Ind vs Eng 1st test Highlights: टॉम हार्टली बने मैच के हीरो, इंग्लैंड ने 28 रन से जीता मुकाबला, हैदराबाद में रचा इतिहास
Ind vs Eng 1st test Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज कर ली है। भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए और 190 रन की बढ़त हासिल की। भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में गेंदबाज टॉम हार्टली ने 7 विकेट अपने नाम किए। भारत की पूरी टीम 202 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड ने जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर पहले टेस्ट खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने 28 रन से जीत दर्ज कर ली है।
भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए और 190 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप का बल्ला जमकर गरजा। भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में गेंदबाज टॉम हार्टली ने 7 विकेट अपने नाम किए।
बुमराह ने ओली पोप का विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को 420 रन पर समाप्त किया। इस बीच ओली पोप अपने दोहरे शतक से 4 रन से चूक गए। भारत को जीत के लिए 231 रन की जरूरत थी।
भारत की पारी का आगाज करते हुए यशस्वी और रोहित ने भारत को अच्छी शुरउआत दिलाई। इसके बाद हार्टली ने यशस्वी को 15 रन पर पेवलियन भेजा। इसके बाद शुभमन गिल को भी हार्टली ने 0 पर पवेलियन भेजकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।
अश्विन और केएस भारत ने पारी को संभाला और आठवें विकेट के लिए 57 रन की पार्टनरशिप की। केएस और अश्विन को हार्टली ने 28 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 10वें विकेट के लिए बुमराह और सिराज ने 25 रन जोड़ के भारत को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन सिराज अपना विकेट गंवा बैठे। भारत की पूरी टीम 202 रन पर सिमट गई।
IND vs ENG 1st Test Playing 11: प्लेइंग-11 इस प्रकार-
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉल, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जैक लीच।
भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर लिया है। हार्टली ने पहले मैचत में 7 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड ने 28 रन से जीत हासिल की। सिराज के रूप में भारत का आखिरी विकेट गिरा।
बुमराह और सिराज भारत को जीत दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इंग्लैंड को 1 विकेट चाहिए। भारत का स्कोर 199 पर 9 विकेट। जीत के लिए सिर्फ 32 रन की जरूरत है।
हार्टली ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा विकेट अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पहले केएस भारत और फिर अश्विन को पवेलियन भेजा।
भारत का स्कोर 179 पर 9 विकेट और जीत से 52 रन दूर है। अश्विन 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
भारत का स्कोर 176 पर 8 विकेट हो गया है। हार्टली ने अपने पहले मैच में 5 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने केएस भारत को 28 रन पर पवेलियन भेजा। अश्विन 27 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 176 पर 8 और जीत से 55 रन दूर है।
भारत को जीत के लिए 59 रन की जरूरत है। भारत का स्कोर 173 पर 7 विकेट है। अश्विन ओर केएल बारत के बीच 54 रन की पार्टनरशिप हो गई है।
अश्विन 24 और भारत 28 रन पर खेल रहे हैं।
केएस भारत ने 57 वें ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। केएस भारत और अश्विन ने पारी को संभाला है। केएस भारत 18 और अश्विन 15 रन पर खेल रहे हैं।
टीम का स्कोर 153 पर 7 विकेट है। भारत को जीत के लिए 78 रन की दरकार।
भारत को जीत के लिए 93 रन की और जरूरत है। टीम के हाथ में 3 विकेट है। टीम का स्कोर 139 रन है। अश्विन और केएल के बीच 61 गेंदों में 20 रन की साझेदारी हुई है। अश्विन 10 ओर भारत 9 रन पर खेल रहे हैं।
भारत को 100 रन की जरूरत है। केएस भारत और अश्विन पारी को आगे बढ़ रहे हैं। भारत का स्कोर 131 पर 7 विकेट है।
अय्यर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। लीच आए और उन्होंने अय्यर को पवेलियन भेजा। भारत का स्कोर 120 पर 7 विकेट। भारत को जीत के लिए 111 रन की जरूरत।
जडेजा रन-आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। जडेजा 2 रन बनाकर वापस लौटे। भारत का स्कोर 119 पर 6 विकेट।
जीत के लिए 116 रन की जरूरत।
केएल राहुल को जो रूट ने एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन की राह दिखाई। राहुल 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर 107 पर 5 हो गया है।
जीत से 124 रन दूर भारत।
भारत को जीत के लिए 136 रन की जरूरत है। केएल राहुल 21 रन पर खेल रहे हैं। हार्टली ने भारत का चौथा विकेट चटकाया और अक्षर को पवेलियन भेजा।
भारत का स्कोर 96 पर 4 हो गया है।
दूसरे सेशन के दौरान भारत ने 29 ओवर में 95 रन पर 3 विकेट गंवाए। अक्षर पटेल 17 और केएल राहुल 21 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 95 पर 3 विकेट है। टीम को जीत के लिए 136 रन की जरूरत है।
अक्षर पटेल ने एक ओवर में तीन चौके लगा दिए। उन्होंने रेहान अहमद को 2 कवर ड्राइव और स्क्वेयर लेग की ओर 1 चौका जड़ा। अक्षर 17 और केएल राहुल 21 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 95 पर 3 है।
जीत के लिए 136 की दरकार
केएल राहुल और अक्षर पटेल भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। राहुल 19 और अक्षर 5 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 81 पर 3 विकेट है।
भारत को जीत के लिए 150 रन की जरूरत है।
रोहित शर्मा 39 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। हार्टली ने इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई है। भारत का स्कोर 63 पर 3 विकेट है। भारत को जीत के लिए 168 रन की जरूरत है।
हार्टली ने भारत की लय को बिगाड़ते हुए उन्हें दो बड़े झटके दिए हैं। शुभमन गिल और यशस्वी पवेलियन लौट गए। गिल 0 और यशस्वी 15 रन पर पवेलियन लौट गए थे।
भारत का स्कोर 45 पर 2 है।
इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह से भारत के ऊपर दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित 18 और यशस्वी 7 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन।
भारत को जीत 204 रन है।
रोहित और यशस्वी ने भारत की दूसरी पारी का आगाज किया है। भारत का स्कोर 17 रन है। यशस्वी 1 और रोहित 15 रन पर खेल रहे हैं।
भारत को जीत के लिए 214 रन की जरूरत है।
ओली पोप दोहरा शतक बनाने से चूक गए हैं। बुमराह की हवा में लहराती गेंद पर इंग्लिश बल्लेबाज गुमराह हो गए। पोप ने गेंद को बल्ले से मारा, जिसके चलते गेंद ऑफ स्ट्ंप को जा लगी।
इससे इंग्लैंड की पारी 420 रन पर समाप्त हो गई। भारत को जीत के लिए 230 रन की जरूरत है।
जडेजा ने मार्क वुड को आउट करके इंग्लैंड को नौवां झटका दिया। वुड 0 पर पवेलियन लौट गए। पोप 195 रन पर खेलते हुए अपने शतक के करीब हैं।
टीम का स्कोर 420 पर 9 विकेट है। टीम को 230 रन की बढ़त हासिल है।
हार्टली को अश्विन ने अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड करके पवेलियन रवाना किया है। अश्विन ने इस ओवर में मेहमान टीम को कई रन नहीं दिया। दूसरी तरफ पोप 195 रन पर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड का स्कोर 419 पर 8 विकेट है। टीम को 229 रन की बढ़त हासिल है।
इंग्लैंड का स्कोर 400 के पार पहुंच गया है। पोप 189 के स्कोर पर खेल रहे हैं और वह अपने दोहरे शतक के करीब हैं। हार्टली 24 के स्कोर पर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड का स्कोर 401 पर 7 विकेट है। टीम को 211 की बढ़त हासिल है।
ओली पोप के बल्ले जमकर रन निकल रहे हैं, जो इंग्लैंड की पारी को संभाल रहे हैं। पोप इस समय 173 रन पर खेल रहे हैं और हार्टली 10 रन पर साथ दे रहे हैं।
इंग्लैंड को 178 रन की बढ़त मिल गई है। टीम का स्कोर 368 पर 7 विकेट है।
बुमराह ने रेहान अहमद को 28 रन पर पवेलियन भेज दिया है। ओली पोप 158 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 339 पर 7 विकेट हो गया है।
ओली पोप ने चौथे दिन 150 रन पूरे किए। दूसरे छोर पर रेहान अहमद 20 रन के साथ उनका साथ निभा रहे हैं।
इंग्लैंड का स्कोर 322 पर 6 विकेट है और टीम को 134 रन की बढ़त हासिल है।
इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद और ओली पोप पारी का आगाज करेंगे। पोप ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 148 रन बनाए थे।
