Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND U19 vs BAN U19 Final: भारत ने गंवाया एशिया कप, बांग्लादेश ने 59 रन से दर्ज की जीत

IND U19 vs BAN U19: एशिया कप के फाइनल में युवा भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। टीम इंडिया को 59 रन से हराकर बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। बांग्लादेश ने अपने खिताब का बचाव सफलता पूर्वक किया।

By Abhishek Upadhyay Sun, 08 Dec 2024 05:35 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल खेला गया। बांग्लादेश ने भारत को 59 रन से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया। बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 198 रन बनाए। भारत की तगड़ी बैटिंग लाइनअप के आगे यह स्कोर छोटा माना जा रहा था। हालांकि, बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इसे मुश्किल कर दिया। भारतीय अंडर-19 टीम 139 रन बनाकर सिमट गई।

8 Dec 20245:35:15 PM
IND U19 vs BAN U19 Final Live Score: बांग्लादेश ने दर्ज की जीत

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 59 रन से हराया दिया। इस तरह से बांग्लादेश ने एशिया कप 2024 पर कब्जा जमाया। 

8 Dec 20245:16:10 PM
IND U19 vs BAN U19 Final Live Score: भारत ने गंवाया आठवां विकेट

 बांग्लादेश जीत से दो विकेट दूर है। भारत ने कप्तान अमान का विकेट गंवा दिया है। अमान ने 26 रन की पारी खेली। टीम को जीत के लिए अभी भी  70 से ज्यादा रन की जरूरत है। 

8 Dec 20244:48:02 PM
IND U19 vs BAN U19 Final Live Score: भारत का गिरा सातवां विकेट

 भारत का सातवां विकेट गिर गया है। किरन 1 रन बनाकर आउट हुए। भारत की आखिरी उम्मीद भी अब टूट चुकी है। हालांकि कप्तान अभी भी क्रीज पर हैं।

26.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 92/7

8 Dec 20244:41:51 PM
IND U19 vs BAN U19 Final Live Score: भारत ने गंवाया छठा विकेट

 भारत ने हरवंश पंगालिया भी पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान अमान क्रीज पर मौजूद हैं, वह जब तक क्रीज पर तब तक भारत की उम्मीद कायम है। 

8 Dec 20244:24:16 PM
IND U19 vs BAN U19 Final Live Score: भारत ने गंवाए पांच विकेट

 भारतीय टीम ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। टीम का स्कोर अभी 100 के पास भी नहीं पहुंचा है। भारत पर फाइनल हारने का खतर मंडरा रहा है। कप्तान और हरवंश क्रीज पर हैं।

8 Dec 20243:32:07 PM
IND U19 vs BAN U19 Final: भारत को लगा तीसरा झटका

 भारतीय टीम को तीसरा झटका लग चुका है। अंद्रे सिद्धार्थ 20 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान मोहम्मद अमान क्रीज पर आए हैं। 

8 Dec 20243:10:01 PM
IND U19 vs BAN U19 Final: वैभव सूर्यवंशी आउट

 भारत को दूसका झटका लग गया है। टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए हैं। उन्हें मारूफ मृधा ने आउट किया। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर उनका विकेट गिरा। वह सिर्फ नौ रन ही बना सके। 

8 Dec 20242:39:21 PM
IND U19 vs BAN U19 Final: भारत का पहला विकेट गिरा

 भारत का पहला विकेट गिर गया है। आयुष महात्रे पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अल फवाद ने आउट किया। वह सिर्फ एक रन ही बना पाए। 

8 Dec 20242:35:22 PM
IND U19 vs BAN U19 Final: भारत की पारी शुरू

 भारत का पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया को जीतने के लिए 199 रनों की जरूरत है। आयुश महात्रे और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग कर रहे हैं। 

8 Dec 20242:00:16 PM
IND U19 vs BAN U19: बांग्लादेश 198 पर ढेर

 अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश की टीम 198 रनों पर ढेर हो गई। कार्तिकेय ने इकबाल हुसैन को आउट कर बांग्लादेश की पारी समेटी। भारत को जीत के लिए 199 रन चाहिए। 

8 Dec 20241:59:11 PM
IND U19 vs BAN U19: बांग्लादेश ने खोया नौवां विकेट

 बांग्लादेश को नौवां झटका लग गया है। चेतन शर्मा ने फरीद हसन को पवेलियन की राह दिखा भारत को बड़ी सफता दिखाई। फरीद विकेट पर टिक रहे थे और भारत के लिए खतरा हो सकते थे। वह 39 रन बनाकर आउट हो गए। 

8 Dec 20241:33:27 PM
IND U19 vs BAN U19: बांग्लादेश को लगा आठवां झटका

 बांग्लादेश को आठवां झटक लग गया है। अल फहाद को हार्दिक राज ने पवेलियन की राह दिखाई। वह एक रन ही बना सके।

8 Dec 20241:31:46 PM
IND U19 vs BAN U19: भारत को मिली एक और सफलता

 भारत को एक और सफलता मिल गई है। समिउन बशीर आउट हो गए हैं। वह चार रन ही बना सके। वह रन आउट हुए। 

8 Dec 20241:30:09 PM
IND U19 vs BAN U19 Final: बांग्लादेश ने खोया छठा विकेट

 बांग्लादेश को छठा झटका लग गया है। रिजान हुसैन अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 47 रन बनाकर हार्दिक राज की गेंद पर बोल्ड हो गए।

8 Dec 20241:10:07 PM
IND U19 vs BAN U19 Final: बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा

 बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिर गया है। देबाशीष डेबा आउट हो गए हैं। कार्तिकेय ने उन्हें पवेलियन भेजा। 

8 Dec 202412:55:19 PM
IND U19 vs BAN U19 Final: भारत को मिली चौथी सफलता

भारत को चौथी सफलता मिल गई है। आयुश महात्रे ने ये विकेट लिया है। उन्होंने 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिहाब जेम्स का शिकार किया। वह 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

8 Dec 202412:36:44 PM
IND U19 vs BAN U19: बांग्लादेश 100 के पार

 बांग्लादेश की पारी संभलती दिख रही है। शुरुआती तीन विकेट जल्दी खोने के बाद ये टीम राह पर वापस आ रही है। टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। 

8 Dec 202412:06:35 PM
IND U19 vs BAN U19 Final: बांग्लादेशी कप्तान आउट

 बांग्लादेशी कप्तान आउट हो गए हैं और इसी के साथ टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। अजीजुल हकीम को किरण चोरमोल ने अपना शिकार बनाया। अजीजुल 16 रन बनाकर आउट हो गए। 

8 Dec 202411:42:57 AM
IND U19 vs BAN U19 Final: भारत को मिली दूसरी सफलता

 चेतन शर्मा ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने जवाद अबरार को पवेलियन की राह दिखाई।

8 Dec 202411:42:17 AM
IND U19 vs BAN U19 Final: बांग्लादेश ने खोया पहला विकेट

 बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट खो दिया है। कलीम सिद्दकी को युद्धजीत गुहा ने आउट किया। वह सिर्फ एक रन ही बना पाए। 

8 Dec 202410:41:05 AM
IND U19 vs BAN U19 Final: खिताबी जंग शुरू

 खिताबी जंग शुरू हो गई है। बांग्लादेश की टीम पहली पारी खेल रही है। जवाद अबरार और कलाम सिद्दकी ओपनिंग कर रहे है। 

8 Dec 202410:15:09 AM
IND U19 vs BAN U19 Final : भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी

 भारत और बांग्लादेश की टीमें अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में खिताब की तलाश में हैं। इस मैच में भारत के कप्तान ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us