Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs ENG 5th Test Highlights: बारिश के चलते जल्‍दी खत्‍म हुआ चौथे दिन का खेल, इंग्‍लैंड को 34 रन तो भारत को चाहिए 4 विकेट

IND vs ENG 5th Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian national cricket team) और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम (England national cricket team) के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्‍ट द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। चौथे दिन बारिश के चलते मुकाबले को जल्‍दी खत्‍म कर दिया गया।

By Rajat Gupta Sun, 03 Aug 2025 10:38 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian national cricket team) और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम (England national cricket team) के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्‍ट द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है।

खराब लाइट और बारिश के कारण चौथे दिन का खेल जल्‍दी समाप्‍त कर दिया गया। 76.2 ओवर के बाद इंग्‍लैंट टीम ने 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। इंग्‍लैंड टीम को जीत के लिए अब भी 35 रन बनाने हैं। वहीं भारतीय टीम को 4 विकेट की दरकार है।

चौथे दिन इंग्‍लैंड इंग्‍लैंड के सलामी बल्‍लेबाज बेन डकेट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 83 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। कप्‍तान ओली पोप 27 रन ही बना सके। इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक के बीच 195 रन की साझेदारी हुई। आकाश दीप ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने ब्रूक को सिराज के हाथों कैच आउट कराया। ब्रूक जब 19 रन बनाकर खेल रहे थे तब सिराज ने उन्‍हें एक जीवनदान‍ दिया था।

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने जैकब बेथल को बोल्‍ड कर भारत की उम्‍मीदों को जिंदा किया। बेथल 31 गेंदों पर 5 रन ही बना पाए। इसके बाद कृष्‍णा ने जो रूट का विकेट चटकाकर तो मैच में भारतीय टीम की वापसी ही करा दी। रूट ने 152 गेंदों पर 105 रन बनाए। चौथे दिन का खेल खत्‍म होने तक जेमी स्मिथ 2 रन बना चुके हैं। वहीं जेमी ओवर्टन का खाता नहीं खुला है।

3 Aug 202510:38:49 PM
IND vs ENG 5th Test: चौथे दिन का खेल खत्‍म

 बारिश के चलते चौथे दिन का खेल जल्‍दी समाप्‍त हो गया है। 76.2 ओवर के बाद इंग्‍लैंट टीम ने 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए हैं। इंग्‍लैंड टीम को जीत के लिए अब भी 35 रन बनाने हैं। वहीं भारतीय टीम को 4 विकेट की दरकार है।

3 Aug 202510:23:18 PM
IND vs ENG 5th Test: तेज गेंदबाजों को मिला आराम

 मैदान को पूरी तरह कवर कर दिया गया है। 76.2 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 339/6 है। जेमी स्मिथ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जेमी ओवर्टन का खाता तक नहीं खुला है। इंग्‍लैंड को 35 रन तो भारत को 4 विकेट की दरकार है। बारिश के चलते भारतीय तेज गेंदबाजों को आराम मिल गया है।

Look whos in his whites in the dressing room 👀 pic.twitter.com/YQPaVhDYhv

— England Cricket (@englandcricket) August 3, 2025

3 Aug 202510:19:52 PM
IND vs ENG 5th Test: लंदन में हो रही बारिश

 खराब लाइट के कारण मुकाबले को रोक गया था, इसके बाद लंदन में बारिश होने लगी है। हालांकि, बारिश ज्‍यादा तेज नहीं है। टेस्‍ट के चौथे दिन बारिश की भविष्‍यवाणी की गई थी।

3 Aug 202510:03:29 PM
IND vs ENG 5th Test: खराब लाइट के चलते रुका मुकाबला

 खराब लाइट के कारण मुकाबले को रोक दिया गया है। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए। जेमी ओवर्टन और जेमी स्मिथ मैदान पर हैं। भारत को अगर मैच जीतना है तो 4 विकेट चटकाने होंगे।

𝙐𝙥𝙙𝙖𝙩𝙚 𝙛𝙧𝙤𝙢 𝙆𝙚𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜𝙩𝙤𝙣 𝙊𝙫𝙖𝙡:

Bad light stops play & the covers are on.

Stay tuned for more updates! ⌛️

Updates ▶️ https://t.co/Tc2xpWMCJ6 #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/oTHYRWaMYI

— BCCI (@BCCI) August 3, 2025

3 Aug 20259:42:09 PM
IND vs ENG 5th Test: भारत को मिला जो रूट का विकेट

 भारतीय टीम की मैच में वापसी होती नजर आ रही है। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने शतक लगा चुके जो रूट का विकेट चटकाया। रूट ने 152 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। भारत को अब जीत के लिए 3 विकेट चाहिए। वहीं इंग्‍लैंड को 37 रन की दरकार है।

3 Aug 20259:27:44 PM
IND vs ENG 5th Test: इंग्‍लैंड को लगा 5वां झटका

 इंग्‍लैंड का 5वां विकेट गिर गया है। प्रसिद्ध कृष्‍णा ने जैकब बेथेल को बोल्‍ड‍ किया। जैकब ने 31 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली। अब जेमी स्मिथ मैदान पर आए हैं।

3 Aug 20259:15:15 PM
IND vs ENG 5th Test: जो रूट का शतक

 चाय के बाद जो रूट ने अपने टेस्‍ट करियर का 39वां शतक लगाया। उन्‍होंने 137 गेंदों पर इस शतक को पूरा किया। सीरीज में यह रूट की तीसरी सेंचुरी है। अब इंग्‍लैंड को जीत के लिए 50 से भी कम रन चाहिए।

3 Aug 20258:57:53 PM
IND vs ENG 5th Test: मैदान गीला

 मैदान गील होने के कारण तीसरे सेशन का खेल शुरू होने में देरी हो रही है। भारतीय समयानुसार 9 बजे मैच शुरू होगा। इंग्‍लैंड को 57 रन और भारत को 5 विकेट चाहिए।

3 Aug 20258:32:14 PM
IND vs ENG 5th Test: इंग्‍लैंड के नाम रहा दूसरा सेशन

 चौथे दिन का दूसरा सेशन पूरी तरह इंग्‍लैंड के नाम रहा। इस सेशन में 28 ओवर गेंदबाजी हुई और 153 रन बने। हैरी ब्रूक के रूप में 1 विकेट गिरा। इंग्‍लैंड को अब जीत के लिए 57 रनों की दरकार है।

3 Aug 20258:12:55 PM
IND vs ENG 5th Test: हैरी ब्रूक आउट

 हैरी ब्रूक की पारी का आकाश दीप ने अंत किया। शतक लगाने के बाद और आक्रामक हो चुके ब्रूक ने 98 गेंदों पर 111 रन बनाए। मोहम्‍मद सिराज ने ही उनका कैच लपका। इस बार उन्‍होंने कैच लेने में कोई गलती नहीं की।

3 Aug 20258:00:09 PM
IND vs ENG 5th Test: हैरी ब्रूक का शतक

 हैरी ब्रूक ने 91 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। उन्‍होंने 91 गेंदों पर इस शतक को पूरा किया। यह उनके टेस्‍ट करियर का 10वां शतक है। मैच में भारत की पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है।

3 Aug 20257:50:05 PM
IND vs ENG 5th Test: जो रूट-हैरी जमे

 जो रूट जहां अर्धशतक लगा चुके हैं वहीं हैरी ब्रूक शतक की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों के बीच 160 से ज्‍यादा रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। भारत को अगर मैच में बने रहना है तो हर हाल में इस पार्टनरशिप को तोड़ना होगा।

3 Aug 20257:08:44 PM
IND vs ENG 5th Test: जो रूट का अर्धशतक

 जो रूट ने चेज करते हुए एक बार फिर अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने इसके लिए 81 गेंदों का सहारा लिया। यह रूट के करयिर का 67वां अर्धशतक है। वह भारत के खिलाफ 13 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही भारत की पकड़ मैच से ढीली होती जा रही है।

3 Aug 20256:27:16 PM
IND vs ENG 5th Test: हैरी ब्रूक का अर्धशतक

 हैरी ब्रूक ने 39 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके टेस्‍ट करियर का 14वां और इस मैच में दूसरा अर्धशतक है। ब्रूक की फिफ्टी के चलते इंग्‍लैंड का स्‍कोर 200 के करीब पहुंच गया है।

3 Aug 20256:19:07 PM
IND vs ENG 5th Test: दूसरे सेशन का खेल शुरू

 लंच के बाद अब दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इंग्‍लैंड की ओर से हैरी ब्रूक और जो रूट मैदान पर आ चुके हैं। भारत को अगर इस मैच को जीतना है तो हर हाल में विकेट चटकाने होंगे।

3 Aug 20255:36:03 PM
IND vs ENG 5th Test: लंच ब्रेक

 चौथे दिन के पहले सेशन का खेल समाप्‍त हो गया है। जो रूट और हैरी ब्रूक मैदान पर हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 210 रन तो भारत को 6 विकेट की दरकार है। इस सेशन में भारत को 2 सफलताएं मिली। 24.1 ओवर का खेल हुआ और 114 रन बने।

3 Aug 20255:32:05 PM
IND vs ENG 5th Test: हैरी ब्रूक को मिला जीवनदान

 35वें ओवर की पहली गेंद पर हैरी ब्रूक को मिला जीवनदान। सिराज ने बाउंड्री पर उनका कैच तो पकड़ा, पर वह बाउंड्री कुशन को छू गए। ऐसे में इंग्‍लैंड के खाते में 6 रन जुड़े।

3 Aug 20254:46:46 PM
IND vs ENG 5th Test: इंग्‍लैंड को लगा तीसरा झटका

 इंग्‍लैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। मोहम्‍मद सिराज ने कप्‍तान ओली पोप का विकेट चटकाया। पोप ने 34 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। अब हैरी ब्रूक मैदान पर आए हैं।

3 Aug 20254:16:34 PM
IND vs ENG 5th Test: कृष्‍णा ने किया डकेट का शिकार

अर्धशतक लगाने के बाद बेन डकेट कैच आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्‍णा की गेंद पर केएल राहुल ने डकेट का कैच लिया। डकेट ने 83 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके लगाए। अब कप्‍तान ओली पोप का साथ देने के लिए जो रूट मैदान पर आए हैं।  

3 Aug 20254:10:29 PM
IND vs ENG 5th Test: बेन डकेट का अर्धशतक

 इंग्‍लैंड के सलामी बल्‍लेबाजी बेन डकेट ने 76 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह उनके टेस्‍ट करियर का 16वां अर्धशतक है।

3 Aug 20254:00:54 PM
IND vs ENG, 5th Test Day 4 Live scores and updates: 20 ओवर का खेल समाप्‍त

 20 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। इंग्‍लैंड का स्‍कोर 72/1 है। बेन डकेट 44 और ओली पोप 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्‍लैंड को अब 302 रन और भारत को जीत के लिए 8 विकेट चाहिए।

3 Aug 20253:32:24 PM
India vs England 5th Test Live Updates: मुकाबला हुआ शुरू

 द ओवल टेस्‍ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्‍लैंड की ओर से बेन डकेट का साथ देने के लिए ओली पोप मैदान पर आए हैं। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 324 रन और भारत को 8 विकेट चाहिए।

3 Aug 20252:50:37 PM
IND vs ENG 5th Test Live Cricket Score: शुभमन गिल को मिला खास गिफ्ट

 भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को सुनील गावस्कर से खास तोहफा मिला। गावस्कर ने गिल के 754 रन बनाने पर साइन की हुई टोपी और एक शर्ट भेंट की। 

3 Aug 20252:28:15 PM
IND vs ENG 5th Test Live Cricket Score: भारतीय टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

 भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के 32 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। भारत किसी टीम द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक बाउंड्री लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 470 बाउंड्री लगाई। इससे पहले साल 1993 में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 460 बाउंड्री लगाई थी।

3 Aug 20251:46:39 PM
IND vs ENG 5th Test Live Cricket Score: बारिश के आसार

 द ओवल में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने की संभावना है। ऐसे में भारत जल्दी-जल्दी विकेट लेने की कोशिश करेंगा। 

3 Aug 20251:02:17 PM
India vs England 5th Test Live Updates: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारती और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्‍ट द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आज मुकबाले का चौथा दिन है। मैच से जुड़ी सारी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us