं। चक्रवर्ती का स्पेल समाप्त हो गया है। 

9 Mar 20255:30:28 PM
IND Vs NZ Live: भारतीय स्पिनर्स का अनोखा कारनामा

 2002 से यह सिर्फ दूसरी बार है जब 11 से 40 ओवर के दौरान सभी ओवर भारतीय स्पिनरों ने डाले। अन्य मैच भी चैंपियंस ट्रॉफी का ही मुकाबला था जब 2002 के फाइनल के रिजर्व डे पर भारतीय स्पिनरों ने श्रीलंंका के खीलाफ 11 से 40 ओवरों तक लगातार गेंदबाजी की थी।

9 Mar 20255:27:20 PM
IND Vs NZ Live: मिचेल का अर्धशतक

 डेरिल मिचेल ने 91 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के लिए यही एक अकेले लड़े हैं। 43 ओवर समाप्त हो गया है। 184 रन बन गए हैं। 93 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।  

9 Mar 20255:12:49 PM
IND Vs NZ Live: अर्धशतक के करीब मिचेल

 डेरिल मिचेल 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने 40 ओवर के बाद 172 रन बना लिए हैं। पांच विकेट गिर गए हैं। भारतीय स्पिनर्स रन नहीं दे रहे ज्यादा। न्यूजीलैंड की टीम अभी भी दबाव में है। 

9 Mar 20255:04:28 PM
IND Vs NZ Live: चक्रवर्ती का चला जादू

 वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। चक्रवर्ती दो विकेट ले चुके हैं। फिलिप्स 34 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। ब्रेसवेल मैदान पर आए हैं। 38 ओवर समाप्त हो गया है। 165 रन बन चुके हैं। 

9 Mar 20255:00:21 PM
IND Vs NZ Live: भारत की खराब फील्डिंग जारी

 आउटफील्ड में भारतीय टीम की खराब फील्डिंग लगातार जारी है। मैच की शुरुआत में ही अहम कैच गिराने के बाद अब एक बार फिर सेट बल्लेबाजों को जीवनदान दिए गए हैं। मिचेल का कैच रोहित शर्मा ने मिड ऑन पर छोड़ा और अब फिलिप्स का कैच डीप मिडविकेट पर गिल ने गिराया है। इन दोनों की साझेदारी 50 रन की हो गई है। यह भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 161/4

9 Mar 20254:55:15 PM
IND Vs NZ Live: गिल ने छोड़ा ग्लेन फिलिप्स का कैच

 जडेजा के ओवर में गिल ने ग्लेन फिलिप्स का कैच टपका दिया। फिलिप्स ने डीप मिडवेकट की तरफ हवा में शॉट खेला था। गिल ने ड्राइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन कैच छूट गया। पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हो चुकी है। मिचेल 41 और फिलिप्स 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

36 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 156/4

9 Mar 20254:50:43 PM
IND Vs NZ Live: रोहित ने मिचेल को दिया जीवनदान

 अक्षर पटेल के ओवर में रोहित शर्मा ने डेरिल मिचेल को जीवनदान दिया। शॉर्ट मिडविकेट पर मिचेल का कैच टपकाया। रोहित ने हवा में छलांग लगाई थी लेकिन गेंद छिटक गई। मिचेल 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

9 Mar 20254:45:06 PM
IND Vs NZ Live: मिचेल और ग्लेन के बीच पनपी साझेदारी

 ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच साझेदारी पनपी है। मिचेल 37 रन और फिलिप्स 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 58 गेंद पर 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। 33 ओवर समाप्त हो गया है और न्यूजीलैंड का स्कोर 147/4 है।

9 Mar 20254:36:18 PM
IND Vs NZ Live: ग्लेन फिलिप्स कर रहे तेजी

 ग्लेन फिलिप्स बाउंड्री में डील कर रहे हैं। थमे हुए स्कोर बोर्ड को तेजी से चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मिचेल 32 और फिलिप्स 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 30 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड को दोनों ही खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद है। 135 रन बन चुके हैं। 

9 Mar 20254:30:44 PM
IND Vs NZ Live: 81 गेंद बाद आई बाउंड्री

न्यूजीलैंड की पारी में 81 गेंद के बाद छक्का आया है। ग्लेन फिलिप्स ने कुलदीप के पांचवे ओवर की अंतिम गेंद पर ये छक्का जड़ा।

9 Mar 20254:27:19 PM
IND Vs NZ Live: रन गति पर लगी ब्रेक

 भारतीय स्पिनर्स के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की एक नहीं चल रही है। सिंग्लस लेने में भी डर रहे हैं। क्रीज पर डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स मैदान पर हैं।  कीवी टीम की गाड़ी अब धीरे-धीरे चल रही है। ग्लेन फिलिप्स ने कुलदीप के ओवर में सिक्स लगाकर बाउंड्री का सूखा खत्म किया है।

27 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 123/4

9 Mar 20254:23:55 PM
IND Vs NZ Live: 10 ओवर्स से नहीं मिली है बाउंड्री

 न्यूजीलैंड की आखिरी बाउंड्री 10 ओवर पहले आई थी। स्पिनर्स ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। कुलदीप, वरुण और जडेजा ने घातक गेंदबाजी की है। 

9 Mar 20254:18:56 PM
IND Vs NZ Live: जडेजा ने तोड़ी साझेदारी

 जडेजा ने लेथम और मिचेल के बीच की साझेदारी को तोड़ा है। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 66 गेंद पर 33 रन की साझेदारी हुई। जडेजा ने लेथम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। न्यूजीलैंड ने चौथ विकेट गंवा दिया है। 24 ओवर सामप्त हो गया है। 

9 Mar 20254:10:07 PM
IND Vs NZ Live Score: स्पिन का अटैक

 जडेजा के दूसरे ओवर में एक एलबीडब्ल्यू की अपील की गई। रिव्यू लिया गया। भारत ने रिव्यू गंवा दिया। दोनों छोर से स्पिन अटैक जारी है। एक तरफ से वरुण तो दूसरी तरफ से जडेजा का आक्रामण जारी है। 

9 Mar 20254:02:59 PM
IND Vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

 रवींद्र जडेजा ने तेजी से अपना ओवर समाप्त किया। अपने पहले स्पेल में जडेजा ने दो रन दिए। 20 ओवर समाप्त हो गए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 101 के पार हो गया है। डेरिल मिचेल और टॉम लेथम क्रीज पर हैं। 

9 Mar 20253:58:46 PM
IND Vs NZ Live Score: गेंदबाजी में बदलाव

 गेंदबाजी में बदलाव हुआ। कुलदीप की जगह वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी गई। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर दो रन मिला। इसके बाद दो गेंद डॉट रही। आखिरी की दो गेंद पर दो सिंगल मिले। इस ओवर में कुल चार रन बने। 

9 Mar 20253:52:13 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: मिचेल-लैथम पर जिम्मेदारी

17 ओवरों का खेल हो चुका है और इस समय कीवी टीम को जरूरत है एक साझेदारी की। डेरिल मिचेल और टॉम लैथम इस समय विकेट पर मौजूद हैं और इन दोनों से टीम को बड़ी साझेदारी की उम्मीद है। 17 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 90 रन है

9 Mar 20253:42:53 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: 15 ओवरों का खेल खत्म

15 ओवरों का खेल हो चुका है और अभी तक टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है। 15 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट खो दिए हैं और 83 रन बना लिए हैं। 

9 Mar 20253:39:30 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: भारतीय टीम हावी

 भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर अपना शिकंजा कस लिया है। उसने न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज उसे दबाव में ला दिया। केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और विल यंग आउट हो गए हैं। 14 ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन

9 Mar 20253:35:21 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: केन विलियमसन लौटे पवेलियन

 कुलदीप ने भारत को एक और सफलता दिला दी है। उन्होंने न्यूजीलैंड के एक और इनफॉर्म बल्लेबाज केन विलियमसन को आउट कर दिया है। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप ने विलियमसन को आउट कर दिया। कुलदीप की गेंद को विलियमसन समझ नहीं पाए और उनको ही कैच दे बैठे। 

कुलदीप यादव-  11 रन, 14 गेंद 1x4

9 Mar 20253:32:20 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: न्यूजीलैंड दबाव में

 दो विकेट गिरने के बाद कीवी टीम दबाव में  आ गई है। भारत की कोशिश है कि वह इस दबाव को भुनाए और कुछ और विकेट गिरा मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करे। 12 ओवरों के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 75 रन

9 Mar 20253:26:17 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: रचिन रवींद्र लौटे पवेलियन

 भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। कुलदीप यादव ने 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को बोल्ड कर दिया। कुलदीप की फिरकी के सामने बाएं हाथ के बल्लेबाज कुछ नहीं कर सके और गेंद सीधे उनके विकेटों पर जा लगी। 

रचिन रवींद्र- 37 रन, 29 गेंद 4x4 1x6

9 Mar 20253:23:24 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: पहले पावरप्‍ले में न्‍यूजीलैंड को बढ़त

 वरुण चक्रवर्ती पारी का 10वां ओवर करने आए। इस ओवर में कीवी बल्‍लेबाजों ने तीन सिंगल्‍स लिए, आखिरी गेंद पर विलियमसन ने लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस तरह ओवर में 5 रन बने।

10 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍को 69/1। रचिन रवींद्र 37* और केन विलियमसन 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 20253:19:43 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: शमी की किफायती गेंदबाजी

 मोहम्‍मद शमी पारी का 9वां ओवर करने आए। विलियमसन ने तीसरी गेंद पर कवर्स के नजदीक से चौका जमाया और अपने फॉर्म में होने को साबित किया। इस ओवर में 6 रन बने।

9 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 64/1। केन विलियमसन 6* और रचिन रवींद्र 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 20253:14:57 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: चक्रवर्ती ने झटका विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को आठवें ओवर में पहली सफलता दिलाई है। मिस्‍ट्री स्पिनर ने पांचवीं गेंद पर विल यंग को गूगली पर एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। विल यंग लेग स्‍पिन समझकर खेलने गए, लेकिन गेंद ऑफ स्पिन होकर उनके पैड पर जाकर लगी। उन्‍होंने 23 गेंदों में 2 चौके की मदद से 15 रन बनाए। इससे पहले चक्रवर्ती के ओवर में रचिन रवींद्र को जीवनदान मिला, जब श्रेयस अय्यर ने स्‍क्‍वायर लेग पर उनका कैच छोड़ दिया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

8 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 58/1। रचिन रवींद्र 34* और केन विलियमसन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 20253:09:34 PM
IND Vs NZ Live Cricket Score: मोहम्‍मद शमी ने रवींद्र का कैच टपकाया

 मोहम्‍मद शमी पारी का सातवां ओवर करने आए। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर रचिन रवींद्र का आसान कैच टपकाया। शमी ने मिडिल स्‍टंप पर लेंथ गेंद डाली, जिस पर रवींद्र मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्‍ले के ऊपरी हिस्‍से से लगकर गेंदबाज की तरफ गई। शमी अपने फॉलोथ्रू में थे, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। विल यंग ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर ओवर का सुखद अंत किया। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 50 रन के पार पहुंचा।

7 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 51/0। विल यंग 15* और रचिन रवींद्र 29* रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Mar 20253:01:15 PM
IND Vs NZ Live Score: छठे ओवर में बने 9 रन

न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से विल यंग और रचिन रवींद्र की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 6 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 46/0 रहा।

9 Mar 20252:52:23 PM
Ind vs Nz Live Score: हार्दिक पांड्या का महंगा ओवर

चौथा ओवर भारत की ओर से हार्दिक पांड्या डालने आए। इस ओवर में कीवी खिलाड़ियों ने खूब रन बनाए। रचिन ने चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। फिर अगली गेंद वाइड रही और फिर आखिरी गेंद पर रचिन ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 16 रन खर्च हुए। 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 26/0

9 Mar 20252:49:35 PM
Ind vs Nz Live Score: भारत को विकेट की तलाश

तीसरा ओवर डालने मोहम्मद शमी आए, जिनके ओवर में कुल 4 रन न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने बनाए। 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 10/0

9 Mar 20252:44:21 PM
Ind vs Nz Live Score: दूसरे ओवर में बने 2 रन

न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर्स ने दूसरे ओवर में 2 रन बनाए। दूसरे ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन रहा।

9 Mar 20252:36:35 PM
IND Vs NZ Live Score: फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू

भारत के खिलाफ फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू हो गई है। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर विल यंग ने चौका लगाया। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 4/0 रहा। विल यंग (4) और रचिन (0) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

9 Mar 20252:18:47 PM
IND Vs NZ Live Score: फाइनल मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड- मिचेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम, माइकल ब्रेसवेल, काइल जेमीसन, विल ओरौर्के, नाथन स्मिथ।

9 Mar 20252:17:54 PM
IND Vs NZ Final Live: मैट हेनरी टूर्नामेंट से बाहर

भारत के खिलाफ फाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि प्रमुख पेसर मैट हेनरी रिकवर नहीं हो पाए और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नाथन स्मिथ को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। बता दें कि 4 मैचों में मैट हेनरी ने 10 विकेट लिए थे। अब उनके बिना खिताबी मैच में उतरना न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगा।

9 Mar 20252:05:44 PM
IND Vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने फाइनल में जीता टॉस, चुनी बैटिंग

न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।

9 Mar 20251:34:28 PM
IND Vs NZ Live Score: 2 बजे उछलेगा टॉस का सिक्का

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच का टॉस दोपहर 2 बजे होगा।

9 Mar 20251:13:35 PM
IND Vs NZ Live Score: अक्षर पटेल की मम्मी को भारत के जीतने की पूरी उम्मीदें

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल की मम्मी प्रीती पटेल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में फाइनल से पहले कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरा बेटा आज फाइनल में अच्छा करेगा और टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगी।

#WATCH | Nadiad, Gujarat: On #INDvsNZ #ICCChampionsTrophy final, Indian cricketer Axar Patels mother, Priti Patel, says, "I hope my son performs well in todays final match and the team wins the Champions Trophy." pic.twitter.com/lJczyDGAm6

— ANI (@ANI) March 9, 2025
9 Mar 202512:57:46 PM
IND Vs NZ Live Score: 12 साल पुराना इतिहास दोहराना चाहेगी टीम इंडिया

 भारतीय टीम ने साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। अब रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया की नजरें न्यूजीलैंड को रौंदकर खिताब जीतने पर होगी। टीम इंडियाने अब तक दो बार (2002 संयुक्त रूप से और 2013) में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।

9 Mar 202512:41:23 PM
IND Vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का इतिहास

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अब तक 3 बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का सफर तय किया है, जिसमें से साल 2000 में भारत को मात देकर कीवी टीम ने खिताब जीता था। व्हाइट बॉल में ये उनका आखिरी टाइटल रहा। इसके बाद साल 2009 में भी कीवी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी थी। इसके बाद अब 25 साल बाद न्यूजीलैंड की टीम फिर भारत को रौंदकर खिताब जीतना चाहेगी।

न्यूजीलैंड का सफर (चैंपियंस ट्रॉफी में)


  • 1998- क्वार्टर फाइनल
  • 2000- चैंपियंस ट्रॉफी विजेता (भारत को हराया)
  • 2002- ग्रुप स्टेज
  • 2004- ग्रुप स्टेज
  • 2006- सेमीफाइनल
  • 2009- रनर-अप (ऑस्ट्रेलिया को मात दी)
  • 2013- ग्रुप स्टेज
  • 2017- ग्रुप स्टेज
  • 2025- फाइनल (भारत के खिलाफ आज खेला जाएगा)
9 Mar 202512:36:15 PM
IND Vs NZ Live Score: विराट कोहली मैच खेलने के लिए हैं फिट?

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच से एक दिन पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी कि उनके घुटने में इंजरी हो गई है। हर किसी की ये दुआ है कि कोहली की चोट ज्यादा गंभीर न हो, लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि कोहली आज मैच खेलेंगे या नहीं।

9 Mar 202512:02:45 PM
IND Vs NZ Live Score: भारत की जीत के लिए शहर-शहर में हो रही पूजा-अर्चना

#WATCH | #ICCChampionsTrophy | Mumbai: Prayers are being performed at Shivaji Park Ganesh Temple for team Indias victory in the #INDvsNZ final clash. pic.twitter.com/Wn9f2wUIaF

— ANI (@ANI) March 9, 2025
9 Mar 202511:29:22 AM
IND Vs NZ Live: फाइनल में टॉस का रिकॉर्ड कैसा?

फाइनल में टॉस के रिकॉर्ड की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम को 4 बार जीत मिली है, जबकि 4  बार टॉस हारने वाली टीम खिताब जीतने में कामयाब रही।

9 Mar 202510:55:26 AM
IND Vs NZ Live Score: अश्विन ने फाइनल से पहले रोहित की दी ये सलाह

न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच से पहले आर अश्विन ने कहा कि वह चाहते हैं कि कप्तान रोहित टॉस ना जीते तो बेहतर रहेगा। अश्विन ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि रोहित ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला तब वह उनका लगातार 11वीं बार रहा जब उन्होंने टॉस गंवाया। ऐसे में टॉस गंवाने के बाद भी रोहित मैच जीत रहे है, जो उनके लिए लकी साबित हो रहा है।

9 Mar 202510:32:03 AM
IND Vs NZ Live Score: विराट कोहली के बचपन के कोच ने क्या कहा?

#WATCH | #ICCChampionsTrophy | Delhi | Ahead of the final clash between India and New Zealand in Dubai today, Indian cricketer Virat Kohlis former coach, Raj Kumar Sharma says, " Two very good teams have reached finals, I feel that it will be tough competition. Both teams are… pic.twitter.com/53n58RNYia

— ANI (@ANI) March 9, 2025
9 Mar 202510:30:32 AM
IND Vs NZ Live Score: मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों ने भारत की जीत के लिए दुआ मांगी

#WATCH | #ICCChampionsTrophy | Moradabad, UP | Relatives of cricketer Mohammad Shami, offer prayers for the victory of team India ahead of the #INDvsNZ finals.

Unbeaten India is set to take on New Zealand in Dubai today. In the semifinals, India secured their place in the final… pic.twitter.com/QZmA1Pj5aL

— ANI (@ANI) March 9, 2025
9 Mar 202510:04:47 AM
IND Vs NZ Live Score: अगर बारिश ने खेल में डाला खलल तो क्या होगा?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। रविवार को मैच के नतीजा लिए कम से कम दोनों टीमें के 25-25 ओवर खेले जाने चाहिए, तभी नतीजा निकल सकता है। वरना बारिश की वजह से मैच अगर नहीं जारी हो सका तो जिस ओवर से मैच छूटा है, वहीं से आगे का मैच जारी अगले दिन यानी सोमवार को होगा।

9 Mar 20259:54:40 AM
IND Vs NZ Live Score: फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर
  •  टॉम लैथम बनाम रवींद्र जड़ेजा
  • केएल राहुल बनाम मिशेल सैंटनर
  • केन विलियमसन बनाम मोहम्मद शमी
9 Mar 20259:53:41 AM
Ind vs Nz Live Score: रोहित शर्मा ऐसे पहले कप्तान

बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पुरुषों के सभी चार ICC टूर्नामेंट - WTC (2023), वनडे विश्व कप (2023), T20 विश्व कप (2024) और चैंपियंस ट्रॉफी (2025) के फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान हैं।

9 Mar 20259:18:14 AM
IND Vs NZ Live: विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में इतिहास रच सकते हैं। वनडे में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर बन सकते हैं। इस मामले में वह कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे, जिनके नाम 14234 रन दर्ज हैं। किंग कोहली ने अब तक 301 वनडे मैच की 289 पारियों में 14180 रन बनाए हैं।

वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के लिए कोहली को 46 रन की दरकार हैं। कोहली ने अब तक 746 रन बनाए हैं, जबकि क्रिस गेल ने 791 रन बनाए थे।

9 Mar 20259:07:48 AM
IND Vs NZ Live Score: भारत में टीम इंडिया की जीत के लिए फैंस कर रहे पूजा-अर्चना

भारत की न्यूजीलैंड पर फाइनल में जीत के लिए फैंस मंदिर में प्रार्थना और आरती कर रहे हैं। कानपुर के एक मंदिर का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है, जिसमें फैंस हवन कर रहे हैं, जबकि वाराणसी में फैंस भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं।

#WATCH | #ICCChampionsTrophy2025 | Kanpur, UP: Indian cricket team supporters perform havan at the Radha Madhav Temple to pray for the teams victory in todays final clash against New Zealand. pic.twitter.com/MbYeeiyORo

— ANI (@ANI) March 9, 2025
9 Mar 20259:06:09 AM
IND Vs NZ Live Score: अगर मैच टाई हुआ तो क्या होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच अगर टाई होता है तो सुपर ओवर खेला जाएगा और अगर वह भी टाई हो जाए तो जब तक नतीजा ना निकले सुपर ओवर खेला जाएगा।

9 Mar 20258:33:30 AM
IND Vs NZ Live Score: आईसीसी नॉकआउट में भारत-न्यूजीलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
  • मैच खेले गए- 5
  • भारत ने जीते- 2 (2002 चैंपियंस ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल, 2023 विश्व कप सेमीफाइनल)
  • न्यूजीलैंड ने जीते- 3 (2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2019 विश्व कप सेमीफाइनल, वनडे विश्व कप 2019)
9 Mar 20258:28:36 AM
IND Vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand Live) के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 119 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें मैन इन ब्लू ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि कीवी टीम ने उन्हें 50 बार मैचों में धूल चटाई है। एक मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ और बाकी के 7 वनडे मैचों के नतीजे नहीं निकले।

9 Mar 20258:26:38 AM
IND Vs NZ Live Score: स्वागत है आपका

नमस्कार,जागरण डॉट कॉम में आपका स्वागत है। हम इस लाइव ब्लॉग के जरिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच से जुड़े अहम अपडेट्स आप तक पहुंचाएंगे। यह मुकाबला आज बड़ा मुकाबला दोनों टीमों के बीच खेला जाना है, जिससे आज टूर्नामेंट का विनर दुनिया को मिल जाएगा।

दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए अपनी जी-जान लगाती हुए नजर आएंगी। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है।

पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज में केवल भारत के साथ मैच गंवाया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us