IND vs NZ 3rd ODI Live Score: बारिश रुकी और मैदान पर से हटे कवर्स, नौ बजे होगा टॉस
Ind vs NZ Live Match Updates: टीम इंडिया शुरुआती दो मैच जीत सीरीज में 2-0 से आगे है। उसकी नजरें तीसरा मैच जीत सीरीज अपने नाम करने पर हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच हेमिल्टन में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज हेमिल्टन में खेला जाना है। इस मैच में भारत की नजरें जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीत सीरीज में बढ़त ले ली है और उसे सीरीज अपने नाम करने के लिए सिर्फ एक ही जीत चाहिए। वहीं, न्यूजीलैंड के सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। अगर वह यह मैच हार जाती है तो फिर सीरीज जीत नहीं पाएगी।
Ind vs NZ LIVE: 9 बजे होगा टॉस
अंपायरों ने मैदान का जायजा ले लिया है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। अब टॉस भारतीय समयानुसार 9 बजे होगा। इसी के साथ ओवरों की संख्या भी घटा दी गई है। अब 40 ओवर प्रति पारी का मैच होगा।
Good news from Hamilton Toss at 4.30 PM Local (9.00 AM IST) Play begins at 5.00 PM Local (9.30 AM IST) 40 overs per side game #TeamIndia | #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
Ind vs NZ 3rd odi Live Scorecard: बारिश रुकी, कवर्स हटे
बारिश रुक गई है और मैदान पर से कवर्स भी हट गए हैं। अब मैच शुरू होने की संभावना बनती दिख रही है। कुछ ही समय में अंपायर मैदान का जायजा लेंगे जिसके बाद पता चलेगा कि मैच कब शुरू होगा और कितने ओवरों का होगा।
Ind vs NZ 3rd ODI Live Score: अभी तक हो रही है बारिश
तीसरे वनडे को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। बारिश अभी तक जारी है और रुकने की संभावना नजर नहीं आ रही है। देखना होगा कि मैच हो पाता है या नहीं। यह मैच न्यूजीलैंड में डे-नाइट मैच है। ऐसे में मैच का अंत रात में होगा और इसलिए मैच को ज्यादा लंबा खींचने की संभावना नहीं है। अगर समय रहते बारिश के कारण मैच नहीं होता है तो इसे रद किया जा सकता है।
Ind vs NZ Live Match Updates: ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक कुल आठ वनडे मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ एक में जीत मिली है जबकि छह में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला था।
Ind vs NZ Live Cricket Score: बारिश ने फिर दी दस्तक
बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। जैसे ही टॉस के समय और मैच की शुरुआत को लेकर अपडेट सामने आया वैसे ही हेमिल्टन में बादल फिर बरस गए। अगर बारिश ज्यादा देर होती है तो फिर मैच के ओवरों की संख्या घट सकती है।
India vs New Zealand Latest Score: बारिश के कारण टॉस में देरी
मैच की शुरुआत से पहले बारिश आ गई थी जिससे मैदान गीला है। इसी कारण टॉस में देरी होगी और मैच भी देर से शुरू होगा। टॉस भारतीय समयानुसार 7:32 बजे होगा। 8:02 बजे मैच शुरू होगा।
Ind vs NZ LIVE: हेमिल्टन में छाए हैं बादल
बेशक इस समय बारिश नहीं हो रही है, लेकिन हेमिल्टन में काले बादल जरूर छाए हुए हैं। ऐसे में बारिश के दोबारा आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। फैंस की चाहत होगी कि वह पूरे 50 ओवर का मैच देखें।
Ind vs NZ 3rd odi Live Scorecard: बारिश कर सकती है परेशान
तीसरे मैच में बारिश परेशान कर सकती है। मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश आ गई। हालांकि, अब बारिश थम गई है और मैदान पर कवर्स नहीं हैं, लेकिन पूरे दिन रुक-रुककर बारिश की संभावना बताई गई है।
Ind vs NZ 3rd ODI Live Score: तीसरा वनडे मैच आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच आज हेमिल्टन में खेला जाना है। इस मैच को जीत टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर सकती है। वहीं, मेजबान टीम के लिए सीरीज में वापसी का यह आखिरी मौका है।
