Ind vs Eng 1st test Day 2 Stumps: टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा दिन, जडेजा और केएल राहुल ने जड़ी फिफ्टी, भारत ने बनाई 175 रन की बढ़त
Ind vs Eng 1st test Day 2 Stumps: दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 7 विकेट गंवाकर 421 रन बनाए। भारत की ओर से 4 अर्धशतकीय साझेदारियां हुई। दो बल्लेबाजों ने 80 रन से अधिक का स्कोर किया। भारत की ओर से केएल राहुल 86 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर पहले टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 7 विकेट गंवाकर 421 रन बनाए। भारत की ओर से 4 अर्धशतकीय साझेदारियां हुई। दो बल्लेबाजों ने 80 रन से अधिक का स्कोर किया। भारत की ओर से केएल राहुल 86 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
जडेजा ने 81 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल 35 रन के साथ अभी क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
IND vs ENG 1st Test Playing 11: प्लेइंग-11 इस प्रकार-
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉल, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जैक लीच।
भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने 80 का स्कोर किया। जडेजा, केएल राहुल और यशस्वी ने 80 के स्कोर को पार किया।
भारत का स्कोर 421 रन पर 7 विकेट है। भारत ने पहली पारी में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
भारत का स्कोर 400 रन पहुंच गया है। जडेजा 79 रन पर खेल रहे हैं। उनके साथ अक्षर पटेल 21 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 406 रन पर 7 विकेट है।
भारत ने 146 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जडेजा ने 73 रन की पारी खेली है। अक्षर पटेल उनके साथ 14 रन की पारी खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 392 रन पर 7 विकेट है।
भारत का स्कोर 387 पर 7 विकेट है। जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। जडेजा 69 और अक्षऱ 12 रन पर खेल रहे हैं।
भारत ने पहली पारी में 140 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
अक्षर और जडेजा दोनों मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे है। जडेजा 63 और अक्षर 9 रन पर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 373 पर 7 विकेट है।
टीम ने 127 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
अश्विन और जडेजा के बीच एक गलतफहमी हो गई , जिसके चलते अश्विन रन-आउट होकर पवेलियन लौट गए। जडेजा 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को स्कोर 362 पर 7 विकेट है। भारत को 116 रन की बढ़त हासिल है।
केएस भारत 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके साथ जडेजा 60 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर बरकरार है। अब उनका साथ देने के लिए अश्विन आए हैं। भारत का स्कोर 356 पर 6 विकेट है।
भारत को 110 की बढ़त हासिल हो गई है।
जडेजा ने 84 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। उनके साथ केएल भारत 63 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 111 में हुई 49 रन की पार्टनरशिप। भारत का स्कोर 338 रन पर 5 विकेट है।
टीम को 92 रन की बढ़त हासिल है।
रवींद्र जडेजा अर्धशतक के करीब हैं। जडेजा रन पर खेल रहे हैं और दूसरे छोर से केएस बारत उनका 10 रन के साथ निभा रहे हैं। बारत का स्कोर 316 पर 5 विकेट है। टीम ने 70 रन की बढ़त हासिल की है।
इंग्लैंड ने लंच के बाद वापसी की है। भारत ने दूसरे सेशन में 26 ओवर में 87 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। केएल राहुल 86 पर पवेलियन लौट गए।
जडेजा 45 रन पर खेल रहे हैं और केएस भारत 9 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 309 पर 5 विकेट है और टीम के 63 रन की बढ़त हासिल है।
रवींद्र जडेजा 45 रन पर खेल रहे हैं, जिसके चलते वह अपने अर्धशतक के करीब हैं। साथ ही केएस भारत 9 रन पर खेल रहे हैं। भारत ने पहली पारी में 63 रन की बढ़त हासिल की है। भारत का स्कोर 309 पर 5 विकेट है।
भारत ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस दौरान भारत 5 विकेट गंवा बैठा है। जडेजा 38 रन और केएल भारत 9 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत ने पहली पारी में 56 रन की बढ़त हासिल की है। भारत का स्कोर 303 पर 5 विकेट है।
भारत की ओर से जडेजा और केएल भारत पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। जडेजा 35 रन और भारत 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पहली पारी में 48 रन की बढ़त हासिल की।
भारत का स्कोर 294 रन पर 5 विकेट है।
केएल राहुल 86 रन पर पवेलियन लौट गए हैं। इश दौरान वह शतक बनाने से चूक गए। राहुल ने 123 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। हार्टली और रेहान ने उन्हें पवेलियन रवाना किया। भारत ने पहली पारी में 45 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
भारत का स्कोर 291 पर 5 विकेट है।
केएल राहुल लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। राहुल 81 रन पर खेल रहे हैं और जडेजा 7 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 256 पर 4 विकेट है।
भारत का चौथा विकेट गिर गया है। श्रेय्यस अय्यर 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब जडेजा क्रीज पर आए हैं। केएल राहुल 56 के स्कोर पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 224 पर 4 विकेट है।
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने खेल की शुरुआत की। भारत का स्कोर 222 पर 3 विकेट है।
लंच तक भारत ने दूसरे दिन 27 ओवर में 103 रन बनाकर 2 विकेट गंवाए। दूसरे दिन केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस अय्यर 34 रन पर खेल रहे हैं। भारत को पहली पारी में बराबरी के लिए 24 रन ची जरूरत है।
भारत का स्कोर 222 पर 3 विकेट है।
केएल राहुल ने 73 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल के बाद अब भारत की ओर से इस मैच में राहुल ने अर्धशतक जड़ा है। श्रेयस अय्यर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 212 पर 3 विकेट है।
भारत का स्कोर 200 पार हो गया है। भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में 24वें ओवर से खेल की शुरुआत की थी। इससे पहले टीम ने पहले दिन 119 रन बनाए थे। केएल राहुल 47 रन पर खेल रहे हैं। श्रेयस अय्यर 22 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 202 पर 3 विकेट हैं।
भारत का स्कोर 200 के करीब पहुंचने वाला है। इस वक्त टीम का स्कोर 191 पर 3 विकेट हैं। साथ ही केएल राहुल अपने अर्धशतक के करीब हैं। काहुल 44 और श्रेयस 14 रन पर खेल रहे हैं। भारत को पहली पारी में इंग्लैंड की बराबरी के लिए 55 रन की जरूरत है।
यशस्वी के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर सका। गिल ने काफी धीमी पारी खेली और वह जल्दी ही पवेलियन लौट गए। ऐसे में केएल राहुल ने अच्छी पारी खेली। राहुल 52 गेंदों में 41 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 174 पर 3 विकेट है।
हार्टली ने शुभमन गिल के पवेलियन भेजकर भारत को तीसरा झटका दिया। गिल 23 रन बनाकर पवेलियन लौट हैं। हार्टली की गेंद पर डकेट ने शानदार कैच लपका। श्रेयस अय्यर राहुल का साथ देने के लिए क्रीज पर आए हैं।
भारत का स्कोर 159 पर 3 विकेट हो गया है।
केएल राहुल और शुभमन गिल पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। गिल 23 और राहुल 25 के स्कोर पर खेल रहे हैं। भारत को इंग्लैंड की बराबरी के लिए 88 रन की जरूरत हैं। भारत के हाथ में 8 विकेट हैं।
भारत का स्कोर 158 पर 2 विकेट है।
राहुल ने हार्टली को 29वें ओवर में लगातार दो चौके जड़े। शुभमन गिल काफी धीमी पारी खेल रहे हैं। गिल ने 55 गेंदों में 16 रन बनाए हैं। वहीं, केएल राहुल ने 23 गेंदो में 19 रन बनाए हैं।
भारत का स्कोर 145 पर 2 विकेट है।
दूसरे दिन इंग्लिश टीम को बेहतर शुरुआत मिली। दिन के पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर युवा बल्लेबाज 80 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
भारत का स्कोर 125 रन पर 2 विकेट हो गया है।
शुभमन गिल इस मैच में नए चेतेश्वर पुजारा बनने की कोशिश करेंगे। पहले दिन यशस्वी ने अक्रामक पारी खेली। हालांकि गिल ने पहले दिन कुछ ज्यादा कमाल नहीं किया और शांत पारी के साथ क्रीज पर मौजूद रहे।
