Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने जीत के साथ किया सीरीज का आगाज, नागपुर में कीवी टीम को रौंदा

भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का बुधवार से आगाज हो गया है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच में कीवी टीम को 48 रनों से हराया। 

By Rajat Gupta Wed, 21 Jan 2026 11:06 PM (GMT+05:30)
भारतीय टीम ने जीता मुकाबला।

भारतीय टीम ने जीता मुकाबला।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 की रिहर्सल शुरू कर दी है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच को 48 रनों से जीता।

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया। वहीं लोअर ऑर्डर में रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली। अभिषेक ने 84 तो रिंकू ने 44 रन की पारी खेली। जवाब में कीवी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी।  

21 Jan 202610:44:16 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: भारत ने 48 रन से जीता मैच

टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम ने 48 रन से इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। 

21 Jan 202610:42:19 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: 20वें ओवर में 2 विकेट गिरे

20वें ओवर की तीसरी गेंद पर डैरिल मिचेल कैच आउट हुए। उन्‍होंने 4 चौकों की मदद से 18 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। अगली गेंद पर शिवम दुबे ने क्रिस्टियन क्लार्क को पवेलियन भेज दिया। रिंकू ने यह कैच लपका। क्‍लार्क गोल्‍डन डक पर आउट हुए। 

21 Jan 202610:22:59 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: फिलिप्‍स के बाद चैपमैन आउट

आधी कीवी टीम अब पवेलियन लौट गई है। फिलिप्‍स के बाद चैपमैन आउट भी आउट हो गए। चैपमैन ने 24 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 2 छक्‍के लगाए। अब डैरेल मिचेल और कप्‍तान मिचेल सैंटनर मैदान पर हैं। 

21 Jan 202610:12:34 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: अक्षर ने दिलाई बड़ी सफलता

मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी हो गई है। अक्षर पटेल ने टीम को अहम विकेट दिलाया। उन्‍होंने खतरनाक हो चुक ग्‍लेन फिलिप्‍स को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया। फिलिप्‍स ने 40 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली। इस दौरान इस बैटर ने 4 चौके और 6 छक्‍के लगाए। अब डेरेल मिचेल मैदान पर आए हैं। 

21 Jan 20269:58:52 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का 11वां अर्धशतक है। 11 ओवर के बाद कीवी टीम का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन है। टीम को अभी भी जीत के लिए 144 रनों की दरकार है। 

21 Jan 20269:53:54 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन है। ग्लेन फिलिप्स अर्धशतक के करीब हैं। वह 27 गेंदों पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्क चैपमैन उनका साथ दे रहे हैं। कीवी टीम को अगली 60 गेंदों पर जीत के लिए 152 रन बनाने होंगे। 

21 Jan 20269:37:54 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: पावरप्ले के बाद लगा झटका

पावरप्‍ले के बाद न्‍यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती आते ही छा गए। 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्‍होंने टिम रॉबिन्सन को पवेलियन भेज दिया। टिम ने 15 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 1 छक्‍का लगाया। 

21 Jan 20269:34:36 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: 6 ओवर का खेल समाप्‍त

पावरप्‍ले समाप्‍त हो गया है। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। टिम रॉबिन्सन और ग्लेन फिलिप्स मैदान पर डटे हुए हैं। दोनों की नजर एक बड़ी साझेदारी पर है। 

21 Jan 20269:13:12 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारतीय टीम को 2 ओवर में 2 सफलताएं मिली गई हैं। पहले ओवर में डेवोन कॉनवे तो दूसरे ओवर में रचिन रवींद्र कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने ओवर की तीसरी गेंद पर रचिन को पवेलियन भेजा। स्लिप पर अभिषेक शर्मा ने रचिन का कैच लिया। रचिन ने 5 गेंदों पर 1 रन की पारी खेली। 

21 Jan 20269:07:12 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: भारत की उम्‍दा शुरुआत

भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा। संज ने यह कैच पकड़ा। कॉनवे ने 2 गेंदों का सामना किया और कोई रन नहीं बनाया। 

21 Jan 20268:50:19 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: भारत ने बनाए 38 रन

भारतीय टीम की पारी समाप्‍त हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए हैं। रिंकू‍ सिंह 20 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

21 Jan 20268:38:15 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: 18वें ओवर में लगा झटका

17 ओवर में अक्षर पटेल कैच आउट हुए। भारतीय ऑलराउंडर ने 5 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली। अब रिंकू का साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह मैदान पर आए हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन है। 

21 Jan 20268:34:36 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: 17 ओवर का खेल समाप्‍त

17 ओवर का खेल अब समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन है। अक्षर पटेल और रिंकू सिंह मैदान पर डटे हुए हैं। भारतीय टीम की नजर बड़े स्‍कोर पर है। 

21 Jan 20268:28:02 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

भारतीय टीम का छठा विकेट गिर गया है। धीमी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। हार्दिक ने 16 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। इस दौरान भारतीय ऑलराउंडर ने 3 चौके और 1 सिक्‍स लगाया। अब रिंकू सिंह का साथ देने के लिए अक्षर पटेल मैदान पर आ चुके हैं। 

21 Jan 20268:16:46 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: शिवम दुबे आउट

आधी भारतीय टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। शिवम दुबे के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। उन्‍होंने 4 गेंदों पर 1 छक्‍के की मदद से 9 रन बनाए। काइल जैमीसन ने उन्‍हें कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया। 

21 Jan 20268:07:27 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: अभिषेक शर्मा शतक से चूके 

भारतीय टीम को चौथा विकेट गिर गया है। तूफानी बल्‍लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा शतक से चूक गए हैं। उन्‍होंने 240 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 35 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 5 चौके और 8 सिक्स लगाए। अब शिवम दुबे बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 

21 Jan 20267:59:43 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद भारत को झटका

भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद भारत को बड़ा झटका लगा। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव अच्‍छी शुरुआत को बड़े स्‍कोर में तब्‍दील नहीं कर पाए। उन्‍होंने 22 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। इस दौरान भारतीय कप्‍तान ने 4 चौके और 1 छक्‍के भी लगाया। 

21 Jan 20267:43:20 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने इस साल का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगा दिया है। उन्‍होंने 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी की। इस दौरान वह 4 चौके और 4 छक्‍के लगा चुके हैं। भारत का स्‍कोर 100 के करीब पहुंचने वाला है। 

21 Jan 20267:35:54 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: 6 ओवर का खेल समाप्‍त

पावरप्‍ले समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन है। अभिषेक शर्मा सिक्‍स पर सिक्‍स लगा रहे हैं। 4 छक्‍कों की बदौलत वह 15 गेंदों पर 31 रन बना चुके हैं। सूर्या भी उनका साथ दे रहे हैं। 

21 Jan 20267:20:06 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: ईशान भी हुए फेल

भारतीय टीम ने 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए हैं। दूसरे ओवर में संजू के बाद तीसरे ओवर में ईशान किशन भी कैच आउट हुए। लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले ईशान पूरी तरह फेल रहे। उन्‍होंने 5 मुकाबलों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए। अब कप्‍तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे हैं। 

21 Jan 20267:14:22 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: भारत को लगा पहला झटका

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्‍लेबाज संजू सैमसन दूसरे ही ओवर में कैच आउट हो गए। दूसरी ओवर की 5वीं गेंद पर संजू ने रचिन रविंद्र को कैच थमा दिया। उन्‍होंने 7 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। अब 3 नंबर पर ईशान किशन बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 

21 Jan 20267:05:14 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: भारत की सलामी जोड़ी मैदान पर

टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्‍लेबाजी करने उतर गई है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। कीवी टीम की ओर से पहला ओवर जैकब डफी कर रहे हैं। 

21 Jan 20266:38:59 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी। 

21 Jan 20266:36:54 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: भारत की प्‍लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। 

21 Jan 20266:39:19 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: न्‍यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्‍लेबाजी करेगी। भारत की प्‍लेइंग 11 में रिंकू सिंह को मौका मिला है। वहीं कुलदीप यादव बाहर बैठे नजर आएंगे। श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, रवि बिश्‍नोई को भी जगह नहीं मिली है।

21 Jan 20266:30:15 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: न्‍यूजीलैंड की संभावित प्‍लेइंग 11

टिम रॉबिंसन, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रैसवेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, जैकब डफी। 

21 Jan 20265:49:25 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह। 

21 Jan 20265:12:45 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: न्यूजीलैंड टीम

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रैसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जाकरी फाउल्क्स।

21 Jan 20265:11:54 PM

India vs New Zealand 1st T20I Live: भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। 

21 Jan 20265:11:26 PM

IND vs NZ 1st T20I Live: लाइव ब्‍लॉग

भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us