IND vs NZ 4th ODI Live Score: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज क्रीज पर उतरे, रोहित और ईशान ने टपकाए आसान कैच
New Zealand vs India, 4th ODI, Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 4th ODI Live Updates: चौथे वनडे मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। अगर भारत चौथे वनडे मैच में जीत हासिल करता है, तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगा।
चौथे और पांचवें मुकाबले के लिए नियमित कप्तान शुभमन गिल उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
IND vs NZ LIVE Score: रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टपकाए कैच
भारत के लिए दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज आकिब नबी गेंदबाजी करने के लिए आए। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग का कैच स्लिप में गया, जहां रोहित शर्मा कैच लपक नहीं सके। अगली ही गेंद पर एक बार फिर कैच विकेटकीपर ईशान किशन के पास गया लेकिन वे भी मौके को भुना नहीं सके। यंग 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ 4th ODI Live Scorecard: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कीवी टीम के लिए विल यंग और टिम सीफर्ट क्रीज पर उतर चुके हैं। भारत के लिए पहले ओवर में गेंदबाजी अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।
IND vs NZ 4th ODI Live Scorecard: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर।
India vs New Zealand 4th ODI Live: भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
India vs New Zealand 4th ODI Live: भारत ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में नियमित कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
IND vs NZ 4th ODI Live Score: न्यूजीलैंड टीम का स्क्वाड
विल यंग, फिन एलन, निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल हे, ब्रेट रैंडेल।
IND vs NZ 4th ODI Live Score: भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर।
IND vs NZ 4th ODI Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चौथे वनडे मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बे ओवल में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से होगी, जबकि इसके लिए टॉस 7 बजे होगा। पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है।
