Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Ind vs Eng Live Score, 3rd Test Day 2 Highlights: इंग्लैंड का तगड़ा पलटवार, दो विकेट के नुकसान पर बनाए 207 रन

IND vs ENG Live Score 3rd Test Day 2: भारत और इंग्‍लैंड के बीच शुक्रवार को राजकोट में तीसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने अपनी पारी 326/5 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। भारत के लिए पहले दिन कप्‍तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शानदार शतक जमाए। भारतीय टीम को विशाल स्‍कोर बनाने की अपेक्षा है ताकि वो सीरीज में 2-1 की बढ़त बना सके। याद दिला दें कि इंग्‍लैंड ने हैदराबाद टेस्‍ट 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने विशाखापट्टनम टेस्‍ट 106 रन के अंतर से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर की थी।

By Shubham MishraFri, 16 Feb 2024 05:16 PM (IST)
News Article Hero Image

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। India vs England 3rd Test Day 2 Live Score: भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज (शुक्रवार) को राजकोट में तीसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड ने तगड़ा पलटवार किया है। 

इंग्लैंड ने भारत के 445 रन के जवाब में दो विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन स्टंप्स तक बेन डकेट 133 और जो रूट 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। अश्विन ने जैक क्रॉली का विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं।

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। मेजबान टीम ने पहले दिन स्‍टंप्‍स तक 86 ओवर में 326/5 का स्‍कोर बनाया था। भारत इसी स्‍कोर से दूसरे दिन अपनी पारी आगे बढ़ा रहा है।

याद दिला दें कि भारत और इंग्‍लैंड इस समय पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्‍लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्‍ट को 28 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद भारत ने विशाखापट्टनम में जोरदार वापसी करके 106 रन से मैच जीता और सीरीज 1-1 से बराबर की।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत की प्‍लेइंग 11 - यशस्‍वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रूव जुरैल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्‍टो, बेन स्‍टोक्‍स (कप्‍तान), बेन फोक्‍स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जेम्‍स एंडरसन।

16 Feb 20245:12:22 PM
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड का तगड़ा पलटवार

 इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी के स्कोर का पीछा करते हुए तगड़ा पलटवार किया है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। बेन डकेट शतक बनाकर नाबाद लौटे। 

16 Feb 20244:40:28 PM
Ind vs Eng Live Score: सिराज ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता

 मोहम्मद सिराज ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। ओली पोप 39 रन बनाकर आउट हुए। बेन डकेट एक छोर पर ताबतोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

31 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 193/2, बेन डकेट 127 और जो रूट 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

16 Feb 20244:23:10 PM
Ind vs Eng Live Score: बेन डकेट ने जड़ा शतक

 इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने तेज खेलते हुए शतक जड़ दिया है। वहीं, ओली पोप भी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने 150 के पार का स्कोर बना लिया है। उसने अभी तक मात्र एक विकेट ही गंवाया है।

29 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 176/1, बेन डकेट 116 और पोप 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

16 Feb 20243:31:35 PM
Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

 जैक क्रॉली के आउट होने के बाद ओली पोप बल्लेबाजी के लिए आए हैं। बेन डकेट अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई।

19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 109/1, डकेट 73 और पोप 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

16 Feb 20243:08:26 PM
Ind vs Eng Live Score: अश्विन ने किया 500वां शिकार

 भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके साथ ही वह अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 500वां विकेट हासिल किया। इंग्लैंड को पहला झटका लगा। जैक क्रॉली 15 रन बनाकर आउट हुए।

16 Feb 20242:51:57 PM
IND vs ENG Live Score: डकेट का तूफानी अर्धशतक

बेन डकेट ने राजकोट में तीसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन दूसरे सेशन में महफिल लूट ली। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों पर धावा बोला और केवल 39 गेंदों में 11 चौके की मदद से अर्धशतक जड़ दिया। डकेट और क्रॉली ने 6 से ज्‍यादा का रन रेट रखते हुए रन बनाए हैं। भारतीय गेंदबाज परेशान नजर आ रहे हैं। मेजबान टीम को पहले विकेट की है तलाश।

10 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 67/0। बेन डकेट 50* और जैक क्रॉली 11* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

16 Feb 20242:30:43 PM
IND vs ENG Live Score: टी टाइम, इंग्‍लैंड की तेज शुरुआत

भारत को 445 रन पर ऑलआउट करने के बाद इंग्‍लैंड की पारी शुरू हुई। बेन डकेट और जैक क्रॉली ने मेहमान टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। इंग्लिश टीम की तरफ से चार बाउंड्री लगी और ये चारों चौके डकेट ने लगाए हैं।

टी टाइम तक इंग्‍लैंड का स्‍कोर 6 ओवर में 31/0। जैक क्रॉली 6* और बेन डकेट 19* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

16 Feb 20242:08:24 PM
IND vs ENG 3rd Test Live Score: इंग्‍लैंड की तेज शुरुआत

भारत को 445 रन पर समेटने के बाद इंग्‍लैंड की पहली पारी शुरू हो गई है। इंग्लिश ओपनर्स जैक क्रॉली और बेन डकेट ने तेज शुरुआत की है। भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज जोड़ी बनाकर गेंदबाजी स्‍पेल कर रहे हैं। भारतीय टीम जल्‍द ही विकेट निकालने की फिराक में जुटी हुई है।

5 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 25/0। बेन डकेट 14* और जैक क्रॉली 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

16 Feb 20241:59:38 PM
IND vs ENG Live Score: भारत की पारी 445 रन पर सिमटी

 जसप्रीत बुमराह ने 28 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 26 रन की मनोरंजक पारी खेली, जिसकी मदद से भारत की पहली पारी 130.5 ओवर 445 रन पर ऑलआउट हुई। जसप्रीत बुमराह आउट होने वाले आखिरी बल्‍लेबाज रहे। मार्क वुड ने बुमराह को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया।

16 Feb 202412:58:46 PM
IND vs ENG Live Score: रेहान अहमद ने जल्‍दी-जल्‍दी झटके दो विकेट

 रेहान अहमद ने जल्‍दी-जल्‍दी भारत को दो झटके दिए हैं। अहमद ने पहले रविचंद्रन अश्विन (37) को जेम्‍स एंडरसन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्‍होंने ध्रूव जुरैल (46) को विकेटकीपर बेन फोक्‍स के हाथों कैच आउट कराया। भारत ने 415 रन के स्‍कोर पर 9 विकेट गंवा दिए हैं। मोहम्‍मद सिराज और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर मौजूद हैं।

124 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 415/9। जसप्रीत बुमराह 0* और मोहम्‍मद सिराज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

16 Feb 202412:37:03 PM
INDv

 रविचंद्रन अश्विन और ध्रूव जुरैल क्रीज पर जम चुके हैं। दोनों के बीच खबर लिखे जाने तक 70 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्‍लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए जी-जान लगा रहे हैं, लेकिन एक भी गेंदबाज की रणनीति अश्विन-जुरैल के सामने सफल नहीं हो रही है। अश्विन अब तक 6 चौके जमा चुके हैं जबकि जुरैल ने दो चौके व एक छक्‍का जड़ दिया है।

118 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 401/7। रविचंद्रन अश्विन 37* और ध्रूव जुरैल 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

16 Feb 202411:54:47 AM
IND vs ENG live score: लंच ब्रेक - भारत की स्थिति मजबूत

 भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन के पहले सत्र का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम ने 326/5 के स्‍कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई और दमदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन पहले सेशन में भारत ने दो विकेट गंवाए और 62 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन और ध्रूव जुरैल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 

113 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 388/7। रविचंद्रन अश्विन 25* और ध्रूव जुरैल 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।

16 Feb 202411:25:27 AM
IND vs ENG Live Score: अश्विन-जुरैल की अर्धशतकीय साझेदारी हुई पूरी

 रविचंद्रन अश्विन और ध्रूव जुरैल ने भारत को शुरुआती झटकों से उबारा और अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों बल्‍लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के लिए इस समय सिरदर्द बने हुए हैं। अपना डेब्‍यू टेस्‍ट खेल रहे ध्रूव जुरैल बढ़‍िया लय में नजर आ रहे हैं। अश्विन ऑलराउंडर की भूमिका को बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं और खबर लिखे जाने तक वो चार बाउंड्री जमा चुके हैं।

111 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 382/7। रविचंद्रन अश्विन 25* और ध्रूव जुरैल 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।

16 Feb 202410:45:23 AM
IND vs ENG Live Score: अश्विन-जुुरैल क्रीज पर जमे

 102 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। रविचंद्रन अश्विन और ध्रूव जुरैल भारत को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाने के लिए क्रीज पर धावा बोल रहे हैं। अश्विन बल्‍लेबाजी में कमाल दिखा रहे हैं और अब तक तीन बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेज चुके हैं। इंग्‍लैंड के गेंदबाजों का विकेट के लिए संघर्ष जारी है।

102 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 359/7। रविचंद्रन अश्विन 18* और ध्रूव जुरैल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

16 Feb 202410:45:19 AM
IND vs ENG Live Score: अश्विन-जुुरैल क्रीज पर जमे

 102 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। रविचंद्रन अश्विन और ध्रूव जुरैल भारत को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाने के लिए क्रीज पर धावा बोल रहे हैं। अश्विन बल्‍लेबाजी में कमाल दिखा रहे हैं और अब तक तीन बार गेंद को सीमा रेखा के पार भेज चुके हैं। इंग्‍लैंड के गेंदबाजों का विकेट के लिए संघर्ष जारी है।

102 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 359/7। रविचंद्रन अश्विन 18* और ध्रूव जुरैल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

16 Feb 202410:08:45 AM
Ind vs Eng 3rd Test Live Score: रूट ने किया जडेजा की पारी का अंत

भारत को लगा तगड़ा झटका। रवींद्र जडेजा को जो रूट ने बनाया शिकार। रूट ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया जडेजा का कैच। जो रूट पारी का 91वां ओवर डालने आए। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने रूट की दिशा में ही शॉट खेला और गेंदबाज ने अच्‍छा कैच लपका। जडेजा ने 225 गेंदों में 9 चौके और दो छक्‍के की मदद से 112 रन बनाए। ध्रूव जुरैल और रविचंद्रन अश्‍विन क्रीज पर जमे हुए हैं।

94 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 338/7। रविचंद्रन अश्विन 6* और ध्रूव जुरैल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

16 Feb 202410:03:23 AM
IND vs ENG Live Score: जेम्‍स एंडरसन ने कुलदीप का किया शिकार

भारत के लिए दूसरी दिन की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। मेजबान टीम ने अपने कल के स्‍कोर में 5 रन का इजाफा किया था कि जेम्‍स एंडरसन ने नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव को विकेटकीपर बेन फोक्‍स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को छठा झटका दिया। कुलदीप यादव ने 24 गेंदों में 4 रन बनाए।

90 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 331/6। रवींद्र जडेजा 112* और ध्रूव जुरैल 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us