IND vs BAN 1st Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में भारत का स्कोर 81/3; 308 रन की बढ़त
Ind vs Ban Test day 1 Live Score: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 376 रन बनाए हैं। दूसरे दिन टीम इंडिया अपने स्कोरबोर्ड में इजाफा नहीं कर सकी। पहले दिन परेशानी में दिखने वाली भारतीय टीम को रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Bangladesh 1st Test Live Score: चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए हैं। दूसरे दिन हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को समेट दिया। भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 339 रनों से की थी। रवींद्र जडेजा अपने खाते में एक भी रन का इजाफा नहीं कर पाए और 86 रन बनाकर आउट हो गए।
रविचंद्रन अश्विन ने अपने खाते में 11 रन और जोड़, फिर तस्कीन अहमद की गेंद पर पवेलियन लौट लिए। वह 113 रन बनाकर आउट हो गए। आकाशदीप ने 17 रनों का योगदान दिया।
India vs Bangladesh 1st Test Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल,शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश- शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन माहमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा
भारत और बांग्लादेश के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 81 रन बनाए लिए हैं।
टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिर गया है। विराट कोहली एक बार फिर फेल रहे। उन्होंने 37 गेंदों पर 17 रन बनाए। पहली पारी में भी विराट का बल्ला नहीं चला था।
टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिर चुका है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों पर 10 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए। नाहिद राणा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी पारी में भी फेल रहे हैं। तस्कीन अहमद ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। वह पांच रन ही बना सके।
भारत ने बांग्लादेश को फॉलोऑन नहीं दिया और अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है। रोहित-यशस्वी पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।
बांग्लादेश की टीम पहली पारी में भारत के मजबूत स्कोर के सामने 149 रनों पर ही ढेर हो गई। वह अभी भारत के स्कोर से 227 रन पीछे है।
बुमराह ने तस्कीन अहमद को आउठ कर बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा दिया है। तस्कीन के पास बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं था। वह 11 रन ही बना सके।
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। बांग्लादेश ने टी-टाइम तक आठ विकेट गंवा दिए थे। चायकाल के बाद पहला ओवर डालने की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज ने उठाई। उन्होंने ओवर में 4 रन खर्च किए। बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।
38 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 116/8। मेहदी हसन 13* और तास्किन अहमद 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। टी तक बांग्लादेश ने अपने आठ विकेट खो दिए हैं और 112 रन ही बनाए हैं। अभी भी वह भारत से 264 रन पीछे है। दूसरे सेशन में बांग्लादेश ने पांच विकेट खोए।
बांग्लादेश ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। जसप्रीत बुमराह ने हसन महमूद को अपना शिकार बना बांग्लादेश को ये झटका दिया। महमूद स्लिप में कोहली द्वारा लपके गए। उन्होंने नौ रन बनाए।
बांग्लादेश को बड़ा झटका लग गया है। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज शाकिब अल हसन आउट हो गए हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
भारत को एक और सफलता मिल गई है। रवींद्र जडेजा ने लिटन दास को पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने अपना छठा विकेट खो दिया। सिराज की जगह मैदान पर फील्डिंग करने आए ध्रुव जुरैल ने उनका शानदार कैच लपका।
भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। फील्डिंग करने के दौरान मोहम्मद सिराज को चोट लग गई है । वह मैदान के बाहर हैं और उनकी जगह सरफराज खान फील्डिंग कर रहे हैं।
बांग्लादेश के मुश्फीकुर रहीम आउट हो गए हैं और इसी के साथ टीम ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। बांग्लादेश ने अभी तक अपना अर्धशतक तक नहीं बनाया है।
बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शांतो पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन की राह दिखाई। सिराज की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े विराट कोहली के हाथों में चली गई।
शांतो- 20 रन, 30 गेंद 3x4
दूसरा सेशन शुरू हो गया है। इस सेशन में बांग्लादेश को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत है। कर्तान शांतो और मुश्फिकुर रहीम पर टीम का भार है।
दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। भारत ने बांग्लादेश को मुश्किल में डाल दिया है। लंच तक बांग्लादेश ने अपने तीन विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद आकाशदीप ने नौवें ओवर मे ंलगातार दो विकेट लेकर बांग्लादेश को परेशानी में डाल दिया।
आकाशदीप ने जाकिर को आउट करने के बाद अगली गेंद पर मोमिनुल हक को बोल्ड कर दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिर गया है।
आकाशदीप ने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने जाकिर को आउट कर भारत को झूमने का मौका दिया। आकाशदीप की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।
बांग्लादेश का पहला विकेट गिर गया है। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने शादमान इस्लाम को बोल्ड कर दिया। शादमान दो रन बनाकर आउट हो गए।
बांग्लादेश की पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया ने 376 रन बनाए हैं और बांग्लादेश अब इस स्कोर से आगे जाने की लड़ाई लड़ रहा है।
हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह को जाकिर हसन के हाथों कैच करा भारतीय पारी का अंत कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए हैं।
भारत को नौवां झटका लग गया है। अश्विन की शानदार पारी का अंत हो गया। उन्हें तस्कीन अहमद ने शांतो के हाथों कैच कराया। अश्विन ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाए।
आकाशदीप आउट हो गए हैं और इसी के साथ भारत को आठवां झटका लग गया है। तस्कीन अहमद ने उन्हें शांतो के हाथों कैच कराया।
रवींद्र जडेजा अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह अपने कल के स्कोर में बिना कोई इजाफा किए पवेलियन लौट गए। तस्कीन अहमद की बाहर जाती गेंद जडेजा के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के हाथों में चली गई। जडेजा 86 रन ही बना सके।
रवींद्र जडेजा- 86 रन, 124 गेंद 10x4 2x6
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। अश्विन और जडेजा की जोड़ी मैदान पर है। जडेजा की नजरें अपना शतक पूरा करने पर होंगी। वह 86 रनों से आगे अपनी पारी को बढ़ाएंगे।
अब से कुछ ही देर में दूसरे दिन का खेल शुरू होगा। बांग्लादेश शुरुआत में जल्दी विकेट ले टीम इंडिया को सस्ते में ढेर करने की कोशिश में होगी। वहीं भारत की कोशिश विशाल स्कोर की होगी।
भारत ने पहले दिन बेशक अच्छी शुरुआत नहीं की थी लेकिन दिन का अंत उसने दमदार तरीके से किया था। दूसरे दिन टीम इंडिया छह विकेट के नुकसान पर 339 रनों के स्कोर के साथ शुरुआत करेगी और कोशिश करेगी कि एक विशाल स्कोर खड़ा कर सके। अश्विन 102 रनों से आगे अपनी पारी को बढ़ाएंगे। वहीं 86 रनों पर नाबाद रवींद्र जडेजा की नजरें शतक पूरा करने पर होंगी।
भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए। अश्विन और जडेजा के बीच 195 रन की साझेदारी हुई। अश्विन ने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद रहे।
आर अश्विन 108 गेंद का सामना करते हुए 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया। वहीं, होम ग्राउंड पर यह अश्विन का दूसरा शतक है। रवींद्र जडेजा 83 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
भारत ने वापसी करते हुए बड़े स्कोर की तरफ कदम बढ़ा दिया है। आर अश्विन शतक से कुछ ही रन दूर हैं। वहीं, जडेजा उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
भारत का स्कोर- 311/6 अश्विन- 92 रन और जडेजा- 68 रन बनाकर खेल रहे हैं।
आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दोनों बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में सातवें या उससे निचले नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी की। अभी तक दोनों के बीच 142 रन की साझेदारी हो चुकी है।
रवींद्र जडेजा का अर्धशतक पूरा हो गया है। अश्विन और जडेजा के बीच 131 रन की साझेदारी हो चुकी है।
आर अश्विन का साथ देते हुए रवींद्र जडेजा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। जडेजा ने 73 गेंद का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हो चुकी है।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने अर्धशतक जड़ने के करीब है। भारत का स्कोर 64 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 258 रन रहा।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट के तीसरे सेशन में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के बीच 90 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
58 गेंदों का सामना करते हुए आर अश्विन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 59 ओवर के भारत का स्कोर 232/6 रहा।
भारत का स्कोर 55 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन रहा। अश्विन (40) रन और रवींद्र जडेजा (30) पर बल्लेबाजी कर रहे है।
रवींद्र जडेजा आउट होने से बच गए। 50वें ओवर की चौथी गेंद पर हसन महमूद ने जडेजा के पैड पर गेंद मारी और अंपायर से अपील की। अंपायर ने जडेजा को आउट दे दिया। लेकिन भारतीय बल्लेबाज ने रिव्यू लिया जिसमें पता चला कि गेंद उनके बैट से लगकर पैड पर लगी है।
तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इस सेशन में भारत की उम्मीदें रवीचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा हैं। टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इसी जोड़ी पर है।
पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। टी तक भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 176 रन है। रविचंद्रन अश्विन 21 और रवींद्र जडेजा सात रन बनाकर खेल रहे हैं।
केएल राहुल भी ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सके। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें अपना शिकार बनाया। राहुल के तौर पर भारत ने अपना छठा विकेट खोया।
अर्धशतक जमाने के बाद यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। नाहिद राणा की गेंद पर शादमान इस्लाम ने उनका कैच लपका। उन्होंने 114 गेंदों पर 52 रन बनाए।
37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 135 रन रहा। बांग्लादेश की टीम की नजर जल्दी विकेट हासिल करने पर है।
बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के युवा बैटर यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी ने 95 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन पूरे किए। उनका साथ केएल राहुल दे रहे हैं। 34.5 ओवर के खेल तक भारत ने 4 विकेट खोकर 130 रन बना लिए है।
पारी के 30वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने 43 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 30 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 111 रन रहा।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। 27.1 ओवर में जायसवाल के चौके के साथ भारत का स्कोर 100 रन पार पहुंचा। पंत के आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए।
हसन महमूद ने ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। पारी के 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर हसन ने पंत को लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया। पंत 52 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। पंत आउट होने के बाद काफी नाराज दिखे और गुस्से में अपना बल्ला पटकते दिखे।
भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीदें है।
पहले सेशन में भारत ने 3 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। यशस्वी ने 62 गेंदों पर 37 रन बना लिए हैं, जबकि पंत 44 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने 3 विकेट झटके। महमूद ने रोहित शर्मा, गिल के बाद विराट कोहली को अपना शिकार बनाया।
भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत और यशस्वी के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
भारत ने 19 ओवर के खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 75 रन बना लिए है। यशस्वी (36) और ऋषभ पंत (21) रन पर बैटिंग कर रहे है।
16 ओवर के खेल तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन पहुंच गया। क्रीज पर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल मौजूद है।
शुरुआती तीन झटकों के बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल भारत की पारी को संभालने में जुटे हुए है। यशस्वी (19) और ऋषभ पंत (3) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 12 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल के बाद अब विराट कोहली को बांग्लादेश के तेज गेंदबाद हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली सिर्फ छह गेंद पर छह रन बनाकर हसन का तीसरा शिकार बने।
शुभमन गिल पहले टेस्ट की पहली पारी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हसन महमूद ने उनका भी शिकार किया। रोहित के बाद गिल के रूप में हसन को दूसरी सफलता मिली।
पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। रोहित शर्मा 6 रन बनाकर हसन महमूद का शिकार बने। नजमुल हुसैन ने उनका आसान सा कैच लपका। भारत का स्कोर उस वक्त 14 रन रहा।
तीन ओवर के खेल तक भारत का स्कोर 3/0 रहा। रोहित शर्मा (1) और यशस्वी (2) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर है। यशस्वी ने पहले ओवर में 1 रन बनाए और अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/0 रहा।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम की बैटिंग करने मैदान पर उतर गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से बैटिंग करने उतरे है।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने कुछ ही देर में उतरेंगे।
बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट पर नमी है और वे परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेंगे। यह सख्त लग रहा है और पहले सत्र में तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीरीज ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है।
सभी अनुभवी और युवा खिलाड़ी हमें अच्छा मिश्रण देते हैं। पाकिस्तान में पिछले मैच की तरह, हम तीन तेज गेंदबाजों और दो ऑलराउंडरों के साथ उतरेंगे।
Indias Playing XI Chennai Test: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल,शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा ने 3 सीमर्स और दो स्पिनर्स को रखा। प्लेइंग-11 में आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, जबकि स्पिनर्स में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को जगह मिली।
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी।
11 साल पहले आखिरी बार कोई विदेशी टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज जीती थी। ऐसे में बांग्लादेश के पास भारत को हराकर इतिहास रचने का मौका है।
पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।
बांग्लादेश टीम इस प्रकार- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान),शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, ताइजुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नईम हसन,खालिद अहमद।
भारत बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है, जबकि दूसरी टेस्ट 1 अक्टूबर से खेला जाएगा। पहला टेस्ट चेन्नई में तो दूसरा टेस्ट कानपुर में खेला जाना है।
शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 632 दिन बाद अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। दिसंबर 2022 में भीषण कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पंत का क्रिकेट के मैदान पर शीर्ष स्तर पर वापसी करना कोई आसान नहीं रहा। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप /मोहम्मद सिराज
भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 13 टेस्ट अभी तक खेले जा चुके है, जिसमें भारत ने 11 टेस्ट मैच अपने नाम किए, जबकि बांग्लादेश ने एक बार भी जीत नहीं हासिल की। दो मैच ड्रॉ रहे।
भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh Start Time Match) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट की शुरुआत आज से हो रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। टॉस 9 बजे होगा और आधे घंटे बाद यानी 9:30 AM बजे मैच शुरू होगा।