Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ 3rd Test Day 3 Live Score: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, मुंबई में भारत को दी मात

IND vs NZ 3rd Test Day 3: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने 25 रन से जीत लिया। भारत की पहली पारी 263 रन पर सिमट गई। इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम 174 रन पर खत्म हुई। इसके जवाब में टीम इंडिया के पास 147 रन का टारगेट था, जिसे टीम हासिल नहीं कर सकी और 121 रन पर ऑलआउट हो गई।

By Umesh Kumar Sun, 03 Nov 2024 01:06 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 3rd Test Day 3। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड ने 25 रन से जीत लिया। भारत की पहली पारी 263 रन पर सिमट गई। इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई थी।  

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम 174 रन पर खत्म हुई। इसके जवाब में टीम इंडिया के पास 147 रन का टारगेट था, जिसे टीम हासिल नहीं कर सकी और 121 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह कीवी टीम ने भारत की धरती पर ही भारत का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया।

न्यूजीलैंड की टीम पहली टीम बन गई है, जिसने भारत को उन्हीं के घर में सीरीज 3-0 से मात दी। कीवी टीम की तरफ से एजाज पटेल, चमके, जिन्होंने तीसरे टेस्ट में कुल 11 विकेट झटके।

3 Nov 20241:06:40 PM
IND vs NZ 3rd Test: सुंदर आउट, भारत की हार

 एजाज पटेल ने सुंदर को आउट कर भारत को मुंबई टेस्ट में तो हरा ही दिया है साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम की है। भारत को पहली बार अपने घर में किसी टीम ने तीन या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। 

3 Nov 20241:02:25 PM
IND vs NZ 3rd Test: आकाशदीप आउट

 आकाशदीप आउट हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया। अश्विन के बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। फिलिप्स हैट्रिक पर हैं। 

3 Nov 20241:00:52 PM
IND vs NZ 3rd Test: अश्विन आउट

 रविचंद्रन अश्विन आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत का आठवां विकेट गिर गया है और न्यूजीलैंड इतिहास रचने से दो विकेट दूर खड़ा है। अश्विन को फिलिप्स ने आउट किया। 

3 Nov 202412:28:36 PM
IND vs NZ 3rd Test: पंत आउट

 भारत को बहुत बड़ा झटका लग गया है। ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। एजाज पटेल ने उनका विकेट लिया। पंत को मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया था लेकिन न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया जिसमें  पता चला की गेंद पंत के बल्ले से छूकर गई है और थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। 

पंत- 64 (57b 9x4 1x6

3 Nov 202412:24:23 PM
IND vs NZ 3rd Test: भारत का शतक पूरा

 भारत का शतक पूरा हो गया है। पंत और सुंदर विकेट पर टिके हुए हैं। 

3 Nov 202412:14:14 PM
IND vs NZ 3rd Test: दूसरा सेशन शुरू

 तीसरे दिन का दूसरा सेशन शुरू हो गया है। भारत की नजरें पंत और सुंदर पर टिकी हुई हैं। 

3 Nov 202411:37:03 AM
IND vs NZ 3rd Test: पहला सेशन खत्म

 पहला सेशन खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने छह विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। पंत ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। 

3 Nov 202411:32:24 AM
IND vs NZ 3rd Test: पंत की फिफ्टी

 पंत ने चौका मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनका इस मैच में दूसरा अर्धशतक है। पंत ने पहली पारी में भी अर्धशतक जमाया था। 

3 Nov 202411:14:13 AM
IND vs NZ 3rd Test: जडेजा आउट

 भारत का छठा विकेट गिर गया है। एजाज पटेल ने रवींद्र जडेजा को आउट कर ये काम किया है। जडेजा और पंत के बीच साझेदारी पनप रही थी जो न्यूजीलैंड के लिए घातक साबित हो सकती थी। हालांकि जडेजा के आउट होते ही एक बार फिर कीवी टीम हावी हो गई है। 

3 Nov 202410:31:38 AM
IND vs NZ 3rd Test: भारत का पांचवां विकेट गिरा

 सरफराज खान को एजाज पटेल ने आउट कर दिया है और इसी के साथ टीम इंडिया का पांचवां विकेट गिर गया है। 

3 Nov 202410:28:17 AM
IND vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड को मिली चौथी सफलता

 ग्लेन फिलिप्स ने अपने पहली ही ओवर में भारत को झटका दे दिया है। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया का चोथा विकेट गिर गया है। 

3 Nov 202410:16:54 AM
IND vs NZ 3rd Test: विराट कोहली आउट

 विराट कोहली आउट हो गए हैं। भारत के लिए ये बहुत बड़ा झटका है। 18 रनों पर ही भारत ने अपना तीन विकेट खो दिए हैं। विराट एक बार फिर एजाज पटेल का शिकार बने। 

3 Nov 202410:09:56 AM
IND vs NZ 3rd Test: गिल भी आउट

 भारत को दूसरा झटका लग गया है। शुभमन गिल आउट हो गए हैं। एजाज पटेल ने उनको बोल्ड कर दिया। इसी के साथ टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

3 Nov 202410:03:59 AM
IND vs NZ 3rd Test: रोहित शर्मा आउट

 भारतीय पारी शुरू हो गई है और भारत को पहला झटका भी लग गया है। कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। उन्हें मैट हेनरी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। 

3 Nov 20249:42:35 AM
IND vs NZ 3rd Test: भारत को चाहिए 147 रन

 रवींद्र जडेजा ने एजाज पटेल को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का अंत कर दिया है। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रनों पर ढेर हो गई और भारत को 147 रनों का टारगेट मिला। 

3 Nov 20249:36:17 AM
IND vs NZ 3rd Test: तीसरे दिन का खेल शुरू

 तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की नजरे न्यूजीलैंड के आखिरी विकेट पर हैं। 

3 Nov 20248:52:03 AM
IND vs NZ 3rd Test: तीसरा दिन अहम

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन मैच का नतीजा आ सकता है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं और भारत पर 143 रनों की बढ़त ले ली है। 

2 Nov 20245:05:36 PM
IND vs NZ 3rd Test Live: जडेजा-अश्विन ने किया आखिरी सेशन में कमाल

न्यूजीलैंड की टीम का दूसरे दिन स्टंप्स तक स्कोर 171/9 रहा। जडेजा ने 4 विकेट, तो अश्विन ने 3 विकेट लिए। एक विकेट आकाश दीप और सुंदर को मिला। भारत पर न्यूजीलैंड ने 143 रन की बढ़त बना ली है।

2 Nov 20244:57:03 PM
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार

न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 42 ओवर के खेल तक 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन रहा। एजाज पटेल (7) और मैट हेनरी (9) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

2 Nov 20244:33:17 PM
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड का गिरा सातवां विकेट

विल यंग के अर्धशतक जड़ने के बाद न्यूजीलैंड की टीम को सातवां झटका ईश सोढ़ी के रूप में लगा। जडेजा ने कोहली के हाथों ईश को कैच आउट कराया। इस दौरान ईश ने 8 रन बनाए।

2 Nov 20244:12:27 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: ग्लेन फिलिप्स भी लौटे पवेलियन

 14 गेंद पर 26 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स आउट हुए। अश्विन की कैरम बॉल समझ नहीं सके और क्लीन बोल्ड हो गए। न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवा दिया है। कीवी टीम की कुल बढ़त 103 रन की हो गई है। 

2 Nov 20243:59:55 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: न्यूजीलैंड का गिरा पांचवां विकेट

 न्यूजीलैंड ने 100 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। टॉम ब्लंडेल चार रन बनाकर आउट हुए। विल यांग 36 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी करने आए हैं। 

2 Nov 20243:50:07 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: भारत को मिली चौथी सफलता

 डेरिल मिचेल और विल यांग की जोड़ी को जडेजा ने तोड़ा। मिचेल 21 रन बनाए। अश्विन ने भागते हुए शानदार कैच लपका। 

2 Nov 20243:37:19 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: न्यूजीलैंड ने ली 57 रन की बढ़त

 न्यूजीलैंड ने 57 रन की बढ़त हासिल कर ली है। विल यांग और डेरिल मिचेल के बीच चौथे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को चौथे विकेट की तलाश है। 

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्कोर- 88/3

2 Nov 20242:53:49 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: अश्विन ने रचिन को किया आउट

 आर अश्विन ने रचिन रविंद्र को आउट करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। रचिन रविंद्र चार रन बनाकर आउट हुए। 

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्कोर- 44/3

2 Nov 20242:47:45 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: भारत के हाथ लगी दूसरी सफलता

 भारत को दूसरी सफलता मिल गयी है। डेवोन कॉनवे 22 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने। 39 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा है। 

2 Nov 20242:18:38 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: चाय काल

 चाय काल तक दूसरी पारी में न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन है। डेवोन कॉनवे 15 रन और विल यंग 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

2 Nov 20241:41:34 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: न्यूजीलैंड का लगा पहला झटका

 न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 2 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। आकाशदीप ने टॉम लैथम को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 

2 Nov 20241:31:47 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: भारत को मिली 28 रन की बढ़त

 भारतीय टीम को पहली पारी में 28 रन की बढ़त मिली। दूसरे दिन के दूसरे सत्र में भारत की पहली पारी 263 रन पर सिमट गई। 

2 Nov 20241:14:47 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: भारत का गिरा नौवां विकेट

 भारत ने नौवां विकेट गंवा दिया है। आर अश्विन 6 रन बनाकर आउट हुए। आकशदीप बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

2 Nov 202412:56:27 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: शतक से चूके गिल

 शुभमन गिल शतक से चूक गए। वह 90 रन बनाकर एजाज पटेल का शिकार बने। वाशिंगटन सुंदर का साथ देने के लिए आर अश्विन क्रीज पर आए हैं। 

2 Nov 202412:30:43 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: भारत का गिरा सातवां विकेट

 भारत का सातवां विकेट गिर गया है। सरफराज खान बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने आए हैं। 

2 Nov 202412:23:06 PM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: जडेजा हुए आउट

 लंच ब्रेक के बाद भारत ने छठा विकेट गंवा दिया है। रवींद्र जडेजा 14 रन बनाकर आउट हुए। गिल 74 रन बनाकर खेल रहे हैं। सरफराज खान क्रीज पर आए हैं। 

2 Nov 202411:31:48 AM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: लंच ब्रेक

 दूसरे दिन के खेला का पहला सत्र समाप्त हो गया है। भारत ने लंच ब्रेक पर जाने से पहले 5 विकेट गंवाकर 195 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 70 रन और जडेजा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

2 Nov 202411:01:15 AM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: भारत को लगा पांचवां झटका

 भारत ने दूसरे दिन के खेल में अपना पहला विकेट गंवा दिया है। ऋषभ पंत 60 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। गिल 65 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर हैं। रवींद्र जडेजा उनका साथ देने आएं हैं। 

भारत का स्कोर- 180/5

2 Nov 202410:40:25 AM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: पंत का भी अर्धशतक

 गिल के बाद ऋषभ पंत का भी अर्धशतक पूरा हो गया है। दोनों के बीच 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

2 Nov 202410:16:38 AM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: गिल और पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 गिल और पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा हो गया है। 

2 Nov 202410:03:23 AM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: अर्धशतक के करीब पहुंचे शुभमन गिल

 शुभमन गिल अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। पंत उनका बढ़िया साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 45 गेंद पर 42 रन की साझेदारी कर चुके हैं। 

26 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 126/4,  गिल 45 और पंत 27 रन बनाकर खेल रहे। 

2 Nov 20249:37:32 AM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: पंत ने तीन चौके लगाकर की दिन की शुरुआत

 पंत ने तीन चौके लगाकर दिन की शुरुआत की है। एजाज पटेल के ओवर में पंत ने बेहतरीन शॉट खेले। हालांकि, उन्हें एक जीवनदान भी मिला। 

2 Nov 20248:54:40 AM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: पहले दिन जडेजा ने बना दिया था खेल

 पहले दिन भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने मैच बना दिया था। लंच ब्रेक के बाद जडेजा ने एक के बाद एक कुल पांच विकेट लिए थे। इसके चलते भारत ने वापसी की, लेकिन दिन के आखिरी 15 मिनट में न्यूजीलैंड ने वापसी की। 

2 Nov 20248:07:38 AM
IND vs NZ 3rd Test Day 2 Live: गिल और पंत को करनी होगी बड़ी साझेदारी

 भारत को वापसी करने के लिए बड़ी साझेदारी करनी होगी। सेट बल्लेबाज शुभमन गिल और ऋषभ पंत के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us