IND vs JPN Live Score: बारिश ने किया परेशान, गीले मैदान के कारण टॉस में देरी
Ind vs Jpn Historic T20I Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम आज पहली बार जापान के खिलाफ क्रिकेट के मैदान पर उतर रही है।
-1790050540970_m.webp)
भारत और जापान की पहली टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर आज एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाने वाला है। भारतीय टी20 क्रिकेट टीम पहली बार जापान के खिलाफ मैदान पर उतर रही है। ये इन दोनों के बीच इंटरनेशनल स्तर पर पहला मैच है। मैच सानो में खेला जाएगा। भारत के मुकाबले जापान काफी कमजोर टीम मानी जा रही है और ऐसे में उम्मीद है कि इस मैच में रिकॉर्ड बरसेंगे।
Ind vs Jpn Historic T20I Live Updates: बढ़ गया इंस्पेक्शन का समय
9:45 पर मैदान का जायजा लिया जाना था, लेकिन अब इसका समय भी बढ़ गया है। अब इंस्पेक्शन 10:45 बजे होगा।
🚨 Update 🚨
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
Next inspection will take place at 2:15 PM local time (10:45 AM IST).#TeamIndiaInJapan | #JPNvIND
India vs Japan Live Cricket Score: क्या हो पाएगा मैच?
कल से ही यहां बारिश हो रही है और इसी कारण मैदान गीला है। देखना ये होगा कि क्या मैच पूरा हो पाएगा या नहीं क्योंकि सानो में जिस मैदान पर मैच खेला जाएगा वो इंटरनेशनल स्तर के मानको का है नहीं। उसे एशियन गेम्स के लिए तैयार किया गया है जिसमें कई खामियां हैं। ऐसे में बारिश की मार ये मैदान कैसे झेलेगा इस पर सवाल है।
Ind vs Jpn Suzuki Cup Live: 9:45 पर इंसपेक्शन
मैदान गीला होने के कारण खेलने में दिक्कत आएगी। अंपायर 9:45 पर मैदान का जायजा लेंगे और फिर तय होगा कि मैच कब शुरू होगा।
India vs Japan Live Score Updates: बारिश के कारण होगी देरी
इस मैच की शुरुआत में देरी होगी क्योंकि सानो में इस समय बारिश हो रही है जिसके कारण टॉस समय पर नहीं हो पाएगा और मैच भी।
Ind vs Jpn Live Score: भारत और जापान का मुकाबला आज
भारतीय क्रिकेट टीम आज जापान के खिलाफ पहली बार क्रिकेट मैच खेलने उतरेगी। सभी की नजरें इस मैच पर हैं। इस मैच की हर जरूरी अपडेट आप इस लाइव ब्लॉग में पढ़ सकते हैं।
