Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ 2nd T20I Highlights: रायपुर में चमके सूर्यकुमार-ईशान, भारत ने न्‍यूजीलैंड को दूसरे टी20 में रौंदा

भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। 

By Rajat Gupta Fri, 23 Jan 2026 10:53 PM (IST)
रायुपर में खेल गया मुकाबला।

रायुपर में खेल गया मुकाबला।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 2nd T20I Live Score Update: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 44 रनों की पारी खेली। अंत में कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों पर नाबाद 47 रन कूट दिए। जवाब में सूर्यकुमार यादव के नाबाद 82 रन और ईशान किशन की 76 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 15.2 ओवर में टारगेट चेज कर लिया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

इससे पहले भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। चोटिल अक्षर पटेल बाहर हुए हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया। ऐसे में हर्षित राणा को अंतिम 11 में जगह मिली। नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले को भारतीय टीम ने 48 रनों से अपने नाम किया था। 

23 Jan 202610:28:21 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत ने दर्ज की जीत

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन (76) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सूर्यकुमार यादव 82 और शिवम दुबे 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

23 Jan 202610:03:52 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: सूर्या ने लगाई फिफ्टी

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव की भी फॉर्म में वापसी हो गई है। उन्‍होंने 14 महीने और 23 पारियों के बाद फिफ्टी लगाई है। उन्‍होंने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्या लगातार कर रहे थे कि वह आउट ऑफ फॉर्म नहीं आउट ऑफ रन हैं। वह नेट्स में अच्‍छी बल्‍लेबाजी कर रहे थे। 

23 Jan 20269:54:54 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: ईशान किशन आउट

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 122 रनों की साझेदारी हुई। ईशा सोढ़ी ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने ईशान को पवेलियन भेजा। ईशान ने 237.50 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेाबजी की और 32 गेंदों पर 76 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में ईशान ने 11 चौके और 4 छक्‍के लगाए। 

23 Jan 20269:37:59 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: ईशान किशन का तूफानी अर्धशतक

ईशान किशन पावरप्‍ले का पूरा फायदा उठा रहे हैं। उन्‍होंने 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 7वां अर्धशतक है। पिछले मैच में ईशान का बल्‍ला नहीं चला था। आज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के जल्‍दी आउट होने के बाद ईशान ने कप्‍तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मोर्चा संभाला है। 6 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन है। 

23 Jan 20269:14:35 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत को लगे 2 झटके

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में संजू सैमसन आउट हुए। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। पिछले मैच में तूफानी बल्‍लेबाजी करने बाले अभिषेक का आज खाता तक नहीं खुला। अब ईशान किशन और कप्‍तान सूर्यकुमार के ऊपर बड़ी जिम्‍मेदारी आ गई है। 

23 Jan 20269:11:11 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत की खराब शुरुआत

209 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में भारत को पहला झटका लगा। संजू सैमसन 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। मैट हेनरी ने न्‍यूजीलैंड को यह सफलता दिलाई। 

23 Jan 20268:54:31 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्‍यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए हैं। अंत में मिचेल सेंटनर ने कप्‍तानी पारी खेली। उन्‍होंने 27 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 1 सिक्‍स लगाया। जैकरी भी 8 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत को जीत के लिए 209 रनों की दरकार है। 

23 Jan 20268:52:18 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्‍यूजीलैंड को लगा छठा झटका

न्‍यूजीलैंड का छठा विकेट गिर गया है। हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन को पवेलियन भेज दिया है। उन्‍होंने 13 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। अब  जाकरी फोक्‍स मैदान पर आए हैं। 

23 Jan 20268:14:45 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्‍यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

न्‍यूजीलैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। कुलदीप यादव ने भारत को 5वीं सफलता दिलाई। कुलदीप ने खतरनाक हो चुके रचिन को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। रचिन ने 26 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 4 छक्‍के लगाए। 

23 Jan 20268:08:57 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: शिवम दुबे ने दिलाई सफलता

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्‍होंने इन फॉर्म डैरिल मिचेल का विकेट चटकाया। उनकी धीमी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिचेल कैच आउट हुए। बाउंड्री पर हार्दिक ने इस कैच को लपका। मिचेल ने 11 गेंदों पर 18 रन बनाए। 

23 Jan 20267:50:08 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: मुकाबले में भारत की वापसी

कुलदीप यादव ने मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी करा दी है। 9वें ओवर में उन्‍होंने धीमी गुगली पर ग्लेन फिलिप्स को अपने जाल में फंसा लिया। उन्‍होंने 84 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की आर ग्‍लेन कैच आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने ग्‍लेन का कैच लिया। फिलिप्‍स ने 13 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। अब डैरिल मिचले मैदान पर आए हैं। 

23 Jan 20267:35:41 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: 6 ओवर का खेल समाप्‍त

पावरप्‍ले अब समाप्‍त हो गया है। 6 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। रचिन रवींद्र 19 और ग्लेन फिलिप्स 1 रन बनाकर खेल रहे है। कीवी टीम की तेज शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कुछ लगाम लगाई है। अब चाइनामैच गेंदबाज कुलदीप यादव के हाथों में गेंद थमा दी गई है। 

23 Jan 20267:26:06 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: कीवी टीम को लगे 2 झटके

हर्षित राणा ने भारत को सफलता दिलाकर मैच में भारत की वापसी कराई। अगले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दूसरी सफलता दिला दी। 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण ने टिम सीफर्ट का शिकार किया। बड़ा शॉट खेलने के चक्‍कर में टिम सीफर्ट गेंद को ऊपर मार बैठे। मिडविकेट पर ईशान ने यह कैच पूरा किया। टिम ने 13 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। इस कैच को लेने के बाद ईशान अब मैदान से बाहर भी जा चुके हैं। 

23 Jan 20267:19:43 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: 3 ओवर का खेल समाप्‍त

हर्षित राणा ने न्‍यूजीलैंड की पारी पर ब्रेक लगा दिया है। उन्‍होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ही डेवोन कॉनवे को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। कॉनवे ने 9 गेंदों पर 19 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान सलामी बल्‍लेबाज ने 3 चौके और 1 छक्‍का लगाया। उनके और टिम सीफर्ट के बीच 20 गेंदों पर 43 रन की साझेदारी हुई थी।

23 Jan 20267:17:14 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: 3 ओवर का खेल समाप्‍त

टॉस हारकर न्‍यूजीलैंड टीम पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने आते ही भारतीय गेंदबाजों पर प्रहार शुरू कर दिया है। अर्शदीप सिंह की जमकर कुटाई हो रही है। 4 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन है। अर्शदीप 2 ओवर में 36 रन लुटा चुके हैं। ऐसे में अब गेंद हर्षित राणा को थमाई गई है। 

23 Jan 20267:06:08 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्‍यूजीलैंड टीम बल्‍लेबाजी करने उतरी 

टॉस हारकर न्‍यूजीलैंड टीम पहले बल्‍लेबाजी करने उतर चुकी है। डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट मैदान पर आ चुके हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप‍ सिंह कर रहे हैं। इस ओवर में उन्‍होंने 18 रन खर्च कर दिए। कॉनवे ने 3 चौके और 1 सिक्‍स लगाया। 

23 Jan 20266:37:58 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी। 

23 Jan 20266:34:30 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत की प्‍लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती। 

23 Jan 20266:35:18 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: टॉस अपडेट

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं। भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं। चोट के कारण अक्षर पटेल पहले मैच में चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह टीम से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऐसे में कुलदीप यादव और हर्षित राणा को मौका मिला है। 

23 Jan 20266:00:34 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्‍यूजीलैंड की संभावित प्‍लेइंग 11

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क/मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी। 

23 Jan 20265:37:46 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11 

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती। 

23 Jan 20264:57:10 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: अक्षर पटेल हुए थे चोटिल

नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। ऐसे में उन्‍होंने अपना ओवर तक पूरा नहीं किया था। बची हुई गेंद अभिषेक शर्मा ने की थीं। डैरिल मिशेल की गेंद से अक्षर की लेफ्ट इनडेक्‍स फिंगर में चोट लग गई थी और खून बह रहा था। अक्षर अगर पूरी तरह से ठीक नहीं होते हैं तो आज उनके प्‍लेइंग 11 से बाहर होने की संभावना है। अगर अक्षर बाहर होते हैं तो कुलदीप यादव को अंतिम 11 में जगह मिल सकती है। 

23 Jan 20264:33:12 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: न्‍यूजीलैंड टीम 

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकरी फोल्क्स।

23 Jan 20264:31:06 PM

IND vs NZ 2nd T20I Live: भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। 

23 Jan 20264:30:46 PM

India vs New Zealand 2nd T20I Live: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी सुधी पाठकों का स्‍वागत है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला अब से कुछ देर में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us