IND vs NZ 4th T20 Live Score: न्यूजीलैंड की पारी का हुआ आगाज, सीफर्ट और फिन एलन ने संभाली कमान
IND vs NZ 4th T20 Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड में है जहां न्यूजीलैंड सम्मान की लड़ाई लड़ेगा।
-1793338874497_m.webp)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीनों मैच जीत सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज का चौथा मैच आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है। न्यूजीलैंड की नजरें जहां अपना सम्मान बचाने पर हैं तो वहीं टीम इंडिया अभी भी उसे छोड़ने के मूड में नहीं है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की कोशिश कीवी टीम को उसके घर में 5-0 से मात देने की।
हालांकि, सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम कुछ प्रयोग कर सकती है और ऐसे में वैभव को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। ईशान किशन की टीम में वापसी हो सकती है।
IND vs NZ 4th T20 live score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। टिम सीफर्ट और फिन एलन ओपनिंग करने उतरे हैं और दोनों से ही टीम को तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद है। भारत की तरफ से पहला ओवर मयंक यादव फेंक रहे हैं।
IND vs NZ Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर
IND vs NZ Live Match Scorecard Updates: भारत की पहले गेंदबाजी
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: न्यूजीलैंड के पास खोने को कुछ नहीं
सीरीज पहले से ही गंवा चुकी न्यूजीलैंड की टीम के पास खोने को कुछ नहीं है। ऐसे में यह टीम एक अलग निडरता का परिचय दे सकती है और भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। उसे बस अब सांत्वना जीत की जरूरत है ताकि घर में एक भी मैच न जीत पाने का कलंक न लगे।
New Zealand vs India, 4th T20I: होगी रनों की बारिश?
दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में टीम इंडिया ने रनों की बारिश कर दी थी। अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जमाया था तो वहीं वैभव ने अपनी तूफानी बैटिंग से दिल जीता था। आज एक बार फिर उम्मीद होगी कि यह दोनों तूफानी रंग में दिखें।
India vs New Zealand Live Match: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में आज बदलाव हो सकता है। ईशान किशन की चोट अगर ठीक हो गई होगी तो वह टीम में वापसी करेंगे और उनकी जगह टीम में आए वैभव को बाहर भेजा जा सकता है।
IND vs NZ 4th T20 live score: चौथे टी20 के लिए सजा मंच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चौथा टी20 मैच ऑकलैंड में खेला जाना है। दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच जीतते हुए पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब उसकी कोशिश सभी मैच जीत न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने की होगी। वहीं न्यूजीलैंड सम्मान की लड़ाई लड़ेगा।
