IND vs NZ, 2nd T20I Match Live Score: 100 रन बनाने में छूटे भारतीय टीम के पसीने, गिरते-पड़ते 6 विकेट से जीती टीम इंडिया
IND vs NZ, 2nd T20I Match Live Score : ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ कीवी टीम पहला मुकाबला जीत चुकी है। इस मैच में भारत ने एक बदलाव किया है। उमरान मलिक की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20I मैच लखनऊ में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में मिली जीत के बाद भारत ने सीरीज पर 1-1 की बराबरी कर ली।
न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सैंटनर का यह फैसला गलत साबित हुआ। पूरी टीम मिलकर 100 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
भारतीय गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते नजर आए। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। फिन ऐलन और डेवोन कॉनवे 11-11 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैपमैन ने 14 रन का योगदान दिया। माइकल ब्रेसवेल 14 रन बना सके। भारत की तरफ से अर्शदीप ने 2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक, सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।
भारत प्लेइंग इलेवन : ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन : फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा। आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाकर भारत को मैच जिताया।
15वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर मात्र 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/4 रहा।
भारतीय पारी के 13वें ओवर में बने कुल 9 रन।
12वें की पहली गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 6 रन बने।
ईश सोढ़ी ने भारत को तीसरा झटका दिया। राहुल त्रिपाठी महज 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 51/3 रहा।
भारतीय टीम का स्कोर 10 ओवर के बाद 49/2 रहा। बता दें कि टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट चुके है। इस वक्त क्रीज पर सूर्या-राहुल की जोड़ी है।
भारतीय टीम को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा। ईशान किशन रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 32 गेंदों पर 19 रन बनाए। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/2 रहा।
7वें ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान ने चौका जड़ा था। वहीं, 8वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान ने फॉर्म को बरकरार रखते हुए एक और चौका लगाया। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
भारतीय पारी के 7वें ओवर में कुल 5 रन बने। इस ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार चौका लगाया।
भारतीय पारी के छठे ओवर की पांचवी गेंद पर ईशान किशन ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 7 रन बने।
भारतीय टीम की पारी के पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 22/1 रहा। इस ओवर में कुल 5 रन बने।
चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल माइकल ब्रैसवेल की गेंद पर फिन एलेन के हाथों कैच आउट हो गए। इस दौरान गिल 9 गेंदों पर 11 रन ही बना पाए। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 17/1 रहा।
भारतीय पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 7 रन बने।
दूसरे ओवर में भारत ने 1 रन लिए। शुरू की चार गेंद पर एक रन बने। अंत की दो गेंद पर कोई रन नहीं मिला। ईशान किशन 2 और शुभमन गिल 7 रन बनाकर खेल रहे। भारत का स्कोर- 9 रन
भारत ने पहले ओवर में 8 रन बनाए। डफी की गेंद पर गिल ने एक शानदार चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर तीन रन लिए। भारत की तरफ से ईशान किशन और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर रहे।
20वां ओवर अर्शदीप ने किया। पहली गेंद पर 2 रन दिए। दूसरी पर भी 2 रन बने। तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं बने। छठी गेंद पर लेग बाई के रूप में 1 रन गया। न्यूजीलैंड ने कुल 99 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 100 रन बनाने हैं।
शिवम मावी ने अपने पहले ओवर में 11 रन दिए। न्यूज़ीलैंड: 94/8
अर्शदीप 18वां ओवर करने आए। पहली तीन गेंद पर एक-एक रन दिए। चौथी गेंद पर ईश सोढ़ी को पांड्या के हाथों कैच करवाया। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं बना। छठी गेंद पर लॉकी फॉर्ग्यूसन ने सुंदर को कैच थमा दिया।
18ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 83/8
17वां ओवर हार्दिक ने किया। शुरु की चार गेंदों पर एक-एक रन बने। पांचवी डॉट बॉल रही। छठी गेंद पर अर्शदीप ने बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। फ़ाइन लेग सीमा रेखा की दिशा में गई गेंद, वहां अर्शदीप थे, उन्होंने पीछे की तरफ़ जाते हुए कैच किया और इस क्रम में वह सीमा रेखा के बाहर जाने लगे तो गेंद को हवा में उछाल दिया और फिर से सीमा रेखा के बाहर आकर कैच पकड़ लिया, कमाल का कैच।
न्यूजीलैंड का स्कोर- 17 ओवर 80/6
16वां ओवर कुलदीप ने किया। इस ओवर में मात्र 5 रन खर्च किए। पांच रन दौड़ के लिए गए।
15वां ओवर हार्दिक ने 4 रन खर्च किए। सैंटनर 6 रन और ब्रेसवेल 9 रन बनाक खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट 4.73 का है। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 71/5
14वां ओवर सुंदर ने किया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया। दूसरी पर एक रन बना। तीसरी गेंद पर सैंटनर ने कवर ड्राइव पर चौका जड़ा। चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर कोई रन बना। सैंटनर और ब्रेसवेल बैटिंग कर रहे।
14ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 67/5
13वें ओवर में कुलदीप ने चैपमैन को रन आउट किया। हुड्डा के ओवर में 4 रन बने। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दबाव में खेल रही। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 62/5
12वां ओवर कुलदीप ने किया। पहली और दूसरी गेंद पर एक-एक रन दिया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी और पांचवी पर एक-एक रन गए। छठी गेंद पर कोई रन नहीं बना।
12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 58/4
11वां ओवर हुड्डा ने किया। इसमें 6 रन बना। कोई भी बड़े शॉट नहीं लगे। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 54/4
9वें ओवर में 5 रन बने थे। 10वें ओवर में 3 रन बने और एक विकेट गिरा। कुलदीप ने मिचेल को आउट किया। न्यूजीलैंड का स्कोर- 10 ओवर 48/4
इस ओवर में एक चौका लगा। न्यूजीलैंड का स्कोर- 40/3, डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन बल्लेबाजी कर रहे।
सातवां ओवर हुड्डा ने किया। पहली और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर एक रन बना। चौथी गेंद पर भी एक रन बना। पांचवी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया। छठी गेंद पर कोई रन नहीं बना।
7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 35/3
छठा ओवर चहल ने किया। पहली गेंद वाइड। पहली गेंद डॉट, दूसरी और तीसरी पर भी कोई रन नहीं बना। चौथी पर 2 रन बने। पांचवी पर एक रन। छठी गेंद पर कई रन।
6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 33/2
भारत के लिए पांचवा ओवर सुंदर ने किया। पहली गेंद पर रन आउट का चांस मिस हुआ। दूसरी और तीसरी गेंद पर 1-1 रन मिला। चौथीं गेंद वाइट रही और चार भी मिला। चौथी गेंद पर कैच की अपील की गई और टीवी अंपयार ने कॉनवे को आउट दिया। पांचवी गेंद पर एक रन बना। आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर में कुल 8 रन बने।
5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 29/2
चौथा ओवर युजवेंद्र चहल करने आए हैं। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर फिन ऐलन को बोल्ड कर दिया। तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवी और छठी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। ओवर मेडन रहा।
4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 21/1
हार्दिक तीसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर विकेट के पीछे ईशान किशन से कैच छूटा और चार रन मिला। दूसरी गेंद पर ऐलन ने फाइन लेंग पर चौका जड़ा। तीसरी गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद पर कॉनवे ने एक रन लिया। पांचवी गेंद डॉट रही। छठवीं गेंद पर मिला एक रन। ओवर में कुल 11 रन बने।
3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 21 रन
दूसरा ओवर वॉशिंगटन सुंदर करने आए। पहली गेंद पर कोई रन। दूसरी गेंद पर कॉनवे ने दो रन लिया। तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर टॉप एज लगा और विकेट के पीछे थर्ड मैन की तरफ गई। दो रन मिला।
2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 10 रन
भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर किया। पहली गेंद पर ऐलन ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। दूसरी गेंद कॉनवे ने खेली। कोई रन मिला। तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर कॉनवे ने चौका जड़ा। पांचवी गेंद पर एक रन मिला। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं मिला।
एक ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 6 रन
न्यूजीलैंड भारत में आखिरी बार 2012 नें द्विपक्षीय सीरीज जीती थी। उसके बाद से भारत घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं हारा है। इस साल की शुरुआत में भारत लगातार तीन सीरीज जीत चुका है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करेगी। सैंटनर ने कहा कि इस पिच पर दूसरी पारी में चेज आसान नहीं होता है। इसी कारण से हमने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक ने कहा कि हम भी टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आज के मैच में उमरान नहीं खेल रहे हैं और युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया गया है।
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पांच बार जीत हासिल की है। भारत ने दो बार पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है।
Huddle time in Lucknow ✅
— BCCI (@BCCI) January 29, 2023
Gearing up for the second #INDvNZ T20I 👌🏻
Live - https://t.co/p7C0QbPSJs #INDvNZ @mastercardindia pic.twitter.com/cfWLO0IRV6
भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ में दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने पहला मैच 21 रन से जीता है। अगर आज भी भारत हारता है तो नंबर वन की कुर्सी पर खतरा बढ़ सकता है।
