Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ 3rd T20I Highlights: गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का तूफान, भारत ने 10 ओवर में जीता मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने इस मैच में कीवी टीम को 8 विकेट से मात दी और सीरीज पर कब्‍जा जमाया। 

By Rajat Gupta Sun, 25 Jan 2026 09:56 PM (IST)
भारतीय टीम ने जीती सीरीज।

भारतीय टीम ने जीती सीरीज।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने 8 विकेट से यह मुकाबला जीता और 5 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारत की यह लगातार 9वीं टी20 सीरीज जीत है।  

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। ग्‍लेन फिलिप्‍स ने सबसे ज्‍यादा 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्क चैपमैन ने 32 और कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने 27 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और रवि बिश्‍नोई को 2-2 सफलताएं मिलीं। 

अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से भारत ने 10 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर 68* रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 5 छक्‍के जड़े। सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। 

25 Jan 20269:49:49 PM

IND vs NZ 3rd T20I: भारतीय टीम ने जीती सीरीज

अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से भारत ने न्‍यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 8 विकट से हराकर 5 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर 68* रन जड़ दिए। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 5 छक्‍के लगाए। सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। 

25 Jan 20269:23:18 PM

IND vs NZ 3rd T20I: अभिषेक ने 14 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया दिया है। इस दौरान वह 5 चौके और 4 छक्‍के लगाए। यह उनके टी20 इंटरनेशनल की 8वीं फिफ्टी है। वह टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उनके पहले युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। 

25 Jan 20269:09:37 PM

IND vs NZ 3rd T20I: भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। पिछले मैच के हीरो ईशान किशन ने आतिशी पारी खेली। उन्‍होंने 13 गेंदों पर 28 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी के दौरान भारतीय बल्‍लेबाज ने 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए। ईशा सोढ़ी ने ईशान को मार्क चैपमैन के हाथों कैच आउट कराया। 

25 Jan 20268:52:49 PM

IND vs NZ 3rd T20I: भारत को लगा पहला झटका

154 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहली ही गेंद पर मैट हेनरी ने संजू सैमसन को बोल्‍ड किया। संजू गोल्‍डन डक पर पवेलियन लौटे। 3 नंबर पर ईशान किशन बल्‍लेबाजी करने आए हैं। 

25 Jan 20268:38:08 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड ने बनाए 153 रन

न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए हैं। ऐसे में भारत को सीरीज जीतने के लिए 154 रन बनाने होंगे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। 

25 Jan 20268:33:37 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा

20वें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह को मुकाबले की तीसरी सफलता मिली। उन्‍होंने कीवी कप्‍तान मिचेल सेंटनर का विकेट चटकाया। उनकी फुलटॉस गेंद पर सेंटनर ने हवाई फायर का प्रयास किया और अभिषेक की झोली में कैच दे बैठे। सेंटनर ने 17 गेंदों का सामना किया और 27 रन बनाए।

25 Jan 20268:24:46 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा

न्‍यूजीलैंड टीम का 7वां विकेट गिर गया है। जसप्रीत बुमराह ने काइल जेमीसन को बोल्‍ड किया। जेमीसन ने 5 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली। 18वें ओवर में बुमराह ने एक रन आउट भी किया। मैट हेनरी ने 1 गेंद पर 1 रन बनाया। 

25 Jan 20268:15:30 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड को लगे 2 झटके

न्‍यूजीलैंड टीम अब मुसीबत में फंस गई है। 15वें ओवर में मिचेल के आउट होने के बाद 16वें ओवर की पहली गेंद पर ग्‍लेन फिलिप्‍स ने ईशान किशन को कैच थमा दिया। फिलिप्‍स फिफ्टी से चूक गए। उन्‍होंने 40 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली। 

25 Jan 20268:11:19 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड को लगा 5वां झटका

न्‍यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। हार्दिक पांड्या ने कीवी टीम को 5वां झटका दिया। 15वें ओवर में हार्दिक ने डेरेल मिचेल को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। मिचेल ने 8 गेंदों का सामना किया और 14 रन बनाए। मुकाबले में पांड्या का यह दूसरा विकेट है। 

25 Jan 20267:58:15 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

11 महीने बाद वापसी कर रहे स्‍पिनर रवि बिश्‍नोई ने ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन के बीच बनी 52 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया है। उन्‍होंने चैपमैन को अपने जाल में फंसा लिया। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने बेहतरीन कैच लिया। चैपमैन ने 23 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 2 छक्‍के लगाए। 

25 Jan 20267:30:54 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

जसप्रीत बुमराह की वापसी शानदार रही। दूसरे टी20 में आराम करने वाले बुमराह ने आते ही अपनी पहली गेंद पर विकेट चटकाया। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने बुमराह को छठा ओवर दिया। ओवर की पहली गेंद पर भारतीय तेज गेंदबाज ने टिम सीफर्ट को बोल्‍ड किया। टिम ने 11 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। 6 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन है। यहां से कीवी टीम को एक साझेदारी की दरकार है। 

25 Jan 20267:12:24 PM

IND vs NZ 3rd T20I: कीवी टीम की खराब शुरुआत

न्‍यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम को पहले 2 ओवर में 2 झटके लग चुके हैं। कॉनवे के बाद दूसरे ओवर में रचिन रवींद्र भी पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या की गेंद पर रवि बिश्‍नोई ने रचिन का कैच लिया। रचिन ने 5 गेंदों पर 4 रन की पारी खेली। 

25 Jan 20267:06:19 PM

IND vs NZ 3rd T20I: कीवी टीम को लगा पहला झटका

न्‍यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उन्‍हें पहले ही ओवर में झटका लगा। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेज दिया। उन्‍होंने इस टूर में 5वीं बार कॉनवे को आउट किया है। हार्दिक पांड्या ने कॉनवे के कैच को लपका। उन्‍होंने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया। 

25 Jan 20266:42:09 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

25 Jan 20266:41:31 PM

IND vs NZ 3rd T20I: भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह। 

25 Jan 20266:32:40 PM

IND vs NZ 3rd T20I: टॉस अपडेट 

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। अर्शदीप सिंह और वरुण को आराम दिया गया है। बुमराह और रवि बिश्‍नोई को अंतिम 11 में मौका मिला है। 

25 Jan 20266:01:15 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड की संभावित प्‍लेइंग 11 

टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

25 Jan 20265:26:43 PM

IND vs NZ 3rd T20I: भारत की संभावित प्लेइंग 11 

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। 

25 Jan 20265:01:27 PM

IND vs NZ 3rd T20I: न्‍यूजीलैंड टीम

डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, टिम रॉबिन्सन, बेवन जैकब्स। 

25 Jan 20265:00:38 PM

IND vs NZ 3rd T20I: भारतीय टीम 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल। 

25 Jan 20265:00:21 PM

India vs New Zealand: लाइव ब्‍लॉग 

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का स्‍वागत है। भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us