Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Ind vs Ban T20WC 2022: भारत के सामने बांग्लादेश हो गया चारो खाने चित, कोहली व राहुल का यादगार प्रदर्शन

Ind vs Ban T20WC 2022: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 184 रन बनाए थे। बाद में बारिश होने की वजह से बांग्लादेश को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन शाकिब अल हसन की टीम इस टारगेट को चेज नहीं कर पाई और उसे हार मिली।

By Sanjay SavernWed, 02 Nov 2022 08:39 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Ind vs Ban T20WC 2022: IND 170/6 (19), BAN 145/6 (16)  रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड ओवल में अपना चौथा ग्रुप मैच खेला। बारिश से बाधित इस मैच में टीम इंडिया को 5 रन से जीत मिली और इस जीत के साथ 2 अंक अर्जित करके टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया।

भारत के अब कुल 6 अंक हो गए हैं और ये टीम अंक तालिका में अब ग्रुप बी में पहले नंबर पर आ गई है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो गई है।इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल व विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए।

इसके बाद बांग्लादेश की टीम ने 7 ओवर में 66 रन बनाए और बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से मैच को 16 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश को जीत के लिए 151 रन का नया टारगेट दिया गया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए और भारत को 5 रन से जीत मिली। भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर ये जीत हासिल की। विराट कोहली को उनकी पारी के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया। 

बांग्लादेश की पारी, लिटन दास का अर्धशतक

बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास ने 21 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 3 छक्के व 6 चौके लगाए। इस मैच में पहला विकेट बांग्लादेश की तरफ से लिटन दास का गिरा जो 27 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश का दूसरा विकेट शांतो के रूप में गिरा जो 21 रन बनाकर शमी की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए। अफीफ हुसैन 3 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर सूर्यकुमार के हाथों लपके गए। 

कप्तान शाकिब अल हसन को अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट करवा दिया। यासिर अली को हार्दिक पांड्या ने एक रन पर अर्शदीप के हाथों कैच आउट करवा दिया। मोसादेक को हार्दिक पांड्या ने 6 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत की तरफ से हार्दिक व अर्शदीप सिंह को 2-2 जबकि मो. शमी को एक सफलता मिली। 

भारत की पारी, राहुल व कोहली के अर्धशतक 

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने केएल राहुल और रोहित शर्मा उतरे लेकिन रोहित केवल 2 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए राहुल और कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन 50 रन पूरा करते ही केएल राहुल भी शाकिब की गेंद पर मुस्तफिजुर को कैच थमा बैठे। सूर्युकमार यादव ने 30 रन की पारी खेली और शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। हार्दिक पांड्या 6 रन बनाकर आउट हो गए। 

विराट कोहली ने 37 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। दिनेश कार्तिक ने 7 रन बनाए और वो रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए। कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली तो वहीं अश्विन भी 13 रन बनाकर नाबाद रहे। 

भारतीय टीम में किया गया एक बदलाव

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया गया और दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया। वहीं दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा बने जो पिछले मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे। बांग्लादेश की टीम ने भी एक बदलाव किया और सौम्या सरकार की जगह शरिफुल इस्लाम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह। 

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, शरिफुल इस्लाम, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद। 

2 Nov 20225:53:35 PM
विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच

 इस मैच के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इस मैच में विराट ने 44 गेंदों पर शानदार 64 रन की पारी खेली। 

2 Nov 20225:52:36 PM
केएल राहुल की हुई वापसी, खेली अर्धशतकीय पारी

 इस मैच में भारत की तरफ से केएल राहुल ने शानदार 50 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। अर्शदीप ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। हार्दिक ने 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके। 

2 Nov 20225:47:51 PM
भारत ने पांच रन से जीता मुकाबला

16वें ओवर में गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। दूसरी गेंद पर नुरुल ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर 2 रन बने। चौथी गेंद पर नुरुल ने चौका जड़ दिया। आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को जीतने के लिए 7 रन बनाने की जरूरत थी, हालांकि आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 ही रन बने। इस मैच को भारत ने पांच रन से जीत लिया। 

T20 WC 2022. India Won by 5 Run(s) (D/L Method) https://t.co/Tspn2vFKCq #INDvBAN #T20WorldCup

— BCCI (@BCCI) November 2, 2022
2 Nov 20225:38:43 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 131/6, ओवर 15

 बांग्लादेश को 12 गेंदों पर 31 रन बनाने की जरूरत है। 15वें ओवर की पहली गेंद पर तस्कीन ने चैका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर तस्कीन ने एक लंबा छक्का जड़ दिया। आखिरी 6 गेंदों पर 20 रन  बनाने की जरूरत है। 

2 Nov 20225:33:01 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 120/6, ओवर 14

14वें ओवर में गेदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। ओवर की पहली गेंद पर नुरुल हसन ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर लैप शॅाट खेलकर नुरुल ने 2 रन बना लिए। आखिरी गेंद पर भी नुरुल ने 2 रन बटोर लिए। 

2 Nov 20225:26:25 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 108/6, ओवर 13

13वें ओवर में गेंदबाजी करने हार्दिक पांड्या आए। दूसरी गेंद पर हार्दिक ने बांग्लादेश को पांचवा झटका  यासिर अली के रूप में दिया।तीन गेंदों पर 1 रन बनाकर कैच आउट हुए यासिर। पांचवी गेंद पर हार्दिक ने मोसद्देक हुसैन को क्लीन बोल्ड कर दिया। मोसद्देक हुसैन ने 3 गेंदों पर 6 रन बनाए। 

2 Nov 20225:23:06 PM
यासिर अली कैच आउट

13वें ओवर में गेंदबाजी करने हार्दिक पांड्या आए। दूसरी गेंद पर यासिर अली कैच आउट हो गए। तीन गेंदों पर 1 रन बनाकर कैच आउट हुए यासिर। अर्शदीप सिंह ने लिया उनका विकेट। 

2 Nov 20225:20:12 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 101/4, ओवर 12

12वें ओवर में गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। अर्शदीप ने अफिफ हुसैन कैच आउट हुए। अफिफ हुसैन ने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर शाकिब कैच आउट हुए। दीपक हुड्डा ने उनका कैच लिया। शाकिब ने 12 गेंदों पर 13 रन बनाए। इस ओवर में अर्शदीप ने 2 विकेट चटकाए। 

2 Nov 20225:15:09 PM
बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका, अफिफ हुसैन हुए आउट

बारवें ओवर में गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। पहली ही गेंद पर अफिफ हुसैन कैच आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने एक और अच्छा कैच लिया। अफिफ हुसैन ने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। 

2 Nov 20225:12:43 PM
बांग्लादेश का स्कोर-99/2, ओवर 11

11वें ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। इस ओवर की पहली दो गेंद डॅाट बॅाल रही। तीसरी गेंद पर शाकिब ने सामने की ओर चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर भी शाकिब ने गैप ढूंढकर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेद पर एक मौका बना था लेकिन गेंद रोहित से दूर रह गई। 11 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 2 विकेट गंवाकर 99 रन बनाए। 

2 Nov 20225:07:45 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 88/2, ओवर 10

दसवें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद शमी आए। । शमी ने बांग्लादेश को दूसरा झटका शांतो के रूप में दिया। शांतो ने 25 गेंदों पर 21 रन बनाए। वहीं, दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर तीन सिंगल आए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 

2 Nov 20225:04:16 PM
बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका, शांतो हुए आउट

दसवें ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद शमी। शमी ने पहली गेंद पर शांतो को कैच आउट कर दिया। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच लिया। शांतो ने 25 गेंदों पर 21 रन बनाए।  

2 Nov 20225:02:41 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 84/1, ओवर 9

 9वें ओवर में गेंदबाजी करने हार्दिक पांड्या आए। पहली गेंद पर शाकिब ने सिंगल ले लिया। दूसरी गेंद पर शांतो ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर शाकिब ने 1 रन बटोर लिया। 9 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 1 विकेट गंवाकर 84 रन बनाए। 

2 Nov 20224:56:58 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 74/1, ओवर 8

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। पहली गेंद पर 1 रन बने। वहीं दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने सीधा गेंद विकेट पर थ्रो कर दिया और इसी के साथ लिटन कुमार दास रन आउट हुए। लिटन ने 27 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। चौथी गेंद पर शांतो ने चौका जड़ दिया । आठ ओवर के बाद ने बांग्लादेश ने 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए।  

2 Nov 20224:54:27 PM
लिटन कुमार दास रन आउट

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। पहली गेंद पर 1 रन बने। दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने सीधा गेंद विकेट पर थ्रो कर दिया और इसी के साथ लिटन कुमार दास रन आउट हुए। लिटन ने 27 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। 

2 Nov 20224:50:48 PM
बांग्लादेश को 54 गेंदों पर अब 85 रन बनाने की जरूरत

बारिश की वजह से मैच 16-16 ओवर का खेला जाएगा। बांग्लादेश को 54 गेंदों पर अब 85 रन बनाने की जरूरत है। 

2 Nov 20224:45:29 PM
बारिश की वजह से 16-16 ओवर का हुआ मुकाबला

 बारिश की वजह से 16-16 ओवर का होगा मैच, बांग्लादेश को 151 रन का टारगेट मिला। 

2 Nov 20224:34:47 PM
जानें ओवरों की कटौती से बांग्लादेश को कितने रन का मिलेगा लक्ष्य

बारिश की वजह से यह मुकाबला रोका गया है। बता दें कि अगर मुकाबला 19 ओवर तक का हुआ तो बांग्लादेश को 177 रन बनाने होंगे। वहीं, बांग्लादेश को 17 ओवर में 160, 15 ओवर में 142, 12 ओवर में112 और 10 ओवर में 89 रन बनाने होंगे। 

2 Nov 20224:12:11 PM
जानें अगर मैच 10 ओवर तक के लिए खेला गया तो क्या होगा

बता देंं कि अगर मैच 10 ओवर तक ले लिए खेला जाता है तो बांग्लादेश को 18 गेंदों पर 23 की जरुरत होगी। 

 

2 Nov 20224:03:53 PM
भारत अभी बांग्लादेश से 17 रन पीछे

 फिलहाल खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने 7 ओवर में 66 रन बना लिए हैं और बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। अगर मैच नहीं होता है तो डकवर्थ-लुईस नियम के मुताबिक भारत अभी बांग्लादेश से 17 रन पीछे है।

2 Nov 20224:03:11 PM
बारिश की वजह से मैच रोका गया

 7 ओवर के बाद बारिश की शुरुआत हो गई है। खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दी गई है। दोनों टीमें मैदान के बाहर जा चुके हैं। 

2 Nov 20224:00:21 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 66/0, ओवर 7

सातवें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। पहली गेंद पर शांतो ने सिंगल ले लिया। दूसरी गेंद पर लिटन ने डबल बटोर लिया। पांचवी गेंद पर शांतो ने 2 रन बटोर लिए। इस ओवर में 6 रन बने। 

2 Nov 20223:54:49 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 60/0, ओवर 6

छठे ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद शमी आए। इस ओवर की पहली गेंद पर लिटन दास ने फाइन लेग के बायीं ओर से चौका जड़ दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर लिटन दास ने प स्‍क्‍वायर लेग की ओर छक्का लगा दिया। चौथी गेंद पर लिटन ने कवर ड्राइव लगाकर चौका जड़ दिया। पावरप्ले समाप्त होने के बाद बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए 60 रन बनाए। 

2 Nov 20223:51:30 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 44/0, ओवर 5

चौथे ओवर में गेंदबाजी करने मोहम्मद शमी आए। इस ओवर की पहली गेंद पर 2 रन बने। वहीं, तीसरी गेंद पर लिटन ने 3 रन बटोर लिए। इस ओवर में पांच रन बने। इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल आए। चौथी गेंद पर लिटन दास ने स्कूप के जरिए छक्का जड़ दिया। 

2 Nov 20223:39:44 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 30/0, ओवर 3

तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। दूसरी और तीसरी गेंद पर लिटन ने चौका जड़ दिया। तीन ओवर में 30 रन बने। 3 ओवर की समाप्ति के बाद बांग्लादेश ने 16 रन बनाए। 

2 Nov 20223:35:51 PM
बांग्लादेश का स्कोर- 15/0, ओवर 2

इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने अर्शदीप सिंह आए। इस ओवर की पहली गेंद पर लिटन दास ने सिंगल बटोर लिया। इस ओवर की पहली और चौथी गेंद पर अर्शदीप ने चौका जड़ दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगा। इस ओवर में 12 रन बने। 

2 Nov 20223:28:12 PM
बांग्लादेश का स्कोर-2/0, ओवर 1

 बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने नाजमुल हुसैन शांतो और लिटन कुमार दास आए। वहीं, गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर शांतो ने अपना और टीम का खाता खोला। इस ओवर में दो रन बने। 

2 Nov 20223:14:26 PM
भारत का स्कोर-184/20, ओवर 20

आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने शोरिफुल इस्लाम आए। दूसरी गेंद पर अश्विन ने शॅाट बॅाल पर छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद पर अश्विन ने मिड ऑफ की ओर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 14 रन बने। भारत ने 20 ओवर में 184 रन बनाए। 

2 Nov 20223:08:43 PM
भारत का स्कोर-170/6, ओवर 19

19वें ओवर में गेंदबाजी करने हसन महमूद आए। इस ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल कैच आउट हो गए। महज 7 रन बनाकर अक्षर पटेल आउट हो गए। अक्षर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने रवि अश्विन आए। दूसरी और तीसरी गेंद पर 2 सिंगल आए। चौथी गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। वहीं, अंतिम गेंद पर विराट ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया। 

2 Nov 20223:04:01 PM
भारत का स्कोर- 157/6, ओवर 18

18वें ओवर में गेंदाबजी करने मुस्तफिजुर रहमान आए। इस ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर 2 रन बने। इस ओवर में सिर्फ 7 रन बने। 

2 Nov 20222:59:53 PM
भारत का स्कोर- 150/5, ओवर-17

17वें ओवर में गेंदबाजी करने शोरिफुल इस्लाम आए। पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक ने स्विप शॅाट के जरिए चौका बटोर लिया। इस ओवर में कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया। आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक रन आउट हो गए। 

2 Nov 20222:52:26 PM
हार्दिक पांड्या आउट, स्कोर-140/4, ओवर 16

16वें ओवर में गेंदबाजी करने हसन महमूद आए। पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शॅाट बॅाल को मारन की कोशिश में गेंद सीधे यासिर अली के हाथों में मार बैठे। हार्दिक ने 6 गेंदों पर 5 रन बनाए। तीसरी गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने अपना खाता खोल लिया। वही आखिरी गेंद पर अतिरिक्त बाउंसर की वजह से अंपायर ने नो बॅाल करारा दिया, लेकिन फ्री हिट गेंद का फायदा दिनेश कार्तिक उठा नहीं पाए। 

2 Nov 20222:45:56 PM
भारत का स्कोर- 130/3, ओवर 15

15वें ओवर में गेंदबाजी करने मुस्तफिजुर रहमान आए। दूसरी गेंद पर हार्दिक ने 2 रन बटोर लिए। पांचवी गेंद पर विराट ने चौका लगा दिया। इस गेंद पर विराट के बल्ले से अंधरुनी किनारा लगा और गेंद सीमा रेखा पार कर गई।  पांचवी गेंद पर भी कोहली ने लोंग ऑन की ओर चौका जड़ दिया। 

2 Nov 20222:41:27 PM
भारत का स्कोर-119/3, ओवर 14

 भारत को तीसरा झटका कप्तान शाकिब अल हसन ने सूर्यकुमार यादव के रूप में दिया। तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर सिंगल आए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 14 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 119 रन बनाए। 

2 Nov 20222:38:52 PM
सूर्यकुमार यादव आउट, शाकिब अल हसन ने लिया विकेट

 4वें ओवर की तीसरी गेंद पर शाकिब अल हसन ने सूर्यकुमार यादव को क्लीन बोल्ड कर दिया। लेट कट खेलने के प्रयास में चूक गए सूर्या। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए। 

2 Nov 20222:36:52 PM
भारत का स्कोर- 115/2, ओवर 13

13वें ओवर में गेंदबाजी करने हसन महमूद आए। पहली ही गेंद पर सूर्या ने इनसाइड आउट ड्राइव लगाकर चौका बटोर लिया। वहीं, तीसरी गेंद पर सूर्या ने एक और चौका लगा दिया। आखिरी गेंद पर सूर्या ने  डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में एक और चौका लगा दिया। 13 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। 

2 Nov 20222:32:00 PM
भारत का स्कोर- 100/2, ओवर 12

बारवें ओवर में गेंदबाजी करने शाकिब अल हसन आए। पहली ही गेंद पर सूर्या के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और गेंद हवा में थी, लेकिन गेंद फिल्डर से दूर रह गई। इस गेंद पर 2 रन बने। इस ओवर में भारत के 100 रन बने। इस ओवर में 9 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 101 रन बनाए। 

2 Nov 20222:28:50 PM
भारत का स्कोर-92/2, ओवर 11

11वें ओवर में गेंदबाजी करने मुस्तफिजुर रहमान आए। ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने सिंगल बटोर लिया। पांचवीं गेदं पर सूर्या ने दो रन बटोर लिए। 11 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। 

2 Nov 20222:23:37 PM
भारत का स्कोर-86/2, ओवर 10

कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत को दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में दिया। केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने 2 रन बटोर लिए। 10 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। 

2 Nov 20222:20:21 PM
केएल राहुल कैच आउट, शाकिब अल हसन ने लिया विकेट

10वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने डबल लेकर अर्धशतक बटोर लिया। इस ओवर में गेंदबाजी करने शाकिब अल हसन आए। इसी के साथ दूसरी गेंद पर केएल राहुल के बल्ले से बाहरी किनारा लगा और मुस्तफिजुर ने राहुल का कैच ले लिया। केएल राहुल शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। राहुल ने 32 गेंद पर 50 रन बनाए। 

2 Nov 20222:17:30 PM
भारत का स्कोर- 76/1, ओवर 9

9वें ओवर में गेंदबाजी करने शोरिफुल इस्लाम आए। पहली ही गेंद पर विराट ने मिड ऑफ की ओर से चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने सिंगल चुरा लिया। चौथी गेंद पर केएल राहुल ने लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। अंपायर ने इस गेंद नो बॅाल करार दिया गया। फ्री हिट गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से राहुल ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने रूम बनाकर चौका जड़ दिया। इस ओवर में 24 रन आए। 

2 Nov 20222:10:21 PM
भारत का स्कोर-52/1, ओवर 8

इस पारी में पहली बार गेंदबाजी करने स्पिनर शाकिब अल हसन आए। पहली गेंद पर राहुल ने ऑन साइड की ओर पंच करते हुए दो रन बटोर लिए। तीसरी गेंद पर राहुल ने सिंगल बटोर लिया। अगली गेंद पर कोहली ने लाउंग-ऑन की ओर सिंगल बटोर लिया। चौथी गेंद पर बैकफुट पर जाकर केएल राहुल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 

2 Nov 20222:06:44 PM
भारत का स्कोर-42/1, ओवर 7

सातवें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने ऑफ साइड की ओर सिंगल बटोर लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने दो रन बटोर लिए। पांचवी गेंद पर फ्लिक के जरिए कोहली ने सिंगल बटोर लिया। सात ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट गंवाकर 42 रन बनाए। 

2 Nov 20222:02:03 PM
भारत का स्कोर- 37/1, ओवर 6

पावरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने मुस्तफिजुर रहमान आए। ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल ने 2 रन बटोर लिए। चौथी गेंद पर राहुल ने सिंगल चुरा लिया। पांचवी गेंद पर विराट कोहली के चालाकी से थर्ड मैन की दिशा में चौका बटोर दिया। इस ओवर में 7 रन बने। पावरप्ले समाप्त होने के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए। 

2 Nov 20221:57:04 PM
भारत का स्कोर-30/1, ओवर 5

पांचवे ओवर की पहली गेंद पर  विराट कोहली ने कवर ड्राइव के जरिए चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर भाग्याशी रहे विराट कोहली। विराट के बल्ले से बाहरी किनारा लगते हुए स्लिप की ओर से गेंद सीमा रेखा पार कर गई। हालांकि दो गेंदों पर दो चौके लगने के बाद तस्कीन ने इस ओवर में अच्छी वापसी की। इस ओवर में 8 रन बने। 

2 Nov 20221:52:35 PM
भारत का स्कोर- 22/1, ओवर 4

हसन अली ने भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में दिया। रोहित के बाद बैटिंग करने विराट कोहली आए। चौथी गेंद पर केएल राहुल के बल्ले से बाहरी किनारा लगते हुए गेंद चार रन के लिए सीमा रेखा पार कर गई। वहीं, पांचवी गेंद पर केएल राहुल ने प्वाइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। चार ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर भारत ने 22 रन बनाए। 

2 Nov 20221:49:53 PM
रोहित शर्मा कैच आउट, हसन महमूद ने लिया विकेट

चौथे ओवर में गेंदबाजी करने हसन महमूद आए। ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित रूम बनाकर शॅाट खेलने के प्रयास में  सीधे बैकवर्ड प्‍वाइंट के फिल्डर यासिर अली के हाथों में कैच थमा बैठे। 2 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट हुए। 

2 Nov 20221:46:48 PM
भारत का स्कोर-13/0, ओवर 3

तीसरे ओवर में गेंदाबाजी करने एक बार फिर तस्कीन अहमद है। इस ओवर में रोहित शर्मा बड़ा शॅाट लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तस्कीन काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को एक जीवनदान मिल गया। रोहित ने पुल शॅाट लगाने की कोशिश की और बाउंड्री पर हसन महमूद ने कैच छोड़ दिया। तीन ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 11 रन बनाए। 

2 Nov 20221:41:59 PM
भारत का स्कोर- 10/0, ओवर 2

दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने शोरिफुल इस्लाम आए। इस ओवर की दूसरी गेंद को अंपायर ने नो बॅाल करार दिया है। हालांकि फ्री हिट पर केएल राहुल कोई फायदा नहीं उठा सके। तीसरी गेंद पर राहुल ने फ्लिक करते हुए सिंगल चुरा लिया। चौथी गेंद पर रोहित ने ऑन साइड की ओर सिंगल बटोर लिया। वहीं, पांचवी गेंद पर केएल राहुल प स्‍क्‍वायर लेग बाउंड्री की दिशा में छक्का जड़ दिया। दो ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 10 रन बनाए। 

2 Nov 20221:36:01 PM
भारत का स्कोर-1/0, ओवर 1

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और केएल राहुल आए। वहीं, गेंदबाजी करने तस्कीन अहमद आए। पहली गेंद पर केएल राहुल पूरी तरह चकमा खा गए। गेंद सीधे विकेटकीपर के दस्ताने में गई। केएल राहुल इस समय पिच पर अपना समय ले रहे हैं।

जरूरी है कि केएल राहुल आज अपने फॅार्म को तलाश करें। पहले तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बने। पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने अपना और टीम का खाता सिंगल लेकर खोला। इस ओवर में सिर्फ 1 रन बने। 

2 Nov 20221:29:58 PM
रोहित शर्मा व केएल राहुल ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे

 भारतीय ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा व केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। 

2 Nov 20221:24:59 PM
दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान पर

 भारत और बांग्लादेश दोनों टीमें नेशनल एंथम के लिए मैदान पर आ चुकी हैं। 

2 Nov 20221:23:34 PM
दीपक हुड्डा बाहर, अक्षर पटेल अंदर

 दीपक हुड्डा को इस मैच से बाहर किया गया और उनकी जगह अक्षर पटेल की टीम में एंट्री हुई। 

2 Nov 20221:22:18 PM
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव

बांग्लादेश की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और सौम्या सरकार को ड्राप करके उनकी जगह शरिफुल इस्लाम को जगह दी गई। 

2 Nov 20221:20:55 PM
रिषभ पंत को नहीं मिला मौका

 म्मीद ये की जा रही थी कि अगर दिनेश कार्तिक फिट नहीं होते हैं तो रिषभ पंत को मौका मिल सकता है, लेकिन वो पूरी तरह से फिट हैं और वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। पंत को फिर से मौका नहीं मिल पाया। 

2 Nov 20221:10:30 PM
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, शोरफुल इस्लाम, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद।

2 Nov 20221:08:50 PM
दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पहले को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया: रोहित शर्मा

भारत की पहले बल्लेबाजी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, बोर्ड पर रन मायने रखते हैं। हम अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। इस टूर्नामेंट में सभी खेल महत्वपूर्ण हैं। पिछले मैच में हम अच्छा नहीं खेले थे। उम्मीद है कि हम कुछ अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं और दो अंक हासिल कर सकते हैं। यहां अच्छा मैदान और अच्छा माहौल साथ ही अच्छा मौसम भी है। हमनें टीम मे एक बदलाव किए हैं। दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पहले को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

2 Nov 20221:08:37 PM
भारतीय टीम में किया गया एक बदलाव

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया गया और दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया। वहीं दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा बने जो पिछले मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे।

2 Nov 20221:08:19 PM
भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

2 Nov 20221:02:21 PM
भुवनेश्वर कर सकते हैं यह खास रिकॉर्ड अपने नाम

T20I क्रिकेट की बात करें तो फिलहाल 9 मेडन ओवर के साथ भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के साथ बराबरी पर हैं। एक और मेडन ओवर डालते ही वह इस मामले में पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे और अपने साथी खिलाड़ी को पीछे छोड़ देंगे।

2 Nov 20221:02:16 PM
बांग्लादेश ने टास जीता, पहले किया गेंदबाजी का फैसला

 बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

2 Nov 20221:01:21 PM
दिनेश कार्तिक का खेलना संदिग्ध

 दिनेश कार्तिक इंजरी की वजह से शायद इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, हो सकता है उनकी जगह रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिले। 

2 Nov 20221:00:42 PM
एडिलेड में विराट कोहली के नाम पर 5 शतक

एडिलेड ओवल की बात करें तो इस मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन क्रिकेट के हर पारूप में अच्छा रहा है औव इस ग्राउंड पर अब तक 5 शतक लगा चुके हैं। 

2 Nov 202212:58:54 PM
भारतीय बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई थी। सूर्यकुमार यादव को छोड़कर सभी बल्लेबाज फेल रहे थे। इस मैच में टीम इंडिया को संभलकर बल्लेबाजी करने की जरूरत होगी। 

2 Nov 202212:57:51 PM
टी20 मुकाबलों में भारत का पलड़ा रहा है भारी

गौरतलब है कि पिछले 2 सालों में भारत और बांग्लादेश के बीच एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है। पिछली बार साल 2019 के नवंबर महीने में भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी बार मुकाबला खेला गया था। इस साल हुए एशिया कप में भी भारत का सामना बांग्लादेश से नहीं हुआ था। हालांकि टी20 में भारत और बांग्लादेश का जब भी आमना सामना हुआ है, भारत का पलड़ा हमेशा भारी ही रहा है। दोनों टीमों के बीच 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 10 बार बांग्लादेश को मात दी है। वहीं 1 बार बांग्लदेश, भारत को हराने में कामयाब रहा है।

2 Nov 202212:56:15 PM
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

नजमुल हुसैन शंटो, सौम्या सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), यासिर अली, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, तास्कीन अहमद।

2 Nov 202212:55:56 PM
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

 रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत/दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

2 Nov 202212:48:41 PM
दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा मैच

सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतना होगा फिलहाल दोनों टीमों के हैं 4-4 अंक।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us