IND vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया की बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 65 रन से हराकर सीरीज में ली 1-0 की बढ़त
IND vs NZ 2nd T20I Match Live Cricket Score: 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क, IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया है। न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 126 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक 61 रन केन विलियमसन ने बनाए। भारत की तरफ से दीपक हुड्डा ने 4 जबकि चहल और सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए। इससे पहले भारत ने सूर्यकुमार यादव की 111 रन की नाबाद पारी के दम पर 191 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड की पारी, विलियमसन का अर्धशतक
192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम केवल 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बिना खाता खेल फिन एलन आउट हो गए।
उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने अर्शदीप के हाथों कैच करवाया। दूसरे विकेट के लिए केन विलियमसन और कॉनवे ने अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन कॉनवे 25 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के रूप में ग्लेन फिलिप्स को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया। उन्होंने 12 रन बनाए। मिचेल के रूप में न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। उन्होंने 10 रन की छोटी से पारी खेली और हुड्डा की गेंद पर आउट हुए।
भारत की पारी, सूर्या का शतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन ने 36 रन की पारी खेली।
भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
दीपक हुड्डा ने तीन ओवर में 10 रन देते हुए 4 विकेट लिए। 19वें ओवर में तीन विकेट कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में न्युजीलैंड 18.5 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई।
हुड्डा ने दो गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को हार की कगार पर लगा दिया है।
ईश सोढ़ी को हुड्डा ने स्टंप आउट कराकर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया।
भारत को जीत के लिए अब तीन विकेट चाहिए। विलियमसन 61 रन बनाकर आउट हुए।
सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। गेंद बल्ले के अंधरूनी हिस्से में लगकर विकेट से जा टकराई। इस प्रकार न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा।
सिराज की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
अर्शदीप के इस ओवर में आखिरी गेंद पर एक छक्का लगा।
सिराज ने 16वां ओवर मेडन किया। इस ओवर में लेग बाइ के रूप में एक रन गया था।
सिराज ने मिचेल सैंटनर को आउट कर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया।
पांड्या ने अर्शदीप को दोबारा अटैक पर बुलाया। इस ओवर में 7 रन बने। विलियमसन ने एक चौका मारा।
चहल के ओवर में 3 रन बने और एक विकेट गिरा। मैच पर भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। हालांकि विलियमसन अभी टीम को जीत दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।
चहल ने नीशम को आउट कर न्यूजीलैंड को पांचवा झटका दिया। नीशम अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
पार्ट टाइम बॉलर दीपक हुड्डा ने अपने दूसरे ओवर में मिचेल को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। 13वें ओवर में मात्र 3 रन बने।
हुड्डा ने अपने दूसरे ओवर में मिचेल को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। मिचेल ने 10 रन बनाए।
चहल के ओवर में 8 रन बने। न्यूजीलैंड दबाव में है। चहल ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। 3 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया है।
हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में परिवर्तन करते हुए दीपक हुड्डा से बालिंग करवाई। दीपक ने पहले ओवर में किफायती गेंदबाजी की। अपने पहले ओवर में 6 रन दिया।
चहल के ओवर में फिलिप्स का विकेट गिरा और 8 रन बनें। चहल ने फिलिप्स को बोल्ड कर दिया।
वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स यहां नहीं चले और केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने क्लीन बोल्ड किया।
9वें ओवर में भारत ने दूसरी सफलता हासिल की। वाशिंगटन सुंदर ने 25 रन के निजी स्कोर पर डेवॉन कॉन्वे को आउट किया। इस ओवर में 9 रन बने।
गेंदबाजी में एक और परिवर्तन किया गया। चहल ने 8वां ओवर किया। इस ओवर में 7 रन बनें।
हार्दिक ने स्पिनर वॉशिगंटन को अटैक पर लगाया था। इस ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 49 रन 1 विकेट हो गया है।
एक विकेट जल्दी गिरने के बाद न्यूजीलैंड दबाव में बैटिंग कर रहा है। सिराज के ओवर में 7 रन बने।
न्यूजीलैंड ने धीमी शुरूआत करते हुए एक विकेट नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं।
हार्दिक ने गेंदबाजी में परिवर्तन करते हुए अर्शदीप की जगह सिराज से चौथा ओवर करवाया। सिराज के इस ओवर में 3 रन बनें।
भुवनेश्वर के दूसरे ओवर मात्र 2 रन बने। फिन ऐलन के आउट होने के बाद विलियमसन बैटिंग करने आए हैं।
अर्शदीप के ओवर में 10 रन बने। विलियमसन ने एक चौका मारा तो वहीं अतिरिक्त के रूप में 5 रन मिले।
भुवनेश्वर ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। पहले ओवर में 1 रन बने और 1 विकेट गिरा।
भुवनेश्वर ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलेन का विकेट ले लिया है।
भुवनेश्वर गेंदबाजी की शुरूआत की है।
20वें ओवर में 5 रन बने और तीन विकेट गिरी। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन का स्कोर बनाया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रन बनाने हैं।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) November 20, 2022
A @surya_14kumar special here at the Bay Oval, Mount Maunganui! ⚡️ ⚡️#TeamIndia post a massive target of 192 against New Zealand 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/mIKkpD4WmZ #NZvIND pic.twitter.com/uI9iSd7UDk
वॉशिंगटन सुंदर का विकेट लेकर साउदी ने टी20I करियर में दूसरी बार हैट्रिक ली।
साउदी ने हुड्डा को आउट पर भारत को पांचवा झटका दिया है।
हार्दिक पांड्या 13 रन बनाकर आउट हुए।
सूर्या ने अपने टी20 करियर का दूसरा शतक पूरा किया। 19वें ओवर में चार चौके और एक छक्के के साथ कुल 22 रन लिए। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 186/3 हो गया है।
Sensational SKY! 🎆
— BCCI (@BCCI) November 20, 2022
His 2⃣nd T20I 💯 👏 👏
This is a stunning knock 👌 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/mIKkpD4WmZ #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/XunZedIB9e
सूर्या ने 49 गेंद पर टी20 का दूसरा शतक लगाया। 19वें ओवर में तीन चौके लगाए हैं।
A fantastic 💯 for @surya_14kumar off 49 deliveries. 💪👏🔥#NZvIND pic.twitter.com/BgscaMb9iU
— BCCI (@BCCI) November 20, 2022
सूर्या ने 18वें ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 2 छक्कों के साथ कुल 18 रन बने।
इस ओवर में 17 रन बने। सूर्यकुमार ने एक छक्का और दो चौका मारा। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर, 146/3
FIFTY for @surya_14kumar 🔥🔥
— BCCI (@BCCI) November 20, 2022
A quick-fire half-century for SKY. His 13th in T20Is.
Live - https://t.co/OvmynDiyd8 #NZvIND pic.twitter.com/B8BmRriPkF
16वें ओवर में 10 रन बनें। इस ओवर में सूर्या ने एक छक्का लगाया।
16वें ओवर में 1 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्या ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक अर्धशतक लगाया है। सूर्या ने इस साल टी20I में 11 अर्धशतक लगाए हैं।
15वें ओवर में मात्र 3 रन बने। सूर्यकुमार और हार्दिक दबाव में बैटिंग कर रहे हैं।
श्रेयस का विकेट गिरने के बाद रन गति पर ब्रेक लग गया है। हालांकि सूर्या अपने अंदाज में ही बैटिंग कर रहे हैं। वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गये हैं।
13वें ओवर में श्रेयस का विकेट गिरा। इसी ओवर में सूर्यकुमार ने एक छक्का और एक चौका मारा। श्रेयस के आउट होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बैटिंग करने आए हैं।
फर्ग्यूसन ने श्रेयस को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। श्रेयस हिट विकेट हो गए।
भारत ने 12वें ओवर में एक छक्के और एक चौके के साथ कुल 15 रन बनाएं।
दो विकेट गिरने के बाद भी सूर्या और श्रेयस तेज बैटिंग कर रहे हैं। भारत का मौजूद नेट रन रेट 7.45 का है।
दसवें ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरा और कुल 6 रन बने। श्रेयस ने चौका मारकर अपना खाता खोला।
10वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन ने अपना विकेट गंवा दिया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए।
सूर्यकुमार यादव ने अपने चिर परिचित अंदाज में ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर घुटनों पर आकर फाइनलेग के ऊपर एक शानदार छक्का मारा। इस ओवर में कुल 10 रन बने।
8वें ओवर में 8 रन बनें। सोढ़ी के ओवर में ईशान किशन ने एक चौका मारा।
बारिश रुकने के बाद दोबार खेल शुरू हुआ। 7 ओवर में कुल 9 रन बने।
बारिश रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ है।
बारिश ज्यादा तेज नहीं है फिर भी खेल को रोका गया है। पूरे मैदान पर कवर नहीं बिछाई गई है।
बारिश शुरू हो गई है और खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे हैं, क्योंकि पिच पर अब कवर्स लगाए जाएंगे।
रिषभ पंत के आउट होने के बाद सूर्यकुमार बैटिंग करने आए हैं। उन्होंने चौका मारकर अपना खाता खोला।
भारत ने 6वें ओवर की पहली गेंद पर अपना पहला विकेट खो दिया है। रिषभ पंत 6 रन बनाकर फर्ग्यूसन का शिकार बने।
6वें ओवर की पहली गेंद पर रिषभ पंत आउट हो गए।
भारत ने बिना विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं। चौथे ओवर की पहली गेंद पर ईशन किशन ने डीप मिडविकेट पर शानदार छक्का मारा। इस ओवर में 9 रन बनें।
पहली ही गेंद पर ईशान ने चौका मारा। दोनों बल्लेबाज तेज से रन बनाने को देख रहे हैं।
भारत ने बिना विकेट खोए 14 रन बना लिए हैं।
साउदी के इस ओवर रिषभ पंत ने एक चौका मारा। इस ओवर में कुल 6 रन बने।
भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बाएं हाथ की सलामी जोड़ी 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पार्थिव पटेल और शिखर धवन को उतार था। उसके बाद 2012 के टी20 विश्व कप में दो बार इरफान पठान और गौतम गंभीर से ओपनिंग कराई गई। अब यह तीसरी बार है जब ईशन किशन और पंत भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं।
ईशान किशन और रिषभ पंत ने टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत की है। इस मैच में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है।
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान युजवेंद्र चहल को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन दूसरे टी20 मैच में चहल को शामिल किया गया है।

फिलहाल मौसम साफ है और टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी हाथ आजमा रहे हैं।
T20I की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 20 मुकाबलों में 11 बार भारत को जीत मिली है जबकि केवल 9 बार बाजी न्यूजीलैंड के हाथ लगी है।
3 मैच की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। फैंस को उम्मीद है कि दूसरा टी20 मैच हो सके और उन्हें एक अच्छा मुकाबला देखने को मिले।
