Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • दीवाली मैगजीन
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ 1st ODI Live Score: रोमांचक मुकाबले में 12 रन से जीता भारत, काम ना आई ब्रेसवेल की शतकीय पारी

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st ODI) के बीच 18 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 350 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में कीवी टीम 337 रन पर ऑलआउट हो गई।

By Priyanka JoshiWed, 18 Jan 2023 10:22 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs NZ 1st ODI Live Score। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st ODI) के बीच आज यानी 18 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की बदौलत 350 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। वहीं, 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 49.2 गेंद पर 337 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (34), हार्दिक पांड्या (28) और सूर्यकुमार यादव (31) की पारियों की मदद से भारत एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा करने में सफल हो पाया।  
न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल और शिप्ले को दो-दो विकेट मिले। लोकी फर्ग्यूसन, टिकनर और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

वहीं, 350 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। 28 रन के स्कोर पर कीवी टीम को पहल झटका लगा। एक समय न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 131 पर 6 विकेट हो गया था। ऐसा लग रहा था कि भारत बड़े अंतर से न्यूजीलैंड को मात देगी, लेकिन ब्रेसवेल और सैंटनर ने मोर्चा संभाला।

तेज खेलते हुए ब्रेसवेल ने अपना शतक पूरा किया। वहीं, सैंटनर ने अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच 161 रन की साझेदारी हुई। हार की कगार पर खड़ी इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मैच में वापस ला दिया। सैंटनर ( 45 गेंद 57 रन) के आउट होते ही मैच का रुख भारत की तरफ हो गाय। अंत में सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत को मैच में वापस ला दिया। 

ब्रेसवेल आखिरी ओवर में आउट हुए। आउट होने से पहले ब्रेसवेल ने 78 गेंद 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत की तरफ से सिराज ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। कुलदीप और शार्दुल को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक और शमी को 1-1 विकेट मिले। 

IND vs NZ 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, फिन एलन, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्युसन, हैनरी शिप्ले, ब्लेयर टिकनर।

18 Jan 20239:53:50 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: रोमांचक मुकाबले में जीता भारत

 भारत ने पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हारा दिया। 50वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने ब्रेसवेल को आउट कर भारत को जीत दिला दी। 

18 Jan 20239:41:49 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा नौवां झटका

 49वें ओवर में न्यूजीलैंड को नौवां झटका लगा। मैच और रोमांचक हो गया है। 

18 Jan 20239:39:02 PM
IND vs NZ Live Score: 12 गेंद पर चाहिए 24 रन

 48वें ओवर में 17 रन बने। न्यूजीलैंड का स्कोर 326/8। ब्रेसवेल 133 रन बनाकर क्रीज पर टीके हुए हैं।

18 Jan 20239:33:14 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को जीत के लिए चाहिए 41 रन

 18 गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 41 रन चाहिए। ब्रेसवेल अभी भी क्रीज पर हैं। 

18 Jan 20239:27:17 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: कीवी टीम को लगा आठवां विकेट

 सिराज ने अपने ओवर में दूसरी सफलता हासिल की। सिराज ने 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड का स्कोर 46 ओवर 294/8

18 Jan 20239:22:44 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा सातवां झटका

 सिराज ने सैंटनर को आउट कर रोमांच बढ़ा दिया है।

18 Jan 20239:16:32 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर- 285/6

 44 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी कर ली है। ब्रेसवेल शतक जड़ने के बाद आक्रामक हो गए हैं। वहीं, सैंटनर ने भी अर्धशतक पूरा करने के बाद तेज खेलना शुरू कर दिया है।

18 Jan 20239:11:23 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: सैंटनर का अर्धशतक पूरा

 सिराज के ओवर में 2 लगातार चौके लगाकर सैंटनर ने अर्धशतक पूरा किया।

18 Jan 20239:05:47 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: ब्रेसवेल ने जड़ा शतक

 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रेसवेल ने सिक्स लगाकर अपना शतक पूरा किया। मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

18 Jan 20238:56:03 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: रोमांचक हुआ मुकाबला

 40 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 247/6 है। ब्रेसवेल शतक की ओर बढ़ रहे हैं। ब्रेसवेल और सैंटनर के बीच शतकीय साझेदारी कर ली है। 

18 Jan 20238:34:10 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: ब्रेसवेल का अर्धशतक

 टॉप ऑर्डर के नाकाम होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज ब्रेसवेल ने सिक्स लगा अपना अर्धशतक पूरा किया। माइकल 31 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

18 Jan 20238:31:56 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: निचले क्रम के बल्लेबाज कर रहे संघर्ष

 35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 183/6 है। एम जी ब्रेसवेल और एम जे सैंटनर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ब्रेसवेल 37 रन और सैंटनर 27 रन बना कर खेल रहे हैं।

18 Jan 20238:08:43 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

 न्यूजीलैंड ने 134 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर डटे हुए हुए हैं। 

18 Jan 20238:02:36 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका

 सिराज ने टॉम लेथम को आउट कर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। सिराज की यह दूसरी विकेट। न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई है। 

18 Jan 20237:48:15 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: आधी टीम पहुंची पवेलियन

 न्यूजीलैंड ने 350 रन के जवाब में अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं।  25 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर- 112/5 है। कप्तान लेथम अभी भी संघर्ष कर रहे हैं।

18 Jan 20237:45:45 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पांचवा झटका

 110 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा। शमी ने अपने दूसरे स्पेल के दूसरे ओवर में ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर दिया। ऑफ स्‍टंप के करीब गुड लेंथ, लांग ऑन पर उठाकर मारने का प्रयास लेकिन पूरी तरह से चूके क्‍योंकि गेंद तेजी से अंदर की ओर आई थी, थाई पैड पर लगी और लगकर स्‍टंप्‍स पर जा लगी।

18 Jan 20237:38:09 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड ने पूरे किए 100 रन

 न्यूजीलैंड ने 23 ओवर के बाद 107 रन बना लिए हैं। लेथम 15 रन और फिलिप्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड को जीत के लिये 27 ओवर में 243 रन बनाने हैं। 

18 Jan 20237:29:36 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

 भारत के 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और लेथम बैटिंग कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। अभी तक कुलदीप यादव को दो, शार्दुल और सिराज को एक-एक सफलता मिल चुकी है। 

18 Jan 20237:20:22 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: कीवी टीम को लगा चौथा झटका

 कुलदीप यादव ने मिचेल को फंसाया, मिडिल स्‍टंप पर लेंथ बॉल गिरकर अंदर आई थी, पूरी तरह से प्‍लंब हो गए, जाना होगा पवेलियन, रिव्‍यू जरूर लिया था लेकिन फायदा नहीं हो।

18 Jan 20237:12:58 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड को लगे दो झटके

 10 ओवर तक न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोया था। उसके बाद दो विकेट जल्दी-जल्दी खोए। शार्दुल ठाकुर ने फिन एलेन को आउट किया। कुलदीप यादव  ने हेनरी निकल्स को बोल्ड कर दिया। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 79/3

18 Jan 20237:07:39 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

 कुलदीप यादव ने हेनरी निकल्स को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का तीसरे विकेट का पतन हुआ।  

18 Jan 20237:06:23 PM
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

 शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर में फिन एलेन को अपना शिकार बनाया। शार्दुल ने क्रॉस सीम गेंद और साझेदारियां तोड़ने में माहिर लॉर्ड शार्दुल ने भारत को तीसरी विकेट दिला दी। छोटी गेंद थी, आगे आकर पुल करने गए ऐलेन, नियंत्रण में नहीं थे। बल्ले पर सही से नहीं आई गेंद, और स्क्वेयरलेग सबस्टिट्यूट फील्डर शाहबाज का आगे आकर बढ़िया कैच

18 Jan 20236:47:06 PM
IND vs NZ Live Score: फिन एलेन की हार्दिक की पिटाई

 11वें ओवर में फिन एलेन ने हार्दिक की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। चौथी गेंद पर छक्का मारा। पांचवी गेंद पर फिर एक चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर पुल करते हुए शानदार चौका मारा। हार्दिक के इस ओवर में कुल 20 रन बने। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 62/1

18 Jan 20236:40:56 PM
IND vs NZ Live Score: दस ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

 न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में एक विकेट खोकर 42 रन बनाए। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। सिराज को एक विकेट मिला। कॉनवे बड़ी पारी नहीं खेल सके। कॉनवे के आउट होने के बाद निकल्स बैटिंग कर रहे। 

18 Jan 20236:31:50 PM
IND vs NZ 1st ODI: आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 28/1

 भारत के गेंदबाजों ने लगातार तीसरा ओवर मेडन किया।  छठे ओवर में सिराज ने एक विकेट लिया और मेडन ओवर किया। इसके बाद शमी ने सातवां ओवर मेडन किया। इस ओवर में कॉटन बोल्ड करने का मौका था, लेकिन गेंद शमी के हाथ से छिटक गई। उसके बाद 8वां ओवर सिराज ने फिर मेडन किया।

18 Jan 20236:19:45 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

 सिराज ने अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर डेवोन कॉनवे का विकेट लिया। सिराज की पटकी हुई गेंद थी, पुल करने गए कॉन्वे और उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर फाइनलेग की ओर चली गई, वहां खड़े कुलदीप ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़ा। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 28/1

18 Jan 20236:16:41 PM
NZ vs IND 1st ODI Live: 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 28/0

 न्यूजीलैंड के ओपनरों ने चौथे और पांचवे ओवर में एक-एक चौका लगाया। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने को देख रहे। 

18 Jan 20236:08:31 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: फिन और कॉनवे क ठोस शुरूआत

 न्यूजीलैंड ने तीन ओवर के बाद 18 रन बना लिए। फिन और कॉनवे दो-दो चौके लगाकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे। 

18 Jan 20235:59:10 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

 भारत के 350 रन के लक्ष्य को चेज करने के लिए न्यूजीलैंड की पारी शुरू। न्यूजीलैंड की तरफ से फिन एलन और डेवोन कॉनवे ओपनिंग करने आए हैं।

18 Jan 20235:23:41 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत ने न्यूजीलैंड टीम को दिया 350 रनों का लक्ष्य

 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर दोहरा शतक लगाकर पवेलियन लौटे शुभमन गिल। 50 ओवर की समाप्ती पर भारत ने बनाए 349/8 रन बनाए।

18 Jan 20235:14:09 PM
IND vs NZ ODI Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा ODI करियर का पहला दोहरा शतक

 49वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर बैक-टू-बैक छक्के जड़कर शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 339/7 रहा।

18 Jan 20235:10:38 PM
NZ vs IND 1st ODI Live: 48वें ओवर में शुभमन गिल ने जड़े दो छक्के

 48वें ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने शानदार छक्के जड़े। इस ओवर में भारत ने कुल 15 रन बनाए।

18 Jan 20235:04:20 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Update: भारत को लगा सातवां झटका

 47वें ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 300 पार पहुंचा। इस ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर रन आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 3 गेंदों पर 3 रन बनाए। शुभमन गिल और कुलदीप यादव की जोड़ी क्रीज पर।

18 Jan 20234:59:48 PM
Ind vs NZ Live Score: 46वें ओवर में भारत ने बनाए 7 रन

46वें ओवर में भारत ने बनाए कुल 7 रन। इस ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 299/6 रहा।

18 Jan 20234:54:50 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: 45वें ओवर में भारत को लगा छठा झटका

45वें ओवर की आखिरी गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे वॉशिंगटन सुंदर। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 292/6 रहा।

18 Jan 20234:47:16 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: 44वें ओवर में बने सिर्फ 7 रन

 44वें ओवर में भारत ने कुल 7 रन बनाए। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 286/5 रहा।

18 Jan 20234:42:55 PM
NZ vs Ind 1st ODI Live Score: 43वें ओवर में शुभमन गिल ने पूरे किए 150 रन

 शुभमन गिल ने 43वें ओवर में शानदार छक्का जड़कर अपने 150 रन पूरे किए। इस ओवर में भारत का स्कोर 279/5 रहा।

18 Jan 20234:39:19 PM
NZ vs IND Live Score: 42वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 269/5

 42वें ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 269/5 रहा।

18 Jan 20234:34:36 PM
NZ vs IND 1st ODI Live: 41वें ओवर में आउट होने से बचे शुभमन गिल

 41वें ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल आउट होने से बाल-बाल बचे। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर रहा 257/5 रहा।

18 Jan 20234:29:29 PM
IND vs NZ ODI Live: 40वें ओवर में भारत को लगा पांचवा झटका

 40 ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को पांचवा झटका लगा। हार्दिक पांड्या इस दौरान 38 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 251/5 रहा।

18 Jan 20234:20:56 PM
IND vs NZ 1st ODI Live: 39वें ओवर में भारत ने बनाए 7 रन

 39वें ओवर की पांचवी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने चौका लगाया। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 246/4 रहा।

18 Jan 20234:16:50 PM
IND vs NZ 1st ODI: शुभमन गिल को 38वें ओवर में मिला जीवनदान

 38वें ओवर में हेनरी शिपले की गेंद पर शुभमन गिल को जीवनदान मिला। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 239/4 रहा।

18 Jan 20234:12:22 PM
IND vs NZ Live Updates: 37वें ओवर में बने 10 रन

 37वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने जड़ा शानदार चौका। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 232/4 रहा।

18 Jan 20234:08:22 PM
IND vs NZ Live Score: 36वें ओवर में भारत ने बनाए 8 रन

 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर  222/4 रहा।

18 Jan 20234:03:17 PM
NZ vs IND Live Score: 35वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 214/4

 35वें के बाद भारतीय टीम का स्कोर 214/4 रहा।

18 Jan 20233:59:34 PM
Ind vs NZ Live: 34वें ओवर में भारत ने बनाए 7 रन

 34वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने चौका जड़ा। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 210/4 रहा।

18 Jan 20233:51:52 PM
NZ vs IND 1st ODI Live update:33वें ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 200 के पार

 शुभमन गिल ने 33वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/4 रहा।

18 Jan 20233:47:11 PM
Ind vs NZ 1st ODI Live Update: 32वें ओवर में बने कुल 5 रन

32वें ओवर की पांचवी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 196/4 रहा

18 Jan 20233:43:39 PM
NZ vs IND Live: 31वें ओवर में बने कुल 6 रन

 31वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 191/4 रहा।

18 Jan 20233:41:04 PM
IND vs NZ Live Score: 30वें ओवर में शुभमन गिल ने पूरा किया अपना शतक

 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने शानदार छक्का जड़ा और अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 185/4 रहा।

18 Jan 20233:35:23 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Score: 29वें ओवर में भारत को लगा चौथा झटका

 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने सूर्यकुमार यादव को 31 रनों पर भेजा पवेलियन। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 177/4 रहा।

18 Jan 20233:29:57 PM
IND vs NZ ODI Live Score: मिचेल सेंटनर के ओवर में बने आउट होने से बाल-बाल बचे सूर्या

 28वें ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने लगाया चौका। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 174 /3 रहा।

18 Jan 20233:25:11 PM
Ind vs NZ 1st ODI Live Score: 27वें ओवर में भारत ने बनाए 8 रन

27वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर रहा 168/3।

18 Jan 20233:21:17 PM
NZ vs IND 1st ODI Live: 26वें ओवर में बने कुल 6 रन

 26वें ओवर में भारत ने बनाए कुल 6 रन। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/3 का रहा।

18 Jan 20233:17:59 PM
IND vs NZ 1st ODI Live Update: 25वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 154/3

 25वें ओवर की के बाद भारत ने बनाए 154/3 रन। 

18 Jan 20233:12:10 PM
India vs New Zealand Live: 24वें ओवर में बने कुल 8 रन

24वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर रहा 146/3।

18 Jan 20233:06:45 PM
NZ vs IND 1st ODI Live: 23वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 138/3

 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ा। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर रहा 138/3

18 Jan 20233:03:32 PM
IND vs NZ Live Score: 22वें ओवर में सूर्या ने लगाए दो शानदार चौके

 22वें ओवर की दूसरी गेंद और चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने लगाए चौके। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर रहा 132/3

18 Jan 20232:59:29 PM
NZ vs IND Live: 21वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने दिए 8 रन

 21वें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल ने चौका लगाया। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/3, क्रीज पर शुभमन और सूर्या की जोड़ी मौजूद।

18 Jan 20232:53:58 PM
IND vs NZ 1st ODI Live update: 20वें ओवर में भारत को लगा तीसरा झटका

 20वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को लगा तीसरा झटका। लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर ईशान किशन महज 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 114/3 रहा।

18 Jan 20232:51:21 PM
NZ vs IND ODI Live Score: 19वें ओवर में शुभमन गिल ने पूरा किया अपना अर्धशतक

 19वें ओवर में शुभमन गिल ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का छठा अर्धशतक रहा। भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा।

18 Jan 20232:46:43 PM
NZ vs IND Live Score: 18वें ओवर में मिचेल सेंटनर ने दिए सिर्फ 1 रन

 18वें ओवर में मिचेल सेंटनर ने दिए मात्र 1 रन। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/2 रहा।

18 Jan 20232:45:23 PM
IND vs NZ Live: माइकल ब्रेसवेल के पहले ओवर में बने 4 रन

17वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर रहा 95/2।

18 Jan 20232:37:18 PM
Ind vs NZ live score: 16वें ओवर में भारत को लगा दूसरा झटका

 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल सेंटनर ने विराट कोहली को भेजा पवेलियन। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/2 रहा 

18 Jan 20232:31:34 PM
Nz vs Ind live score update: 15वें में विराट कोहली ने जड़ा पारी का पहला चौका

15वें ओवर की चौथी और पांचवी गेंदों पर शुभमन गिल ने लगाए दो चौके। भारतीय टीम का स्कोर रहा 88/1

18 Jan 20232:27:08 PM
Ind vs NZ live score: 14वें ओवर में शुभमन गिल ने जड़े दो चौके

14वें ओवर की पहली और चौथी गेंद पर शुभमन गिल ने जड़े दो शानदार चौके। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 75/1 रहा

18 Jan 20232:23:12 PM
IND vs NZ 1st ODI: 13वें ओवर में ब्लेयर टिकनर ने कीवी को दिलाई पहली सफलता

 13वें ओवर की पहली गेंद पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गंवाया अपना विकेट। इस ओवर के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर।

18 Jan 20232:18:20 PM
IND vs NZ ODI: 12वें ओवर में मिचेल सेंटनर ने दिए मात्र 1 रन

12वें ओवर में मिचेल सेंटनर ने दिए केवल 1 रन। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर रहा 60-0।

18 Jan 20232:15:06 PM
NZ vs IND Live: 11वें ओवर में भारत ने बनाए 7 रन

 11वें ओवर की तीसरे गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पारी का चौथा चौका जड़ा। इस ओवर में कुल बने 7 रन।

18 Jan 20232:12:25 PM
IND vs NZ Live: पावरप्ले के बाद भारतीय टीम का स्कोर रहा 52/0

10वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर रहा 52 /0। मिचेल सेंटनर के पहले ओवर में बने 1 रन

18 Jan 20232:07:49 PM
NZ vs IND Live: 9वें ओवर में गिल के बल्ले से निकले लगातार दो चौके

9वें ओवर में शुभमन गिल ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगाए दो बैक-टू-बैक चौके। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 51/0 रहा।

18 Jan 20232:04:48 PM
IND vs NZ 1st ODI Live: आठवें ओवर में भारत ने बनाए 4 रन

लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर आउट होने से बाल-बाल बचे रोहित शर्मा। आठवें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर रहा 43/0

18 Jan 20232:00:21 PM
NZ vs IND Live: ब्लेयर टिकनर के पहले ओवर में बने 4 रन

7वें ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 39/0 रहा। ब्लेयर टिकनर ने डाली न्यूजीलैंड पारी की पहली वाइड गेंद।

18 Jan 20231:55:48 PM
IND vs NZ 1st ODI Live: छह ओवर की आखिरी गेंद पर गिल ने जड़ा पारी का तीसरा चौका

 छठे ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 35/0 रहा।

18 Jan 20231:51:26 PM
NZ vs IND: रोहित शर्मा ने लगाया भारतीय पारी का दूसरा छक्का

 पांचवे ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 31/0 रहा। इस ओवर में रोहित शर्मा ने पारी का दूसरा छक्का जड़ा।

18 Jan 20231:47:38 PM
IND vs NZ 1st ODI: चौथे ओवर के बाद भारत का स्कोर रहा 24/0

चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर शुभमन गिल ने लगाया चौका। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 24/0 रहा।

18 Jan 20231:44:06 PM
IND vs NZ ODI: तीसरे ओवर में भारत ने बनाए 10 रन

 तीसरे ओवर में भारतीय टीम का स्कोर रहा 20/0। इस ओवर में रोहित शर्मा ने लगाया पारी का पहला छक्का।

18 Jan 20231:40:38 PM
IND vs NZ 1st ODI: लॉकी फर्ग्युसन के पहले ओवर में बने 4 रन

 दूसरे ओवर में लॉकी फर्ग्युसन के ओवर में भारत ने बनाए 4 रन। शुभमन गिल ने लगाया पारी का पहला चौका।

18 Jan 20231:36:11 PM
IND vs NZ 1st ODI: पहले ओवर में रोहित ने की चौके से शुरुआत

 पहले ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 6 रन, कप्तान रोहित ने चौके से दिलाई भारत को शानदार शुरुआत।

18 Jan 20231:32:57 PM
IND vs NZ 1st ODI: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-गिल क्रीज पर

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करने उतरे।

18 Jan 20231:26:21 PM
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

 पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया में शार्दुल ठाकुर और ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि न्यूजीलैंड टीम में हैनरी शिप्ले, ब्लेयर टिकनर की तेज गेंदबाजी जोड़ी को बड़ा मौका दिया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार:-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, फिन एलन, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्युसन, हैनरी शिप्ले, ब्लेयर टिकनर।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us