Ind Vs Eng Stumps: इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए काल बने Jasprit Bumrah, चटकाए 5 विकेट, भारत ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला
Ind Vs Eng Stumps: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन 336 रन बनाए है। इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में 28 रन बनाकर 171 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (Ind Vs Eng) के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
दूसरे दिन भारत की पहली पारी 396 रन पर समाप्त हुई। यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 209 रन की पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर की सबसे बेहतरीन पारी है। एंडरसन की गेंद वह छक्का लगाने के चलते कैच थमाकर आउट हो गए।
भारत की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाए। बुमराह ने अपनी स्विंग के जादू से इंग्लैंड की कमर तोड़ी। यह उनके टेस्ट करियर की तीसरे बेहतरीन प्रदर्शन था। बुमराह का ओली पोप का विकेट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
इसके अलावा कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के 3 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपनी झोली में डाला। इंग्लैंड की पूरी टीम 253 रन पर पवेलियन लौट गई।
एक दिन में दूसरी बार बल्लेबाजी करने आए यशस्वी और रोहित ने भारतीय पारी का आगाज किया। दोनों ने मिलकर दूसरी पारी में 28 रन बनाए। भारत ने 171 रन की बढ़त बना ली है।
Ind vs Eng 2nd Test Playing 11
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।
भारत ने इंग्लैंड को पूरी तरह से पहली पारी में बैकफुट पर धकेल दिया। बुमराह ने शानदार 6 विकेट चटकाए। इंग्लैंड की पहली पारी 253 पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में अब तक 28 बनाकर 171 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
यशस्वी ने शोएब बशीर को दूसरी पारी के चौथे ओवर में लगातार तीन चौके जड़े हैं। इसके साथ यशस्वी का स्कोर 15 और रोहित का 8 हो गया है।
टीम का स्कोर 24 रन है। भारत को 167 रन की बढ़त हासिल है।
भारत की दूसरी पारी का आगाज रोहित और यशस्वी ने किया। एक दिन में यशस्वी दूसरी बार बल्लेबाजी करने आए हैं। भारत का स्कोर 5 रन है।
टीम को 150 रन की बढ़त हासिल है।
बुमराह ने एक बार फिर टेस्ट में पांच विकेट अपने नाम किए हैं। टॉम हार्टली पवेलियन लौट गए हैं। बुमराह ने अपनी स्विंग से गेंदबाजों को चकमा दिया। इंग्लैंड का स्कोर 234 पर 9 विकेट है।
बुमराह ने एक बार फिर स्टोक्स को पवेलियन भेज दिया है। स्टोक्स को बुमराह ने 13वीं बार पवेलियन की राह दिखाई है।
इंग्लैंड का स्कोर 229 पर 8 विकेट हो गया है।
इंग्लैंड का स्कोर 214 पर 7 विकेट है। स्टोक्स और हार्टली पारी को संभाल रहे हैं। स्टोक्स 40 के स्कोर पर खेल रहे हैं। हार्टली 10 रन पर खेल रहे हैं।
कुलदीप यादव ने रेहान अहमद का विकेट अपने नाम करके इंग्लैंड को सातवां झटका दिया। गिल ने पीछे से शानदार कैच लपका। इंग्लैंड का स्कोर 182 पर 7 विकेट है।
बेन फोक्स को कुलदीप ने अपनी गेंद पर पेविलयन भेजा और इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। फोक्स 6 रन पर पवेलियन लौट गए।
इंग्लैंड का स्कोर 172 पर 6 विकेट है।
बुमराह ने बेयरस्टो को पवेलियन भेजा है। बेयरस्को को बुमराह ने 25 रन पर आउट किया। बुमराह ने गेंद को बाहर और अंदर दोनों तरफ स्विंग करते हुए गेंदबाज को उलझाया।
इंग्लैंड का स्कोर 159 पर 5 विकेट है।
आखिरी सेशन में बेयरस्टो ने बुमराह की गेंद पर शार्ट से शुरुआत की। स्टोक्स भी क्रीज पर मौजदू है। इंग्लैंड का स्कोर 155 पर 4 विकेट है।
इंग्लैंड का स्कोर 155 पर 4 विकेट हो गया है। बुमराह ने यॉर्कर के साथ ओली पोप को पवेलियन भेजा, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान स्टोक्स और बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद हैं।
बुमराह ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है। ओली पोप 23 रन पर पवेलियन लौट घए। बुमराह ने अपने इनस्विंग यॉर्कर से गेंद को हवा में लहराई और मिडिल और लेंग स्टंप का डंडा बाहर आ गया। पोप ने पिछली पारी में 196 रन की पारी खेली थी।
इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 137 रन हो गया है।
जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को अपनी गेंद में उलझाया। उन्होंने दोनों ओर धूमती गेंद डाली, जिसे रूट मारना चाहते थे। इस बीच गेंद सीधा एज लगकर शुभमन गिल के हाथों में समा गई। इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा। रूट 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इंग्लैंड का स्कोर 124 पर 3 विकेट हो गया है।
अक्षर पटेल ने जैक क्रॉ़ली को आउट करते हुए पवेलियन भेजा क्रॉ़ली 76 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अब ओली पोप 17 और जो रूट ने चौके के साथ अपना खाता खोला है।
इंग्लैंड का स्कोर 118 पर 2 विकेट है।
इंग्लैंड को क्रॉली ने काफी अच्छी शुरुआत दिलाई है। क्रॉली हर ओवर में बाउंड्री लगा रहे हैं और इंग्लैंड के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। क्रॉली 72 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। पोप 13 रन पर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड का स्कोर 106 पर 1 विकेट है।
जैक क्रॉली ने 54 गेंदों में 50 रन जड़े हैं। इंग्लैंड का स्कोर 79 रन पर 1 विकेट हैं। क्रॉली 50 और ओली पोप 1 रन पर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड का विकेट गिर गया गया है और बेन डकेट पवेलियन लौट गए हैं। कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए और उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई।
इंग्लैंड का स्कोर 59 पर 1 है।
क्रॉली ने जसप्रीत बुमराह को लगातार 3 गेंदों पर तीन चौके जड़े। इस बीच इंग्लैंड का स्कोर 50 पार पहुंच गया। डकेट 20 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। क्रॉली 30 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।
बेन डकेट और जैक क्रॉली इंग्लैंड की पारी को संभाल रहे हैं। डकेट 19 और क्रॉली 17 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड का स्कोर 37 रन है।
लंच तक इंग्लैंड ने 32 रन बनाए हैं। टीम ने बिना किसी नुकसान के 32 रन बनाए है। जैक क्रॉली और बने डकेट ने पारी का आगाज किया है।
क्रॉली 15 और डकेट 17 रन पर खेल रहे हैं।
बेन डकेट और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड की पारी का आगाज किया। बुमराह ने भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। डकेट और क्रॉली शुरु से ही आक्रामक दिख रहे हैं।
इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 9 रन है।
भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए हैं। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई बल्लेबाज शतक या अर्धशतक नहीं बना सका। शोएब बशीर ने इंग्लैंड के लिए शानदार 3 विकेट लिए हैं।
रेहान अहमद ने भारत का नौवां विकेट अपने नाम किया है। उन्होंने बुमराह को 6 रन पर पवेलियन भेजा है। भारत का स्कोर 395 पर 9 विकेट हो गया है।
यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने 277 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 7 चौके जड़े हैं। भारत का स्कोर 375 पर 7 विकेट है।
अश्विन 20 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। एंडरसन की गेंद पर अश्विन के बल्ले का आउटसाइड एज लगते हुए विकेटकीपर के हाथों में समा गई। भारत का स्कोर 364 पर 7 विकेट हो गया है।
यशस्वी जायसवाल और अश्विन पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। यशस्वी अपने पहले दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। यशस्वी 183 रन पर खेल रहे हैं। अश्विन 15 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 350 पार हो गया है।
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने शोएब बशीर की गेंद पर दूसरे दिन की पारी का आगाज किया। ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने दिन का पहला चौका जड़ा।
भारत का स्कोर 341 पर 6 विकेट है।
यशस्वी जायसवाल की पारी को लेकर कल से लगातार चर्चा हो रही है। पहले दिन यशस्वी ने बल्ले से 179 की कमाल पारी खेली। यशस्वी अपने दोहरे शतक से 21 रन दूर हैं। अब देखना होगा कि वह दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा कर पाते हैं या नहीं।
