Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NED Highlights: भारत का विजयी रथ जारी, अहमदाबाद में नीदरलैंड्स को दी मात

India vs Netherlands Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए और नीदरलैंड्स को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 176 रन बना सकी और मुकाबले में उन्हें 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

By Praveen Kumar Mishra Wed, 18 Feb 2026 11:08 PM (IST)
IND vs NED Highlights, T20 World Cup 2026

IND vs NED Highlights, T20 World Cup 2026

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Netherlands T20 World Cup Highlights: भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 17 रनों से जीत हासिल की है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे और इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 176 रन बना सकी। इसी के साथ उन्हें 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत के लिए हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे ने पहले बल्ले से 66 रनों की पारी खेली। इसके बाद गेंद के साथ 2 विकेट हासिल किए। तो वहीं वरुण चक्रवर्ती गेंद के साथ भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।

18 Feb 202610:41:03 PM

IND vs NED: भारत की जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 में एंट्री मारी है। भारत के लिए गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 3, जबकि शिवम दुबे ने 2 विकेट अपने नाम किए।

18 Feb 202610:37:56 PM

IND vs NED Live: जैक लायन कैशे आउट

भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में नीदरलैंड्स ने 7वां विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे ने जैक लायन कैशे को 26 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

18 Feb 202610:20:37 PM

IND vs NED Live: स्कॉट एडवर्ड्स आउट

भारत के खिलाफ अहमदाबाद में नीदरलैंड्स की टीम ने छठा विकेट गंवा दिया है। जसप्रीत बुमराह ने डच टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को 15 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। नीदरलैंड्स के लिए इस समय जैक लायन कैशे 6 बनाकर नाबाद हैं, जबकि नोआ क्रोज बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

18 Feb 202610:11:59 PM

IND vs NED Live: बास डी लीडे आउट

भारत के खिलाफ अहमदाबाद में नीदरलैंड्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। शिवम दुबे ने बास डी लीडे को 33 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। नीदरलैंड्स के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 7 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जैक लायन कैशे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

18 Feb 202610:05:31 PM

IND vs NED Live: आर्यन दत्त हुए आउट

नीदरलैंड्स पर भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में दोहरा वार किया है। चक्रवर्ती ने आर्यन दत्त को अपना शिकार बनाया और वे अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसी के साथ नीदरलैंड्स की टीम ने चौथा विकेट गंवा दिया है। उनके लिए बास डी लीडे 24 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

18 Feb 202610:02:25 PM

IND vs NED Live: कॉलिन एकरमन आउट

भारत के खिलाफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। वरुण चक्रवर्ती ने कॉलिन एकरमन को अपना शिकार बनाया है वे 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए हैं। डच टीम के लिए इस समय बास डी लीडे 22 रन बनाकर खेल रहे हैं और आर्यन दत्त बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

18 Feb 20269:42:40 PM

IND vs NED Live: माइकल लेविट आउट

भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम को दूसरा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने माइकल लेविट को 24 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। नीदरलैंड्स के लिए बास डी लीडे 8 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कॉलिन एकरमन बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं।

18 Feb 20269:30:57 PM

IND vs NED Live: भारत को मिली पहली सफलता

नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में भारत को पहली सफलता मिली है। वरुण चक्रवर्ती ने मैक्स ओ'डाउड को 20 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। नीदरलैंड्स के लिए इस समय माइकल लेविट 13 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि बास डी लीडे बैटिंग के लिए क्रीज पर आए हैं।

18 Feb 20269:16:41 PM

IND vs NED Live: नीदरलैंड्स की सलामी जोड़ी क्रीज पर

भारत के खिलाफ अहमदाबाद में नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट और मैक्स ओ'डाउड क्रीज पर उतर चुके हैं। 

18 Feb 20268:54:34 PM

IND vs NED Live: भारत ने बनाए 193 रन

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने कमाल की बैटिंग की और 31 गेंदों पर 66 रन बनाए। भारत ने नीदरलैंड्स को जीत के लिए इस मुकाबले में 194 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया के लिए 21 गेंदों पर 30 रन बनाए और वे आखिरी गेंद पर आउट हुए। तो वहीं रिंकू सिंह 3 गेंदों पर 6 बनाकर नाबाद रहे।

18 Feb 20268:49:37 PM

IND vs NED Live: शिवम दुबे हुए आउट

अहमदाबाद में खेले जा रहे भारत और नीदरलैंड्स के मैच में भारत ने पांचवां गंवा दिया है। टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने बेहतरीन पारी खेली लेकिन 31 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत के लिए हार्दिक पांड्या 30 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि रिंकू सिंह बैटिंग के लिए आए हैं।

18 Feb 20268:32:51 PM

IND vs NED Live: शिवम दुबे ने लगाई फिफ्टी

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले में 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। भारत के लिए इस समय दुबे 50 और हार्दिक पांड्या 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

18 Feb 20268:14:03 PM

IND vs NED Live: सूर्यकुमार यादव हुए आउट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नीदरलैंड्स का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है और कप्तान सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सूर्या को काईल केलिन ने अपना शिकार बनाया है। भारत के लिए इस समय शिवम दुबे 23 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि हार्दिक पांड्या बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे हैं।

18 Feb 20268:07:59 PM

IND vs NED Live: भारत के 100 रन पूरे

नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 12.4 ओवरों में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया ने इस वक्त तक 3 विकेट गंवा दिए हैं। हालांक, मेजबान टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 31 और शिवम दुबे 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18 Feb 20267:52:24 PM

IND vs NED Live: तिलक वर्मा हुए आउट

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत को तीसरा झटका लगा है और तिलक वर्मा आउट हो गए हैं। तिलक 27 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें लोगन वान बीक ने अपना शिकार बनाया है। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।

18 Feb 20267:32:49 PM

IND vs NED Live: भारत के 50 रन पूरे

नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया ने 5.1 ओवरों में 50 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि, भारत ने 2 विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया के लिए इस समय तिलक वर्मा 25, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18 Feb 20267:26:02 PM

IND vs NED Live: ईशान किशन आउट

भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दूसरा विकेट गंवा दिया है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 7 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें आर्यन दत्त ने अपना शिकार बनाया है। भारत के लिए तिलक वर्मा 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए आए हैं।

18 Feb 20267:07:14 PM

IND vs NED Live: अभिषेक शर्मा आउट

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भी अपना खाता नहीं खोल सके हैं। अभिषेक 3 गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। अभिषेक को आर्यन दत्त ने अपना शिकार बनाया है।

18 Feb 20267:03:56 PM

IND vs NED Live: सलामी जोड़ी क्रीज पर

नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

18 Feb 20266:42:16 PM

IND vs NED Live: नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11

माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन-कैशेट, नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

18 Feb 20266:41:32 PM

IND vs NED Live: भारत की प्लेइंग 11

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

18 Feb 20266:35:41 PM

IND vs NED Live: भारत ने जीता टॉस

नीदरलैंड्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत के साथ सुपर-8 में जाना चाहेगी।

18 Feb 20266:02:32 PM

IND vs NED Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

18 Feb 20265:31:11 PM

IND vs NED Live: नीदरलैंड्स का स्क्वॉड

माइकल लेविट, मैक्स ओ'डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रॉस, साकिब जुल्फिकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन।

18 Feb 20265:27:39 PM

IND vs NED Live: भारत का स्क्वॉड

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

18 Feb 20265:27:11 PM

IND vs NED Live: लाइव ब्लॉग

भारत और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था, जबकि नीदरलैंड्स की टीम को यूएसए के खिलाफ 93 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। डच टीम भारत को इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us