Ind vs Nz 2nd ODI Live Score: 7:45 पर एक बार फिर अंपायर्स करेंगे पिच का निरीक्षण, मैच शुरू होने में और भी होगी देरी
New Zealand vs India, 2nd ODI Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज दूसरा वनडे मुकाबला आज वेलिंगटन में हो रहा है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने बुधवार को ऑकलैंड में हुए पहले वनडे को पांच विकेट से जीत लिया था। अब शुभमन गिल की टीम की नजर सीरीज जीत की तरफ एक और कदम बढ़ाने पर होगी। वहीं न्यूजीलैंड सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। विराट कोहली ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था। टीम को एक बार फिर उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
Ind vs Nz LIVE: फिर होगा पिच का निरीक्षण
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शुरू होने में और भी देरी होगी। अंपायर्स ने कुछ ही देर पहले पिच का इंस्पेक्शन किया। इसके बाद उन्होंने 7:45 पर एक और निरीक्षण करने का फैसला लिया है। इस निरीक्षण के बाद मैच शुरू होने की स्थिति साफ होगी।
India vs New Zealand Latest Updates: टॉस में देरी
वेलिंगटन में सुबह से ही बारिश हो रही थी। हालांकि, अब बारिश रूक चुकी है। धूप खिल चुकी है। मगर गीले आउटफील्ड की वजह से टॉस में देरी हो रही है।
India vs New Zealand Latest Updates: पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से एक रन दूर कोहली
विराट कोहली, रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक रन दूर हैं। दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन (1971) बनाने के मामले में बराबरी पर हैं। कोहली एक रन बनाते पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।
Ind vs NZ Live Match Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
Ind vs Nz LIVE: भारत की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी/मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
Ind vs NZ 2nd odi live Scorecard: भारत सीरीज में आगे
भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। उसने ऑकलैंड में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड का 5 विकेट से हरा दिया था। न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 185 रन पर सिमटी थी। इसके बाद विराट कोहली ने 74 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी थी।
Ind vs NZ 2nd ODI Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला सुबर 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से जुड़ी पल-पल की खबर पाने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए।
