Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: भारत ने 142 रन से जीता तीसरा वनडे, इंग्‍लैंड को किया क्‍लीन स्‍वीप

IND vs ENG 3rd ODI Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने इंग्‍लैंड को 142 रन से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की।

By Rajat Gupta Wed, 12 Feb 2025 08:27 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड टीम 356 रन पर सिमट गई। शुभमन गिल ने शतक लगाया। उन्‍होंने 102 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 78 रन बनाए। विराट कोहली ने भी 52 रन की पारी खेली। केएल राहुल अर्धशतक से चूक गए और उन्‍होंने 40 रन बनाए।

जवाब में इंग्‍लैंड टीम 35वें ओवर में 214 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 142 रन से तीसरा वनडे जीता। इतना ही नहीं टीम इंडिया ने सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की। 

India vs England: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिल सॉल्‍ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्‍तान), टॉम बेंटन, लियाम लिविंगस्‍टन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड और साकिब महमूद।

12 Feb 20258:27:16 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: भारत ने जीता मुकाबला

 35वें ओवर में अक्षर पटेल ने गस एटकिंसन को बोल्‍ड किया। उन्‍होंने 19 गेंदों पर 38 रन बनाए। इस विकेट के साथ ही भारत ने मुकाबले को 142 रन से अपने नाम किया। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने सीरीज भी 3-0 से जीती।

12 Feb 20258:16:34 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: इंग्‍लैंड का 9वां विकेट गिरा

 इंग्‍लैंड का 9वां विकेट गिर गया है। हार्दिक पांड्या ने मार्क वुड को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। वुड ने 7 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली।

12 Feb 20258:06:13 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: हार्दिक ने आदिल को किया बोल्‍ड

 वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम अब क्‍लीन स्‍पीव के करीब पहुंच गई है। इंग्‍लैंड के 8 बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पांड्या ने आदिल रशीद को बोल्‍ड किया। उनका खाता तक नहीं खुला।

12 Feb 20257:50:06 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: राणा ने ब्रूक को किया बोल्‍ड

 हर्षित राणा ने मैच में दूसरी सफलात प्राप्‍त की। उन्‍होंने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी ब्रूक को बोल्‍ड किया। ब्रूक ने 26 गेंदों का सामना किया और 19 रन बनाए। अब लियाम लिविंगस्टोन और गस एटकिंसन क्रीज पर मौजूद हैं।

12 Feb 20257:37:25 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: बटलर का नहीं चला बल्‍ला

 25वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर को बोल्‍ड किया। बटलर ने 9 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए। आधी इंग्‍लैंड टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। इंगिश टीम को अभी भी जीत के लिए 203 रन चाहिए हैं।

12 Feb 20257:22:31 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: जो रूट का नहीं चला बल्‍ला

 भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने जो रूट को बोल्‍ड किया। अक्षर ने 29 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके भी लगाए। अब हैरी ब्रूक और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।

12 Feb 20257:14:41 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: टॉम बेंटन हुए कैच आउट

 जो रूट और टॉम बेंटन के बीच पनप रही साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा। उन्‍होंने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। बेंटन ने 41 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 2 छक्‍के लगाए।

12 Feb 20256:33:07 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: अर्शदीप सिंह ने सलामी जोड़ी को भेजा पवेलियन

 अर्शदीप सिंह ने इंग्‍लैंड की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज दिया है। 9वें ओवर में उन्‍होंने फिल सॉल्‍ट का शिकार किया। सॉल्‍ट ने 21 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने थर्ड मैन पर उनका कैच लिया।

12 Feb 20256:19:09 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: इंग्‍लैंड का पहला विकेट गिरा

 तूफानी बल्‍लेबाजी कर रहे इंग्‍लैंड के सलामी बल्‍लेबाज बेन डकेट को अर्शदीप सिंह ने रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। डकेट ने 22 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके भी लगाए।

12 Feb 20256:11:51 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: 5 ओवर का खेल समाप्‍त

 5वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 4 चौके लुटा दिए। बेन डकेट ने दूसरी, तीसरी, चौथी और 5वीं गेंद पर चौका लगाया। 5 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 48 रन है। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

12 Feb 20255:49:20 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: इंग्‍लैंड को जीत के लिए चाहिए 357 रन

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 356 रन पर सिमट गई। अब इंग्‍लैंड को जीत के लिए 357 रन चाहिए। फिल सॉल्‍ट और बेन डकेट की जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया।

12 Feb 20255:17:06 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: 356 रन पर सिमटी भारतीय टीम

 आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। भारतीय टीम 50 ओवर में 356 रन पर सिमट गई। इंग्‍लैंड को जीत के लिए 357 रना चाहिए हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम की नजर क्‍लीन स्‍वीप पर होगी।

12 Feb 20255:13:57 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: भारत का 9वां विकेट गिरा

 आखिरी ओवर में वॉशिंगटन सुंदर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 14 गेंदों पर 14 रन बनाए। मार्क वुड ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया।

12 Feb 20255:11:27 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: भारत का 8वां विकेट गिरा

 49वें ओवर में भारतीय टीम का 8वां विकेट गिरा। हर्षित राणा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 10 गेंदों पर 13 रन बनाए।

12 Feb 20255:00:19 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: भारत का 7वां विकेट गिरा

 केएल राहुल के रूप में भारतीय टीम को 7वां झटका लगा। राहुल फिफ्टी से चूक गए। उन्‍होंने 29 गेंदों का सामना किया और 40 रन बनाए। इस दौरान विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 3 चौके और 1 छक्‍का भी लगाया। साकिब महमूद ने उन्‍हें LBW आउट किया। अब सुंदर का साथ देने के लिए हर्षित राणा क्रीज पर आए हैं।

12 Feb 20254:47:02 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: अक्षर पटेल हुए कैच आउट

 44वें ओवर में अक्षर पटेल कैच आउट हुए। उन्‍होंने 2 चौकों की बदौलत 12 गेंदों पर 13 रन जड़ दिए। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। जो रूट ने उनका विकेट अपने नाम किया। अब केएल राहुल का साथ देने के लिए वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं।

12 Feb 20254:36:17 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: हार्दिक पांड्या हुए आउट

 तेजी से बल्‍लेबाजी करने का प्रयास कर रहे हार्दिक पांड्या 41वें ओवर में बोल्‍ड हुए। आदिल रशीद ने उन्‍हें अपने जाल में फंसाया। पांड्या ने 9 गेंदों पर 17 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 2 छक्‍के भी लगाए। अब केएल राहुल का साथ देने के लिए अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं।

12 Feb 20254:23:05 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: भारत का चौथा विकेट गिरा

 39वें ओवर में भारतीय टीम का चौथा विकेट गिरा। तेजी से अपने शतक की ओवर बढ़ रहे श्रेयस अय्यर ने 64 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 2 छक्‍के लगाए।

12 Feb 20254:04:41 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: भारत का तीसरा विकेट गिरा

 35वें ओवर में शुभमन गिल आउट हुए। आदिल रशीद ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। गिल ने 102 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 14 चौके और 3 छक्‍के लगाए। अब श्रेयस अय्यर का साथ देने के लिए केएल राहुल क्रीज पर आए हैं।

12 Feb 20253:57:19 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक

 गिल के शतक के बाद श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने इस फिफ्टी के लिए 43 गेंदें का सहारा लिया। इस दौरान इन फॉर्म बल्‍लेबाज ने 6 चौके और 1 छक्‍का लगाया। भारत का स्‍कोर 220 के पार पहुंच गया है।

12 Feb 20253:44:46 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: शुभमन गिल ने लगाया शतक

 शुभमन गिल ने वनडे करियर का 7वां शतक जड़ दिया है। इसके लिए उन्‍होंने 95 गेंदों का सहारा लिया। अपनी इस पारी में गिल अब तक 14 चौके और 2 छक्‍के लगा चुके हैं। गिल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्‍लेबाजी करना पसंद है। इंटरनेशन क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक वह इस मैदान में कई सेंचुरी लगा चुके हैं।

12 Feb 20253:39:49 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live: 30 ओवर का खेल समाप्‍त

 30 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 198 रन है। शुभमन गिल शतक तो श्रेयस अय्यर अर्धशतक के करीब हैं।

12 Feb 20253:17:18 PM
IND vs ENG Live Score: भारत 150 रन के पार

 विराट कोहली के आउट होने के बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच खबर लिखे जाने तक 33 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम ने 150 रन का स्‍कोर पार कर लिया है। गिल से भारतीय फैंस को शतक की उम्‍मीद है।

24 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 155/2। श्रेयस अय्यर 14* और शुभमन गिल 80* रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Feb 20253:02:15 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: कोहली 52 रन बनाकर आउट

 आदिल राशिद ने आखिरकार विराट कोहली को अपने जाल में उलझा ही लिया। 19वां ओवर कर रहे राशिद ने आखिरी गेंद पर कोहली को विकेटकीपर फिल सॉल्‍ट के हाथों कैच आउट कराया। राशिद ने धीमी गति से गेंद को फ्लाइट कराया, जो ऑफ स्‍टंप की लाइन पर टप्‍पा खाने के बाद लेग स्पिन हुई, कोहली खुद को रोक नहीं पाए और अपना बल्‍ला अड़ा दिया। विकेटकीपर ने आसान कैच लपका। विराट कोहली ने 55 गेंदों में सात चौके और एक छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए। कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।

19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 122/2। शुभमन गिल 61* और श्रेयस अय्यर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Feb 20252:55:41 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: फॉर्म में लौटे किंग

 विराट कोहली फॉर्म में लौट आए हैं। कोहली ने अपने करियर का 73वां अर्धशतक जमाया। नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में कोहली ने 50 गेंदों में सात चौके और एक छक्‍के की मदद से पचासा जड़ा। शुभमन गिल के साथ कोहली ने शतकीय साझेदारी पूरी की। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत है।

18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 120/1। विराट कोहली 51* और शुभमन गिल 60* रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Feb 20252:53:44 PM
IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा 16वां अर्धशतक

 25 साल के शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी हैं। गिल ने तीसरे वनडे में 51 गेंदों में 9 चौके और एक छक्‍के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने मौजूदा सीरीज में लगातार दूसरा पचासा जमाया। गिल ने अपने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक जमाया। भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार किया।

17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 104/1। शुभमन गिल 53* और विराट कोहली 43* रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Feb 20252:47:48 PM
IND vs ENG Live Score: गिल का लाजवाब शॉट

शुभमन गिल का यह शॉट नहीं देखा तो क्‍या देखा। 

Shubman Gill goes down the ground for an elegant maximum 🙌🙌

Live - https://t.co/RDhJXhAI0N… #INDvENG@IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/ltC94F7yS4

— BCCI (@BCCI) February 12, 2025
12 Feb 20252:46:49 PM
IND vs ENG Live: विराट कोहली बाल-बाल बचे

आदिल राशिद द्वारा किए पारी के 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली एलबीडब्‍ल्‍यू आउट होने से बाल-बाल बचे। राशिद ने ललचाने वाली लेग ब्रेक गेंद डाली, जिस पर कोहली फ्रंटफुट डिफेंस करने गए, लेकिन गेंद बैट और पैड के बीच से निकलकर पीछे वाले पैड पर लगी। तब इंग्‍लैंड ने रिव्‍यु लिया। थर्ड अंपायर ने रीप्‍ले देखा तो पाया कि गेंद लेग स्‍टंप से बाहर टप्‍पा खाई थी। लिहाजा यह रिव्‍यु बर्बाद हो गया और कोहली क्रीज पर डटे रहे।

15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 94/1। शुभमन गिल 47* और विराट कोहली 39* रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Feb 20252:35:26 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: गिल-कोहली की मस्‍त्‍ साझेदारी

शुभमन गिल और विराट कोहली के सामने इंग्‍लैंड के गेंदबाजों के हौसले पस्‍त हो रहे हैं। दोनों ही बल्‍लेबाज क्रीज पर पैर जमा चुके हैं और रन गति में तेजी से इजाफा किया है।

14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 88/1। शुभमन गिल 42* और विराट कोहली 37* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

12 Feb 20252:21:57 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: भारत का स्‍कोर 50 रन के पार

 शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच साझेदारी ने मजबूत रूप ले लिया है। दोनों के क्रीज पर पैर जमा लेने से इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर के चेहरे पर परेशानी साफ दिख रही है। गिल ने एटकिंसन द्वारा किए पारी के 10वें ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर शानदार बाउंड्री जमाकर भारत को 50 रन के पार पहुंचाया।

10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 52/1। शुभमन गिल 28* और विराट कोहली 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Feb 20252:09:54 PM
Ind vs Eng 3rd Odi live: गिल-कोहली पारी संभालने में जुटे

रोहित शर्मा के जल्दी विकेट गंवाने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठा ली हैं। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन रहा। 

12 Feb 20251:43:17 PM
IND vs ENG Live Score: भारत की खराब शुरुआत, रोहित शर्मा 1 रन बनाकर आउट

 भारतीय टीम की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में शुरुआत बेकार रही। मार्क वुड ने पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा को विकेटकीपर फिल सॉल्‍ट के हाथों कैच आउट कराया। रोहित शर्मा 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया।

2 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 8/1। विराट कोहली 1* और शुभमन गिल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Feb 20251:19:03 PM
IND vs ENG Live Score: टॉस का वीडियो

England have won the toss and elect to bowl first in the 3rd and final ODI of the series.

Live - https://t.co/S88KfhFzri… #INDvENG@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/TrVAf1FUAT

— BCCI (@BCCI) February 12, 2025
12 Feb 20251:17:46 PM
IND vs ENG Live Score: भारतीय टीम

A look at our Playing XI for the game.

Three changes for #TeamIndia.

Washington Sundar, Kuldeep Yadav and Arshdeep Singh come into the Playing XI.

Live - https://t.co/S88KfhG7gQ… #INDvENG@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/c3abEx4rPY

— BCCI (@BCCI) February 12, 2025
12 Feb 20251:14:19 PM
IND vs ENG live score: भारत की प्‍लेइंग 11

भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कुल तीन बदलाव किए हैं। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने कहा कि मोहम्‍मद शमी और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है जबकि वरुण चक्रवर्ती की पिंडली में सूजन है, जिसके कारण वो बाहर हैं। इनकी जगह कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा। 

12 Feb 20251:12:14 PM
IND vs ENG live score: इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11

इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। जैमी ओवर्टन की जगह टॉम बेंटन को टीम में शामिल किया गया है।

बेन डकेट, फिल सॉल्‍ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्‍तान), टॉम बेंटन, लियाम लिविंगस्‍टन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड और साकिब महमूद।

12 Feb 20251:06:25 PM
Ind vs Eng 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में बॉलिंग चुनी। जोस बटलर ने इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। उन्होंने बताया कि टॉम बैंटन ने जेमी ओवरटन की जगह ली।

12 Feb 202512:43:15 PM
Ind vs Eng Live score: थोड़ी देर में उछलेगा टॉस का सिक्का

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच का टॉस 1 बजे होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में बात करें तो इंग्लैंड ने 4 वनडे मैच यहां खेले है, जिसमें से केवल एक ही मैच में जीत हासिल की है।

12 Feb 202512:32:35 PM
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: इंग्‍लैंड बचाना चाहेगा साख

इंग्‍लैंड की टीम इस समय ज्‍यादा दबाव में हैं। जोस बटलर के नेतृत्‍व वाली इंग्लिश टीम को पहले टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-4 से शिकस्‍त सहनी पड़ी। इसके बाद उसे वनडे सीरीज भी गंवाना पड़ी। देखना दिलचस्‍प होगा कि इंग्लिश टीम आखिरी वनडे में वापसी करके सीरीज का अंतर कम करने में सफल होती है कि नहीं।

12 Feb 202511:41:40 AM
Ind vs Eng Live Score: रोहित के निशाने पर सचिन का महारिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोहित शर्मा के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड हैं। रोहित अपने 268वें मैच में 11 हजार रन बनाने का कारनामा कर सकते हैं। वनडे में 11000 रन बनाने के लिए रोहित को महज 13 रन की दरकार हैं।

इस दौरान वह सचिन के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। सचिन ने 11000 वनडे रन अपने 284वें मैच में पूरे किए थे। अब उनसे आगे निकलने का रोहित के पास गोल्डन मौका हैं।

12 Feb 202511:39:33 AM
Ind vs Eng Live Score: वरुण या कुलदीप ? किसे मिलेगा मौका

तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में वरुण या कुलदीप दोनों में से किसे मौका मिलेगा, इसकी चर्चा चरम पर हैं। ये कयास लगाया जा रहा है कि कोच गंभीर वरुण को ही चुनेंगे, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं, जबकि कुलदीप की फॉर्म में समस्या हैं।

12 Feb 202511:18:46 AM
Ind vs Eng Live Score: विराट कोहली की फॉर्म पर नजरें

दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब अहमदाबाद में किंग कोहली के पास अपनी फॉर्म में वापसी करने का मौका हैं।

12 Feb 202510:48:29 AM
IND vs ENG 3rd Odi Live: भारत को खोजना होंगे इन सवालों के जवाब

भारतीय टीम बुधवार को इंग्‍लैंड के खिलाफ जब तीसरा वनडे खेलने उतरेगी तो उसे कई सवालों के जवाब खोजने होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम अपनी बेस्‍ट प्‍लेइंग 11 चुनना चाहेगी। क्‍या विराट कोहली फॉर्म में लौट पाएंगे? क्‍या कुलदीप यादव अपनी लय हासिल कर पाएंगे? क्‍या मोहम्‍मद शमी की गेंदबाजी में पहले के समय जैसा पैनापन आ पाएगा? क्‍या मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल के बल्‍लेबाजी क्रम पर विचार की जरुरत है? ऐसे तमाम सवाल हैं, जिसका हल कोच गौतम गंभीर और कप्‍तान रोहित शर्मा को खोजना होंगे। 

12 Feb 202510:31:50 AM
Ind vs Eng 3rd ODI Live: भारत-इंग्लैंड की टीमें

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, फिलिप साल्ट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, ब्रायडन कार्स, मार्क वुड, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद।

12 Feb 202510:29:41 AM
India vs England Live Score: भारत-इंग्लैंड के बीच आखिरी और तीसरा वनडे मैच आज

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच आज यानी 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर रखा है। दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us