विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 3rd T20I Highlights: गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव का तूफान, भारत ने 10 ओवर में जीता मुकाबला

Published: Sun, 25 Jan 2026 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2026 09:56 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला रविवार को गुवाहाटी ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने जीती सीरीज।

भारतीय टीम ने जीती सीरीज।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने 8 विकेट से यह मुकाबला जीता और 5 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारत की यह लगातार 9वीं टी20 सीरीज जीत है।  

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। ग्‍लेन फिलिप्‍स ने सबसे ज्‍यादा 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्क चैपमैन ने 32 और कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने 27 रन बनाए। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और रवि बिश्‍नोई को 2-2 सफलताएं मिलीं। 

अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से भारत ने 10 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर 68* रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 5 छक्‍के जड़े। सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे।