IND vs BAN 2nd T20I Live Score: बल्लेबाजी, गेंदबाजी के बाद फील्डिंग में छाए भारतीय, बांग्लादेश को हराकर जीती सीरीज
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 86 रन से हराया। इसके साथ ही सूर्या एंड कंपनी ने टी20 सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमाया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकाबला 86 रन से जीता और
ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने दूसरा टी20 86 रन से अपने नाम किया। इसके साथ टीम ने सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 221 रन बनाए थे। जवाब में मेहमान टीम 135 रन पर सिमट गई।
आखिरी ओवर में बांग्लादेश का 9वां विकेट गिरा। संन्यास का एलान कर चुके महमुदुल्लाह ने 39 गेंदों पर 41 रन बनाए।
18वें ओवर में बांग्लादेश को 8वां झटका लगा। नीतिश रेड्डी ने तंजीम हसन साकिब को अपना शिकार बनाया। हार्दिक पांड्या ने एक और शानदार कैच लपका।
बांग्लादेश के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। हार्दिक पांड्या ने रिशाद हुसैन का शानदार कैच लपका। उन्होंने 10 गेंदों पर 9 रन बनाए।
बांग्लादेश के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। जेकर अली के रूप में टीम को छठा झटका लगा। उन्होंने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया।
11वें ओवर में मेहदी हसन मिराज कैच आउट हुए। उन्होंने 16 गेंदों पर 16 रन बनाए। रियान पराग ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
पावरप्ले के बाद बांग्लादेश को चौथा विकेट गिरा। शानादार बल्लेबाजी के बाद अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में कमाल किया। उन्होंने तौहीद हृदोय को बोल्ड किया। तौहीद हृदोय ने 6 गेंदों पर 2 रन बनाए।
छठे ओवर की पहली गेंद पर बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा। वरुण चक्रवर्ती ने लिटन दास को बोल्ड किया। दास ने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए।
5वें ओवर में बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा। वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। शांतो ने 7 गेंदों पर 11 रन बनाए।
222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। परवेज हुसैन इमोन ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें बोल्ड किया।
भारतीय टीम अर्शदीप सिंह के रूप में 8वां झटका लगा। उन्होंने 2 गेंदों पर 6 रन बनाए। बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह कैच आउट हुए।
भारतीय टीम के 7 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों पर 32 रन बनाए।
भारतीय टीम का छठा विकेट गिर गया है। रियान पराग ने 6 गेंदों पर 15 रन बनाए।
दिल्ली में रिंकू सिंह ने भी बल्ले से आग उगली। उन्होंने 29 गेंदों पर 53 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
नीतिश रेड्डी ने 224.24 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर 74 रन ठोके। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए। मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें मेहदी हसन मिराज के हाथों कैच आउट कराया।
अपना दूसरा ही टी20 इंटरनेशनल खेल रहे नीतिश रेड्डी ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वह बांग्लादेशी बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगा रहे हैं।
शुरुआती झटकों के बाद नीतिश रेड्डी और रिंकू सिंह ने भारत की पारी को संभाला। 10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन है। नीतिश 19 गेंदों पर 36 रन और रिंकू 14 गेंदें पर 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और 8 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका भी लगाया।
भारतीय टीम की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई है। अभिषेक शर्मा ने 11 गेंदों पर 15 रन बनाए। तंजीम हसन साकिब ने उन्हें बोल्ड किया।
पहले ओवर में अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन कैच आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों पर 10 रन बनाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली है। पहले ही ओवर में 15 रन बन गए हैं। संजू सैमसन ने 9 और अभिषेक शर्मा ने 6 रन बनाए।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
परवेज हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीता है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
परवेज हुसैन इमोन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, महेदी हसन, तनजीद हसन, रकीबुल हसन, तंजीम हसन साकिब।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा।
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 14 मैच जीते हैं। साथ ही बांग्लादेश को 1 मैच में जीत मिली है।
सीरीज का पहला टी20 ग्वालियर में खेला गया था। भारतीय टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीता था। ऐसे में अब भारतीय टीम की कोशिश दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
लिटन दास (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांगलदेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम सीरीज में अभी 1-0 से आगे है। टीम इंडिया ने ग्वालियर में खेला गया सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था।
