Ind Vs Eng Stumps: यशस्वी जायसवाल के आगे बेबस दिखे इंग्लिश गेंदबाज, पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 6 विकेट पर बनाए 336 रन
Ind Vs Eng Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 336 रन बनाए है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल 179 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (Ind Vs Eng) के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 336 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल 179 के स्कोर पर खेल रहे हैं। भारत ने अब तक अपने 6 विकेट गंवा दिए है, जिसमें यशस्वी के अलावा कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका।
रजत पाटीदार भी अपने डेब्यू मैच में कोई कमाल नहीं कर सके। वे 34 रन पर रेहान अहमद के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा को 14 रन पर शोएब बशीर ने अपने टेस्ट करियर का पहला शिकार बनाया।
इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद और शोएब बशीर ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Ind vs Eng 2nd Test Playing 11
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।
भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए हैं। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा है। यशस्वी 179 रन पर खेल रहे हैं। उनके साथ अश्विन 5 रन पर खेल रहे हैं।
रेहान अहमद ने केएस भारत को 17 रन पर आउट करके पवेलियन भेजा है। ऐसे में अब अश्विन बल्लेबाजी करने आए हैं। अश्विन के साथ यशस्वी दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं। भारत का स्कोर 332 पर 6 विकेट हो गया है।
शोएब बशीर ने पहले दिन का अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा है। भारत का पांचवां विकेट गिरा है। अक्षर 27 रन पर पवेलियन लौट गए हैं।
भारत का स्कोर 301 पर 5 विकेट है।
भारत का स्कोर 300 पार हो गया है। यशस्वी 165 और अक्षर 27 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 51 रन की पार्टनरशिप हो गई है।
भारत ने अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं।
अक्षर और यशस्वी के बीच मजबूत साझेदारी देखने को मिल रही है। भारत का स्कोर 300 हो गया है। टीम ने अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं।
रजत पाटीदार के रूप में भारत का चौथा विकेट गिर गया है। पाटीदार रेहान अहमद की गेंद पर चकमा खा गए। गेंद पाटीदार के बल्ले पर लगकर रूक गई, लेकिन पाटीदार ने आउट होने के डर से पैर पीछे किया तो गेंद गिल्लियों को जा लगी, जिससे बल्लेबाज को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
पाटीदार 32 पर पवेलियन लौट। भारत का स्कोर 249 पर 4 विकेट है।
भारत की ओर से यशस्वी और पाटीदार के बीद 70 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। यशस्वी 141 और पाटीदार 32 के स्कोर पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 249 पर 4 विकेट है।
यशस्वी जायसवाल और रजत पाटीदार ने भारत की पारी को संभाला हुआ है। यशस्वी 126 के निुजी स्कोर पर खेल रहे हैं। पाटीदार 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत का स्कोर 227 पर 3 विकेट है।
यशस्वी जायसवाल मे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर के 500 रन पूरे कर लिए हैं। यशस्वी 125 रन पर नाबाद हैं। उन्होंने इससे पहले 151 गेंदों पर शतक जड़ा। रजत पाटीदार और यशस्वी पारी को संभाल रहे हैं।
भारत का स्कोर 225 पर 3 विकेट है।
भारत का स्कोर 223 पर 3 विकेट हो गया है। यशस्वी 125 पर खेल रहे हैं। पाटीदार 23 के स्कोर पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 200 के करीब है। पाटीदार और यशस्वी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। श्रेयस का विकेट खोने के बाद पाटीदार क्रिज पर आए। अभी वह 5 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। यशस्वी 117 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 197 पर 3 विकेट है।
भारत का तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। अय्यर को 27 रन पर हार्टली ने पवेलियन भेजा है। इसके बाद पाटीदार पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरे।
भारत का स्कोर 179 पर 3 है।
यशस्वी ने अपने बल्ले से धूम मचाते हुए शतक जड़ा है। उन्होंने 151 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने श्रेय्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रन की पार्टनरशिप की।
भारत का स्कोर 174 पर 2 विकेट है।
यशस्वी और श्रेयस भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। यशस्वी अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 72 रन पर खेल रहे हैं। इसके साथ ही श्रेयस 21 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर दूसरे सेशन में 141 पर 2 विकेट है।
यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने लंच के बाद पारी की शुरआत की है। यशस्वी 52 और अय्यर 5 के स्कोर पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 105 पर 2 विकेट है।
भारत ने रोहित और शुभमन के रूप में अपने दो विकेट गंवाए। भारत ने पहले सेशन में 31 ओवर में 103 रन बनाते हुए 2 विकेट गंवाए। शोएब बशीर ने रोहित शर्मा के रूप में अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया। एंडरसन ने शुभमन गिल को पांचवीं बार पवेलियन भेजा।
यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने शोएब बशीर को पहले छ्क्का और फिर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 99 पर 2 विकेट है।
शुभमन गिल एक बार टेस्ट में नाकामयाब साबित हुए और 34 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर 89 पर 2 विकेट हो गया है। एंडरसन ने पांचवीं बार गिल को पवेलियन भेजा है।
यशस्वी 41 के स्कोर पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 50 पार हो गया है। रोहित के पवेलियन लौटने के बाद यशस्वी और गिल पारी को संभाल रहे हैं। गिल 8 और यशस्वी 34 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।
शोएब बशीर ने रोहित शर्मा के रूप में अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया है। उन्होंने रोहित को 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। उन्होंने यशस्वी और रोहित के बीच बढ़ रही बढ़ी साझेदारी को तोड़ा। भारत का पहला विकेट 40 रन पर गिरा।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। रोहित 11 और यशस्वी 13 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।
टीम का स्कोर 24 रन है
भारत की पारी के 4 ओवर समाप्त हो गए हैं। एक तरफ से एंडरसन और दूसरी तरफ से जो रूट भारतीय बल्लेबाजों पर वार कर रहे हैं। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के13 रन है। रोहित 4 और यशस्वी 9 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भारत की पारी का आगाज किया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए।
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। इसके अलावा भारत ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम देने का फैसला किया। दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11 में रजत पाटीदार, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को मौका मिला है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से रजत पाटीदार अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि फिलहाल यह पिच सपाट लग रही है। ऐसा लग रहा है कि कोई सपाट सड़क बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर इंग्लैंड ने टॉस जीता तो वो विशाल स्कोर खड़ा करेगी।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका दिया है। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने रजत पाटीदार को डेब्यू कैप सौंपी। 30 साल के रजत पाटीदार की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत 46 के करीब की हैं। वो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में रजत पाटीदार छाप छोड़ने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।
